name of - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलिया ने महामारी को रोकने के नाम पर मार दी करोड़ों मधुमक्खियां
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का वो देश, जहां पर सबसे ज्यादा शहद का उत्पादन होता है। जहां से दुनिया के दूसरे देशों को शहद निर्यात होता है। अब यहां पर शहद बनाने वाली मधुमक्खियों पर आफत आ गई है। यहां पर इंडस्ट्री को बचाने के लिए मधुमक्खियों को मारा जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि मधुमक्खियों को मार कर इंडस्ट्री कैसे बचेगी? दरअसल इसकी वजह है एक खतरनाक बीमारी और अगर इसे नहीं रोका गया तो फिर पूरी इंडस्ट्री चौपट हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की शहद इंडस्ट्री पर इस समय वारोआ मिटे प्लेग का साया मंडरा रहा है और इसलिए ही रोजाना मधुमक्खियां मारी जा रही हैं।

नहीं था कोई और विकल्प
अब तक 600 छत्तों में मौजूद कई मधुमक्खियों को मारा जा चुका है। वहीं कई लाखों मधुमक्खियों को मारे जाने का प्लान तैयार किया जा चुका है। आॅस्ट्रेलिया में अथॉरिटीज का मानना है कि अगर बीमारी को आगे बढ़ने से रोकना है तो फिर मधुमक्खियों को मारना ही पड़ेगा। इसके अलावा कोई और आॅप्शन फिलहाल नहीं है। छह मील के दायरे में इन मधुमक्खियों को मारने के लिए इरैडिकेशन जोन बनाया गया है। अथॉरिटीज का मकसद है कि दुनिया को इस खतरनाक प्लेग से किसी तरह बचाया जा सके।

18 मिलियन मधुमक्खियों की मौत
न्यू साउथ वेल्स के चीफ प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर सतेंद्र कुमार ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया वो अकेला सबसे बड़ा शहद उत्पादक देश है जो इस समय वारोआ मिटे प्लेग से मुक्त हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि ये प्लेग ऑस्ट्रेलिया की शहद इंडस्ट्री को 70 मिलियन डॉलर का चूना लगा सकता है। डैनी ले फ्यूवेरे जो ऑस्ट्रेलिया की शहद इंडस्ट्री काउंसिल के कार्यवाहक मुखिया हैं, उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पहले ही 600 छत्तों को खत्म कर दिया है और हर छत्ते में 30,000 मधुमक्खियां थीं। कम से कम इन छत्तों में कुल 18 मिलियन मधुमक्खियां मौजूद थीं। जो प्लेग ऑस्ट्रेलिया में मधुमक्खियों को शिकार बना रहा है, उसकी वजह से उनकी उड़ने, भोजन जुटाने और शहद का उत्पादन करने की क्षमता पर खासा असर पड़ता है। इस प्लेग की वजह से ऑस्ट्रेलिया में मधुमक्खियों की संख्या खासी प्रभावित हुई है।

जून के अंत में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में इस प्लेग का पता चला था और तब से ही शहद उत्पादकों ने पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया में सन 1822 में सबसे पहली मधुमक्खी एपिस मेलीफेरा लाई गई थी। अब ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर मधुमक्खी पालक मौजूद हैं और गांवों के हर घर में मधुमक्खियों को पाला जाता है। आज मधुमक्खियां और शहद यहां की अर्थव्यवस्था का मुख्य सोर्स है।

इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र के नाम से वायरल पोस्ट निकली किसी की शरारत
अजमेर। उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के नाम से वायरल हो रही पोस्ट का मामला फिलहाल पुलिस जांच में किसी की शरारत होना पाया गया है। छात्र ने उक्त स्टेटस मैसेज के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। उसने मामले में कुलगांव (जम्मू-कश्मीर) में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी है।

