Akshay Kumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर ‘धुरंधर’ देखने के बाद अपने विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा- मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे वे लोग पसंद हैं जो कहानी में पूरी तरह डूब जाते हैं और उसे खुद पर हावी होने देते हैं। ‘धुरंधर’ इसका एक शानदार उदाहरण है। मुझे इसकी कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया। यही तो सिनेमा है।

ऋतिक ने लिखा- मैं इसके राजनीति वाले हिस्से से सहमत नहीं हूं और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि एक फिल्ममेकर के तौर पर हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं, लेकिन फिर भी, एक सिनेमा के छात्र के रूप में मैंने इससे बहुत कुछ सीखा और इसे पसंद किया। कमाल की फिल्म है।

अक्षय कुमार ने भी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘धुरंधर’ देखी और मैं हैरान रह गया। क्या जबरदस्त कहानी है और आदित्य धर, आपने गजब काम किया है। हमें ऐसी कहानियां चाहिए, जो असर छोड़ें और अच्छा लगा कि दर्शक इस फिल्म को इतना प्यार दे रहे हैं।

‘साइबर जागरूकता माह’ के उद्घाटन पर फिल्म अभिनेता ने बताई घटना, कहा- मेरी टीनेज बेटी से मांगी गई थी आपत्तिजनक फोटो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ‘साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025’ के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार को उस समय अपनी किशोर बेटी से जुड़ी एक सच्ची घटना को साझा करते हुए सबको चौंका दिया जब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय आपत्तिजनक फोटो मांगी गई। साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 का उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) कार्यालय में हुआ। साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री रानी मुखर्जी और अन्य लोग शामिल हुए।

पहले तो भेजे अच्छे संदेश
अक्षय कुमार ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे कुछ महीने पहले आॅनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उनकी बेटी का सामना एक अनजान व्यक्ति से हुआ, जिसने शुरुआत में उसे दोस्ताना और उत्साहजनक संदेश भेजे। दूसरी तरफ वाले व्यक्ति ने ‘धन्यवाद’, ‘शाबाश’ और ‘शानदार’ जैसे संदेशों से शुरुआत की। वह एक अच्छा इंसान लग रहा था। कुछ देर बाद उसने पूछा कि वह पुरुष है या महिला? जब उसने अपने को ‘महिला’ बताया, तो बातचीत का लहजा एकदम बदल गया।

मेरी बेटी ने मां को बताया और गेम बंद कर दिया
उन्होंने खुलासा किया कि फिर उस अजनबी ने अचानक उनकी बेटी से नग्न फोटो भेजने को कहा। अभिनेता कुमार ने कहा, मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और मेरी पत्नी को सूचित किया। शुक्र है कि उसने जो हुआ उसे साझा करने में संकोच नहीं किया, जो सबसे अच्छी बात थी।

यह तरीके साइबर अपराध के पैटर्न का हिस्सा
कुमार ने कहा कि इस तरह के तरीके साइबर अपराध के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा हैं। जहां शिकारी सबसे पहले आप पर विश्वास जताते हैं और फिर नाबालिगों का शोषण करने की कोशिश करते हैं, जिससे अक्सर जबरन वसूली से लेकर आत्महत्या तक के दुखद मामले सामने आते हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से की अधिक कमाई
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त 06 जून को रिलीज हुयी है।इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ,रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया,चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर,सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं।

फिल्म हाउसफुल 5 दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गयी है। हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। हर दिन फिल्म पर झमाझम नोटों की बारिश हो रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 127.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं आठवें दिन फिल्म ने 06 करोड़ और नौवें दिन 9.5 करोड़ की कमाई की। वहीं अब दसवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 ने दसवें दिन 11 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म हाउसफुल 5 भारतीय बाजार में 10 दिनों में 153 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने महाकुम्भ में किया पवित्र स्नान, व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त
प्रयागराज। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान किया और और वहां की गयी व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने कुंभ में हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठान पूरा करने के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसा साझा करते हुए कहा, मैं यहां इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री  योगी जी को धन्यवाद देता हूं। सुविधाएं उत्कृष्ट हैं, और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित है।

