Team India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम
जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

दूसरा टी-20 : भारत की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड पर जीत में सूर्यकुमार-इशान की फिफ्टी
रायपुर। ईशान किशन (76) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (अवि. 82) के मध्य तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 122 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी :

भारत की  शुरुआत काफी खराब रही। भारत ने अभिषेक शर्मा (0) और संजू सैमसन (6) के विकेट 6 रनों पर ही खो दिए। इसके बाद इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर तीन अंकों से पार पहुंचाया। इस जोड़ी को सोढ़ी ने जुदा किया जब उन्होंने किशन को हेनरी के हाथों लपकवाया। इशान किशन ने 32  गेंदों पर 11 चौको और 4 छक्को की मदद से  76 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव  और शिवम दुबे (अवि. 36) ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और भारत ने 15.2 ओवर में ही 3 विकेट पर 209 रन बना जीत दर्ज की।

सूर्या ने की फॉर्म में वापसी :

टी-20 विश्व कप 2026 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी कर ली है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी-20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

टी-20 सीरीज : अभिषेक की विस्फोटक पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, 48 रन की जीत में वरुण और दुबे की शानदार गेंदबाजी
नागपुर। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बना लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट  पर 190 रन ही बना सकी। 239 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही। पारी की दूसरी  गेंद पर ही अर्शदीप ने डेवन कॉन्वे (0) को सैमसन के हाथों लपकवाया।

अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने रचिन रविन्द्र (1) को स्लिप में अभिषेक के हाथों लपकवा। ग्लेन फिलिप्स और टिम रोबिन्सन (21) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। वरूण चक्रवर्ती ने रोबिन्सन को दुबे के हाथों लपकवा भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने तेजी से रन बनाते हुए न्यूजीलैंड पारी को मजबूती प्रदान की। पारी के 14 वें ओवर में अक्षर पटेल ने धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे फिलिप्स को दुबे के  हाथों लपकवा भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

अभिषेक-सूर्या ने जोड़े 99 रन :

इससे पूर्व आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने मैच की शुरुआत में 27 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई।

अक्षर पटेल की उंगली पर लगी चोट :

न्यूजीलैंड पारी के 16वें ओवर में अक्षर पटेल के उंगली पर गेंद से चोट लगी। चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनका ओवर अभिषेक शर्मा ने पूरा किया। डेरिल मिचेल ने गेंद की दिशा में तेज शॉर्ट खेला था। अक्षर ने इसे रोकने का प्रयास किया जिससे उनकी उसी उंगली  पर चोट लगी, जिससे वे गेंद को स्पिन कराते हैं।

भारत की अंडर-19 टीम को सीरीज में अजेय बढ़त : वैभव की विस्फोटक पारी, द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। किशन सिंह (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (68) की विस्फोटक और अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 48) रनों की पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्षा प्रभावित दूसरे यूथ वनडे में 21 गेंदे शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

भारत को मिला 174 रन का संशोधित लक्ष्य :

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। सातवें ओवर में एरोन जॉर्ज (20) के रूप में पहला विकेट गिरा। नौवें ओवर में माइकल क्रुइस्काम्प ने वैभव सूर्यवंशी को भी आउट हो गये। वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया और भारत को 27 ओवरों 174 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी की जोड़ी ने 23.3 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। अभिज्ञान कुंडू(48) और वेदांत त्रिवेदी 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

जेसन राउल्स ने ठोका शतक :

