5 years - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चरस तस्कर को 5 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा। चरस तस्करी के मामले में शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 50,000 रुपए जुर्माने  से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 18 जून 2019 को गुमानपुरा थाना कोटा ने गश्त एवं चैकिंग के दौरान मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से एक शख्स को मय मोटरसाइकिल डिटेन किया। पूछताछ करने पर  उसने अपना नाम मोहम्मद आरिफ बताया। शख्स की गतिविधि संदिग्ध  होने पर तलाशी ली तो उसके  पास से 120 ग्राम चरस बगैर विधिक अनुज्ञापत्र के बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया। अनुसंधान के पश्चात मोहम्मद आरिफ उर्फ आरिफ के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए जहां 8 गवाह लेखबद्ध और 20 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश अरूण कुमार बेरीवाल ने  मामले में निर्णय देते हुए  सब्जीमंडी निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद मुबारिक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास
कोटा। शहर के पोक्सो क्रम संख्या 3 न्यायालय ने शुक्रवार को नाबालिग से  छेड़छाड़ के 2 साल पुराने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है । न्यायालय ने आरोपी पर 5000 का जुमार्ना भी लगाया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना दादावाड़ी में 13 नवंबर 2020 को आरोपी राहुल महावर उम्र 24 साल पुत्र रामरतन निवासी बालाकुंड ,दादाबाड़ी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था । रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री 12 नवंबर को बिजली का बल्ब लेने के लिए किराने की दुकान पर गई थी ,जहां पहले से राहुल महावर खड़ा हुआ था । बालिका बिजली का बल्ब लेने के बाद वापस घर आने लगी तो आरोपी ने उसे रोक लिया । उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह से उसकी पुत्री उसके चंगुल से छूट कर घर आई और उसने आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया तथा अनुसंधान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में चालान पेश किया था । ट्रायल के द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 8 गवाहों के बयान कराए गए। न्यायाधीश ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए 5 साल के कठोर कारावास तथा रुपए 5000 के अर्थदंड से दंडित किया है ।

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 5 साल का कठोर कारावास
कोटा ।  शहर की पोक्सो क्रम संख्या तीन अदालत ने सोमवार को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।  अदालत ने आरोपी पर 42000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है।

पीड़िता ने 17 अक्टूबर 2020 को पुलिस थाना कुन्हाड़ी में आरोपी जावेद अंसारी उर्फ हुसैन अली पुत्र जाहिद हुसैन निवासी पाटन पोल के खिलाफ  छेड़छाड़ तथा अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 अक्टूबर को वह रात 11 बजे के लगभग  घर पर सो रही थी, माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे । तभी आरोपी जावेद उसके घर में आ गया और उसका पैर पकड़ कर खींच लिया। उसे जबरन अपहरण कर ले जाने लगा ।  उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए तथा आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया।  आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ट्रायल के दौरान न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे।  न्यायधीश दीपक दुबे ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास तथा 42000 रुपए का जुमार्ना से दंडित किया है।

तीन वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 5 साल की कठोर सजा
कोटा । शहर की पोक्सो एक अदालत ने बुधवार को  3 साल की मासूम बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है । अदालत ने आरोपी पर 31000 का जुमार्ना भी लगाया है ।

विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि 15 मई 2019 को पुलिस थाना उद्योग नगर में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी प्रकाश भील पुत्र रतन लाल निवासी उम्मेदगंज थाना उद्योग नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसमें बताया गया कि 15 मई को उसकी साढ़े 3 साल की पुत्री दोपहर 2:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी । उसकी मां और वह स्वयं घर के अंदर कमरे में बैठे हुए थे । उसी समय गांव का रहने वाला प्रकाश भील उसकी पुत्री को उठा कर पड़ोसी देवी संतरे के घर ले गया। जहां उसने मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ की । बालिका जोर - जोर से रोने लगी। बालिका की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर पहुंची तथा वह स्वयं भी पहुंच गया ।  प्रकाश भील के चंगुल से बालिका को छुड़ाया और मुकदमा दर्ज कराया । मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 354 ए तथा 342 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया ।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय में चालान पेश किया था । न्यायाधीश ने ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए । न्यायाधीश ने आरोपी प्रकाश भील को दोषी मानते हुए 5 साल के कठोर कारावास तथा 31000 रुपए के जुमार्ने से दंडित किया है ।

असर खबर का : पांच साल बाद जागी आवेदकों में आशियाने की उम्मीद
कोटा। नगर विकास न्यास की पार्थ अपार्टमेंट आवासीय योजना में पांच साल बाद आखिरकार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिससे आवेदकों को एक  आशियाने मिलने की उम्मीद जगी है। तत्कालीन भाजपा सरकार में नगर विकास न्यास की ओर से देवली अरब रोड पर पार्थ अपार्टमेंट योजना लॉंच की गई थी। जी प्लस थ्री योजना में अल्प आय वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए 296 फ्लैट बनाए जाने हैं। लेकिन हालत यह है कि वर्ष 2017 में लांच की गई इस योजना में पांच साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। जिससे योजना में आवेदन कर आशियाने का इंतजार कर रहे लोग परेशान हो रहे थे।

