survey work - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

14 हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं के सर्वे का काम जारी, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर काम शुरू करने की तैयारी
जयपुर। प्रदेश की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 14,600 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच प्रमुख कार्यों ईसरदा से रामगढ़ बांध (जयपुर) तक फीडर निर्माण, ईसरदा से खुरा चैनपुरा होते हुए बंधबारेठ (भरतपुर) तक फीडर, मोरसागर कृत्रिम जलाशय निर्माण, बीसलपुर से मोरसागर तक फीडर निर्माण तथा खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तक फीडर निर्माण के सर्वे कार्य प्रगतिरत हैं। इनका काम सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर शुरू करने की तैयारी है।

जल संसाधन विभाग इसकी नियमित मोनिटरिंग में जुटा हुआ है। इसके साथ ही लगभग 9,500 करोड़ रुपए की लागत से रामगढ़ बैराज, महलपुर बैराज, नवनेरा पंप हाउस, नवनेरा बैराज से मेज एनीकट तक संरचना निर्माण, चंबल नदी पर एक्वाडक्ट एवं मेज एनीकट पर इनटेक व पंप हाउस निर्माण कार्यों जारी है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी इन सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए ताकि जनता को स्थायी जल समाधान मिल सके।

ज्ञानवापी में सुरक्षा के बीच वीडियोग्राफी सर्वेक्षण का काम शुरु
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीडियोग्राफी सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूरे मस्जिद परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर नाकेबंदी कर दी गयी है। सर्वे वाले इलाके में सिर्फ अदालत द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर, दोनों पक्षों के वकील, वादी और प्रतिवादी पक्ष तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को ही जाने की इजाजत दी गयी है। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया था कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार सर्वेक्षण का काम सुबह आठ बजे शुरू होकर दिन में 12 बजे तक चलेगा। जिलाधिकारी ने शनिवार को इस मामले से जुड़े दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की एक बैठक भी बुलायी है। प्रशासन ने सर्वेक्षण के काम में सभी से सहयोग करने तथा नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण मामले में शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर ने वीडियोग्राफी सर्वेक्षण का काम फिर शुरू करने का आदेश दिया था। न्यायालय द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर दल को सर्वेक्षण रिपोर्ट को 17 मई से पहले न्यायालय में पेश करना है। न्यायालय में इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 17 मई है।