pasture land - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दबंगों की मनमानी : पशुओं के चरने की जमीन पर उगा रहे फसलें, जखोनी में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का मामला
राजपुर। गणेशपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के जखोनी गांव में चारागाह भूमि पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिस भूमि को पशुओं के चरने के लिए आरक्षित किया गया था, उस पर अब दबंगों ने खेत और फार्म हाउस बना लिए हैं। ट्रैक्टरों से जुताई कर फसलों की बुवाई तक की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की करीब  900 बीघा चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई कर दी गई है और बड़े-बड़े फार्म हाउस बना दिए गए हैं। इससे पशुपालकों के मवेशियों के लिए चरने और पानी की जगह नहीं बची है। कई पुराने रास्ते भी अतिक्रमण के कारण बंद हो गए हैं। शिकायत करने पर दबंग देते हैं धमकी: ग्रामीण मदनलाल, पंकज, मनोज, धर्मेंद्र, जगदीश, देवीलाल, घनश्याम, प्रभुलाल, रामभरत, रघुवीर, रामकिशन मेहता, प्रसादीलाल मेहता, भोगीलाल सहरिया, कश्मीरा सहरिया, ईश्वरलाल सहरिया और लखनलाल सहरिया ने बताया कि जब वे इस अवैध कब्जे का विरोध करते हैं या शिकायत करते हैं, तब दबंग लोग धमकी और अभद्रता पर उतर आते हैं।

प्रशासन को ज्ञापन, फिर भी कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार जिला कलेक्टर और एसडीओ को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन केवल आश्वासनों के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसके चलते अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

चारागाह भूमि पर कब्जे से बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों ने कहा कि चारागाह भूमि पर कब्जे के कारण पशुपालकों को चारे और पानी की भारी समस्या हो रही है। कई परिवार जो पशुपालन पर निर्भर हैं, अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि चारागाह भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को की जा चुकी है। निर्देश प्राप्त होते ही संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीपचंद नागर, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

चारागाह भूमि को खोदकर मिट्टी का किया अवैध खनन, 4 वर्ष पूर्व ठेकेदार पर लगा था 7 लाख का जुर्माना
रामगंजमंडी। खैराबाद से गोयन्दा सड़क निर्माण के दौरान निर्माण कम्पनी द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खैराबाद की चारागाह भूमि में पीली मिट्टी का अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। पटवारी को इसकी जानकारी लगने पर अवैध खनन कार्य बंद करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के सामने स्थित यह भूमि खैराबाद पटवार हल्के की खसरा नंबर 2306 चारागाह भूमि के नाम से दर्ज है। रोड़ निर्माण कम्पनी के कारिंदों ने चारागाह भूमि पर बुलडोजर चला दिया और 15 फिट तक गहरी करके पीली मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पीली मिट्टी को रोड़ निर्माण कार्य मे इस्तेमाल कर लिया है। तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग इस अवैध कार्य में लिप्त पाए गए हैं। इन्होंने न तो ग्राम पंचायत की एनओसी ली है और न ही खनिज विभाग से खनन कार्य की स्वीकृति ली है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गोमाता के लिए चारा पैदा करने वाली भूमि पर नियमानुसार खनन कार्य की स्वीकृति नहीं मिल सकती है और न ही इसका बेचान किया जा सकता है। इसके विपरीत रोड़ निर्माण कम्पनी के ठेकेदार के कारिंदों ने दिनदहाड़े सरेआम चारागाह भूमि को खोद दिया जो गम्भीर प्रकरण है। प्रशासन को भी चारागाह भूमि का अवैध खनन कार्य करने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

4 वर्ष पूर्व ठेकेदार पर लगा था 7 लाख का जुर्माना
4 वर्ष पूर्व भी खैराबाद ग्राम पंचायत इलाके में रेलवे के ठेकेदार द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध खनन कार्य किया गया था। इस मामले को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। तब खनिज विभाग द्वारा कथित ठेकेदार पर 7 लाख का जुर्माना किया गया था। ग्रामीणों ने खनिज विभाग से राजस्व चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। इस मामले में खनिज अभियंता पिंकराव सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मैसेज कर वर्जन लेना चाहा। लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

