RBSE - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन महीने की उम्र में पिता का निधन, मां का पुनर्विवाह, बेटी ने 97% बनाए
बूंदी/बारां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवतगढ़ की छात्रा रेशमा किराड ने आर्ट्स संकाय में 97.00% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। रेशमा की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके जीवन में कई कठिनाइयाँ रही हैं; मात्र 3 महीने की उम्र में उनके पिता ज्ञान सिंह का निधन हो गया और जब रेशमा 2 वर्ष की थी तो उनकी माता मीना बाई ने पुनर्विवाह किया। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रेशमा ने दृढ़ संकल्प और मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखी।
रेशमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी और विद्यालय के गुरुजनों को दिया। उनके अनुसार कक्षा 10 से पढ़ाई का खर्च इंजीनियर आशाराम नागर द्वारा उठाया गया, जो वर्तमान में उनकी बीएसटीसी कोचिंग का खर्च भी वहन कर रहे हैं। रेशमा की बड़ी बहन भी सेकंड ईयर में अध्ययनरत है। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी मजबूत हौसले वालों को सफलता से नहीं रोक सकतीं।
वहीं, विद्यालय की कृष्णा कुमारी किराड ने आर्ट्स संकाय में 97.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृष्णा के माता-पिता रामनारायण एवं जडाव ने उनकी सफलता पर गर्व जताया। कृष्णा ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह मुकाम संभव हुआ। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।दोनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

मजदूर पिता का बेटा 12वीं में 97.80 प्रतिशत लाकर बना मिसाल
सीसवाली। सीसवाली नगर के कालूपुरा निवासी आकाश बैरवा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है।मजदूर पिता और बीमार मां के बीच पले-बढ़े आकाश ने 12वीं कृषि विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती। सीसवाली नगर के कालूपुरा निवासी आकाश बैरवा एक गरीब परिवार से हैं। आकाश के पिताजी बजरंगलाल बैरवा एक मजदूर हैं। मजदूरी से ही अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं। मां दस साल से बीमारी की चपेट में है। जिसका भी हर महिने इलाज व दवाईयों का खर्चा भी उठाते है। आकाश ने शुरू से ही सीसवाली के सरकारी विद्यालय पढ़ाई की है। शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा था दसवीं में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं 12वीं में कृषि विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आकाश बैरवा ने बताया कि परिवार में एक बहिन दो भाई हैं, गरीब परिवार है पिताजी मजदूरी करते हैं। मां बीमार रहती है। अब आगे ऊंची पढ़ाई करने की इच्छा तो है। मगर इतने पैसे नहीं है। अगर सरकारी कॉलेज मिल जायेगा तो पशु परिचर की तैयारी कर सकता हूं।

पत्थर तराशने वाले की बेटी  ने रचा कीर्तिमान
डाबी। बरड़ क्षेत्र के डाबी कस्बे की होनहार छात्रा आरती मेघवाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कक्षा 12वीं कला वर्ग में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आरती मेघवाल, छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबी, ने 500 में से 476 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में बाजी मारी। उनके पिता रामनिवास पत्थर काटने का कार्य करते हैं, जबकि माता संपत बाई सिलाई कर परिवार का सहयोग करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।आरती ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया।विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जिस पर प्रधानाचार्य रूबीना बानो एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया। शिक्षकों ने आरती का मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से होगी लागू, 10वीं व12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में 250 रुपए तक वृद्धि
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लेने विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में 250 रुपए तक की वृद्धि की है। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में व्यय, आय की अपेक्षा अधिक होने के कारण परीक्षा शुल्क में वृद्धि की गई है। वर्तमान में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले नियमित विद्यार्थियों से 600 रुपए, स्वयंपाठी से 650 रुपए तथा प्रायोगिक परीक्षा प्रति विषय 100 रुपए का शुल्क लिया जाता है। जिसमें साल 2017 के बाद से कोई वृद्धि नहीं की गई। लेकिन अब इसमें क्रमश: 250, 200 व 100 रुपए का इजाफा किया है। जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। वृद्धि के बाद नियमित परीक्षार्थी से 850, स्वयंपाठी से 850 व प्रायोगिक परीक्षा प्रति विषय 200 रुपए परीक्षा शुल्क वसूला जाएगा।