महाकुम्भ 2019 के पिछले अनुभवों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, मुझे अभी भी याद है जब 2019 में कुंभ हुआ था, तो लोग अपनी खुद की गठरी यानी सारी व्यवस्था के साथ आते थे। लेकिन अब अंबानी, अडानी और प्रसिद्ध अभिनेताओं जैसी कई प्रभावशाली हस्तियां आ रही हैं। इससे पता चलता है कि व्यवस्था कितनी अच्छी है।मैं यहां सभी का ख्याल रखने के लिए सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने सभी भक्तों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया है। ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब है। आखिरी प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होगा।

फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र में किया भ्रमण, पत्नी ट्क्विंल खन्ना, बेटी नितेरा भाटिया, श्रीशेली टेला और सुग्रीव कुंबले भी रहे साथ
सुमेरपुर। राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जन जीवन के लिए विश्व भर में भी काफी प्रसिद्ध है।  पर्यटक यहां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी पक्षियों को निहारने का आनंद भी उठा सकते हैं। वर्षभर में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया का नजारा देखने बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के भी कई सेलीब्रीटी यहां आते रहते है। जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में पैंथर को देखने शुक्रवार शाम को बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्क्विंल खन्ना और बेटी नितेरा भाटिया के साथ सिरोही हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। यहां से कार के माध्यम से दोनों व उनकी साथियों की टीम जवाई क्षेत्र स्थित एक निजी होटल के लिए रवाना हुए। रात को वहां रुकने के बाद शनिवार सवेरे उन्होंने पैंथर की अटखेलियां देखी और ट्रैकिंग की। उन्होंने यहां होटल में क्वालिटी टाइम बिताया। अभिनेता अक्षय कुमार के सिरोही हवाई पट्टी पर पहुंचने की सूचना के बाद कुछ लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ सैल्फी ली।

हालांकि चार्टर्ड प्लेन से उतरते ही होटल की गाड़ियां लगी थी, वे दोनों उसमें बैठकर रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार वे पूरे दिन लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में घूमें। शाम को पाली जिले के बेड़ा की तरफ जाकर साइटिंग के साथ दोपहर तक यहां से चार्टर्ड प्लेन के जरिए मुंबई निकल गए। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फैमिली के साथ श्रीशेली टेला व सुग्रीव कुंबले भी साथ रहे।

अक्षय ने जयपुर में उड़ाई पतंग परेश रावल ने पकड़ी चरखी
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल ने जयपुर में पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए मकर संक्रांति पर्व को धूमधाम से मनाया। अक्षय ने अपने इस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो परेश रावल के साथ सिसोदिया रानी का बाग में पतंगबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं परेश रावल ने चरखी पकड़ रखी है।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा अपने दोस्त परेश रावल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के सेट पर मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहा हूं। यह हंसी, अच्छी वाइब्स और पतंग की तरह ऊंचा उड़ने के लिए है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की शूटिंग कर रहे है।

जयपुर : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की शूटिंग शुरू, भूतिया घर की कहानी मजेदार ट्विस्ट के साथ होगी पेश
जयपुर। अक्षय कुमार और जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अब जयपुर में शुरू होने जा रही है। पिछले महीने मुंबई में शूटिंग शुरू करने के बाद अब टीम पिंकसिटी में इस हॉरर-कॉमेडी की अगली कहानी को आगे बढ़ाएगी। दैनिक नवज्योति ने 24 सितम्बर को सबसे पहले बताया था कि जयपुर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी जयपुर में फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग करेंगे।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब फैंस इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। भूत बंगला एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। फिल्म में भूतिया घर की कहानी को मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने खास अंदाज का जादू बिखेरने वाले हैं। वहीं, प्रियदर्शन का निर्देशन इस फिल्म को एक नया और मजेदार टच देने वाला है। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशन्स पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं, जो फिल्म को एक खूबसूरत सांस्कृतिक माहौल देंगे।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार ने जन्मदिन अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' का फर्स्ट लुक शेयर कर मानाया
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपनी नयी फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा की है। अक्षय कुमार आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा की।

इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार साथ में वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम किया था। अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ हेराफेरी, गरम मसाला, भागमभाग, भुल भुलैया, दे दना दन, खट्टा मीठा जैसी फिल्मों में काम किया है।

अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा है कि साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न 'भूत बंगला' के फर्स्ट लुक के साथ मना रहा हूं! मैं 14 वर्षों के बाद फिर से प्रियदर्शन के साथ जुडऩे के लिए बेहद उत्साहित हूं। आप सभी के साथ इस अविश्वसनीय यात्रा को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें। इस फिल्म के जरिये 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन ऑन-स्क्रीन पर मिलेंगे।

अक्षय ने फिल्म भूत बंगला के मोशन पोस्टर का भी अनावरण किया जिसमें वह दूध पीते नजर आ रहे हैं और एक काली बिल्ली उनके कंधे पर बैठी है। फिल्म भूत बंग्ला के वर्ष 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसकी शूङ्क्षटग जल्द ही शुरू होगी। एकता आर कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले फिल्म 'भूत बंगला' का निर्माण कर रही हैं।

Happy Birthday Akshay: फिल्म खिलाड़ी से प्रसिद्धि पाकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों में किया काम
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार आज 57 वर्ष के हो गये। अक्षय कुमार (मूल नाम राजीव भाटिया) का जन्म 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गये और वहां बावर्ची का काम करने लगे। इस दौरान वह वहां मार्शल आर्ट सीखा करते थे। बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुंबई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। प्रमोद चकवर्ती ने उनसे अपनी फिल्म दीदार में काम करने की पेशकश की। इससे पहले हालांकि उनकी फिल्म सौगंध प्रदर्शित हो गयी।

इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म खिलाड़ी में काम करने का प्रस्ताव किया। वर्ष 1992 में प्रदर्शित रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गये। फिल्म खिलाड़ी की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गये। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें मै खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बडा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 आदि है।

वर्ष 1994 रहा अहम
वर्ष 1994 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ये दिल्लगी, मोहरा, सुहाग, एलान और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। फिल्म ये दिल्लगी में उन्हें निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के साथ पहली बार काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी किये गये। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म मोहरा सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी।

वर्ष 1994 में ही अक्षय कुमार की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी भी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान के साथ मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इन फिल्मों की सफलता के अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गये। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से निर्माता, निर्देशक यश चोपड़ा के साथ काम करने का अवसर मिला। इसमें उनके सामने शाहरूख खान थे, इसके बावजूद अक्षय कुमार छोटी सी भूमिका के जरिये दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी किये गये।

अभिनेत्री टिंवकल खन्ना बनी जीवन संगिनी
वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म हेराफेरी अक्षय कुमार की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि अक्षय कुमार केवल मारधाड से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं, लेकिन इस अक्षय कुमार ने फिल्म में परेश रावल और सुनील शेटृी के साथ मिलकर उन्होंने अपने कारनामों से दर्शको को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुये 2006 में इसका सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया। वर्ष 2001 में अक्षय ने अभिनेत्री टिंवकल खन्ना से शादी कर ली।

वर्ष 2001 में अक्षय कुमार को निर्माता-निर्देशक अब्बास मस्तान के साथ एक बार फिर से फिल्म अजनबी में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। वर्ष 2004 में अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म मुझसे शादी करोगी प्रदर्शित हुयी। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हास्य से भरपूर इस फिल्म में वह सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये।

