health minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोग्राफी हुई है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी कई जांच की गयी। एम्स ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि 65 वर्षीय नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गयी है और मौजूदा समय में वह हृदयरोग विभाग में भर्ती है। एम्स ने सोशल मीडिया एक्स पर नड्डा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया और गुरुवार को शाम कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई जांच की गयी।। उनकी हालत अभी अभी स्थिर हैं और निगरानी के लिए उन्हें हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।"

गौरतलब है कि कोरोनरी एंजियोग्राफी एक मेडिकल इमेजिंग प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है। यह हृदय को ऑक्सीजन वाला खून आपूर्ति करने वाली रक्तवाहिनी है। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को रक्तवाहिनी में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है और इसे दिल तक ले जाते हैं। फिर कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। पता चला है कि उनका एम्स में इलाज चल रहा है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" वहीं, दीया कुमारी ने लिखा,"मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देते रहें, यही मेरी कामना है।"

कांग्रेसराज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हुआ पतन, मरीजों को डर के साये में करवाना पड़ रहा अपना इलाज, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश। हिमालच प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) से एक डॉक्टर पर मरीज़ से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल में नाराज़गी फैल गई और मरीज तथा उनके परिजनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना रविवार की है। इस घटना को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और यदि डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, शिमला के कुपवी से संबंध रखने वाले अर्जुन पंवार जो कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध इंस्टिट्यूट एस्पायर शिमला में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रविवार सुबह आईजीएमसी में उनकी एंडोस्कोपी के बाद बेड पर सोने को कहा, दूसरे डॉक्टर ने मना किया, तो डॉक्टर और मरीज दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट शुरू कर दी इसके बाद मरीज ने भी डॉक्टर को लात घूसे मारें। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण
जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गुरुवार सुबह अचानक चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री को अस्पताल में कई खामियां दिखाई दी। अस्पताल में आए दिन हो रहे प्लास्टर गिरने के हादसे की शिकायतें भी चिकित्सा मंत्री के सामने रखी गई।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल में जरूरी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा और जो भी कमियां है उसे दूर किया जाएगा। वही अस्पताल कर्मियों द्वारा अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ खोले गए मोर्चे के बारे में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अभी तक मेरे समक्ष यह मामला नहीं आया है जैसे ही मुझ तक रिपोर्ट आएगी मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के खतरे को पहले ही भांपेंगे
जयपुर। प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाव और खतरों को भांपने के लिए प्रदेश में जल्द ही राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र यानी एनसीडीसी की प्रदेश शाखा और जयपुर में मेट्रोपॉलिटियन सर्विलांस यूनिट की स्थापना होगी। इससे प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की जांच सुविधाएं तो मिल ही सकेगी साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों की सर्विलेंस, डेटा एनालिसिस, फीडबैक, आउटब्रेक, इन्वेस्टिगेशन एवं क्षमता संवर्द्धन में भी मदद मिलेगी।

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में हुई नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेंट चेंज एंड ह्यूमन हैल्थ पर गठित गवर्निंग बॉडी कमेटी की पहली बैठक में यह फैसला किया गया है। खींवसर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण संवेदनशील वर्गों को चिन्ह्ति कर रिस्क मैपिंग किए जाने, कार्य योजना को वित्तीय संसाधन को सीएसआर पोर्टल तैयार करने, वित्तीय प्रावधान हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भिजवाने, स्टेट एक्शन प्लान, डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाकर लागू करने का भी निर्णय किया गया है। एसीस शुभ्रा सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण लू, शीतलहर, बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। जल, वायरस, प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का प्रभाव बढ़ रहा है।

ये फैसले भी हुए
हैल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर भी बनेगा
जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली आपदाओं एवं महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में हैल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर भी स्थापित किया जाएगा। यह एक अत्याधुनिक सेन्टर होगा। हाईटेक प्रबंध होंगे।

अस्पतालों के नए भवन इको फ्रेंडली एवं एनर्जी एफिशिएंट होंगे
अस्पतालों के नए भवनों का निर्माण अब इको फ्रेंडली तकनीक से होगा। अस्पतालों को एनर्जी एफिशिएंट बनाने एवं कार्बन उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से एनर्जी ऑडिट करवाने तथा सोलर पैनल स्थापित करने की योजना भी बनाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की हिरासत अवधि 13 जून तक बढ़ी
नई दिल्ली।   राष्ट्रीय राजधानी की  एक अदालत ने  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन  की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि को 13 जून तक बढ़ा दिया गया है। ईडी ने जैन को 30 मई को हिरासत में लिया था। ईडी के वकील ने कहा कि जैन के करीबी लोगों से 2.85 करोड़ रुपये और 133 सोने के सिक्कों की बरामदगी के बारे में उनसे पूछताछ की आवश्यकता है। ईडी ने कहा कि राम प्रकाश ज्वेलर्स के अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन तथा जी एस मथरू और योगेश कुमार  जैन के ठिकानों पर छापे मारे गये और यह राशि बरामद की गयी। ईडी ने इससे पहले श्री जैन और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति जब्त की थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार, जांच में नहीं कर रहे थे सहयोग
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे। जैन को इस मामले में कथित तौर पर शामिल बताया जा रहा है। मामले की देखरेख कर रहे जैन के एक करीबी ने बताया, ‘ईडी के अधिकारियों ने हमें बताया कि जैन ने जांच में उनके साथ सहयोग नहीं किया, जिससे जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

