blueprint - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीट री-एग्जाम: आज जिम्मेदारों की परीक्षा; प्रदेश के 25 जिलों में 577 केन्द्रों में दो लाख 9 हजार परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य, पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर
जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) की ओर से री-नीट-2026 परीक्षा रविवार को प्रदेश के 25 जिलों के 577 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। प्रदेशभर से परीक्षा में दो लाख, 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग्य आजमाएंगे। पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर सर्च अभियान चलाया गया। नकल रोकने के लिए सेंटरों पर सीसीटीवी और जैमर लगाए गए हैं। एनटीए की ओर से समय की एकरूपता के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर घड़ी भी लगाई गई हैं।

धांधली रोकने को कड़ा सुरक्षा घेरा: 103 केंद्रों पर 1000 पुलिसकर्मी तैनात

नीट परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। शहर के 103 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली, नकल या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है, कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। प्रत्येक चार केंद्रों पर एक डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को सुपरवाइजरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। कोचिंग संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों पर विशेष निगरानी के लिए डीएसटी और सीएसटी टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के एंट्री और एग्जिट गेट पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड आॅर्डर डॉ. राजीव पचार ने कहा कि परीक्षा में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक और सख्त इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर जिले में 103 परीक्षा केन्द्र, 37 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे

जयपुर जिले में परीक्षा 103 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा में 11 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए पूर्व में निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन होगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले मे परीक्षा में 37 हजार, 108 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें 25,900 राजकीय केन्द्रों और 11,208 निजी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 24 ड्यूटी मजिस्टेटों की नियुक्ति की गई हैं।

प्रश्न पत्रों के बॉक्स राष्ट्रीयकृत बैंकों में रखवाए

प्रश्न पत्र के बॉक्स एनटीए की ओर से निर्धारित राष्टÑीयकृत बैंकों में भिजवाए गए हैं, परीक्षा के दिन रविवार को प्रश्न पत्रों के बॉक्स परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा की समाप्ति पर ओएमआर सीट का संग्रहण केन्द्रीय विद्यालय एक, दो, तीन, चार, छह और महाराजा कॉलेज में होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मेडिकल स्टाफ , प्राथमिक उपचार-  अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मेडिकल स्टाफ , प्राथमिक उपचार फ र्स्ट एड तथा ओआरएस की उपलब्धता निर्धारित की गई हैं।

सीएम सतीशन ने पेश किया संशोधित बजट, 'मिशन समुद्र' और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से बनेगा 'नया केरल'
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने शुक्रवार को विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसमें संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने अवसरंचना के विकास, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और जन-कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के जरिए एक 'नये केरल' के निर्माण की रूपरेखा सामने रखी है। वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे सतीशन द्वारा पेश इस बजट की मुख्य विशेषता 'मिशन समुद्र' की घोषणा रही। यह एक महत्वाकांक्षी समुद्री विकास कार्यक्रम है, जिसके लिए 400 करोड़ रुपये की राशि तय की गयी है। इस योजना का उद्देश्य केरल के समुद्र तट, बंदरगाहों और आंतरिक जलमार्गों को आपस में जोड़ना है, ताकि सड़क, समुद्र और जल परिवहन का एक सुगम और एकीकृत तंत्र बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य केरल को एक बड़ा समुद्री केंद्र बनाना है। इसके तहत विझिनजम में जहाज निर्माण की सुविधा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार के नये अवसर मिलेंगे और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका बेहतर होगी। इस समुद्री कार्ययोजना के तहत सरकार कोल्लम, बेपोर और अझिक्कल बंदरगाहों का आधुनिकीकरण करेगी, एक व्यापक समुद्री नीति तैयार करेगी और एक समुद्री संग्रहालय स्थापित करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये सुरक्षित रखे गये हैं।

संशोधित बजट पेश करते हुए सतीशन ने कहा कि सरकार सुशासन और संवेदनशीलता के सिद्धांतों पर आधारित 'नये केरल' के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण के काम साथ-साथ आगे बढ़ सकें। चूंकि पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए पूर्ण बजट पहले ही पारित कर चुकी थी, इसलिए नयी चुनी गयी सरकार ने अपनी नीतिगत प्राथमिकताओं को दर्शाते हुए यह संशोधित बजट पेश किया है।

इस बजट को पेश करने के साथ ही सीएम सतीशन, आर. शंकर और ओमान चांडी के बाद राज्य का बजट खुद पेश करने वाले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री बन गये हैं। यह बजट सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने के ठीक दो सप्ताह बाद आया है। केरल की वित्तीय स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली राशि में 20,500 करोड़ रुपये की कमी आयी है, जबकि आगामी वेतन संशोधन से कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा।

