brahma temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल ने अजमेर में की सरकारी योजनाओं की समीक्षा, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन
अजमेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को अजमेर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रीट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कर जनहित से जुड़ी समस्त योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की नसीहत दी। उन्होंने कहा जिले के चिकित्सा केन्द्रों पर पर्याप्त स्टाफ होना चाहिए। कोरोना के प्रति सावधानी रखें। जिले को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को केन्द्र में रखकर कार्य करें। उचित मूल्य की दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के अनुसार बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को भी गेहूं मिलना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आगामी मानसून के दौरान पौधरोपण के लिए बड़े पौधों को प्राथमिकता देनी चाहिए, साथ ही लगाए गए पौधों के लिए पानी तथा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाए। सुरक्षा तथा पानी उपलब्ध कराने वाले क्षेत्र को ही पौधरोपण के लिए चुनें।  मनरेगा योजना में प्रति जॉब कार्ड औसत श्रमिक दिवस बढ़ाने की आवश्यकता है।

राइजिंग राजस्थान के एमओयू की भी बैठक में समीक्षा की गई। उन्होंने कहा राजीविका के निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करें। उन्हें उद्यम की तरह से संचालित करने के लिए तैयार किए जाने की आवश्यकता है। समूह स्वयं को संचालित करने में सक्षम होना चहिए। जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाएं। इन्हें पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए पंचायत समिति स्तर पर कार्यों की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत अभियान एक सतत् प्रक्रिया है। समस्त परिवारों के शौचालय कार्यशील रहने चाहिए। संग्रहित कचरे का पृथक्करण करने के बाद आर्थिक गतिविधियों में उपयोग सुनिश्चित करें। पर्यावरण संरक्षण को केन्द्र में रखकर कचरा किसी भी परिस्थितियों में जलाया नहीं जाए। राजकीय कार्यालय भवनों की छतों तथा परिसरों के खाली स्थान का इसके लिए उपयोग करें।

मोटरेबल रोड अवश्य हो
उन्होंने कहा जिले की हर बसावट में चारपहिया वाहनों के माध्यम से आवागमन संभव कराने के लिए सड़क सम्पर्क आवश्यक है। डामरीकरण से वंचित सड़कों के लिए विभिन्न मदों का उपयोग कर मोटरेबल सड़क बनाएं। उन्होंने कहा कि जिले को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के टीकाकरण का कार्य लगातार जारी रखा जाना चाहिए। स्वामित्व योजना के पट्टा पार्सल का वितरण कर समस्त व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य करें।

पुष्कर में किए ब्रह्मा मंदिर के दर्शन
बागड़े ने मंगलवार को तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत एवं पुजारियों ने उनका स्वागत कर ब्रह्मा मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि पुष्कर धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ राजस्थान की आध्यात्मिक पहचान भी है।

देवस्थान मंत्री रावत ने कतार में खड़े होकर किए बह्मा मंदिर के दर्शन
पुष्कर। प्रदेश की उद्योग व देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने रविवार को रामदेवरा जातरूओं की भारी भीड़ के बीच बिना प्रशासनिक व पुलिस प्रोटोकॉल के सादगी से तीर्थनगरी की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने आम श्रद्धालु की भांति रामदेवरा जातरूओं की कतार में खड़े होकर जगत पिता ब्रह्माजी के दर्शन किए तथा बुजुर्ग श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

देवस्थान मंत्री रावत रविवार की सुबह सामान्य श्रद्धालु की भांति ब्रह्मा मंदिर पहुंची तथा भारी भीड़ के बावजूद उन्होंने वीआईपी दर्शन नहीं किए, बल्कि दूर से ही सृष्टि रचियता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने माइक से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आराम से मंदिर के दर्शन करें। किसी प्रकार की जल्दबाजी व धक्का-मुक्की नहीं करे। साथ ही उन्होंने मंदिर व्यवस्थापकों को उद्बोधन के दौरान शालीन भाषा का उपयोग करने तथा बुजूर्ग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता से दर्शन कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने सप्तषि घाट पर सरोवर की पूजा अर्चना की। उन्हें सरोवर की पूजा पं. नानकराम पाराशर ने कराई।