प्रश्नपत्र पैटर्न में भी बदलाव, सत्रांक योजना यथावत
बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों व सीबीएसई के प्रश्नपत्र पैटर्न के आधार पर केस बेस्ड, स्रोत, प्रकरण, घटना, गद्यांश, चित्र, मानचित्र, आधारित प्रश्नों को प्रश्नपत्रों में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बहुविकल्पात्मक, रिक्त स्थान, अति लघुत्तरात्मक व लघुत्तरात्मक प्रश्नों की संख्या को कम करते हुए 4/5 अंकों के प्रश्नों को आंतरिक विकल्प के साथ शामिल करने का निर्णय किया गया है। आगामी परीक्षा सत्रों में सीबीएसई प्रश्नपत्र पैटर्न के आधार पर ही बीएसईआर के प्रश्नपत्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी विषयों में सत्रांक योजना यथावत रहेगी। बैठक में प्रश्नपत्र पैटर्न में केस बेस्ड प्रश्नों के लिए विद्यार्थियों की समझ विकसित करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण जैसे कक्षाओं में अध्यापन के लिए प्रश्नपत्र निर्माण के लिए एवं मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण बोर्ड द्वारा आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी हुआ निर्णय
बैठक में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में चरणबद्ध रूप से सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए आयोजित परीक्षा का संपूर्ण संचालन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्थान पर पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया।

आरबीएसई अगले सत्र से सैकण्डरी की वर्ष में 2 बार लेगा परीक्षा : एनईपी के तहत विद्यार्थियों को दिया जाएगा सुधार का मौका, परीक्षा में अंतराल फिलहाल तय नहीं
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अगले सत्र 2026-27 से सैकण्डरी की एक साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा में कितना अंतराल रखा जाएगा, यह फिलहाल तय नहीं किया जा सका है, लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत केन्द्र सरकार की इस महत्वपूर्ण शिक्षा सुधार नीति की पालना करने के लिए राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद बोर्ड ने इसकी तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इसे इसी सत्र में इसे लागू किया जा चुका है। आरबीएसई की ओर से भी पहले इसी सत्र से इसकी शुरुआत की जानी थी लेकिन तैयारियों के लिए पर्याप्त समयावधि नहीं मिल पाने और सरकार से देरी से संकेत मिलने के बाद इसे आगामी सत्र से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया हैं।

पहली परीक्षा अनिवार्य होगी, दूसरी वैकल्पिक
बोर्ड की ओर से अगले सत्र से शुरू की जाने वाली साल में दो परीक्षाओं से पहली परीक्षा अनिवार्य रखी गई हैं, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक होगी। वैकल्पिक परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो पहली परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे या किसी कारणवश पहली परीक्षा में उन्हें तैयारियों का पर्याप्त समय नहीं मिला और अब वह अपनी पहली परीक्षा में प्राप्त अंकों में सुधार चाहते हैं। बोर्ड की ओर से दोनों परीक्षाओं में से अधिक अंक वाली परीक्षा के अंकों को आधार मान एक ही परिणाम तैयार किया जाएगा। इससे परीक्षार्थियों में अंक सुधार का अवसर मिलने से मानसिक तनाव भी कम हो सकेगा।

एनपीई के तहत सैकण्डरी बोर्ड की परीक्षा दो बार आयोजित करने का प्रावधान लागू किया गया है। आरबीएसई को सैकण्डरी की दो बार परीक्षा कराने के लिए राज्य सरकार से संकेत मिले हैं, उसी के आधार पर तैयारियां की जा रही हैं। यह अगले सत्र से ही संभव हो सकेगा।
-कैलाशचन्द्र शर्मा, सचिव, माशिबो

आरबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव : 10वीं और 12वीं परीक्षा की संशोधित डेटशीट की जारी, देखें कब होगा कौनसा एग्जाम?
जयपुर। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 अप्रैल तक चलेंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा जो 1 अप्रैल को संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी जैसी भाषाओं के लिए आजोगित होने वाली थी। अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं के लिए 4 अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर साइंस और इंफॉरमेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रैल को होगी। बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। लेकिन परीक्षा का समय पहले जैसा ही रहेगा। परीक्षा एक पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरबीएसई ने पहले ही सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं ताकि छात्र अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकें। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र डेटशीट और अन्य जानकारी के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

