exam paper - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा, 2 लाख रुपए लेकर भागा युवक
जयपुर। विद्याधर नगर थानाक्षेत्र में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा देकर एक युवक 2 लाख रुपए लेकर भाग गया। इस संबंध में लोकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के रवि मीणा और मुकेश ने लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में पेपर दिलाने का झांसा दिया और 2 लाख रुपए मांगे थे। इसके लिए उन्होंने लोकेश को अंबाबाड़ी बुलाया। यहां पर कपिल बिश्नोई मिला, जिसने रुपए लिए और बोला कि मेरे पीछे आओ, तब पीड़ित आरोपी की गाड़ी के पीछे चलने लगा, तो सिंधी कैंप के पास आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया।

उस समय बिचौलिया मुकेश मीणा तो कपिल की गाड़ी में था, लेकिन रवि मीणा पीड़ित की गाड़ी में था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विरेंद्र कुरील ने बताया कि पीड़ित द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिचौलिए रवि मीणा व मुकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

तकनीकी सहायक का पेपर हल कराने के लिए हैकरों ने 6 लाख में किया सौदा
जयपुर। प्रदेश में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से तकनीकी सहायक तृतीय भर्ती परीक्षा में पेपर हल करवाने के लिए हैकरों ने सिस्टम को हैक कर लिया था। एटीएस की टीमों को इसकी जानकारी मिली थी। इसलिए सात दिन पहले ही हैकरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन पतंग डोर शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन के तहत परीक्षा से पूर्व बीकानेर, कोटा, अलवर, अजमेर और जयपुर में 20 अलग-अलग जगहों पर 20 टीमों ने दबिश दी। एटीएस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 8 लैपटॉप, तीन कार और कई महंगे मोबाइल जब्त किए हैं। इन सभी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पेपर हल करवाने के लिए 6 लाख रुपए में सौदा हुआ था।

सात दिन से निगरानी सिस्टम को हैक से बचाया
एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा के मद्देनजर प्रदेश भर में कई जगह पर कार्रवाई की गई है। इसके लिए आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में टीमों ने दबिश दी थी। इस कार्रवाई के लिए सात दिन से ही एटीएस टीम काम कर रही थी। परीक्षा कराने वाले सिस्टम को हैक होने से बचाया है।

तीन लाख पहले और तीन लाख बाद में तय
जानकारी के अनुसार इस पेपर को हल करवाने के लिए हैकरों और ग्रुप में शामिल अन्य लोगों ने एक अभ्यर्थी से 6 लाख रुपये में सौदा किया था। तीन लाख रुपये पहले और तीन लाख रुपए बाद में देने की बात तय हुई थी। यह खुलासा पूछताछ में अभ्यर्थियों ने किया है।

सिस्टम हैक करने की प्लानिंग
एटीएस के अनुसार तकनीकी सहायक की परीक्षा ऑनलाइन होनी थी। अभ्यर्थी सिस्टम पर बैठता और समय शुरू होने के बाद उसके कंप्यूटर पर ऑनलाइन पेपर आता और उस पेपर को ऑनलाइन ही अभ्यर्थी हल करता और सबमिट कर देता। हैकरों ने वीपीएन के जरिए सिस्टम को हैक करने की प्लानिंग की थी। इसका मुख्य केंद्र कानोता स्थित आरजे कोचिंग सेंटर रखा गया। वहां पर एक्सपर्ट टीचर बुलाए गए, जो पेपर को हल करने वाले थे। इससे पहले ही एटीएस की टीमों ने इस सिस्टम को हैक होने से बचा लिया और पेपर इन हैकरों के पास नहीं पहुंचा। उससे ही पहले टीमों ने दबिश देकर इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए शातिरों में एक्सपर्ट टीचर, अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक और दलाल शामिल हैं। यह परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक होनी थी और इसमें करीब 15000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

जेईई मेन परीक्षा में मैथ्स का पेपर मुश्किल, फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री रही आसान
जयपुर। जेईई मेन के पहले एटेम्पट के दूसरे दिन पेपर्स के टॉपिक बेंचमार्किंग पहले दिन की जैसी रही। इसमें मैथ्स का पेपरलैंदी और टफ आया, जबकि फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। एग्जाम में टोटल 72 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी व एप्लीकेशन बेस्ड रहे। पहले दिन ये 79 प्रतिशत थे, जिससे ये माना जा सकता है की बाकी की शिफ्ट्स के पेपर्स भी लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा एनसीईआरटी बेस्ड रहेंगे। परीक्षा विशेषज्ञ आशीष अरोड़ा ने कहा कि पेपर की बेंचमार्किंग के आधार पर ये कहा जा सकता है कि आने वाले शिफ्ट्स में भी अगर ऐसा होता है, तो स्टूडेंट्स एग्जाम में पहले फिजिक्स व केमिस्ट्री के पेपर में मैक्सिमम स्कोर करने की कोशिश कर सकते हैं व लास्ट में मैथ्स के पेपर को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं और इजी पेपर की वजह से होने वाली हाई कट ऑफ को ओवरकम किया जा सकता है।

सुबह और शाम की शिफ्ट्स के पेपर्स का ओवरआल एनालिसिस
दूसरे दिन दोनों शिफ्ट में मैथ्स में 6 प्रश्न में काफी लैंदी कैलकुलेशन बेस्ड रही और स्टूडेंट्स को पेपर ओवरआल टफ लगा, फिजिक्स के पहले दिन की तुलना में टफ थी और केमिस्ट्री ज्यादातर एनसीईआरटी व मेमोरी बेस्ड आसान रही। मैथ्स में वेक्टर व थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री व कोनिक सेक्शन, फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स व केमिस्ट्री में इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के प्रश्न थोड़ा टफ रहे और आर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज थोड़ा बढ़ाया गया। आने वाली शिफ्ट्स के लिए स्टूडेंट्स इन टॉपिक्स को स्ट्रॉन्ग्ली रिवाइज कर सकते हैं।

आधा घंटा देरी से शुरू हुआ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर
जयपुर। प्रदेश में आयोजित की जा रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चौथे और अंतिम दिन अभ्यर्थियों को सेंटरों पर आधा घंटा पेपर लेट दिया गया, जबकि इससे पहले यह परीक्षा में दो पारियों में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही थी, लेकिन सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आधा घंटा देरी से शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके चलते परीक्षा का समय बदला गया था। हालांकि अभी किसी ने इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रदेश में हुआ विरोध
परीक्षा आधा घंटा लेट शुरू होने के कारण अभ्यर्थियों ने कईजगह विरोध किया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर अधिक हंगामा होने के कारण पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। वही सेंटरों पर मौजूद वीक्षक सही जवाब नहीं दे पाए।

इंटरनल प्रोसेस से हुई देरी
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिनीता ठाकुर ने बताया कि परीक्षा इंटरनल प्रोसेस की वजह से देरी से शुरू हुई है। हालांकि वह इंटरनल प्रोसेस कौनसे है और इसके क्या कारण रहे इस पर ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के बाद पूरे मामले परीक्षा देरी से शुरू होने के कारणों को खुलासा किया जाएगा।

अब तक यह
प्रदेश में 470 परीक्षा केंद्रों पर करीब 19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए योग्य पाए गए थे। यह परीक्षा 13, 14, 15 और 16 मई को दो पारियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा समय से आधा घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। सुबह 9 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा पर 8.30 बजे और दोपहर 3 बजे आयोजित परीक्षा में दोपहर 2.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, लेकिन तय समय के बाद भी आखिरी दिन परीक्षा निश्चित समय से आधा घंटे देरी से शुरू हुई है।