हवाला लेनदेन से जुड़ा मामला
सूत्रों ने बताया कि जैन को केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धाराओं के तहत कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी एक महीने बाद हुई है जब वित्तीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जैन के परिवार और कंपनियों की ‘लाभप्रद स्वामित्व वाली और नियंत्रित’ कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी।
इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है इसीलिए हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएंगे, क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है।

सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर बुलाना शुरू कर दिया, क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं।

एक्शन में मान: भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को ऊपरी कमाई महंगी पड़ गई। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपनी ही सरकार में मंत्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया।  बता दे कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार करने के ठोस सबूत मिले थे।  स्वास्थ्य मंत्री सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमिशन की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी, जिसके बाद मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। खबर यह भी है कि भ्रष्टाचार के मामले में सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज
मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। भगवंत मान ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि प्रदेश में एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी  बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। बता दे कि भगवत मान को लंबे समय से अपने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पंजाब सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है।  पंजाब आप की सरकार में ये दूसरा मौका है, जब भ्रष्टाचार के आरोपों में मंत्री को बर्खास्त किया गया है.  2015 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने एक मंत्री को बर्खास्त किया था।

क्या से क्या हो गया देखते-देखते
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की थी। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी।  डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन अफसोस मंत्री के लालच और भ्रष्टाचार ने उनकों कहां से कहां ला दिया।

जनता से इलाज ,जांच और दवा के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा-चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा
कोटा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी प्रसादी लाल मीणा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चाहे सुविधा हो या नहीं हो दवाई हो या नहीं हो आमजन को दवा, जांच और इलाज के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा , सब कुछ निशुल्क रहेगा । मंत्री परसादी लाल मीणा ने यह बात शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कही ।

एक दिवसीय प्रवास पर कोटा पहुंचे मंत्री परसादी लाल मीणा ने शुक्रवार  सुबह कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट घोषणा में अस्पतालों में दवा ,जांच और उपचार बिल्कुल निशुल्क किया है । इसके लिए कोई शुल्क आमजन से नहीं लिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में चाहे सुविधा हो या नहीं हो, दवाई हो या नहीं हो इसकी व्यवस्था करना संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ,चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी है । यदि सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है तो निजी स्तर पर उनकी जांच कराई जाए लेकिन शुल्क जनता से नहीं लिया जाएगा सरकारी स्तर पर उसका खर्चा उठाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि कोटा में एमआरआई मशीन के लिए रू150000000 स्वीकृत किए गए हैं। जब तक एमआरआई मशीन नहीं आती है तब तक प्राइवेट अस्पतालों से कांटेक्ट कर आमजन को सुविधा देना चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी है । साथ ही उन्होंने कैंसर जांच की मशीन भी कोटा में लगाने के आदेश दिए हैं ।

उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपने काम और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन वापस दिलाने के लिए सरकार ने जो काम किए हैं उसके आधार पर कांग्रेस एक बार फिर से 2023 के चुनाव में सत्ता में काबिज होगी अगला चुनाव सोनिया गांधी और अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा । अस्पतालों में बार-बार सर्वर डाउन होने और संविदा कर्मचारियों के हड़ताल करने के बारे में मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि बिजली व्यवस्था और सर्वर डाउन की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले भी आदेश दिए जा चुके हैं । जहां तक संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का सवाल है उन्हें हड़ताल करने का कोई अधिकार नहीं है। हड़ताल करने  पर उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। नए लोगों की कतार लगी हुई है। अस्पतालों में  मैनपावर की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ।

प्रदेश के कई जिलों में हुए सांप्रदायिक उपद्रव के बारे में उन्होंने कहा कि वह आपसी झगड़े हैं दंगे नहीं है उनका दुष्प्रचार करना भाजपा का काम है और वह उसमें सफल हो रहे हैं । जबकि गलत करने वालों के खिलाफ  कांग्रेस सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं । कानून सबके लिए बराबर है । चाहे कोई मंत्री हो या विधायक या आमजन जो कानून की पालना नहीं करेगा कानून उसके खिलाफ  सख्ती से काम करेगा।  भारत माला प्रोजेक्ट में अवैध खनन करने के बारे में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गलत काम किए हैं उन सभी के खिलाफ  कार्रवाई की गई है । कोटा के सीएमएचओ डॉ भूपेंद्र सिंह तंवर के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री परसादी लाल ने कहा कि जो भी गलत काम करेगा  उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । कोई सरकार से ऊपर नहीं है।  सीएमएचओ को जब हटाना होगा तब उन्हें हटा दिया जाएगा। बैठक में जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा, स्वायत शासन विभाग के सचिव कुंजी लाल मीणा ,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय सरदाना ,सीएमएचओ डॉ भूपेंद्र सिंह तंवर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।