आरबीएसई 10वीं संशोधित डेटशीट 2025 :

6 मार्च 2025- अंग्रेजी
11 मार्च 2025- ऑटोमोटिव / सौंदर्य और स्वास्थ्य / स्वास्थ्य सेवा / सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सेवाएं , खुदरा / पर्यटन और आतिथ्य / निजी सुरक्षा परिधान निर्माण, कपड़ा और घरेलू सामान / इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर  / कृषि  / प्लंबर / दूरसंचार / बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा / निर्माण  / खाद्य प्रसंस्करण
12 मार्च 2025- हिंदी
17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान
21 मार्च 2025- विज्ञान
26 मार्च 2025- गणित
29 मार्च 2025- संस्कृत
4 अप्रैल 2025- तीसरी भाषा- संस्किृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (दूसरा पेपर)
आरबीएसई 12वीं संशोधित डेटशीट 2025–
6 मार्च 2025- साइकोलॉजी
7 मार्च 2025- पेंटिंग
8 मार्च 2025- जियोग्राफी/अकाउंटेंसी/फिजिक्स
10 मार्च 2025- इंग्लिश कंपल्सरी
11 मार्च 2025- ऑटोमोटिव / सौंदर्य और स्वास्थ्य / स्वास्थ्य सेवा / सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सेवाएं , खुदरा / पर्यटन और आतिथ्य / निजी सुरक्षा परिधान निर्माण, कपड़ा और घरेलू सामान / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स /  सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (कृषि)  / प्लंबर / दूरसंचार
12 मार्च 2025- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
15 मार्च 2025- वोकल म्युजिक/डांस कथक/ इंस्ट्रूमेंटल म्युजिक (तबला, पखावज, सितार, सरोद, वायलिन, दिलरुया, बांसुरी, गिटार)
17 मार्च 2025- साइकोलॉजी/ जनरल साइंस
18 मार्च 2025- इकोनॉमिक्स/क्यूक स्क्रिप्ट हिंदी/ क्यूक स्क्रिप्ट इंग्लिश/ एग्रीकल्चर बायोलॉजी/ बायोलॉजी
21 मार्च 2025- एनवायरमेंटल साइंस
22 मार्च 2025- संस्कृत लिटरेचर
24 मार्च 2025- हिंदी कंपल्सरी
25 मार्च 2025- होम साइंस
26 मार्च 2025- फिजिकल एजुकेशन
27 मार्च 2025- सोशियोलॉजी
28 मार्च 2025- पॉलिटिकल साइंस / जियोलॉजी/ एग्रीकल्चर साइंस
29 मार्च 2025- मैथमेटिक्स
1 अप्रैल 2025- ऋग्वेद / शुक्ल यजुर्वेद / कृष्ण यजुर्वेद / सामवेद / / अथर्ववेद / न्याय दर्शन / वेदांत दर्शन / मीमांसा दर्शन / जैन दर्शन / निम्बार्क दर्शन / वल्लभ दर्शन / सामान्य दर्शन / रामानंद दर्शन / व्याकरण शास्त्र / साहित्य / प्राचीन इतिहास / धर्मशास्त्र / ज्योतिष / सामुद्रिक शास्त्र /वास्तुकला/पुरोहितत्व
2 अप्रैल 2025- इंग्लिश लिटरेचर/ टाइपिंग स्क्रिप्ट (हिंदी)
3 अप्रैल 2025- हिस्ट्री / बिजनेस स्टडीज / एग्रीकल्चर केमिस्ट्री / केमिस्ट्री
5 अप्रैल 2025- हिंदी लिटरेचर / उर्दू लिटरेचर / सिंधी लिटरेचर / गुजराती लिटरेचर/पंजाबी लिटरेचर / राजस्थान लिटरेचर / परसियन / प्राकृत लैंग्वेज / टाइपोग्राफिक स्क्रिप्ट (इंग्लिश)
7 अप्रैल 2025- कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस

