extortion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मात्र 30 हजार में लीक पेपर देने का दावा: नीट पेपर के नाम पर छात्रा को जाल में फंसाने का प्रयास, छात्रा की सजगता से खुला मामला, जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां
अजमेर। नीट के पेपर लीक की अफवाहों के बीच अब छात्र-छात्राओं को डराकर पैसे ऐंठने वाले शातिर ठग सक्रिय हो गए हैं। अजमेर में ऐसे ही एक डिजिटल ठग ने नीट परीक्षा के नाम पर एक छात्रा को जाल में फंसाकर हजारों रुपए हड़पने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा की सूझबूझ और छात्रनेताओं की सजगता के चलते ठग की साजिश नाकाम हो गई। मामले की गंभीरता और पेपर लीक जैसे संवेदनशील विषय को देखते हुए अजमेर पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग एटीएस और एसओजी भी इस मोबाइल नंबर और ठग के सुराग तलाशने में जुट गई हैं। पूरे मामले का खुलासा शनिवार शाम को हुआ, जब डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ठाकुर, एबीवीपी छात्रनेता मोहित गहलोत और पीयूष शर्मा पीड़ित छात्रा की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। छात्रनेताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) हिमांशु जांगिड़ को बताया कि कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा के पास दो दिन पहले एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके पास नीट री-एग्जाम का ओरिजिनल पेपर है। यह पूरी तरह गोपनीय तरीके से लीक हो चुका है। उसने छात्रा से पेपर के बदले मात्र 30 हजार रुपए की डिमांड की।

बाकी लोग लेते हैं 1.5 लाख, हम सिर्फ 30 हजार

शातिर ठग ने छात्रा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए कहा कि उसके पास समय बहुत कम है, इसलिए जल्दी फैसला करे। उसने झांसा देते हुए कहा, हम छात्र-छात्राओं की मदद के लिए सिर्फ 30 हजार रुपए ले रहे हैं। कुछ लोग तो हमसे यही पेपर लेकर आगे एक से डेढ़ लाख रुपए में बेच रहे हैं, उनके चक्कर में मत आना। अगर भरोसा नहीं है, तो वीडियो कॉल पर पेपर की झलक देख लो। छात्रा ने घबराने के बजाय इसकी जानकारी छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह को दी।

छात्रनेता को वीडियो कॉल पर दिखाई पेपर

मामले की सच्चाई जानने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ठाकुर ने खुद उसी नंबर पर कॉल कर पेपर की मांग की। जब कृष्णा ने पूछा कि 30 हजार वाले पेपर में से मुख्य परीक्षा में कितने सवाल आएंगे, तो ठग ने दावा किया कि पूरा का पूरा पेपर इसी में से आएगा। गारंटी मांगने पर बदमाश ने तुरंत वीडियो कॉल किया और स्क्रीन पर तेजी से पन्ने पलटाकर पेपर की झलक दिखाई, ताकि कोई स्क्रीनशॉट न ले सके। पैसे के लेन-देन के लिए शातिर बदमाश ने पहले फ्लिपकार्ट का रिडीम कोड बनाकर फोन-पे करने को कहा, और जब छात्रनेता ने असमर्थता जताई तो उसने ऑनलाइन स्कैनर भेजकर भुगतान करने का दबाव बनाया।

एटीएस और एसओजी ने संभाली कमान

एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए तुरंत कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक उषा यादव को पूरी स्थिति से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम ने  पीड़िता से संपर्क कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के तार पेपर लीक माफिया से जुड़े होने की आशंका के चलते एटीएस और एसओजी को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

साइबर ठगी से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, टास्क स्कैम और फर्जी लोन ऐप्स से सतर्क रहने की अपील
जयपुर। राज्य सरकार ने आमजन को साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए दो महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की हैं। इनमें फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स और टास्क स्कैम जैसी बढ़ती साइबर ठगी के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अनधिकृत इंस्टेंट लोन ऐप्स तत्काल ऋण उपलब्ध कराने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐप डाउनलोड होते ही साइबर अपराधी मोबाइल डेटा, संपर्क सूची और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं तथा बाद में अत्यधिक ब्याज, धमकी, ब्लैकमेल और मॉर्फ्ड तस्वीरों के जरिए अवैध वसूली करते हैं।

सरकार ने नागरिकों को केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म और आधिकारिक ऐप स्टोर से ही वित्तीय ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। दूसरी एडवाइजरी में “टास्क स्कैम” या ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा गया है। साइबर ठग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर आसान कार्यों के बदले आकर्षक कमाई का लालच देकर लोगों से निवेश करवाते हैं और बाद में रकम हड़प लेते हैं। सरकार ने अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी, जबरन वसूली या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर दें तथा शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करने की सलाह दी गई है।

जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार तथा हेड कांस्टेबल उल्वप्पा एक दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने मामले में अनुसंधान और कार्रवाई के नाम पर परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

परिवादी द्वारा इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर स्थित होटल गणगौर में अंजाम दी। ट्रैप की पूरी कार्रवाई एएसपी भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई, जबकि इसका पर्यवेक्षण डीआईजी ओम प्रकाश मीणा द्वारा किया गया। ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रिश्वत मांगने एवं लेने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

TMC को एक और झटका : सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाली की पुलिस ने सोमवार रात को तृणमूल कांग्रेस के नेता और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता को कथित जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल्ट लेक के एक व्यवसायी ने दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जो वर्तमान में बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पार्षद हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन पर कई लाख रुपये देने का दबाव डाला जा रहा था और मांग पूरी न करने पर उन्हें धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार देर रात राजारहाट के रायगाछी इलाके में दत्ता के आवास पर छापा मारा। उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, औपचारिक गिरफ्तारी से पहले दत्ता से कई घंटों तक पूछताछ की गई। मंगलवार सुबह उनकी चिकित्सा जांच होने की उम्मीद है और उसके बाद उन्हें बिधाननगर अदालत में पेश किया जाएगा।