वर्ष 2007 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी नमस्ते लंदन, हे बेबी, वेलकम और भुलभुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों में अक्षय कुमार के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले।फिल्म नमस्ते लंदन के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये।वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म सिंह इज किंग अक्षय कुमार की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित फिल्म सिंह इज किंग में अक्षय कुमार ने एक भोले भाले और हंसमुख सिख का किरदार निभाया और अपनी लाजवाब अदाकारी से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि वर्ष 2008 की सबसे अधिक सफल फिल्म में भी इसका नाम दर्ज करा दिया और दर्शकों के बीच अपने को फिर से किंग साबित कर दिया। अक्षय कुमार की जोड़ी सुनील शेट्टी के साथ काफी पसंद की गयी। वही अभिनेत्रियों में अक्षय कुमार की जोड़ी अभिनेत्री रवीना टंडन और कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी। अक्षय कुमार ने अभिनय के साथ ही जोकर, ओ माई गाड, पटियाला हाउस, खिलाड़ी 786 और द बॉस, जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है।

अक्षय कुमार की वर्ष 2015 में बेबी, गब्बर इज बैक, ब्रदर्स और सिंह इज ब्लिंग जैसी हिट फिल्म प्रदर्शित हुयी है। वर्ष 2016 अक्षय कुमार के सिने करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष अक्षय की एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूसतम प्रदर्शित हुयी है। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

वर्ष 2017 में अक्षय की फिल्म जॉली एलएल बी 2 और टॉयलेट एक प्रेमकथा प्रदर्शित हुयी और दोनो ही फिल्में हिट साबित हुयी। वर्ष 2018 में अक्षय की पैडमैन, गोल्ड और 2.0 जैसी हिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। 2.0 में अक्षय ने रजनीकांत के साथ काम किया। फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव किरदार में नजर आये।

इसके बाद अक्षय ने केसरी, मिशनमंगल, गुड न्यूज, हाउसफुल 4 लक्ष्मी,सम्राट पृथ्वीराज, सूयर्वशी,बच्चन पांडेय, कठपुतली,अतरंगी रे, राम सेतु रक्षाबंधन, सेल्फी, ओ माई गाड 2,मिशन रानीगंज,बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा, खेल खेल में जैसी फिल्मों में काम किया। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में स्काइफोर्स, वेलकम टू द जंगल, जॉली एलएलबी 3 और हेराफेरी 3 समेत कई फिल्में शामिल है।

मिलन लुथिरया की एक्शन फिल्म में काम करेंगे अक्षय कुमार!
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, मिलन लुथरिया निर्देशित एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद अपनी पत्नी ममता आनंद के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी माफ्र्लिक्स के तहत एक्शन फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशक मिलन लुथरिया और लेखक रजत अरोड़ा को एक्शन फिल्म पर आधारित स्क्रिप्ट लिखने को कहा है।

कहा जा रहा कि जब फिल्म स्क्रिप्ट लॉक की गई तो अक्षय कुमार, सिद्धार्थ आनंद, मिलन लुथरिया और रजत अरोड़ा की सर्वसम्मत पसंद थे और अक्षय को भी लगा कि इस समय उनके लिए यह सही फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा।

अक्षय कुमार ने इससे पूर्व मिलन लुथरिया के साथ वर्ष 2013 में प्रदर्शित गैंगस्टर फिल्म, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में काम किया है!

राधिका ने सरफिरा में अक्षय के साथ किया काम
मुंबई। राधिका मदान ने सुधा कोंगरा की सरफिरा में शो को चुरा लिया है। सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए उन्होंने न केवल अपनी जगह बनाई है, बल्कि फिल्म की भावनात्मक और उत्साही कोर के रूप में उभरी हैं। वह साड़ी और नथनी के साथ एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन महिला की भूमिका में सहजता से ढल जाती हैं। उनका चित्रण मुख्यधारा के सिनेमा में महिलाओं के ग्लैमरस, अक्सर अवास्तविक चित्रण से एक ताज़ा बदलाव है।