पेपर हुआ वॉयरल: दसवीं की सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द
चूरू। समान परीक्षा योजना के तहत जिले में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी है। सामाजिक विज्ञान का पेपर सोमवार को होना था। इसके अलावा संस्कृत की परीक्षा 20 दिसम्बर को होनी थी, मगर रविवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसको लेकर सोमवार को परीक्षा से पहले जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वायरल पेपर का असली पेपर से मिलान किया तब दोनों पेपर हुबहू मिले। इसके चलते सामाजिक विज्ञान व संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक निसार खान ने बताया कि सोमवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी, मगर इससे पहले पेपर का मिलान किया गया तो वायरल पेपर व परीक्षा पेपर एक जैसे मिले। उन्होंने बताया कि जिला समान परीक्षा योजना समिति की बैठक होगी, जिसमें नयी तिथि की घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए बीकानेर से दो अधिकारियों की टीम आई हुई है।

एक्शन में सरकार : प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
जयपुर। चूरू में 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पेपर वायरल होने का माला दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर राज्य सरकार भी एक्शन में आ गई है तो माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने आदेश जारी करके प्रधनाचार्य निर्मला गहलोत को निलंबित कर दिया है। निर्मला गहलोत राजकीय सेठ एलएन बागला बाउमावि चूरू के पद पर संयोजक और प्रधानाचार्य है। परीक्षा से पहले सामाजिक विज्ञान और संस्कृत का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद सरकार एक्शन में आई और विभाग ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के मुख्यालय निदेशक ने आदेश जारी कर पेपर से जुड़े संयोजक व प्रधानाचार्य गहलोत को निलंबित कर दिया। विभाग के निदेशक के अनुसार निलंबन काल में निर्मला गहलोत का मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में रहेगा और इन्हें निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।

डीईओ ने यह किया
सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने आगामी आदेश तक सामाजिक विज्ञान और संस्कृत के दोनों पेपर स्थगित किए थे, क्योंकि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 का पेपर व्हाट्सअप पर वायरल हो रहा था। द्वितीय पारी में सामाजिक विज्ञान और 20 दिसंबर को तृतीय भाषा संस्कृत का पेपर होना था।

पेपर लीक प्रकरण में भाजयुमो ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर किया महाघेराव
अजमेर। पेपर लीक प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा आक्रोश महाघेराव के तहत पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर सभा आयोजित की। सभा के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा मोर्चा कार्यकर्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची और अलवर सांसद बाबा बालक नाथ की अगुवाई में रैली के रूप में आरपीएससी के लिए रवाना हुए। पुलिस ने महाघेराव को देखते हुए बोर्ड ऑफिस से लेकर आरपीएससी तक जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घूघरा घाटी से पहले ही बैरिकेडिंग पर रोक लिया। बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रही कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लाठियों से अंकित चेची समेत कई कार्यकर्ताओं को चोट आई। लगभग 1 घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ता एक दूसरे से जूते रहे। इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या समेत लगभग डेढ़ सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठा कर वहां से जनाना अस्पताल की तरफ ले गए। जिन नेताओं और पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।

10वीं बोर्ड का परिक्षा परिणाम हुआ जारी, 90.49 फीसदी रहा परिणाम
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा संकुल जयपुर में जारी किया। इस साल का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा। जो कि पिछले साल से करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है।
इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है और उनका रिजल्ट 91.3 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्रों का रिजल्ट 89.78 रहा है। जयपुर के शिक्षा संकुल में जारी रिजल्ट के बाद शिक्षा मंत्री ने सभी छात्रों को बधाई दी है। इस साल माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 300 तथा प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7134 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए थे।
पिछले साल के आंकड़े
साल 2022 में 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 92 हजार 524 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 10 लाख 59 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। कुल 8 लाख 77 हजार 848 स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.95 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 31.13 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 84.38 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.62 था।