नवज्योति ने करवा दिया हमारा काम
इधर पार्थ अपार्टमेंट का काम शुरू होने के साथ ही योजना में आवेदन करने वालों को एक बार फिर से आशियाना मिलने की उम्मीद जगी है। आवेदक अमित जैन ने बताया कि वे पिछले कई सालों से मौके पर जाकर देख रहे थे। लेकिन वहां सिर्फ खाली जमीन ही दिख रही थी। लेकिन जैसे ही नवज्योति ने इस मामले को उजागर किया। वैसे ही योजना में काम शुरू हो गया है। जैन ने बताया कि दो दिन पहले वे मौके पर गए तो वहां काम होता दिखा। इससे उन्हें लगा कि अब उन्हें फ्लैट मिल जाएगा।

दैनिक  नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
पार्थ अपार्टमेंट योजना में आवेदन कर आशियाने का इंतजार कर रहे लोगों की पीड़ा को दैनिक नवज्योति ने उठाया था। 15 मई को पेज 5 पर  ‘पांच साल से आशियाने का इंतजार कर रहे 300 परिवार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद न्यास अधिकारी और बिल्डर दोनों ंहरकत में आए व  सक्रिय हुए। न्यास अधिकारियों ने बिल्डर को निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। बिल्डर ने भी मौके पर काम शुरू कर दिया है।

इनका कहना है
पार्थ अपार्टमेंट में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पूर्व में जमीन का विवाद होने से काम में देरी हुई है। लेकिन आवेदकों से राशि भी अभी ही जमा करवाना शुरू किया है। वैसे तो इस योजना को बनाने का तीन साल का समय है। लेकिन प्रयास रहेगा कि काम दो साल में ही पूरा हो जाए। काम पूरा होते ही आवेदकों को आवंटन व कब्जा पत्र सौंप दिए जाएंगे।
-आर.के. राठौर, अधीक्षण अभियंता, नगर विकास न्यास

पांच साल से आशियाने का इंतजार कर रहे 300 परिवार
कोटा । नगर विकास न्यास एक तरफ तो बिल्डरों व धनाढ्य लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बना रहा है। उन्हें डेढ़ साल में पूरा करने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्थिक रूप से कमजोर व अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए अपनी ही एक आवासीय योजना को पांच साल में भी अमली जामा नहीं पहना सका है। न्यास की पार्थ अपार्टमेंट योजना में करीब 300 परिवार आशियाने का पांच साल से इंतजार कर रहे हैं। तत्कालीन भाजपा सरकार के समय में नगर विकास  न्यास द्वारा देवली अरब रोड़ पर पार्थ अपार्टमेंट नाम से आवासीय योजना लांच की गई थी।  मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत  वर्ष 2015 में बनी इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग व अल्प आय वर्ग के परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने थे। न्यास की इस योजना में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन भी किए। न्यास ने लॉटरी भी निकाल दी। लेकिन उसके बाद न्यास के अधिकारियों ने उस योजना की तरफ देखा तक नहीं। जबकि जिन लोगों के नाम लॉटरी में निकले थे वे न्यास कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर थक गए। लेकिन न्यास अधिकारी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही देते रहे, मकान नहीं दे सके।

296 आवास बनने हैं योजना में
न्यास की पार्थ अपार्टमेंट योेजना में 296 मकान बनने हैं। इनमें से आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए 216 और अल्प आय वर्ग के लिए 80 मकान शामिल हैं। इस योजना में जी प्लस 3 योजना के तहत मकान बनने हैं।

वर्ष 2017 में लांच की थी योजना
नगर विकास न्यास के तत्कालीन चैयरमेन राम कुमार मेहता व सचिव मोहनलाल यादव के समय में वर्ष 2017 में यह योजना लांच की गई थी। 17 जनवरी 2017 को योजना में आवेदन जमा करना शुरू किया गया था। जिसमें आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 फरवरी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने 300 रुपए में आवेदन पुस्तिका खरीदी थी। दो तरह के आवासों में से छोटे आवासों के लिए दो हजार रुपए व बड़े आवासों के लिए साढ़े तीन हजार रुपए प्रशासनिक शुल्क के रूप में भी जमा किए थे। साथ ही छोटे आवासों के 10 हजार व बड़े आवासों के 20 हजार रुपए  भी जमा कराए थे। गरीबों की लाखों रुपए की राशि से यूआईटी ने कमाई कर ली।  लेकिन मकानों का इन्तजार बढ़ता ही गया।