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.3 ओवरों में 245 के स्कोर पर समेट दिया था। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेसन राउल्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाये। जेसन राउल्स ने 113 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे एक ओर से जहां दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते जा रहे थे, जेसन राउल्स एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला मेलबर्न में, कंगारुओं के सामने भारतीय स्पिन की चुनौती
मेलबर्न। कैनबरा में टी-20 सीरीज की शुरुआत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही और पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन मेलबर्न में एक जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है और इस मुकाबले के लिए 90 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की भी संभावना है। एक ऐसा वेन्यू जहां पर भारत को अपार समर्थन मिलता रहा है, जिसकी झलक हमें पिछली टेस्ट सीरीज और टी-20 विश्व कप 2022 के दौरान भी देखने को मिली थी। कैनबरा में भले ही 9.4 ओवर का खेल हुआ लेकिन  सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने भारत को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया था और दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी मजबूत है लेकिन भारत की स्पिन तिकड़ी मेलबर्न में उनके लिए चुनौती का सबब बन सकती है।

सीन एबट को भी मिल सकता है मौका :

एशेज की तैयारी शुरू करने से पहले यह आखिरी मैच होगा जिसके लिए हेजलवुड उपलब्ध होंगे। सीन एबट पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दूसरे मैच में उन्हें मौका देने पर विचार कर सकता है।

टीम में बदलाव की संभावना कम :

पहले मैच में अधिक खेल न हो पाने को देखते हुए भारत में बदलाव की संभावना कम है। हालांकि, मेलबर्न की परिस्थितियों को देखते हुए वह अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी-20 मैचों से बाहर हैं। निराशाजनक तौर पर शुक्रवार का दिन एक बार फिर ऐसा दिन हो सकता है जब हमें आसमान की ओर देखना पड़े। दिन भर बारिश होने के साथ ही तूफान की भी आशंका है।

म्हारी बेटियां कम है के : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात
नवी मुंबई। जेमिमाह रॉड्रिग्ज (127) के नाबाद शतक और हरमनप्रीत कौर (88) के साथ उसकी तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 167 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल में 5 विकेट से पराजित कर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका मुकाबला 2 नवंबर (रविवार) को दक्षिण अफ्रीका से होगा।  जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

विजयी रथ रोका :

भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूनार्मेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 341 रन बना ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जवाब में दो विकेट 59 रनों पर गिरने के बाद भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत तीसरी बार फाइनल में :

भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए जेमिमा 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और एनाबल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले।  जबकि  दीप्ति शर्मा 24 रन बना रनआउट हो गई।
इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। लिचफील्ड और पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई।

लिचफील्ड और पैरी जब तक क्रीज पर थे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 से अधिक जाएगा, लेकिन अमनजोत ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पैरी ने मोर्चा संभाला, लेकिन, ऑस्ट्रेलिया को श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और एनाबेल सदरलैंड (3) के रूप में दो झटके दिए। इसके बाद राधा यादव ने पैरी की पारी का अंत किया जो 77 रन बनाकर आउट हुईं।

पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, सूर्यकुमार-गिल की साझेदारी ने दिखाया दम
कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बेनतीजा समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही मौसम ने खिलाड़ियों और दर्शकों की परीक्षा ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद तेज बारिश ने खेल रोक दिया और अंततः मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

बारिश के कारण मैच दो बार बाधित हुआ। पहली बार खेल पांच ओवर के बाद रुका, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 18-18 ओवर कर दी गई, लेकिन जब मैच दोबारा शुरू हुआ और भारत मजबूत स्थिति में था, तभी एक बार फिर बारिश ने खलल डाल दी। लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया।

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि गिल 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। उनका विकेट नाथन एलिस ने झटका। मैच भले ही रद्द हुआ हो, लेकिन सूर्यकुमार और गिल की फॉर्म भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत रही।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 : सूर्यकुमार की फॉर्म पर रहेगी नजर, गिल व अभिषेक करेंगे ओपनिंग
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम कंगारूओं के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को पहला टी-20 मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और उनसे इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।  यह लगभग तय है कि भारतीय टीम करीब वही प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी जिसके साथ उसने एशिया कप का खिताब जीता था। भारत के पास टी-20 की मजबूत टीम है और इसका पता इस बात से ही चल रहा है कि टीम ने पिछले 10 में से आठ मुकाबले जीते हैं, जबकि एक हारा है। वहीं टीम का एक मैच टाई रहा था।