जिस भूमि पर खनन किया है, वह खैराबाद पटवार हल्के के खसरा नंबर 2302 की चारागाह है भूमि है। जानकारी मिलने पर काम रुकवा दिया गया है। चारागाह भूमि नष्ट करने वालों पर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा है।
-हिमांशु अग्रवाल पटवारी

खैराबाद पंचायत क्षेत्र में चारागाह भूमि पर की गई खुदाई के सम्बंध में ग्राम पंचायत से कोई एनओसी नहीं ली गई है।
-संदीप मीणा, सचिव, ग्राम पंचायत, खैराबाद

सात बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर लगाया बगीचा, फलदार पौधो से ग्राम पंचायत बढ़ेगी आय
कोटा। गांव के विकास की चाह हो तो हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। ऐसा कार्य रंगपुर की महिला सरपंच ने कर दिखाया। पहले गांव की चारागाह भूमि से ग्रामीणों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया फिर चारागाह भूमि को जन उपयोगी बनाने के लिए प्रयास किए और एम साल की मेहनत रंग लाई आज चारागाह भूमि पर फलदार पौधो का बगीचा फल फूल रहा है। आज गांव की तस्वीर बदल गई है।

नरेगा कार्य से विकसित किया बगीचा
ग्राम पंचायत रंगपुर में ग्रामीणों ने सरपंच के प्रयासों को साथ दिया तो अतिक्रमण का शिकार बने चारागाह क्षेत्र का परिदृश्य ही बदल गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना में वर्ष 2024-2025 में 14 जुलाई 2024 को 3.03 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी। उसके बाद चारागाह भूमि को समतल किया गया। उसके बाद उसमें पौधे लगाने का कार्य शुरू किया। लेकिन पौधो को मवेशियों से बचाने के लिए भूमि के चहुंओर तारबंधी कर उसको सुरक्षित किया उसके बाद पौधों को जीवत रखने के लिए वहां पानी की व्यवस्था की गई।

छायादार पौधो के साथ लगाए फलदार पौधे
सरपंच गायत्री मालव ने बताया कि यह क्षेत्र अतिक्रमण का शिकार था। यह क्षेत्र 30 बीघा का है। वर्तमान में प्रशासन के सहयोग से 7 बीघा के क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। इसके बाद पौधारोपण की स्वीकृति करवाई गई। वर्तमान में चारागाह में फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए गए जिसमें जामुन, अमरूद, आंवला, शहतूत व नीम शामिल है। यह पौधे उचित देखभाल व ग्राम पंचायत की और से बोरिंग की व्यवस्था के चलते 3 से 5 फीट की ऊंचाई ले चुके हैं। अब यहां नरेगा योजना पानी पिलाने का कार्य एवं देखभाल की जा रही है। पूर्व में यह क्षेत्र अतिक्रमण का शिकार था, तो कहीं पर झाड़-झंकार थे, जिसे मिशन मोड़ पर कार्य करते हुए एक सुंदर स्थान बनाने का प्रयास किया गया है। बगीचा विकसित हुआ तो लोगों भी इस कार्य में सहयोग करने लगे।

फलदार पौधो से ग्राम पंचायत बढ़ेगी आय
सरपंच गायत्री मालव ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए  सभी का सहयोग आवश्यक होता है। लोगों ने सहयोग किया तो यह कार्य संभव हो सका है। प्रशासन बाकी बची चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा देगी तो यहां विशाल बगीचा तैयार होगा जिससे आने वाले समय ग्राम पंचायत को आय भी होगी। आंवला, अमरुद, व फूल वाले पौधो से आय होगी।

