worry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महंगाई की चिन्ता
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा है कि आर्थिक सुधारों की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने और नीतिगत दरों में दो बार किए गए बदलावों के बावजूद मुद्रास्फीति की दर ऊंची बनी हुई है, जो बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। रिजर्व बैंक ने इसी महीने अपनी नीतिगत दरों में बदलाव कर रेपो दर में पचास आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। इसके कुछ दिनों पहले भी चालीस आधार अंक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके पीछे मुख्य वजह महंगाई पर नियंत्रण पाना था, मगर इन कदमों का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला। खुदरा महंगाई दर में जरूर कुछ मामूली कमी देखी गई है, लेकिन थोक महंगाई दर का रुख अब भी ऊपर की ओर बना हुआ है। इसके अलावा डालर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार गिर रही है। अभी वह 78 रुपए 40 पैसे पर पहुंच गया है। जब रुपए की कीमत घटती है, तो महंगाई पर काबू पाना और मुश्किल हो जाता है। क्योंकि बाहर से मंगाई जाने वाली वस्तुओं का भुगतान डालर में करना पड़ता है, फिर उन्हें यहां रुपए के भाव बेचना पड़ता है। ईंधन तेल के मामले में यह स्थिति इसीलिए काबू से बाहर होती जा रही है। थोक महंगाई बढ़ने का सीधा मतलब है कि बाजार में खपत कम हो रही है और मांग घट रही है। इससे बड़े उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों से आर्थिक विकास दर में उतार-चढ़ाव काफी हद तक भारी उद्योगों पर ही निर्भर चला आ रहा है। इसमें कृषि के क्षेत्र का योगदान भी मिलता है। कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने ही विकास दर को संभाले रखने में अपनी भूमिका निभाई थी। अभी भी अर्थव्यवस्था की स्थिति कमजोर बनी हुई है, क्योंकि काफी लोगों के पास रोजगार नहीं है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है और खर्च के लिए पर्याप्त रकम नहीं होने से मांग में कमी स्वाभाविक ही है। फिर निवेश के स्तर पर भी निराशाजनक स्थिति बनी हुई है। कई विदेशी कंपनियां अपना कारोबार बंद कर वापस लौट चुकी हैं। फिर यहां के कारोबारियों ने विदेशों में अपने काम धंधे स्थापित कर लिए हैं। देश का विदेशी मुद्रा भण्डार भी लगातार घटता जा रहा है। सरकारी खर्च भी यथावत बना हुआ है। ऐसी स्थिति किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। निर्यात की स्थिति कमजोर है तो आयात पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है, ऐसे रिजर्व बैंक की चिंता वाजिब ही है।

कांग्रेस को केवल अल्पसंख्यको की चिंता : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अल्पसंख्यक वर्ग को लेकर चिंता व्यक्त की है। वास्तविकता के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कांग्रेस पार्टी अभी से नहीं देश के आजादी के बाद से लगातार करते आ रहे हो। बहुसंख्यक समाज का अपमान करने का काम भी कांग्रेस करती आ रही है। देश के अंदर वक्फ बोर्ड के अंदर एक कानूनी अधिकार के साथ-साथ उसको न्यायिक अधिकार है।

प्रदेश में देवस्थान विभाग जरूर बनाया गया है, लेकिन देवस्थान विभाग को केवल कानूनी अधिकार है। संवैधानिक अधिकार और न्यायिक अधिकार देवस्थान विभाग को नहीं है। क्या चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस इस बात की चिंता भी करेगी कि बहुसंख्यक समाज की संपत्तियों को बचाने के लिए इस बोर्ड को न्यायिक शक्तियां प्रदान की जाए, ताकि बहुसंख्यक समाज के प्रति आपके मन में कुछ तो भाव प्रकट हो, लेकिन कभी भी ऐसा नहीं चाहोगे। बहुसंख्यक समाज का अपमान करना और अल्पसंख्यक के नाम पर समुदाय विशेष को तुष्टिकरण की राजनीति करना कांग्रेस पार्टी की शुरु से ही रही है और कांग्रेस पार्टी का इस गर्त के अंदर पहुंचने का सबसे बड़ा कारण भी यही रहा है।