ed summon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन अवहेलना मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट स्थित विशेष न्यायालय पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में हाजिर हुए। सोरेन ने इस दौरान सात-सात हजार के दो बेल बॉन्ड भी भरे।

मुख्यमंत्री सोरेन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिविल कोर्ट पहुंचे  न्यायिक कार्य के बाद सीधे अपने आवास के लिए रवाना हुए। जिस समय कोर्ट के समक्ष मुख्यमंत्री हाजिर हुए, उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे। सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बताया कि कि इस केस में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आगे मुख्यमंत्री को कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होना पड़ेगा।

ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए किया तलब
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए अब 13 जून को तलब किया है। उन्हें इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पहले आठ जून को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने विदेश में होने का हवाला देकर ईडी से इसके लिए कोई नयी तारीख देने का आग्रह किया था। सूत्रों ने यहां बताया कि गांधी को इस मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया गया है और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए अब 13 जून ईडी कार्यालय में बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने इस प्रकरण की जांच के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आठ जून को और गांधी को दो जून को बुलाया था।

सूत्रों के अनुसार गांधी की ओर से ईडी को बताया गया कि वह दिल्ली में नहीं हैं, इसके बाद उन्हें नयी तारीख पर बुलाने का समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि गांधी इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित बतायी गयी है और इन दिनों वह क्वारंटीन में हैं। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और विपक्षी दलों की आवाज दबाने की सरकार की योजना का हिस्सा बताया है, लेकिन कहा है कि गांधी और गांधी इससे डरने वाले नहीं हैं और जांच में शामिल होंगे।

पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत के कोलकाता स्थित ठिकाने पर ईडी का छापा
रांची। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी सूत्रों ने बताया कि अभिजीत सेन एक व्यवसायी है, जो मुख्य रूप से निर्माण और इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यवसाय करता है। ईडी की पांच टीम सेन की तलाश कर रही हैं। सेन के खिलाफ ईडी का आरोप है कि इस कारोबारी के जरिए कई नौकरशाहों के पैसे को अवैध तरीके से सफेद किया गया है। उनका आवास जोधपुर पार्क में स्थित है। ईडी सूत्रों ने बताया कि झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम आईएएस पूजा सिंघल से रांची के एयरपोर्ट स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद वे ईडी कार्यालय में पेश हुई थीं। ईडी अधिकारियों ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोत, मनरेगा स्कैम में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नगद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।