ब्रह्मा मंदिर का जीर्णोंद्धार जल्द

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ब्रह्मा मंदिर का जल्द ही जीर्णाेद्धार कराया जाएगा तथा पुष्कर सरोवर के घाटों का भी विकास कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर व घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधार्थ आवश्यक जन सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। पुष्कर यात्रा के दौरान देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने भारी भीड़ में बेसाखी के सहारें ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे रतलाम एमपी के बुजुर्ग दंपति को अपनी कार में बैठा कर उन्हें उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। साथ ही दंपति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

देवस्थान मंत्री ने ब्रह्मा मंदिर व आसपास के क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्था परर नाराजगी प्रकट की तथा मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को तीर्थ नगरी को आवारा जानवरों से मुक्त करने, सफाई व्यवस्था सुचारू कराने, मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल खोलने के लिए माकुल व्यवस्था करने, पीने के पानी की व्यवस्था, घाटों की सीढ़ियों पर जमा काई की सफाई कराने, गहरे पानी में लाल झंडियां लगाने आदि के निर्देश दिए। सीआई महावीर प्रसाद शर्मा से भी रामदेवरा मेले के दौरान मंदिर व घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व वाहन पार्किंग के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान कांगे्रस नेता जगदीश कुर्डिया ने विभिन्न जन समस्याओं  से अवगत कराते हुए ब्रह्मा मंदिर में बुजुर्ग यात्रियों के लिए लिफ्ट लगाने तथा रामदेवरा मेले के दौरान मंदिर के खुलने व बंद होने का समय बढ़ाने का सुझाव दिया। खास बात यह है कि देवस्थान मंत्री की पुष्कर यात्रा के दौरान केवल नायब तहसीलदार, सीआई व सहायक देवस्थान आयुक्त गौरव सौनी मौजूद थे।

मंत्रियों ने की प्रदेश में खुशहाली की कामना
पुष्कर। राज्य सरकार की ओर से सावन मास के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में पुष्कर के प्रेमप्रकाश आश्रम स्थित माधेश्वर महादेव मंदिर में सहस्रधारा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोचारण के बीच माधेश्वर महादेव का पूजन व जलाभिषेक कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री रावत समेत तीन मंत्री, विभिन्न बोर्ड व आयोग के अध्यक्ष, अजमेर के कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी शामिल हुए तथा कांग्रेसी नेताओं का जमघट लगा रहा।
देवस्थान विभाग द्वारा भामाशाह के सहयोग से माधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सहस्रधारा के आरंभ में देवस्थान मंत्री रावत व आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने विधिवत मंडप स्थापना की। इसके बाद पंड़ित दीपक शास्त्री के आचार्यत्व में उन्होंने भोलेनाथ का दूध, दही, गंगा जल एवं पंचामृत से पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके साथ सहस्त्रधारा शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली सहस्त्रधारा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता समेत राठौड़ के समर्थकों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। शाम को भोलेनाथ का शृंगार कर अतिथियों ने महाआरती की। सहस्त्रधारा के उपलक्ष्य में प्रसादी भी की गई। दिन भर चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से माकुल इंतजाम किए गए। एसडीएम सुखाराम पिंड़ेल, थानाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा आदि अधीनस्थ स्टाफ के साथ तैनात रहे।

ये थे मौजूद
सहस्त्रधारा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम खिलाड़ी लाल बैरवा, वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह राव, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर मल गैदर, दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी, राजस्थान फाउंडेशन के कमीश्नर धीरज श्रीवास्तव, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह, डेयरी अध्यक्ष रामचंद चौधरी, जिला कलक्टर अंशदीप, एसपी चुनाराम जाट, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, डिप्टी कमीश्नर सुनील मत्तड़, निरीक्षक ओम सीरवी, सुरजन सिंह, गोपाल विजय, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, राजकुमार जयपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पर्यटन, देवस्थान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

भजन संध्या कार्यक्रम स्थगित
देवस्थान विभाग की ओर से सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में प्रेमप्रकाश आश्रम में शाम का प्रस्तावित भजन संध्या कार्यक्रम खाटू श्याम मंदिर में हुए हादसे के कारण स्थगित कर दिया गया।

