summon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बड़े खुलासे के संकेत! फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी पर सीआईडी का शिकंजा, तीसरी बार तलब करने की तैयारी
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच कर रही अपराध जांच विभाग (सीआईडी) पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को तीसरी बार तलब कर सकती है। रविवार को हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को उनके बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं। अभिषेक बनर्जी इस मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए रविवार को सीआईडी के सामने पेश हुए थे, जहां करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ चली। उनसे अकेले में भी पूछताछ की गयी और फिर तृणमूल नेता कुणाल घोष के सामने बैठाकर भी घंटों सवाल-जवाब किये गये। जांच एजेंसी के सूत्रों का आरोप है कि जब घोष की मौजूदगी में पूछताछ की गयी, तो अभिषेक बनर्जी कई अहम बातों पर अपने बयान से पलट गये। बताया जा रहा है कि आमने-सामने बैठाने से पहले सीआईडी अधिकारियों ने दोनों नेताओं से अलग-अलग पूछताछ की थी।

सीआईडी सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ताओं को अभिषेक बनर्जी के अकेले के बयानों और दोनों नेताओं की मौजूदगी में दिये गये जवाबों में काफी अंतर मिला। जब बनर्जी से बयानों में इस बदलाव की वजह पूछी गयी, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। माना जा रहा है कि रविवार की पूछताछ से जांच एजेंसी संतुष्ट नहीं है। ऐसे में जांच को आगे बढ़ाने के लिए तृणमूल सांसद को एक और समन भेजने पर विचार किया जा रहा है। उनकी पेशी की तारीख पर अभी हालांकि फैसला नहीं हुआ है।

कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी पिछले कई हफ्तों से सीआईडी की रडार पर हैं। इससे पहले उन्होंने अलग-अलग वजहें बताकर कई समन टाल दिये थे, जिसके बाद अदालत के दखल देने पर ही वह जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए। सूत्रों का कहना है कि पहले दौर की पूछताछ में उन्होंने कई सवालों के जवाब में सिर्फ यही कहा था कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यह नया घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब अभिषेक बनर्जी पहले से ही कई मामलों में घिरे हुए हैं। कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में सोमवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना है। मंगलवार को, डीजे विवाद से जुड़ी अपनी कथित टिप्पणी के एक अलग मामले में भी उनके सीआईडी के सामने पेश होने की संभावना है।

इन मामलों के अलावा भी अभिषेक बनर्जी कई अन्य जांच और शिकायतों का सामना कर रहे हैं। कोयला तस्करी के मामले में भी उनका नाम लंबे समय से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, अम्फान राहत कोष के वितरण में गड़बड़ी को लेकर शनिवार को उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में सिलीगुड़ी में भी एक शिकायत दर्ज है।

अमेरिका ने गुरपतवंत पन्नू मामले में भारत सरकार को जारी किया समन
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी प्रशासन ने एक बड़ी कूटनीतिक चाल चली है। अमेरिकी अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारत सरकार को समन जारी किया है। इस समन में भारत सरकार पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त आपत्ति जताई है और मुकदमे को पूरी तरह से अनुचित करार दिया है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि जब ये मुद्दे पहली बार हमारे ध्यान में लाए गए, तो हमने कार्रवाई की। इस मामले में एक उच्च स्तरीय समिति लगी हुई है।

पीएम मोदी कब जा रहे अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। न्यूयॉर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। 23 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान है।

समन में किस-किस का नाम शामिल
इस समयन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय ने जारी किया है। इसमें भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय व्यवसायी निखिल गुप्ता का नाम भी शामिल है। अमेरिकी कोर्ट ने सभी पक्षकारों से 21 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

पन्नू ने खुद शेयर की समन की कॉपी
पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस समन की एक कॉपी शेयर की है, जिसे भारत में बैन कर दिया गया है। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता है। भारत में घोषित आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों में कांटा बन गया है। नवंबर 2023 को अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर सिख फॉर जस्टिस के नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

अमेरिका ने भारत पर लगाए हैं कई आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा था कि निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक भाड़े के हत्यारे को काम पर रखा था और उसे भुगतान भी किया था। यह भी आरोप लगाया गया था कि निखिल गुप्ता को एक भारतीय रॉ एजेंट ने इस काम को करने को कहा था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों का खंडन किया है। भारत ने अमेरिका के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया है।

पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत के कोलकाता स्थित ठिकाने पर ईडी का छापा
रांची। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी सूत्रों ने बताया कि अभिजीत सेन एक व्यवसायी है, जो मुख्य रूप से निर्माण और इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यवसाय करता है। ईडी की पांच टीम सेन की तलाश कर रही हैं। सेन के खिलाफ ईडी का आरोप है कि इस कारोबारी के जरिए कई नौकरशाहों के पैसे को अवैध तरीके से सफेद किया गया है। उनका आवास जोधपुर पार्क में स्थित है। ईडी सूत्रों ने बताया कि झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम आईएएस पूजा सिंघल से रांची के एयरपोर्ट स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद वे ईडी कार्यालय में पेश हुई थीं। ईडी अधिकारियों ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोत, मनरेगा स्कैम में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नगद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।