nivedita - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार्तिक व निवेदिता ने -10 डिग्री में किए सूर्य नमस्कार
उदयपुर। प्रदेश के दो पर्वतारोही उदयपुर कार्तिक खंडेलवाल और जयपुर की निवेदिता कौर ने हिमालय पर्वतमाला में समुद्र तल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किए।

उन्होंने ये सूर्य नमस्कार माउंट यूनम एक्सपीडिशन के दौरान किए। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित है। दोनों पर्वतारोहियों ने एक्सपीडिशन लेह-मनाली मार्ग पर स्थित भरतपुर टेंट कॉलोनी से शुरू किया। यह एक्सपीडिशन का बेस कैंप था जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 15,419 फीट है। यहां निवेदिता और कार्तिक ने 75 सूर्य नमस्कार कर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किए। पर्वतारोहियों ने 30 सूर्य नमस्कार समिट कैम्प पर किए जिसकी ऊंचाई 17,163 फीट थी। तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस और आॅक्सीजन लेवल 11 प्रतिशत था। दोनों पर्वतारोहियों का कहना था कि वे फ्री फिटनेस को प्रमोट करना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार ऐसी क्रिया है जिसके लिए न किसी उपकरण की आवश्यकता है और ना ही किसी प्रकार का खर्च आता है। वे सूर्य नमस्कार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने दिलाना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिसमें सभी मांसपेशियों तथा फेंफड़ों की एक्सरसाइज होती है।

उन्होंने 30 सूर्य नमस्कार करने के बारे में तर्क दिया कि सूर्य नमस्कार में 12 पोज होते हैं तथा 12 को 30 से गुणा करने पर 360 आता है। 360 डिग्री एक संपूर्ण गोले का मान है था, जो हमारी पृथ्वी को दर्शाता है एवं 30 सूर्य नमस्कार एक ऐसा नंबर है जो कोई भी साधारण व्यक्ति प्रतिदिन कर सकता है। इस प्रकार इन्होंने इज प्रोजेक्ट को नाम दिया सूर्य नमस्कार: एनीटाइम, एनीवेयर, एनीवन। कार्तिक की इस उपलब्धि पर बीएन संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशंसा करते हुए भविष्य में और कीर्तिमान स्थापित करने पर शुभकामनाएं दी है।

फांसी लगाने से ही हुई निवेदिता की मौत
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में खवास का रास्ता स्थित महंत अंजन कुमार के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली निवेदिता की रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होना सामने आया है। इसका खुलासा रिपोर्ट से हुआ है। वहीं मृतका के परिजनों ने निवेदिता की मौत के संबंध में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा महंत अंजन कुमार के मकान पर लोगों की भीड़ जमा रही और निवेदिता की सुसाइड के लेकर लोग आपस में बातचीत करते नजर आए। थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि निवेदिता के संबंध में रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि निवेदिता की मौत फांसी लगाने से हुई है और कोई कारण मौत का सामने नहीं आया है। भीड़ होने के कारण निवेदिता के परिजन और महंत अंजन कुमार और उनके बेटे मानस गोस्वामी से कोई सबूत या जानकारी नहीं जुटा पाए हैं।

एफएसएल के पास नहीं गया सुसाइड नोट
निवेदिता की मौत के बाद मौके से मिले पुलिस को सुसाइड नोट में लिखा था आई एम सॉरी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर मौका मुआयना कराया नक्शा बनवाया और सुसाइड नोट जप्त किया था, लेकिन परिजनों के रिपोर्ट नहीं देने के कारण पुलिस ने कोई भी अहम साक्ष्य एफएसएल के पास जांच के लिए भी नहीं भेजा है। एफएसएल के निदेशक का कहना है कि हमारे पास निवेदिता के संबंध में मिला कोई सुसाइड नोट हमें जांच के लिए नहीं भेजा है। वहीं पुलिस ने भी सुसाइड नोट किस हैंडराइटिंग से लिखा गया है। इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निवेदिता के पास मिला मोबाइल भी अभी जांच के लिए नहीं भेजा है।

क्या है मामला
महंत अंजन कुमार के बेटे मानस गोस्वामी की पत्नी निवेदिता ने खवास का रास्ता स्थित मकान में फांसी लगा ली थी। नौकरानी को इस संबंध में सबसे पहले जानकारी हुई थी। उसके बाद शव को नीचे उतारा और गणगौरी अस्पताल पहुंचाया था, जहां निवेदिता को मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने के दौरान निवेदिता के अंजन कुमार और मानस गोस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गए थे और उनके बेटे को निवेदिता स्कूल छोड़ कर आई थी। उसके बाद मकान में फांसी लगा ली थी। पुलिस और परिचितों समेत फांसी लगाने का प्रथम दृष्टया कारण पारिवारिक विवाद को माना गया है। वही पुलिस अधिकारियों और कहना है फिर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही कोई भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।