सीएम सतीशन ने कहा कि इन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने 'इंदिरा गारंटी' के कई वादों को पूरा कर दिया है, जिसमें राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि शामिल है। बजट में राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (किफबी) के पुनर्गठन, अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने, कर चोरी रोकने, बकाया राशि वसूलने और खर्चों को नियंत्रित करने को प्राथमिकता दी गयी है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार केरल के भीतर ही उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू करेगी, ताकि उन कुशल युवाओं को राज्य में ही रोका जा सके जो नौकरियों के लिए विदेशों की ओर रुख करते हैं।

अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बतौर मध्यस्थ ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए। पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से मध्यस्थता के अंतिम समर्थन दस्तावेज पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के दस्तखत पहले से ही मौजूद थे। बयान के मुताबिक शांति समझौते को तय समय से पहले पूरा हुआ बताया गया, जिसमें दोनों पक्ष दुश्मनी खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर राजी हुए। इसमें आगे दावा किया गया कि समझौता पहले ही लागू हो चुका था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में पैलेस ऑफ वर्सेल्स में अमेरिका-ईरान समझौता की एक कॉपी पर दस्तखत करके अपनी जी-7 यात्रा पूरी की।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इसके बाद अमेरिका ने दस्तखत किए गए समझौते की एक फोटो ईरानियों को भेजी। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दस्तावेज पर दस्तखत किए। यह समझौता अमेरिका और ईरान को 60 दिनों के अंदर एक अंतिम समझौता करने का वायदा करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिका छूट देगा ताकि ईरान तेल निर्यात कर सके और इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रावधान बताए गए हैं। यह अमेरिका और क्षेत्रीय साझेदारों को ईरान के लिए 300 बिलियन डॉलर का पुनर्निर्माण कोष बनाने का भी वायदा करता है। अधिकारियों ने समझौते को दुश्मनी खत्म करने और क्षेत्रीय स्थिरता वापस लाने के मकसद से एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी बताया।

बयान में कहा गया कि समझौता में खास समुद्री रास्तों को फिर से खोलने के प्रावधान शामिल हैं और इसमें बड़े आर्थिक पुनर्निर्माण और प्रतिबंध से जुड़े प्रतिबद्धता की रूपरेखा है। विवरण हालांकि अभी साफ नहीं हैं और स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसमें कहा गया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत 60 दिनों के लिए जारी रहेगी, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि के साथ वह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

मंधाना ने मैच में दमदार अर्धशतक भी जड़ा, जो महिला टी-20 विश्व कप में उनका छठा 50+ स्कोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 विकेट पूरे कर झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए, जो महिला टी-20 विश्व कप में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए ) मुख्यालय का दौरा कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक सामग्री की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने और पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में संबंधित विभागों के सचिवों की एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई है। इसके अलावा उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्यों का पहले भी सहयोग मिला है और इस बार भी उनसे और अधिक ध्यान देने का अनुरोध किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में केंद्रीय गृह सचिव भी इस विषय पर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की सभी संबंधित एजेंसियां अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और परीक्षा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधान ने कहा कि एनटीए की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत बनाने के लिए कई नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संयुक्त सचिव और निदेशक स्तर सहित अनेक अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि अनुभवी और नए दोनों प्रकार के अधिकारियों को स्पष्ट दायित्व दिए गए हैं ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की चूक न हो।

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क है। संभावित साइबर खतरों और अनियमितताओं से निपटने के लिए आईबी, सीबीआई सहित सभी उपलब्ध साइबर सुरक्षा संसाधनों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

“मंगलम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क” में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, उद्योगों की शुरुआत भी हुई
जयपुर। MIC और MIC-2 की शानदार सफलता के बाद मंगलम बिल्डर्स का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “मंगलम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क” तेजी से आकार ले रहा है। इटावा, सीकर रोड, चोमू (जयपुर) में विकसित हो रहा यह आधुनिक इंडस्ट्रियल पार्क उद्योगों के लिए एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। VKIA से मात्र 35 मिनट की दूरी पर स्थित होने के कारण इसकी कनेक्टिविटी भी निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित कर रही है। प्रोजेक्ट के डीजीएम विजय सिंह ने बताया कि पार्क में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रोजेक्ट का प्रशासनिक कार्यालय एवं मुख्य प्रवेश द्वार (Main Gate) पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 5 से 6 औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पार्क में 33 केवी के समर्पित GSS का कार्य प्रगति पर है तथा ओवरहेड टैंक के माध्यम से जल आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके अलावा 80 फीट चौड़ी डामर सड़कें, पूर्ण औद्योगिक स्वीकृति, RIPS के तहत स्टांप ड्यूटी में छूट, लोन एवं सब्सिडी सुविधाएं, गेटेड एंट्री के साथ 24×7 सुरक्षा, EV चार्जिंग स्टेशन, ट्रक पार्किंग, हरित पार्क, स्ट्रीट लाइट्स और भव्य प्रवेश द्वार जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंगलम समूह के अनुसार, यह प्रोजेक्ट उद्योगों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