अब 8वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी उत्तर पुस्तिका
कोटा। 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होंगी। जिले में 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में इस बार भी गत वर्ष की तरह ही अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए बुकलेट जारी की जाएगी। जिसमें ही प्रश्नों का जवाब लिखना होगा। बच्चों को अलग से प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएगी। इस बुकलेट में ही प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के नीचे उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। साथ ही शब्द सीमा भी निर्धारित की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को बुकलेट में मौजूद प्रश्न का जवाब निर्धारित शब्द सीमा में उसके नीचे दी गई निर्धारित जगह में ही देना होगा।

148 केंद्रों पर 28 हजार से ज्यादा देंगे परीक्षा
डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता अवनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 148 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एग्जाम के लिए 28 हजार 765 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पेपर सामग्री आने के बाद पुलिस सुरक्षा के साथ संबंधित सीबीईओ को भिजवा दिए जाएंगे। फिर संबंधित पुलिस थानों में रखवाकर परीक्षा से आधे घंटे पहले सभी केंद्रों पर भिजवाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर डाइट स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रवेश पत्र किए जारी
प्रदेशभर में इस बार 8वीं की परीक्षा के लिए 13 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिनके प्रवेश पत्र स्कूलों की लॉगइन आईडी पर जारी कर दिए गए हैं। संस्था प्रधान इन प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर स्वयं के हस्ताक्षर से प्रमाणित करेंगे फिर विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले उपलब्ध कराएंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में समस्त संस्था प्रधानों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा एक ही पारी में दोपहर 2 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हिन्दी-अंग्रेजी में जारी होगी बुकलेट
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने बुकलेट में प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यम में जारी किए हैं। विद्यार्थी जिस भी माध्यम का हो, उसने प्रश्नों का जवाब दे सकता है। संजय नगर उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षक भूपेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि बुकलेट की व्यवस्था गत वर्ष से ही शुरू की गई है। उस समय भी विद्यार्थियों को अलग से कोई प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई थी। बल्कि बुकलेट के माध्यम से ही पेपर लिए गए थे। शिक्षा विभाग ने संस्था प्रधानों को प्रश्न पत्र बुकलेट के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

चार कक्षों पर होगा एक पर्यवेक्षक
वरिष्ठ व्याख्याता अवनीश गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के वीक्षकों को शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त नहीं किए जाएंगे। वहीं, चार से पांच परीक्षा कक्षों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जा सकेगी। डाइट की ओर से परीक्षा से संबंधित सभी तरह की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।

25 मार्च तक करने होंगे सत्रांक अपलोड
आठवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के सत्रांक अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। पूर्व में सत्रांक अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। समस्त संस्था प्रधानों द्वारा निर्धारित तिथि तक पंजीकृत परीक्षार्थियों के सत्रांक पोर्टल पर अपलोड किए जाने हैं।

पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। इसी बुकलेट में अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान पर ही उत्तर लिखना होगा। अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी। डाइट की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
-चारू मित्रा सोनी, डाइट प्रिंसिपल एवं कार्यवाहक जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक कोटा

RBSE ने जारी किया 12वीं विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम, इस बार मैरिट लिस्ट नहीं
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) नेे बुधवार को 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी किए परिणाम में कॉर्मस के 97.53 छात्र फीसदी उत्तीर्ण हुए है। इसके अलावा साइंस में 96.53 फीसद छात्र पास हुए हैं।छात्र अपना रिजल्ट RBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। इस परीक्षा में 97.55 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 95.98 प्रतिशत लड़कें पास हुए है।

अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय पर प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री और सचिव मेघना चौधरी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किये । विज्ञान वर्ग का परिणाम 96.58 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का परिणाम 97.53 प्रतिशत रहा। बोर्ड प्रबंधन ने इस बार मैरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला भी लिया है । हालांकि आज आये परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है ।  उल्लेखनीय है कि आज घोषित परिणामों की परिक्षाएं 26 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी । जिनमें विज्ञान वर्ग में दो लाख 32 हजार पांच तथा वाणिज्य वर्ग में 27 हजार 339 विद्यार्थियों का पंजीकरण रहा ।

RBSE की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 99.62 फीसदी रहा परिणाम, 99.62% छात्राएं और 99.51% छात्र पास
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार परीक्षा में कुल 99.62 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.62 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए कुल 12 लाख 14 हजार 512 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।

