constable recruitment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांस्टेबल भर्ती 2025 : अब पदनाम में भी संशोधन कर सकेंगे अभ्यर्थी, 31 मई से 4 जून तक का दिया पुलिस मुख्यालय ने 5 दिन का अतिरिक्त समय
जयपुर। पुलिस विभाग में 10,000 कांस्टेबल पदों (सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार में कांस्टेबल व चालक) पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 मई थी।

आवेदन संशोधन के लिए नया अवसर
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 23 मई,2025 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए पहले, अभ्यर्थी 300/- शुल्क देकर 26 मई से 30 मई तक आवेदन पत्र में स्वयं का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक, जेण्डर, पदनाम एवं आवेदन पत्र की संख्या (Application ID) के अतिरिक्त कोई भी संशोधन कर सकता था।

अब, एडीजी पाण्डेय ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। आवेदकों को पूर्व संशोधन सहित पदनाम (post name) में संशोधन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। यह नया संशोधन विंडो 31 मई, 2025 से 4 जून, 2025 तक, रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती कर बैठे थे, विशेषकर पदनाम के चयन में। यह निर्णय आवेदकों को अपनी जानकारी सही करने का पर्याप्त समय और अवसर प्रदान करता है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे।

यह अतिरिक्त समय आवेदकों को यह सुनिश्चित करने का मौका देगा कि उनके आवेदन पत्र पूरी तरह से सही और अद्यतन हैं, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें।

अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा
नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पहली बार कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के 128 शहरों में करीब 48 लाख उम्मीदवार के लिए 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।

गृह मंत्रालय ने  गत एक जनवरी से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने का फैसला किया था। यह ऐतिहासिक निर्णय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र अब हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा जिन 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा उनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी शामिल हैं।

कांस्टेबल (जीडी) चयन परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है जो देश भर से लाखों युवाओं को आकर्षित करती है। इसलिए, गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। तदनुसार, एसएससी ने कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा, 2024 को अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।

इस ऐतिहासिक निर्णय से देशभर के लाखों युवा अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके, परिणामस्वरूप पूरे देश में परीक्षार्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुंच बढ़ेगी और सभी को रोजगार का समान अवसर भी मिलेगा।

कांस्टेबल भर्ती की दक्षता परीक्षा की चिप खराब, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थी के लगाई चिप के गलत रिकॉर्डिंग करने से जुड़े मामले में गृह सचिव, डीजी भर्ती बोर्ड और अलवर पुलिस अधीक्षक से जवाब-तलब किया है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश देशराज चौधरी की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने इन अधिकारियों से पूछा है कि क्यों न दक्षता परीक्षा के दौरान की गई वीडियोग्राफी को अदालत में मंगाकर उसका निरीक्षण किया जाए और याचिकाकर्ता के तथ्य सही होने पर क्यों ना उसे चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

याचिका में अधिवक्ता आरपी सैनी ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने गत तीन अगस्त को कांस्टेबल के 3578 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा गत 28 दिसंबर को राजस्थान पुलिस अकादमी में संपन्न हुई। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने 22 मिनट और 40 सेकंड में दौड़ के सभी 13 राउंड पूरे किए थे, लेकिन उसके लगाई चिप में सिर्फ 12 राउंड की रिकॉर्ड हुए। चिप के डेटा के आधार पर पुलिस विभाग ने उसे नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया। याचिका में कहा गया कि उसने तय समय में दौड़ के सभी 13 राउंड पूरे किए हैं, लेकिन चिप में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण उसमें पूरी रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

इसके अलावा पुलिस विभाग ने दक्षता परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई थी। याचिका में गुहार की गई है कि अदालत में वीडियोग्राफी मंगवाकर उसका निरीक्षण किया जाए और उसमें 13 राउंड की रिकॉर्डिंग मिलने पर याचिकाकर्ता को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

