saw - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवक को पत्नी के साथ देखा तो आपा खो बैठा आरोपी
श्रीडूंगरगढ़। रविवार सड़क किनारे मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा डालूराम को गिरफ्तार किया है। इस बीच आरोपी की पत्नी गोरा देवी ने भी सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मृतक श्रीडूंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में अपनी बेटी को दिखाने के लिए आया था। वापिस लौटते हुए आरोपी के घर पर ठहर गया। दोनों खाना खाने के बाद शराब पी और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी उठा तो अपनी पत्नी को मृतक के साथ देख कर अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी उठाकर मृतक के सिर पर वार किया। कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई और 45 वर्षीय डालूराम और उसकी 40 वर्षीय पत्नी गौरादेवी ने शव को ऊंट गाड़े में डाला और बेनिसर अंडरब्रिज पार करते हुए सड़क पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भी मौके पर आया और परिजनों के साथ हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम देकर हत्या को सड़क दुर्घटना का केस बनाना चाहता था। पुलिस रविवार को दोपहर ढाणी में पहुंची व पूछताछ करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गाड़ा, शव को ढकने में काम लिया तिरपाल बरामद कर लिया।

आरोपी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
हत्या के आरोपी डालूराम की आरोपी पत्नी ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन पायलट ने महिला को देखकर उसे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रेन को रोका। परन्तु महिला को टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने बदनामी के डर से या फिर हत्या का खुलासा होने के कारण आत्महत्या कर ली है।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन
जयपुर। बॉलीबुड कलाकर कार्तिक आर्यन ‘ भूल भुलैया पार्ट 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर आए। आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जयपुर शहर उन्हें बहुत पसंद है। ख़ासकर यहां की मेहमान नवाज़ी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी फ़िल्म के कुछ हिस्से फ़िल्माए गया हैं। फ़िल्म में ‘ हम नशे में तुम’ सॉंग जयपुर में ही शूट किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, मनाली और मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग हुई है।

ये फ़िल्म पूरी तरह से फ़ैमिली एंटरटेन मूवी है। इसमें दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी। इससे पहले मैंने काफ़ी कॉमेडी फ़िल्में की है, लेकिन कॉमेडी के साथ हॉरर मूवी पहली बार की है। शूटिंग के दौरान थोड़ा नर्वस था, लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी सर और तब्बू मैडम ने अच्छा सपोर्ट किया। स्कूल पढ़ाई के दौरान 2007 में ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि क़रीब 14 साल बाद उसी फ़िल्म के सिक्वल में काम करने का मौक़ा मिलेगा। आर्यन का कहना था कि मुझे फ़िट रहना पसंद है। इसलिए रोज़ाना दो घंटे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अपने आपको बिजी रखता हूँ। मेरी ख़्वाहिश है कि एक दिन बॉलीबुड का नम्बर वन हीरो बनना है।