देवस्थान मंत्री रावत ने किए ब्रह्मा मंदिर के दर्शन
पुष्कर प्रवास के दौरान देवस्थान मंत्री रावत ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान पुजारी किशन गोपाल वशिष्ठ ने उनका चुनरी ओढ़ा व ब्रह्मा जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बाबूलाल दग्दी, जगदीश कुर्डिया, वैद्यनाथ पाराशर, सजंय दग्दी आदि ने रावत का स्वागत किया।

पुष्कर को शीघ्र बनाएंगे टेंपल टाउन
होटल सरोवर के जीर्णोद्धार कार्य का सादगी से शुभारंभ, आरडीटीसी अध्यक्ष राठौड़ व उद्योग मंत्री रावत ने किया संबोधित
राजस्थान पर्यटन विकास निगम की पुष्कर स्थित होटल सरोवर का करीब एक करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ सोमवार को आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने सादगी के साथ किया। औपचारिक कार्यक्रम में आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता समेत जिले के पर्यटन अधिकारी मौजूद थे। राठौड़ ने बताया कि आरटीडीसी की पुष्कर स्थित होटल सरोवर की प्रदेश में एक अलग पहचान है। इस होटल में करीब एक करोड़ से जीर्णोद्धार व विकास के कार्य करायें जाएंगे। साथ ही पुष्कर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए होटल में आधुनिक व बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। राठौड़ ने पत्रकारों से औपचारिक बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुष्कर के चहुमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। अयोध्या की भांति पुष्कर तीर्थ का विकास कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनाई जाएगी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नए पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। बताया कि पुष्कर को टेंपल टाउन बनाया जाएगा एवं योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह ने बताया कि निगम की होटल सरोवर पुष्कर के नवीनीकरण जीर्णोद्धार में  एक करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। निगम देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। निगम की होटलों का जीर्णोंद्धार, सौंदर्यकरण व आधुनिकरण कर आरटीडीसी का पुराना वैभव लौटाकर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राजस्थान वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह राव, राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरमल गैदर, राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव, दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सागर शर्मा, शक्ति प्रताप सिंह राठौर, समताराम महाराज, चंपालाल महाराज, कमल बाकोलिया, विजय जैन, महेंद्र सिंह रलावता, दीपक साहनी, दामोदर शर्मा, सौरभ बजाड़, शिव कुमार बंसल, उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल, तहसीलदार संदीप शर्मा, उद्योगपति अशोक पाटनी, राजेंद्र गोयल, अजय तैन्गौर, सुरेश्वर शैली, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, मंजू बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी बुंदेल, हेमंत जोधा, कृपाल सिंह राठौड़, पार्षद टीकम शर्मा, रविकांत पाराशर, धीरज जादम, शम्भू चौहान, ओमप्रकाश डोलिया, ताराचंद गहलोत, बैद्यनाथ पाराशर, कालू दायमा, गोपाल तिलानिया, बाबूलाल दग्दी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे।