वह है एक प्यारी पत्नी की गर्मजोशी और स्नेह को एक आधुनिक महिला के दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा के साथ संतुलित करने की उनकी क्षमता। वह न केवल वीर के लिए एक सहायक स्तंभ हैं, बल्कि एक ऐसी महिला भी हैं, जिसके अपने सपने हैं। उनके वे दृश्य, जिनमें वे अपने पति के सामने व्यवसाय योजना को दृढ़तापूर्वक प्रस्तुत करती हैं, उनके चरित्र की शक्ति और स्वतंत्रता का प्रमाण हैं।

उनके अभिनय की प्रशंसा करते हुए कि फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने कहा कि सरफिरा पहली फिल्म नहीं है, जिसमें मदन ने शानदार अभिनय किया है और वे पहले भी कुछ अविश्वसनीय काम करती रही हैं। नाहटा कहते हैं कि राधिका वास्तव में अपने शिल्प को जानती हैं। मुझे सरफिरा में उनका अभिनय बहुत पसंद आया। जिस तरह से उन्होंने फिल्म में अपनी मराठी बोली को चुना, वह सराहनीय है। वास्तव में, वे अपनी पिछली फिल्म, सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में भी उतनी ही अच्छी थीं।

राधिका की कॉमिक टाइमिंग बेजोड़ है, जो फिल्म में हल्कापन लाती है। रानी का उनका चित्रण हास्य, संवेदनशीलता और चंचलता का एक आदर्श मिश्रण है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने खुद को पूरी तरह से चरित्र में डुबो लिया है, और उल्लेखनीय गहराई के साथ उसकी बारीकियों को समझा है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करना डराने वाला हो सकता है, लेकिन राधिका ने अटूट आत्मविश्वास दिखाया है। वह न केवल उनकी ऊर्जा से मेल खाती हैं बल्कि अक्सर उससे आगे निकल जाती हैं, और हर दृश्य में अपनी अमिट छाप छोड़ती हैं। रानी का उनका चित्रण अभिनय में एक मास्टरक्लास है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और रेंज को दर्शाता है। यह कहते हुए कि वह "अक्षय की ऊर्जा के बराबर" थीं, व्यापार विश्लेषक अतुल मोहन ने कहा कि सरफिरा निस्संदेह मदन की आने वाली उम्र की फिल्म है। "राधिका आज की पीढ़ी के बॉलीवुड अभिनेताओं में मजबूत बनकर उभरी हैं और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह कंटेंट से प्रेरित स्क्रिप्ट चुनती हैं और यह उनके लिए पूरी तरह से काम करता है। वह ऐसी भूमिकाएँ चुनती हैं जो उन्हें चरित्र की त्वचा में उतरने देती हैं, "मोहन कहते हैं।

सरफिरा में अक्षय कुमार और राधिका दोनों का सबसे सराहनीय प्रदर्शन था। इसे पूरी टीम ने शानदार ढंग से किया निर्माता और फिल्म व्यापार विशेषज्ञ गिरीश जौहर कहते हैं, "वह पहले से ही एक लोकप्रिय चेहरा हैं और अब इन बारीक किरदारों के साथ, दर्शक उनके किरदारों से और भी अधिक जुड़ते हैं।" अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और जटिल किरदारों को सहजता से निभाने की क्षमता के साथ, राधिका एक सशक्त अभिनेत्री बनने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक वाहन हो सकती है, लेकिन यह राधिका मदान ही हैं जो वास्तव में चमकती हैं, यह साबित करती हैं कि वे एक ऐसी अदाकारा हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए। उनका रानी एक ऐसा किरदार है जो आने वाले वर्षों में दर्शकों के साथ गूंजता रहेगा।

Housefull 5 में काम करेंगे संजय दत्त
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त, की एंट्री हाउसफुल 5 में हो गयी है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बनाने जा रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की अनाउंसमेंट पहले ही चुकी थी और अब हाउसफुल 5 में संजय दत्त की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर साजिद नाडियाडवाला ने लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि संजय दत्त, हाउसफुल 5 की फैमिली को ज्वाइन कर रहे हैं। पागलपंती से भरी इस अगली जर्नी पर काम करने के लिए उत्साहित हूं।