इनका कहना है
ग्राम पंचायत रंगपुर में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर पिछले साल नरेगा के तहत बजट स्वीकृत कर इस को मिशन मोड लेकर इसका विकास कराया गया। वर्तमान में यहां फलदार, छायादार पौधे चार से पांच फीट के हो गए है।
- राजपालसिंह, जिला परिषद सीईओ कोटा

चारागाह जमीन पर अतिक्रमण करके दबंग कमा रहे लाखों रूपए
शाहाबाद। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोदरा में हजारों बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करके फसल उगाकर प्रभावशाली लोग लाखों की कमाई कर रहे है जबकि सरकार द्वारा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ग्राम पंचायत द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका परंतु को कोई भी कार्रवाई इन अतिक्रमियों के खिलाफ नहीं होती। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए की धनराशि खर्च करके बोर्ड भी लगाए गए परंतु अतिक्रमी ने चारागाह भूमि पर लगे बोर्डो को काटकर फैंक दिया और बेखौफ खेती कर रहे है।

ग्राम पंचायत महोदरा में महोदरा की 1978  बीघा भूमि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते गांव के ग्राम पंचायत के क्षेत्र के पशु भूखे मर रहे हैं। उक्त चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया अवगत परंतु अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद है लापरवाही के चलते प्रभावशाली लोग कब्जा कर लेते हैं और जानवर हाईवे पर मौत का शिकार हो रहे हैं। जहां सरकार द्वारा गौ संवर्धन एवं पशुधन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जाती है एवं लोन आदि भी पशुधन को बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं परंतु जो भूमि पशुओं के लिए सरकार द्वारा आरक्षित की जाती है उस भूमि पर पशुओं के लिए वितरण करने के लिए चारण करने के लिए जगह होती है। जिसमें पशुधन गाय भैंस बकरी सभी अपनी उदर पूर्ति कर सकें और पशुधन को बढ़ावा मिल सके और गाय को चारा पानी की व्यवस्था हो सके परंतु  प्रभावशाली लोगों से सांठगांठ करके उक्त चारा का भूमि को अतिक्रमण करके खेती कर रहे हैं। चारागाह भूमि से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग ग्राम पंचायत के लोगों ने की।

चारागाह भूमि पैमाइश के बाद भी नहीं हुआ समाधान
महोदरा ग्राम पंचायत के एक गांव की पैमाइश की गई थी। चारागाह को पैमाईश टीम बनाकर पैमाइश की गई पैमाइश करने के बाद लाइनिंग आदि भी डाल दी गई थी इसके बाद भी चरागाह भूमि को लेकर जन समस्या समाधान शिविर में विज्ञापन दिया गया परंतु फिर भी क्या हुआ। भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते अति कृमियों के हौसले बुलंद हैं क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि चरागाह भूमि को मुक्त कराकर जेसीबी से खाई खुदाई जाए तथा पौधारोपण का कार्यक्रम हो।

चारागाह भूमि के लगे बोर्डों को उखाड़ फेंका
शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र में लाखों रुपए का बजट धनराशि खर्च करके चरागाह भूमि को सुरक्षित रखने के लिए बोर्ड लगाए गए थे जिन पर लाखों रुपए खर्च हुए उन चारागाह भूमि होने के लगे बोर्ड को उखाड़ के फैंक दिया। इनमें चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने के निर्देश लिखे हुए थे। बोर्डो काट कर फैंके जाने के बाद भी कोई कार्यवाही अतिक्रमण के खिलाफ नहीं की गई।

लाखों रुपए की होती है पैदावार
वही पशुओं के हिस्से की भूमि पर खेती करके प्रभावशाली लोग अतिक्रमण करने वाले लाखों रुपए की पैदावार ले रहे हैं और जानवर क्षेत्र का गौधन भक्तों को भूखे मरने की नौबत आ रही है।