खाटू श्याम मंदिर हादसे की होगी निष्पक्षता से जांच
सोमवार को सुबह खाटू श्याम मंदिर में हुए हादसे के कारण होटल सरोवर के जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ पर पर्यटन विकास निगम की ओर से आयोजित समारोह रद्द कर दिया। देवस्थान व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत समारोह में भाग लेने तो होटल पहुंंची। लेकिन उन्होंने खाटू शाम मंदिर हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। यही नहीं पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अतिथि मंत्रियों की अनुपस्थिति में अकेले राठौड़ ने कुछ पार्टी नेताओं व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया। खास बात यह है कि पंडित ने पूजा के दौरान उनके तिलक लगाना चाहा। मगर उन्होंने खाटू मंदिर हादसे का हवाला देते हुए न तो तिलक लगवाया और न ही माला पहनी। यही नहीं अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए मंगवाई गई मालाएं भी धरी रह गई। देवस्थान मंत्री रावत व आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने खाटू श्याम मंदिर हादसे पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। देवस्थान मंत्री रावत ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ब्रह्मा मंदिर के नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुष्कर । विश्व विख्यात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसके साथ ब्रह्मा मंंदिर को अब एक नई पहचान भी मिलेगी। इस संबंध में आगामी 16 मई को एक्सुक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था की ओर से मंंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की विधिवत घोषणा की जाएगी। उपखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित अस्थाई मंदिर कमेटी को रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कमेटी के सचिव एवं एसडीएम सुखाराम पिंडेंल ने बताया कि 16 मई की सुबह 9 बजे संस्था के प्रतिनिधि ब्रह्मा मंदिर का नाम एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकार्ड मेंं दर्ज किए जाने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उपखंड कार्यालय पहुंंचेंगे। बताया गया है कि संस्था ने ब्रह्मा मंदिर को विश्व का प्राचीनतम एवं सर्वाधिक दर्शन किए जाने वाला मंदिर माना है। मंंदिर को विश्व पटल पर लोगोंं के ध्यान में लाने के उद्देश्य से संंस्था ने ब्रह्मा मंदिर को एक्सक्लुसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्णय किया। एसडीएम पिंड़ेल ने बताया कि ब्रह्मा मंंदिर का 14वीं शताब्दी वि.सं. 713 मेंं आदिगुरु शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार कराया था।

पंचतीर्थ स्नान आज से

पुष्कर सरोवर में पावन वैशाख माह का पंचतीर्थ स्रान गुरुवार को मोहिनी एकादशी स्रान के साथ आरंभ होगा। पांच दिनों तक चलने वाले धार्मिक स्रान का समापन 16 मई को पूर्णिमा पर होने वाले महास्रान के साथ होगा। शास्त्रों में 12 महिनों में वैशाख मास को श्रेष्ठ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस माह के दौरान पुष्कर सरोवर में स्रान व दान करने का पुण्य कार्तिक स्रान के बराबर मिलता है। इसके चलते पिछले 25 दिनों से यहां वैशाख मास का स्रान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

अगवानी में बिछाएंगे पलक-पावड़े, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का मंगल प्रवेश

तीर्थ नगरी में गुरुवार शाम को गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभागा का मंगल प्रवेश होगा। उनकी आगमन पर जुलूस व वाहन रैली निकालकर स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार शाम 4 बजे अजमेर से पुष्कर पहुंचेंगे। नवखंड़ी हनुमान मंदिर पर उनकी अगवानी की जाएगी तथा जुलूस के रूप में उन्हें माहेश्वरी सेवा सदन ले जाया जाएगा। जुलूस में सबसे आगे भगवा झंडे सुसज्जित पायलट गाड़ी चलेगी। इसके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व भक्त दुपहिए वाहनोंं पर भगवा झंडिया लहराते हुए चलेंंगे। साथ ही तीन खुली जीपें भी जुलूस में शामिल होगी। जिसमें सवार स्वागत समिति के अध्यक्ष व जुलूस प्रभारी अजय शर्मा व कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करेंगे। स्वागत समिति अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में 9 तोरण द्वार बनाए गए हैं तथा पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। स्वागत की जिम्मेदारी समिति सदस्य सूरज नारायण पाराशर, रघु पारीक, अरूण पाराशर, चंद्र शेखर गौड़, इंदर सिंह पवार, ऋषि पाराशर आदि को सौंपी गई है। याात्रा के आयोजन स्थल पहुंचने पर शंकराचार्य का संत परपंरानुसार अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर शंकराचार्य उपस्थित जन समूह को प्रवचन भी देंगे।

तीन दिवसीय साधना व राष्ट्र रक्षा शिविर 13 से

अजय शर्मा ने बताया कि माहेश्वरी सेवा सदन में शंकराचार्य के सानिध्य में तीन दिवसीय साधना व राष्टÑ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 13 मई को होगा। शिविर के पहले सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक शंकराचार्य अनुयायियों की जिज्ञासों का समाधान करेंंगे। वहीं शाम को 4 से 7 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में जगद्गुरु धर्म, आध्यात्म व राष्टÑ रक्षा विषय पर उपदेश देंंगे। तीन दिवसीय शिविर के समापन पर 15 मई की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।