फिर बदली EXAM DATE: 2 जुलाई को होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द की गई परीक्षा, 22 जून को होनी थी परीक्षा
जयपुर। कॉन्स्टेबल भर्ती की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई  लिखित परीक्षा अब 22 जून के स्थान पर 2 जुलाई को होगी। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 जुलाई को परीक्षा कराये जाने के नये आदेश जारी किये गए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 17 मई के आदेश द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दुबारा 2 जुलाई,2022 को आयोजित की जाएगी। एडीजी ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। अभ्यार्थी के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर। झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी मोहन को एसओजी टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले टीम ने आरोपी की पत्नी प्रिया राजपूत को जयपुर से गिरफ्तार किया। 14 मई को वह दिवाकर स्कूल में वीक्षक बनकर पहुंचा था।

इसने यहां पर द्वितीय पारी का पेपर लीक कर दिया था। मामले में एसओजी की टीम अब तक 14 लोगों को पकड़ चुकी है। एडीजी एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम मोहन को जयपुर लाकर पूछताछ करेगी। उसने पेपर लीक कर किन-किन लोगों को कितने रुपए बेचा है।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 पारियों में होगी आयोजित
जयपुर। अभ्यर्थियों को परीक्षा के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती बिनीता ठाकुर ने बताया कि परीक्षा 14, 15 और 16 मई को भी 2 पारियों में आयोजित होगी। गृह रक्षा विभाग की लिखित परीक्षा 16 मई को दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से डेढ़ घंटे पूर्व से ही प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया। प्रातः9:00 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा पर 8:30 बजे और अपरान्ह 3:00 बजे आयोजित परीक्षा में 2:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा में डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जा रहा है। महिलाओं सहित समस्त अभ्यर्थियों को अपने अंगूठे पर मेहंदी या स्याही या अन्य कोई निशान नहीं लगाने के निर्देश है। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त पहचान-पत्र लेकर केंद्र पर आना हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मेटल का सामान साथ लाने या पहनकर आने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी, उपस्थित पुलिसकर्मी व वीक्षक भी अपना मोबाइल साथ में नहीं रख सकते।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से शुरू: सेंटर पर लगाए गए हैं जैमर, स्टाफ भी नहीं ले जा सकेगा मोबाइल, अभ्यर्थियों को किन बातों का रखना है ध्यान.. जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल और गृह रक्षा विभाग में मुख्य आरक्षी और आरक्षी की 13 मई से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में करीब 19 लाख अभ्यर्थी आवेदक हैं। भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिनीता ठाकुर ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13, 14, 15 और 16 मई को दो पारियों में और गृह रक्षा विभाग की लिखित परीक्षा 16 मई को दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी।

आधा घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा पर साढ़े आठ बजे और अपरान्ह तीन बजे आयोजित परीक्षा में ढाई बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य है। नियत समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ठाकुर ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल के लिए करीब 19 लाख और गृह रक्षा विभाग में करीब 60 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर दिन एक पारी में करीब पौने तीन लाख परीक्षार्थियों के लिये व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी के साथ ही उड़नदस्ता दल आकस्मिक चैकिंग करेंगे।

अंगूठे पर मेहंदी या स्याही या अन्य कोई निशान नहीं हो
परीक्षा में डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से अभ्यर्थियों की पहचान की जाएगी, इसके लिए बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जाना है। महिलाओं सहित समस्त अभ्यर्थियों को अपने अंगूठे पर मेहंदी या स्याही या अन्य कोई निशान नहीं लगाएं। मेहंदी या स्याही लगी होने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर केंद्र पर लाना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मेटल का सामान साथ लाने या पहनकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मोबाइल की अनुमति नहीं
सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया जा रहा है। कोई भी अभ्यार्थी यहां तक परीक्षा केन्द्र में उपस्थित पुलिसकर्मी व वीक्षक भी अपना मोबाइल साथ में नहीं रख पाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए बालपॉइंट पेन पारदर्शी होना चाहिए, रंगीन या अन्य प्रकार का पैन से परीक्षा देना संभव नहीं होगा। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रों का आवंटन रेंडम तरीके से किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र उसके गृह जिले या आवेदित जिले में नहीं दिया गया है। महिलाओं को उनके गृह जिले के आसपास के जिलों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।