taj mahal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया ताजमहल का दीदार : ताज की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध, पत्नी और बच्चों के साथ खिंचाए फोटो
आगरा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार की सुबह परिवार संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल परिसर में पहुंचकर वेंस ताज की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध नजर आए। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए और गाइड से इतिहास की जानकारी ली।
इससे पूर्व जयपुर से विमान द्वारा खेरिया हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में उतरने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एयर कमोडोर ने उनकी अगवानी की। उनका विमान सुबह करीब दस बजे लैंड हुआ। उपराष्ट्रपति वेंस उनकी पत्नी उषा, बच्चों के साथ आए। खेरिया एयरपोर्ट से वेंस गाड़ियों के काफिले के साथ होटल मुगल की ओर रवाना हो गए। कुछ देर बाद वे परिवार के साथ फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से होकर उपराष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के मार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। हर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बीस आईपीएस और 3500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। मार्ग में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया।

वेंस और उनके परिवार को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ एकत्र नहीं होने दी। जिन रास्तों से वेंस का काफिला गुजरना था, उन्हें पूरी तरह से खाली कराया गया। वेंस चार दिन के भारत दौरे पर विगत सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। वे अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा।

ताजमहल के बाद आमेर में सबसे अधिक आते हैं विदेशी पावणे
जयपुर। देश और प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के अधीन आने वाले आगरा के ताजमहल में आते हैं। साल 2023-24 के दौरान 6,81,339 विदेशी पर्यटकों ने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया।
इस संख्या के साथ ताजमहल देश में पहले पायदान पर है। अन्य ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाला आमेर महल विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहां 2023-24 के दौरान 2,75,229 विदेशी पर्यटकों ने महल के विभिन्न हिस्सों को निहारा। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार 2,20,017 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे, आगरा का किला 2,18,144 पर्यटकों के साथ चौथे और 2,12,072 विदेशी पर्यटकों की आवक के साथ जंतर मंतर स्मारक (पुरातत्व विभाग) पांचवें स्थान पर है।

घरेलू पर्यटकों में आमेर का 5वां स्थान
देश के पर्यटन स्थलों पर घरेलू पर्यटकों की आवक की बात करें तो आमेर महल इस मामले में पांचवें स्थान पर है। एएसआई के अधीन आने वाले स्मारकों में 2023-24 में ताजमहल में 60,98,876, कोणार्क सूर्य मंदिर में 31,96,903, कुतुब मीनार में 31,23,643, लाल किला में 27,94,083 और प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले आमेर महल में 18,40,765 घरेलू पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची में शामिल आमेर महल में हर साल लाखों की संख्या घरेलू और विदेशी आते हैं। साल 2023-24 में 18 लाख 40 हजार से अधिक घरेलू और 2 लाख 75 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की सबसे पहली प्राथमिकता आमेर महल देखने की होती है। यहां खासकर विदेशी पर्यटक हाथी सवारी करने में भी रूचि दिखाते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने कहा कि ऐतिहासिक किले, महल और स्मारकों में ताजमहल का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां विदेशी पावणों की संख्या अधिक रहती है। वहीं हमारे लिए गौरव की बात है कि जयपुर का आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक भी विदेशी पर्यटकों की पसंद में शामिल है।

ICC Cricket World Cup 2023: ट्रॉफी लायी गयी ताजमहल
आगरा। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची और यहां पर ट्रॉफी को रखकर वीडियो शूट किये गये। पांच अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने जा रहा है। क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन में अब 50 दिन से कम का समय रह गया है। ऐसे में इसके प्रमोशन को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ताजमहल में कुछ लोग हाथ में चमचमाती ट्राफी लेकर पहुंचे। इस ट्रॉफी को ताजमहल के वीडियो शूट प्लेटफॉर्म पर रख दिया गया। ताजमहल में आईसीसी विश्व कप 2023 की चमचमाती ट्रॉफी देखते ही लोगों में उत्सुकता फैल गयी। करीब एक घंटे तक ट्राफी को लेकर शूट चला। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि आईसीसी की ओर से उनसे ट्रॉफी के शूट को लेकर अनुमति मांगी गयी थी। करीब एक घंटे तक शूटिंग चली। ताजमहल में शूट खत्म होने के बाद ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनवाने के लिये पर्यटकों में होड़ लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को संभाला। लोगों ने दूर से ही फोटो और वीडियो शूट करवाये।