आदर्शनगर थाना सीआई सुगन सिंह ने बताया कि छात्र तुलीनोपुरा कुलगांव जम्मू एण्ड कश्मीर निवासी वाहिद मुश्ताक पुत्र मुश्ताक अहमद नाईकु है, जो अजमेर में बडलिया चौराहा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाए जाने के संबंध में मैसेज वायरल हो रहा था। इस संबंध में आदर्शनगर थाना पुलिस को भी सूचना मिली। एसपी चूनाराम जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी विकास सांगवान व सीओ साउथ सुनील सिहाग के निर्देशन में सीआई सुगन सिंह को जांच करने के निर्देश दिए।

मैसेज बदनाम करने की साजिश

सीआई सिंह ने जांच की तो छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज का सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष का नियमित छात्र होना सामने आया। उसके संबंध में कॉलेज प्रशासन के डॉ. गणपत सिंह, महेश सिंह व स्वाति के बयान लिए। जिन्होंने छात्र वाहिद मुश्ताक को 20 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद 45 दिन की इंटरशिप में अभी अपने पैतृक निवास गांव कुलगांव जम्मू-कश्मीर जाना बताया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी मिलने पर उससे फोन पर सम्पर्क किया था। वाहिद ने उसे बदनाम करने के लिए इसे किसी की साजिश बताया है। जिसने उसके नाम से उक्त पोस्ट को वायरल किया है। मामले में जब पुलिस ने वाहिद से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने गांव कुलगांव जम्मू कश्मीर में है। उसने बताया कि इस तरह की गलत पोस्ट उसने नहीं डाली है। उसने बताया कि उसके पास भी सोमवार से ही इस संबंध में परिचित लोगों के फोन आ रहे हैं।

पिता भी पुलिसकर्मी

छात्र ने बताया कि उसके पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात हैं। उसने पुलिस से बातचीत में कहा है कि वह उदयपुर में हुई घटना की निन्दा करता है। ऐसा अपराध करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले में जांच जारी

सीआई सुगन सिंह ने बताया कि स्टाफ व छात्रों से सम्पर्क करने पर फिलहाल छात्र वाहिद का आचरण व चरित्र भी अच्छा होना सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में मैसेज इंजीनियरिंग कॉलेज से वायरल नहीं होना सामने आया है। मामले में निगरानी रख जांच जारी है।

पाकिस्तान के उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला के नाम पर चुनाव प्रचार
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब में 17 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में भारतीय गायक सिद्धू मूसेवाला के नाम पर भी वोट मांगे जा रहे हैं। क्योंकि सिद्धू मूसेवाला पाकिस्तानी पंजाब में खासे लोकप्रिय हैं। खासकर युवा लड़कियां उनकी दीवानी हैं। इस प्रचार में पाकिस्तान के पूर्व प्रधनामंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ  अपने पोस्टर में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है। इस पोस्टर में मूसेवाला के साथ पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बेटे जैन कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर के नीचे उनके लोकप्रिय गानों की चंद लाइनें भी लिखी हुई हैं।  एक न्यूज चैनल से प्राप्त समाचार के अनुसार होर्डिंग पर मूसेवाला की फोटो के बारे में जैन कुरैशी का कहना है कि जिन्होंने  यह पोस्टर छपवाया है, मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मूसेवाला की तस्वीर की वजह से ही यह पोस्टर बहुत वायरल हुआ। इससे पहले हमारा कोई पोस्टर इतना वायरल नहीं हुआ। हालांकि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह पोस्टर किसने लगवाए हैं और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। सिद्धू मूसेवाला भारत के साथ साथ पाकिस्तानी आवाम के दिलों में भी खास जगह रखते थे। यही वजह है कि पाकिस्तान में उनके गाने हमेशा चार्टबस्टर रहते थे। अब अपने चहेते स्टार को श्रद्धांजलि देने के लिए पाकिस्तानी अपनी गाड़ियों के पीछे उनकी पेंटिग बनवा रहे हैं। उनके गाने भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं।
पाकिस्तान में ट्रक आर्ट पेंटिंग करने वाले पेंटर हाजी नाज बताते हैं बताते कि जिस तरह का क्रेज सिद्धू मूसेवाला के लिए नजर आ रहा है। ऐसा शायद ही किसी और इंडियन आर्टिस्ट के लिए देखने को मिला हो।