संगठन ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, परिवारवाद और पैराशूटर्स पर लगेगा अंकुश
जयपुर। कांग्रेस के उदयपुर में जारी नव संकल्प चिंतन शिविर में पार्टी के प्रस्ताव और भविष्य में होने वाले बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के विषय पर कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खरगे प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया के सामने अपनी रणनीति बताई।

संसद में विपक्ष नेता मलिकार्जुन खरगे और अजय माकन ने चिंतन शिविर के बाद संगठन में होने वाले बड़े बदलावों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस का संगठन आंतरिक रूप से मजबूत किया जाएगा उसके बाद हम समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। शिविर में उठने वाले मुद्दों के बाद यह तय हो गया है कि कांग्रेस में अब तेरा शूटर्स को टिकट नहीं मिलेगा और परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

देशभक्ति पर हमारे प्रचार में खामी, फल भाजपा खाती:
खडगे ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण, लोकतंत्र पर अतिक्रमण, क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता सहित कई बिंदुओं पर शिविर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा हमेशा कांग्रेस को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाती है। आजादी के आंदोलन के समय संघ और बीजेपी के लोग कहीं दिखते नहीं थे। प्रमुख मुद्दों से देश का ध्यान डायवर्ट किया जाता है। देशभक्ति के मामले में कांग्रेस का योगदान सभी जानते हैं, लेकिन हमारे प्रचार में खामी के कारण फल बीजेपी खा जाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि शिविर मे कुल 9 विषयो पर चर्चा होगी। राजनितिक और संगठन को लेकर दो महत्वपूर्ण विषय रखे गए हैं। जल्दी ही संगठन मे बहुत बडे बदलाव देखने को मिलेगा। समय के साथ संगठन का ढांचा नही बदला। समय के साथ जो आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए था। वह कांग्रेस ने नहीं किया। इस चिंतन शिविर के बाद बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ब्लॉक और बूथ के बीच में 4-5 मंडल हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। अक्सर चुनाव से पहले ही सर्वे करवाये जाते। अब कांग्रेस पार्टी का इंटरनल सर्वे ग्रुप होगा ।
जो समय-समय पर सर्वे करेगा ।

हमारे यहां ऐसी धारणा है जो अच्छा काम करता है उसको इनाम नहीं मिलता और गलत करने वाले को पनिशमेंट नही मिलता। इस निर्णय के लिए एक अलग से विंग बनाई जाएगी। अनुशासन पार्टी में और मजबूत हो इस दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। ब्लॉक से लेकर हर कमेटी में 50 वर्ष की उम्र से कम लोगों का प्रतिनिधित्व हो यह भी तय होगा। एक परिवार से 2 लोगों को मौका तभी दिया जाएगा जब 5 साल संगठन कार्य किया हो। 5 वर्ष से अधिक किसी भी व्यक्ति को एक पद पर नहीं रखा जाएगा। उसके लिए 3 वर्ष का गेप जरूरी होगा।

इन मुद्दों के सियासी मायने:
नेताओं के इन बयानों से कई सियासी मायने सामने आए हैं। समय के हिसाब से संगठन में बड़े बदलाव के यह निर्णय अगर लागू हुए तो कांग्रेस के नेताओं में जारी परिवारवाद पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। इसके अलावा पैराशूट लीडर्स के पर कतरने मैं भी अब कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस निर्णय का राजस्थान की राजनीति पर भी काफी हद तक प्रभाव दिखाई देगा। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में नेताओं के बेटे बेटियों और परिवारजनों को अब तक टिकट मिलते आ रहे हैं। जिसमें कई मंत्री विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल है जिनके परिवार जनों को सांसद विधायक से लेकर निकाय और पंचायत चुनावों में भी जमकर परिवारवाद के नाम पर टिकट मिले हैं।