नहीं खुलेंगे ताज महल के बंद दरवाजे
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने ताजमहल के बंद दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने सवा दो बजे मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। याचिका अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की थी। याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 एडी में राजा परमार्दी देव ने कराया था।

याचिका में दावा : वहां शिव का मंदिर
याचिका में यह भी दावा किया गया कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है। याची ने ताजमहल के संबंध में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी  बनाकर अध्ययन करने और ताजमहल के बंद करीब 20 दरवाजों को खोलने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है जिससे सत्यता सामने आ सके।

पहले एमए करिए, शोध करिए
इसके बाद दो न्यायाधीशों की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि जाइए एमए करिए और उसके बाद ऐसा विषय चुनिए। अगर कोई संस्थान आपको रोकता है तो हमारे पास आइए। अदालत ने पूछा ‘आप किससे सूचना मांग रहे हैं।’ इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा ‘प्रशासन से।’ इस पर कोर्ट ने कहा ‘अगर वो कह चुके हैं कि सुरक्षा कारणों से कमरे बंद हैं तो वही सूचना है। अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो इसको चुनौती दीजिए। आप एमए करिए और फिर नेट, जेआरएफ करिए और अगर कोई यूनिवर्सिटी आपको इस विषय पर शोध करने से रोके तो हमारे पास आइए।

ताजमहल की प्रॉपर्टी जयपुर राजघराने की, वहां पहले हमारा पैलेस था, हमारे पास दस्तावेज भी हैं: दीया कुमारी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजसमंद सांसद और जयपुर पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी ने ताजमहल के बेसमेंट में बंद कमरों को खोलने को लेकर इलाहाबाद कोर्ट में दायर याचिका के बाद मामले पर बयान देकर एक और नई बहस छेड़ दी है। दीया कुमारी ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि ताजमहल की प्रॉपर्टी जयपुर राजघराने की है।उन्होंने कहा है कि वहां पर पहले जयपुर राजघराने का महल था जिस पर बाद में शाहजहां ने कब्जा कर लिया था। क्योंकि शाहजहां का उस वक्त राज था इसलिए जयपुर राजघराना कुछ नहीं कर पाया था। हालांकि उन्होंने कहा कि उस वक्त कुछ मुआवजा भी दिया गया था लेकिन उस वक्त कोई अपील करने का तंत्र नहीं था जिसकी वजह से जयपुर राजघराना तब  इसे लेकर जयपुर राजघराना कोई अपील नहीं कर पाया था।

उन्होंने कहा कि जयपुर राजघराने की पोथी खाने में ताजमहल की प्रॉपर्टी के जयपुर राजघराने के होने के दस्तावेज भी मौजूद हैं। अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह यह दस्तावेज पेश कर सकती हैं। ताजमहल की प्रॉपर्टी पर अपना दावा पेश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी उन्होंने कुछ तय नहीं किया है। जल्द ही इसे लेकर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि ताजमहल के नीचे कुछ कमरे बंद हैं जिन्हें खोला जाना चाहिए ताकि इस मामले में जो भी विवाद है उसे लेकर स्थिति साफ हो सके। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका भी लगी है।

बुधवार को वह महिला अत्याचारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रही थी इससे पहले उन्होंने बातचीत में मीडिया को यह सब खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इलाहाबाद कोर्ट में दायर याचिका के दौरान अगर कोर्ट ने दस्तावेज पेश करने के आदेश देगा तो हमारे पास मौजूद दस्तावेजों को पेश कर दिया जाएगा।