ब्रह्मा मंदिर के नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुष्कर । विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके साथ ब्रह्मा मंंदिर को अब एक नई पहचान भी मिलेगी। इस संबंध में आगामी 16 मई को एक्सुक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की ओर से मंंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की विधिवत घोषणा की जाएगी। उपखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित अस्थाई मंदिर कमेटी को रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कमेटी के सचिव एवं एसडीएम सुखाराम पिंडेंल ने बताया कि 16 मई की सुबह 9 बजे संस्था के प्रतिनिधि ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकार्ड मेंं दर्ज किए जाने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उपखंड कार्यालय पहुंंचेंगे। बताया गया है कि संस्था ने ब्रह्मा मंदिर को विश्व का प्राचीनतम एवं सर्वाधिक दर्शन किए जाने वाला मंदिर माना है। मंंदिर को विश्व पटल पर लोगोंं के ध्यान में लाने के उद्देश्य से संंस्था ने ब्रह्मा मंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्णय किया। एसडीएम पिंड़ेल ने बताया कि ब्रह्मा मंंदिर का 14वीं शताब्दी वि.सं. 713 मेंं आदिगुरु शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार कराया था।

पंचतीर्थ स्नान आज से

पुष्कर सरोवर में पावन वैशाख माह का पंचतीर्थ स्रान गुरुवार को मोहिनी एकादशी स्रान के साथ आरंभ होगा। पांच दिनों तक चलने वाले धार्मिक स्रान का समापन 16 मई को पूर्णिमा पर होने वाले महास्रान के साथ होगा। शास्त्रों में 12 महिनों में वैशाख मास को श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस माह के दौरान पुष्कर सरोवर में स्रान व दान करने का पुण्य कार्तिक स्रान के बराबर मिलता है। इसके चलते पिछले 25 दिनों से यहां वैशाख मास का स्रान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

अगवानी में बिछाएंगे पलक-पावड़े, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का मंगल प्रवेश

तीर्थ नगरी में गुरुवार शाम को गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभागा का मंगल प्रवेश होगा। उनकी आगमन पर जुलूस व वाहन रैली निकालकर स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार शाम 4 बजे अजमेर से पुष्कर पहुंचेंगे। नवखंड़ी हनुमान मंदिर पर उनकी अगवानी की जाएगी तथा जुलूस के रूप में उन्हें माहेश्वरी सेवा सदन ले जाया जाएगा। जुलूस में सबसे आगे भगवा झंडे सुसज्जित पायलट गाड़ी चलेगी। इसके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व भक्त दुपहिए वाहनोंं पर भगवा झंडिया लहराते हुए चलेंंगे। साथ ही तीन खुली जीपें भी जुलूस में शामिल होगी। जिसमें सवार स्वागत समिति के अध्यक्ष व जुलूस प्रभारी अजय शर्मा व कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करेंगे। स्वागत समिति अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में 9 तोरण द्वार बनाए गए हैं तथा पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। स्वागत की जिम्मेदारी समिति सदस्य सूरज नारायण पाराशर, रघु पारीक, अरूण पाराशर, चंद्र शेखर गौड़, इंदर सिंह पवार, ऋषि पाराशर आदि को सौंपी गई है। याात्रा के आयोजन स्थल पहुंचने पर शंकराचार्य का संत परपंरानुसार अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर शंकराचार्य उपस्थित जन समूह को प्रवचन भी देंगे।

तीन दिवसीय साधना व राष्ट्र रक्षा शिविर 13 से

अजय शर्मा ने बताया कि माहेश्वरी सेवा सदन में शंकराचार्य के सानिध्य में तीन दिवसीय साधना व राष्टÑ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 13 मई को होगा। शिविर के पहले सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक शंकराचार्य अनुयायियों की जिज्ञासों का समाधान करेंंगे। वहीं शाम को 4 से 7 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में जगद्गुरु धर्म, आध्यात्म व राष्टÑ रक्षा विषय पर उपदेश देंंगे। तीन दिवसीय शिविर के समापन पर 15 मई की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।