जमीन के विवाद ने अटकायी योजना
सूत्रों के द्वारा नगर विकास न्यास ने जिस जमीन पर यह योजना लांच की थी। उस जमीन पर किसी एक समाज व पंथ विशेष की आपत्ति होने से विवाद चल रहा था। जिससे यह योजना अटकी हुई थी। न्यास की गलती की सजा जनता को भुगतनी पड़ रही है। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि जिस समय योजना लांच की गई थी उस समय भाजपा की सरकार थी। लेकिन वर्ष 2018 में सरकार बदल कर कांग्रेस की आ गई। न्यास अध्यक्ष भी बदल गए। इस कारण से वर्तमन सरकार व न्यास अधिकारियों ने भी उस योजना में रूचि नहीं दिखाई। लेकिन मकानों का इंतजार करने वालों ने जब बार-बार न्यास अधिकारियों पर दबाव बनाया तब जाकर अब न्यास अधिकारी जागे। उन्होंने कुछ समय पहले ही आवंटन पत्र जारी किए हैं। साथ ही राशि जमा करवाना शुरू किया है।

अभी भी खाली जमीन, निर्माण तक शुरू नहीं
न्यास की यह योजना देवली अरब रोड पर मेन रोड के पास है। लेकिन पांच साल बीतने के बाद अभी तक भी वहां सिर्फ खाली जमीन ही है। उस जगह पर झाड़ झंखाडं उगे हुए हैं। सिर्फ चार दीवारी बनी हुई है। कुछ नींव खुदी हुई है व योजना का बोर्ड लगा हुआ है। साथ ही उस जमीन पर गोबर के छाने थापे जा रहे हैं। न्यास द्वारा जिस बिल्डर को आवास बनाने का कांट्रेक्ट दिया है। उसने वहां अभी तक भी काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में यदि अब भी काम शुरू होगा तो जी प्लस 3 के 296 मकान बनने में करीब दो साल से अधिक का समय लगेगा। ऐसे में आवंटियों को अभी करीब दो साल और इंतजार करना पड़ सकता है।

पीड़ितों की जुबानी
पार्थ अपार्टमेंट योजना में आवेदन करने वाले बालाजी नगर निवासी अमित जैन ने बताया कि उन्हें मकान की जरूरत है। न्यास की योजना में सस्ते मकान के लालच में 15 फरवरी 2017 को आवेदन के साथ 23 हजार 500 रुपए जमा करवाए थे। इसमें से 3500 रुपए प्रशासनिक शुल्क के हैं जो वापस नहीं मिलेंगे। जबकि 20 हजार रुपए मकान की लागत में शामिल हो जाएंगे। न्यास ने 5 साल से मकान नहीं दिया। न्यास कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर  काट-काट कर थक गए । कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कुछ समय पहले ही योजना के आवंटन पत्र जारी किए। दो किश्तों में 75-75 हजार रुपए के हिसाब से 1.50 लाख रुपए भी जमा करवा चुके हैं। बाकी रकम भी किश्तों में देनी है। जैन ने बताया कि अभी भी मकान की जगह खाली जमीन  है। स्वयं के मकान के इंतजार में 6 हजार रुपए महीना किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा हूं। नयापुरा निवासी सुरेश अग्रवाल व महावीर नगर निवासी राजेश सोनी ने बताया कि वे कई बार देवली अरब रोड पर जगह देखकर आ चुके हैं। वहां अभी तक तो काम भी शुरू नहीं हुआ है। मकान बनने में न जाने कितने साल लगेंगे।

नहीं दिया जवाब
योजना के बारे में जानने के लिए न्यास के विशेषाधिकारी आर.डी मीना व न्यास सचिव राजेश जोशी को दो से तीन बार फोन किए लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किए। वाट्सअप पर मैसेज किए तो उनका भी जवाब नहीं दिया।

इनका कहना है
लैंड डिस्प्यूट के कारण योजना में मकान बनाने में देरी हुई है। अब कुछ समय पहले ही वह मामला सुलझा है। बिल्डर को मकान बनाने का कार्यादेश जारी कर दिया है। साथ ही लॉटरी में निकले आवंटियों को आवंटन पत्र भी कुछ समय पहले ही जारी किए हैं। आवंटन पत्र मिलने के बाद लोगों ने राशि जमा करवाना शुरू कर दिया है। योजना में मकान बनने में करीब दो साल का समय लगेगा।
- आर.के. राठौर, अधीक्षण अभियंता, नगर विकास न्यास आवासीय योजना

यह थी आवासों की लागत
न्यास द्वारा उस समय लांच की गई पार्थ अपार्टमेंट योजना में आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए 4.20 लाख रुपए में और अल्प आय वर्ग के लिए 6.30 लाख रुपए आवास की लागत निर्धारित की गई थी।