पशुओं के आने-जाने के रास्ते हुए बंद
वहीं जगह जहां से परंपरागत रास्ते बने हुए थे जिनके सहारे पशु  चारागाह  में पहुंचा करते थे। उन रास्तों को बंद कर दिया गया। जिससे पशुओं को मजबूरी बस हाईवे किनारे इधर उधर भटकना पड़ता है और दुर्घटनाएं भी ऐसे में हो जाती हैं। जानकीलाल मेहता, नंदू सहरिया, जयसिंह यादव, धर्म यादव, श्रीकृष्ण जाटव आदि ने चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत की सैंकड़ों बीघा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। पशुओं के भूखे मरने की नौबत आ रही है। उक्त अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई में भी हमारे द्वारा मुद्दा उठाया गया था हम शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग करते हैं।
- सुमित्रा सहरिया, वार्ड पंच, ग्राम पंचायत महोदरा।

ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा करके लाखों रुपए की प्रति वर्ष पैदावार ली जाती है। पशुओं की हिस्से की जमीन पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा है। उक्त चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाकर पशुओं की हिस्से की भूमि खाली कराई जाए।
- जगदीश जाटव, वार्ड पंच।

चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाकर उस  पर पौधारोपण किया जाए। जिससे पर्यावरण और पशु दोनों को आश्रय मिल सके।
- जयसिंह यादव, ग्रामीण।

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- प्रीति गोस्वामी, सरपंच ग्राम पंचायत महोदरा

ग्राम पंचायत महोदरा की संपूर्ण चारागाह भूमि की  प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए जो भी संसाधन उपलब्ध करने हैं। पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
- अमित कुमार सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत महोदरा।

चारागाह भूमि पर बने 150 मकान तोड़ रहा प्रशासन; डोटासरा, पायलट ने उठाए भजनलाल सरकार पर सवाल
जालोर। जालोर जिले के ओड़वाडा गांव में चारागाह भूमि पर बने मकानों पर हुई कार्यवाही में पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रदेश कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने इस मामले में भजनलाल सरकार पर तंज कसा है।

डोटासरा ने सोशल मीडिया पर कार्यवाही का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "जालोर के ओडवाडा में उजड़ते आशियाने, बिलखते परिवार, महिलाओं से बर्बरता और पुलिस का क्रूर चेहरा। भाजपा के नये राजस्थान में आपका स्वागत है। शर्मनाक!"

कार्यवाही का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा कि "जालोर जिले के ओडवाड़ा गांव में घरों को तोड़ने के आदेश के विरुद्ध संघर्ष कर रहे लोगों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, उसकी मैं घोर निंदा करता हूं। ये लोग अपना घर बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सरकार को इनके अधिकारों के लिये न्यायपालिका के माध्यम से तुरंत राहत प्रदान करने के लिये कार्यवाही करनी चाहिये थी। पुलिस एवं प्रशासन से आग्रह है कि इस मुद्दे को शांति एवं बातचीत द्वारा सुलझाया जाना चाहिए।"

असर खबर का - चारागाह की भूमि बेचने के मामले में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रामगंजमंडी। खैराबाद ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह की भूमि खसरा नं. 552 को खोदकर मिट्टी रेलवे ट्रेक को बेचने के मामले में रामगंजमंडी उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा व खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दैनिक नवज्योति ने गत दिनों पर्दाफाश किया था कि किस प्रकार खैराबाद ग्राम पंचायत के नाम पर सरपंच चारागाह भूमि को खोदकर व मिट्टी बेच कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। चारागाह भूमि पर खनन कार्य के मामले में न तो पंचायत की स्वीकृति है न खनिज विभाग की। फिर भी चारागाह भूमि खोद दी गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
मामले में अवैध खनन रोकथाम के लिए विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी, प्रवीण नायक पुलिस उपाधीक्षक रामगंजमंडी,  भारत सिंह तहसीलदार रामगंजमंडी, मनोज थानाधिकारी रामगंजमंडी,  देवीलाल बंसीवाल खनिज अभियंता रामगंजमंडी व दिनेश सैनी फोरमैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