ये है बोर्ड का मार्किंग फॉर्मूला
मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्‍ट घोषित किया गया है। फॉर्मूले के अनुसार, कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 9 के नंबरों को 25 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 10 के नंबरों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल थे। इस समिति ने वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण किया। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रखा गया।

राज्य बोर्डों को 'सुप्रीम' आदेश: 10 दिन में बताएं 12वीं की मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक घोषित करें नतीजे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य बोर्डों को 12वीं की परीक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन योजना 10 दिन के भीतर अधिसूचित करने का गुरुवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की अवकाशकालीन खंडपीठ ने सभी बोर्डों को निर्देश दिया कि वे आंतरिक आकलन के आधार पर 31 जुलाई तक परीक्षाफल जारी करें। खंडपीठ ने कहा कि वह सभी राज्य बोर्ड के लिए सामान्य आदेश जारी कर रही है। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य बोर्ड आज से 10 दिन के भीतर अपनी योजना अधिसूचित करें। ये बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई को दी गई अवधि के अनुसार ही 31 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन के जरिए परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

कोर्ट ने कहा कि वह कोई एकरूप योजना के लिए दिशानिर्देश जारी नहीं कर रहा है, क्योंकि सभी राज्य बोर्डों के लिए एक समान मूल्यांकन योजना संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा कि राज्य और उनके बोर्ड अपनी नीति बनाने को स्वतंत्र और स्वायत्त हैं। इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं देंगे। इस दौरान कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से पूछा कि सामाजिक और शारीरिक दूरी के सिद्धांत का पालन करते हुए परीक्षा हॉल में 15 से 20 छात्रों को बैठाने के इंतजाम कैसे करेंगे। कोर्ट ने आंध्र के हलफनामे के हवाले से कहा कि आपके यहां कुल परीक्षार्थियों के लिए कम से कम 34,600 कमरों की जरूरत होगी, कैसे मैनेज करेंगे। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आपने जुलाई के आखिरी हफ्ते में इम्तिहान आयोजित करने की बात कही है। सबसे पहले तो स्थिति अनिश्चित है, आपने इम्तिहान करा भी लिया तो नतीजे कब तक दे पाएंगे, देश-विदेश के विश्वविद्यालय आपके नतीजों का इंतजार करेंगे क्या।

RBSE बोर्ड परीक्षा के परिणाम की कवायद, 10वीं के मार्क्स में 8वीं-9वीं और 12वीं में 10वीं-11वीं को वैटेज
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (आरबीएसई) के दसवीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी करने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर बोर्ड और शिक्षा विभाग ने फॉर्मूले को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फॉर्मूले में दसवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को आठवीं और नवीं के एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर ही दसवीं के मार्क्स मिल सकते हैं। इसी तरह बारहवीं के स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल एग्जाम देना ही होगा। साथ ही दसवीं-11वीं कक्षा को 12वीं के परिणाम में वैटेज दिया जाएगा। शिक्षा संकुल में फार्मूला मार्किंग कमेटी की बैठक में इस तरह के प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में सीबीएसई के फार्मूले सहित अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

ऐसे हो सकता है एग्जाम
जानकारी के अनुसार बारहवीं क्लास के ऑफलाइन प्रेक्टिकल लेने के लिए होम डिपार्टमेंट से अनुमति ली जाएगी। अगर होम डिपोर्टमेंट से स्वीकृति नहीं मिलती है तो ऑनलाइन एग्जाम सीबीएसई के पैटर्न पर लिए जाएंगे। 12वीं में शेष अंक दसवीं और ग्यारहवीं के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए सीबीएसई की तरह सब्जेक्ट वाइज अंक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह दसवीं के स्टूडेंट्स को भी आठवीं बोर्ड और नवीं के हाफ इयरली एग्जाम के आधार पर अधिकतम मार्क्स दिए जाएंगे। अब जल्द ही यह कमेटी अपना फॉर्मूला तैयार करके शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा और राज्य सरकार को सौंपेगी। इसके बाद फाइनल निर्णय लिया जाएगा।