दत्ता ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बारासात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे। उनकी गिरफ्तारी पूर्व राज्य सरकार के पदाधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच हुई है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने नेपाल सीमा के पास जहांगीर खान को गिरफ्तार किया, जिसे लोकप्रिय रूप से "पुष्पा" के नाम से जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर सीमा मार्ग से भागने की कोशिश करते समय उन्हें राज्य पुलिस विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। दत्ता की गिरफ्तारी पूर्व सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की श्रृंखला के बाद हुई है। पिछले महीने, पूर्व राज्य मंत्री सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद, बोस के करीबी माने जाने वाले कई पार्षदों को संबंधित जांच में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दत्ता के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी है और जांच जारी है।

सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के चर्चित मामले में मुख्य महिला आरोपी के सहयोगी धीरज निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को परिवादी विमल कुमार डागा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसे अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा डराकर धनराशि की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया अब उसके साथी धीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी की परिवादी से पहचान उसकी आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी।

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जयपुर। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब किया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई 2026 को पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो व नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर अश्लील एडिटेड फोटो पोस्ट कर रहा है।

आरोपी उसके परिचितों को फोटो भेजकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था तथा वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। मामले में एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी आलोक कुमार के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

नितिन गडकरी को धमकी मामला : आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने दर्ज कराया बयान, 100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और उनसे रंगदारी मांगने के मामले मुख्य आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका मंजुला ने जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दर्ज कराया है। इस गवाही को अभियोजन पक्ष के लिए एक निर्णायक कड़ी माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी पुजारी ने केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का मोबाइल नंबर अपनी प्रेमिका की मदद से ही हासिल किया था। इसी नंबर का उपयोग करके उसने धमकी भरे फोन किये और करोड़ों रुपयों की मांग की।

बताया जा रहा है कि इस महिला ने पुलिस और अदालत के समक्ष आरोपी की गतिविधियों और उनके बीच हुए संवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उसने जयेश के व्यवहार, उसके संपर्कों और फिरौती मांगने की साजिश में उसकी संलिप्तता के बारे में कई अहम राज खोले हैं। महिला ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि जयेश ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके कारण वह उसके प्रभाव में थी। यह पूरा मामला गडकरी के कार्यालय में किये गये उन धमकी भरे फोन कॉल से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी।

शुरुआती जांच में यह संकेत मिले थे कि आरोपी ने जेल के भीतर से ही ये कॉल किये थे और दहशत फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश की थी।फिलहाल, जांच अधिकारी इस गवाही के आधार पर घटनाओं के क्रम को जोड़ने और इस पूरी साजिश में आरोपी की भूमिका की पुष्टि करने में जुटे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और कानूनी कार्यवाही जारी है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को एक समन्वित अभियान में जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खाबी ममांग लैकाई स्थित उनके-अपने आवासों से कथित रूप से उगाही में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एक अलग अभियान में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत खुराई कोंगपाल चिंगंगबाम लेइकाई में उसके घर से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत एक अन्य अभियान में चैरेनथोंग के पास खुराई लैशराम लेइकाई से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह इंफाल पश्चिम जिले का रहने वाला है और एक राहत शिविर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक एम20 पिस्टल, एक मैगजीन और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त किया गया है।

पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल पुलिस थाने के तहत थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई से एक और सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया। खबर है कि वह गत तीन फरवरी को लालम्बुंग ताखेलम्बम लेइकाई इलाके में बम धमाके को अंजाम देने में शामिल था। इस बीच सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पुलिस थाने के तहत सीमा स्तंभ 88 के पास मोइरंगथेल गांव से तीन और सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोग बिष्णुपुर और थौबल जिलों के रहने वाले हैं।

होटलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग: वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कोटपूतली। बीते 1 मार्च की रात्रि करीब 9 बजे क्षेत्र के तीन होटलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी वसूलने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। ज्ञात रहे कि हार्डकोर अपराधी प्रदीप रावत की गैंग गु्रप 6161 ने सरगना प्रदीप रावत के नेतृत्व में करीब 8 बदमाशों ने एक ही समय पर कोटपूतली के मुख्य चौराहे स्थित होटल राधा रानी, राजमार्ग पर ग्राम पूतली स्थित होटल कमलनाथ (सिंगा होटल) व ग्राम कंवरपुरा स्थित होटल कानजी पर अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी वसूलने के लिए 50 हजार रूपये मासिक का पर्चा होटलों के काउन्टरों पर फेंक कर अवैध वसूली की धमकी दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने लगातार कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रदीप रावत समेत करीब आधा दर्जन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अब पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रदीप रावत को अवैध आर्म्स हथियार सप्लाई करने वाले अभियुक्त अमित सिंह उर्फसोनू सिंह (28) पुत्र महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम आलमपुर थाना बानसूर जिला अलवर को बानसूर के कांकरिया स्टैण्ड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि अभियुक्त अमित सिंह पूर्व में भी टॉप 10 वांछित अपराधियों में चिन्हित हो चुका है। साथ ही वर्ष 2017 में भी बानसूर थाने में हत्या की वारदात में गिरफ्तार हो चुका है

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी मांगने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर इलाके में स्पा सेंटर संचालक से रंगदारी मांगने वाले पवन खटाणा, मामून, महेंद्र और सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

संचालक के इनकार करने पर बदमाश उसकी कार को आग लगा कर चले गए। पुलिस को सूचना देने पर मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने इन 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।