आसान नहीं है चुनौती :

भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं रहेगी क्योंकि कंगारू टीम भी फॉर्म में है और उसने भारत की तरह पिछले 10 में से आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश में धुला भी है।

कप्तान के तौर पर बेहतर है सूर्यकुमार का रिकॉर्ड :

सूर्यकुमार भले ही बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने अब तक 29 में से 23 मुकाबले जीते हैं और इस दौरान टीम ने आक्रामक होकर बल्लेबाजी की है और पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाजों पर हमलावर रहे हैं। सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने अब तक कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है और हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब भी जीता था।

वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम सीरीज :

टी-20 विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में भारत की तैयारियों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज काफी अहम है। भारत को इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले करीब 15 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया में टीम को सकारात्मक नतीजे मिलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर चिंताओं को खारिज किया, लेकिन सूर्यकुमार को जल्द ही फॉर्म में लौटना होगा।

गिल-अभिषेक करेंगे पारी की शुरूआत :

एक बार फिर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे। एशिया कप में अभिषेक शानदार फॉर्म में थे और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भी उनसे इसी तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अभिषेक के सामने चुनौती रहेगा, ऐसे में कप्तान का योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, चौथे स्थान पर तिलक वर्मा उतरेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे पर बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन करने का जिम्मा रहेगा। एशिया कप फाइनल में साहसिक पारी खेलने वाले तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मध्य क्रम का जिम्मा संभालेंगे।

महिला वनडे विश्व कप-2025 : बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
मुंबई। महिला वनडे विश्व कप-2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 27 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था।

टीम इंडिया ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 8.4 ओवर में बिना किसी  नुकसान के 57 रन बना लिए थे। उस समय स्मृति मंधाना 34 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थी।  तभी बारिश आ गई और बाद में मैच को बिना परिणाम घोषित कर दिया गया।  बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का किया गया था। लेकिन बीच में दोबारा बारिश आने से मैच को घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और अंतत: मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। नतीजतन, दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती, केएल राहुल ने जड़ा नाबाद अर्धशतक
नई दिल्ली। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने अंतिम दिन तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलते हुए साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाए। इसके बाद केएल राहुल (58) ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम को जीत दिलाई। ध्रुव जुरेल 6 रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जबकि वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई। भारत ने उन्हें फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाए और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

भारत का दबदबा कायम : कुलदीप-जडेजा ने ढेर की वेस्टइंडीज, फॉलोऑन के बाद कैंपबेल-होप की जोड़ी ने की वापसी की कोशिश
नई दिल्ली। जॉन कैंपबेल (नाबाद 87) और कप्तान शाई होप (नाबाद 66) अर्धशतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप के समय दो विकेट पर 173 रन बना लिए है। हालांकि, वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 97 रन पीछे है। इससे पहले कुलदीप यादव (पांच विकेट) रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 248 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर 270 रनों की बढ़त के साथ उसे फॉलोईऑन दिया हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 17 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (10) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने ऐलेक ऐथनेज (7) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ पारी को संभाला तथा तेजी के साथ रन भी बटोरे। दिन का खेल समाप्त होने के समय अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। वेस्टइंडीज ने 49 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बना लिए है। भारत की ओर दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुदंर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।विंडीज पहली पारी 248 पर सिमटी।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने कल के चार विकेट पर 140 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप (36) का विकेट मात्र 16 रन जोड़कर गंवा दिया। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद टेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को भी कुलदीप ने अपना शिकार बनाया।  इसके बाद खारी पियेरे और एंडरसन फिलीप ने पारी को संभाला। वेस्टइंडीज ने लंच तक आठ विकेट पर 217 रन बना लिये थे और दोनों बल्लेबाजों के बीच लंच तक नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई थी।

कुलदीप ने 5 व जडेजा ने लिए 3 विकेट :

भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।