हिरियाखेड़ी में पाया गया अवैध खनन होना
भ्रमण व निरीक्षण के दौरान ग्राम खैराबाद व हिरियाखेड़ी में अवैध खनन होना पाया गया। विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी ने मौके पर उपस्थित खनिज अभियंता को मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इनका कहना है
खैराबाद ग्राम पंचायत में स्थित चारागाह भूमि खसरा नं. 552 का मैंने, राजस्व अधिकारियों, खनिज विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चारागाह भूमि पर खनन कार्य को अवैध माना। रेलवे ट्रेक के ठेकेदार से अवैध खनन की पेनल्टी राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अवैध खनन के लिए ग्राम पंचायत से भी जवाब तलब किया जाएगा।
-विनोद कुमार मीणा,  उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

खनिज विभाग व पंचायत की अनुमति के बिना बेच दी चारागाह भूमि
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी की ग्राम पंचायत खैराबाद के सरपंच द्वारा खैराबादकी चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन कर हजारों टन मिट्टी खोदकर रेलवे ठेकेदार को रेलवे ट्रेक बनाने के लिए बेचने तथा सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

मामले में खैराबाद के जागरूक ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा को ज्ञापन देकर चारागाह भूमि को खोदकर बर्बाद करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि खसरा नं. 552 जो कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड में चारागाह के नाम पर दर्ज है, उस भूमि से मिट्टी खोदकर ग्राम पंचायत ने बेच दी। जिससे चारागाह भूमि का स्वरूप बिगड़ गया। पंचायत ने अवैध खनन कर करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है। समूचे प्रकरण की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुजरात की रोबोट कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने मिट्टी खरीदकर रेलवे को बेच दी है। उससे रामगंजमंडी सुभाष कॉलोनी से मोड़क के पास तक का रेलवे ट्रेक तैयार किया जा रहा है। हजारों टन मिट्टी सप्लाई की जा चुकी है।

नहीं ली ग्राम पंचायत व खनिज विभाग की स्वीकृति
ग्राम पंचायत खैराबाद द्वारा जो खनन कार्य मिट्टी खोदकर किया है, वह गैर कानूनी श्रेणी में आता है। इसमें न तो ग्राम पंचायत की स्वीकृति ली गई है और न ही खनिज विभाग की एसटीपी ली।

आए दिन अवैध खनन के आ रहे मामले
रामगंजमंडी में खनिज अभियन्ता कार्यालय है। खनिज अभियन्ता बैठते हैं। दो फोरमेन भी हैं। फिर भी यहां आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं।

खनिज विभाग की अनुमति अनिवार्य
खैराबाद में खोदा गया गड्डा 30 फिट गहरा है। इतने गहरे खनन की इजाजत खनिज विभाग से लेना अनिवार्य है। उन्होंने हजारों टन मिट्टी खुदाई के मामले में अपना पक्ष भी नहीं रखा। बात करने पर मीटिंग में होने का हवाला दिया।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में सरफराज, शाहिद भाई, शाकिर, सद्दाम, इरशाद, अनवर, आबिद सहित कई ग्रामवासी शामिल रहे।

मिट्टी खुदाई की इजाजत ग्राम पंचायत द्वारा नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ही स्वीकृति जारी की गई है। इस स्वीकृति में मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं।-छोटूलाल, सचिव, पंचायत समिति, खैराबाद

उक्त मामले की जांच पूर्व में भी कर चुकी हूं। खसरा नं. 552 चारागाह की भूमि है। इसमें न तो खनिज विभाग की एसटीपी है और न ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र। सरपंच ने स्वंय एनओसी दी है। तहसीलदार के निर्देश पर पुन: जांच कर रही हूं। -प्रियंका, पटवारी, खैराबाद

उपखण्ड अधिकारी को चारागाह भूमि पर किए मिट्टी खुदाई कार्य की जांच हल्का पटवार खैराबाद को दे दी गई है। कितने टन मिट्टी खुदाई हुई है सारी जांच की जाएगी। -भारत सिंह, तहसीलदार, रामगंजमंडी