Twitter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo बंद, ट्विटर से मुकाबले के लिए किया था भारतीय एप्प लॉन्च
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू अब बंद हो गया है। इसको भारत में ट्विटर के मुकाबले करने के लिए लॉन्च किया था। बंद होने से पहले इस प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर थे।

कू के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मंयक बिदावतका ने इस प्लेटफॉर्म के बंद होने की जानकारी साझा की। बंद करने की घोषणा करते हुए फाउंडर्स ने कहा कि पार्टनर नहीं मिलने और हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट की वजह से इस प्लेटफॉर्म को बंद किया जा रहा है।

कू एप्प को जब लॉन्च किया गया था तो उस समय इसे देसी ट्विटर की तरह प्रमोट किया गया था, जहां तमाम मंत्रियों, फिल्मस्टारों, क्रिकेटरों ने इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाए थे।

ट्विटर के मुख्यालय की इमरात पर लगा नया एक्स लोगो हटा
वाशिंगटन। ट्विटर ने अमेरिका में कैलीफोर्निया प्रांत में स्थित अपने मुख्यालय की इमारत के ऊपर से बिना अनुमति के लगाए गए एक्स लोगो को हटा दिया है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक भवन निरीक्षण विभाग को इस लोगो को लेकर संरचनात्मक सुरक्षा से संबंधित 24 सूचना मिली थी।

बिल्डिंग इंस्पेक्शन विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक हन्नान ने कहा कि बिना अनुमति स्थापना के लिए संपत्ति के मालिक से शुल्क का आकलन किया जाएगा। यह शुल्क संरचना की स्थापना और हटाने के लिए इमारत परमिट के लिए होगा।

ट्विटर ने मेटा को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
वाशिंगटन। ट्विटर ने तेजी से बढ़ते अपने प्रतिद्वंद्वी ऐप थ्रेड्स को लेकर मेटा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। मेटा मालिकों ने इसे ट्विटर के अनुकूल विकल्प के रूप में पेश किया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि प्रतिस्पर्धा ठीक है, लेकिन धोखाधड़ी ठीक नहीं है, लेकिन मेटा ने इस दावों का खंडन किया कि ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों ने थ्रेड्स बनाने में मदद की है। मेटा के अनुसार तीन करोड़ से ज्यादा लोगों नए ऐप से जुड़ चुके हैं।

ट्विटर ने आरोप लगाया कि मेटा ने इसके लिए कई पूर्व ट्विटर कर्मचारियों को काम पर रखा, जिनके पास ट्विटर के व्यापार रहस्यों और अन्य गोपनीय जानकारी थी और उन्होंने मेटा के लिए कॉपीकैट थ्रेड्स ऐप विकसित करने में मदद की। ट्विटर अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को सख्ती से लागू करने के लिए दृढ़संकल्पित है और मांग करता है कि ट्विटर के व्यापार रहस्यों या अत्यधिक गोपनीय जानकारियों का उपयोग करना मेटा तत्काल बंद करे। ट्विटर के सभी अधिकार सुरक्षित है,  लेकिन यह इन्हीं तक सी

मित नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया ने दी ट्विटर पर जुर्माना लगाने की धमकी
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की साइबर निगरानी संस्था ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली ट्विवटर से ऑनलाइन नफरत से निपटने के उपायों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। यह जानकारी बीबीसी ने गुरुवार को दी।

बीबीसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ऑनलाइन सुरक्षा आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट ने कहा कि ट्विटर ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसके बारे में सबसे ज्यादा शिकायत प्राप्त हुई है। ट्विटर को इस नियामक को जवाब देने के लिए 28 दिन का समय दिया गया है यदि इस सीमा में जवाब नहीं दिया गया तो ट्विटर पर लाखों डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

मस्क ने पिछले वर्ष 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था और इस मंच पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने का वादा किया था।सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि ऑनलाइन नफरत फैलाने से जुड़ी सभी शिकायतों में से एक तिहाई ट््िवटर से हैं इसलिए उसे कानूनी नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ट्विटर को 28 दिनों के अंदर वॉचडॉग को जवाब देने के लिए कहा गया है नहीं तो उसे प्रति दिन सात लाख डॉलर तक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। नियामक ने ट्विटर से यह मांग सोशल मीडिया कंपनी को ज्यादा जवाबदेह बनाने के लिए की है।

गौरतलब है कि मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद से अबतक लगभग 75 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसमें इस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग करने पर नजर रखने वाली टीम के सदस्य भी शामिल हैं और कंपनी की सत्यापन प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया है। इस बीच, बड़ी संख्या में इसके विज्ञापनदाता भी जा चुके हैं।

किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने ट्विटर को बैन करने की दी धमकी : जैक डोर्सी
नई दिल्ली। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने दावा किया कि किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार ने कंपनी पर कुछ अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दबाव डाला था, इन अकाउंट्स से सरकार की आलोचना हो रही थी। डॉर्सी का दावा है कि सरकार ने ट्विटर इंडिया के दफ्तर पर छापेमारी और उसके कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की धमकी भी दी थी। जैक डॉर्सी के आरोपों के बाद एक तरफ जहां विपक्ष हमलावर है, तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डॉर्सी सरासर झूठ बोल रहे हैं। चंद्रशेखर के मुताबिक, 2020 से लेकर 2022 तक कई बार नियम तोड़े गए। मंत्री के अनुसार, 'डॉर्सी के ट्विटर को भारतीय कानून की संप्रभुता स्‍वीकारने में दिक्कत हो रही थी।' किसी को भी जेल नहीं हुई और ना ही ट्विटर को बंद किया गया। डोर्सी के कार्यकाल के दौरान ट्विटर को भारत की संप्रभुता और भारतीय कानूनों को स्वीकार करने में समस्या थी।

लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावों के बाद कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई।कांग्रेस ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। ट्विटर को धमकाया जाता था कि अगर किसानों को दिखाओगे तो भारत में बोरिया-बिस्तर समेट देंगे। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी किया जा रहा है। जब तीन काले कृषि कानून आए थे, जब किसानों का दमन किया जा रहा था। जब किसान एक साल से अधिक समय तक जाड़ा, गर्मी, बरसात, ओले हर परिस्थितियों में डटे हुए थे। जब किसान काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तब बजाए समाधान ढूंढने के उन्हें मवाली, खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकी तो कहा ही जा रहा था साथ-साथ ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म को धमकाया भी जा रहा था। उन्हें कहा जा रहा था कि अगर किसानों को दिखाया तो भारत में आपका बोरिया-बिस्तर हम समेट देंगे और आपके खिलाफ छापेमारी की जाएगी। सुप्रिया का आरोप है कि सरकार के कहने पर राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर भी छह महीने के लिए रोक लगाई गई थी। राहुल गांधी हमेशा कहते हैं देश के लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, डोर्सी की टिप्पणी से यह बात प्रमाणित हो जाती है।

कपिल सिब्बल ने भी किया हमला
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं सबसे पहले मैं जानना चाहूंगा कि जैक डोर्सी आखिर ऐसा बयान क्यों देंगे? चंद्रशेखर कहते हैं कि यह झूठ है, भला वह झूठ क्यों बोलेगा? जैक डोर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार की निरंकुशता स्थापित हो चुकी थी। सरकार जैक को कहती थी कि पत्रकारों के अकाउंट को ब्लॉक करें, नहीं तो ट्विटर ऑफिस पर छापा मारा जाएगा। इससे साबित होता है कि देश में लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही है।

जैक डोर्सी ने क्या कहा
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक यूट्यूब चैनल 'ब्रेकिंग पॉइंट्स' को दिए इंटरव्यू में एक सवाल था कि क्या कभी किसी सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई? इसके जवाब में डोर्सी ने बताया कि ऐसा कई बार हुआ और फिर डोर्सी ने भारत का उदाहरण दिया। अपनी बात को विस्तार में बताते हुए डोर्सी ने कहा कि सरकार की तरफ से उनके कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की बात कही गई। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर ऑफिस बंद करने की भी धमकी दी गई। डोर्सी ने कहा कि यह सब भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हुआ। जैक डोर्सी ने अपने जवाब में भारत के अलावा तुर्किए का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि तुर्किए ने भारत की तरह ही ट्विटर को धमकी दी, इस देश की सरकार ने भी ट्विटर को बंद करने की धमकी दी थी, जिसके चलते अक्सर सरकार के साथ कोर्ट की लड़ाई चली और ट्विटर को इसमें जीत मिली।

अब ट्विटर को टक्कर देगा इंस्टाग्राम का नया ऐप
वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम जल्द ही ट्विटर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने एप्लिकेशन का एक अलग, टेक्स्ट आधारित संस्करण जारी करने की योजना बना रहा है।

अमेरिकी प्रसारक ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि नया ऐप पहले ही चुनिंदा हस्तियों और क्रिएटर्स के बीच वितरित किया जा चुका है, जो महीनों से इसका परीक्षण कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप संभवत: जून में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा और मैस्टोडॉन सहित अन्य ट्विटर प्रतिस्पर्धियों के अनुकूल होगा।

मस्क ने छोड़ रहे हैं ट्विटर सीईओ का पद, लिंडा याकारिनो हो सकती है नई सीईओ
एलन मस्क ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने जा रहे हैं। मस्क ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नया सीईओ हायर कर लिया है। वह 6 हफ्तों में काम शुरू कर देंगी। मेरा रोल अब एक्स चेयर और सीटीओ का होगा। उन्होंने कंपनी के लिए नया सीईओ भी खोज लिया है। हालांकि मस्क ने ट्वीट में होने वाले सीईओ का नाम नहीं लिया।

लिंडा याकारिनो के नाम की चर्चा
एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ट्विटर ने नए सीईओ के लिए लिंडा याकारिनो से बात की थी। लिंडा फिलहाल एनबीसी यूनिवर्सल में एडवर्टाइजमेंट हेड के पद पर हैं। मस्क ने पहले भी यह बात साफ की है कि नया सीईओ मिलते ही वह सीईओ का पद छोड़ देंगे।

कौन हैं याकारिनो
की न्यूज रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है कि याकारिनो ट्विटर के सीईओ के लिए मस्क की पहली पसंद हैं। इससे पहले याकारिनो मस्क का इंटरव्यू भी ले चुकी हैं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि याकारिनो ने कथित तौर पर कहा था कि वे ट्विटर की सीईओ बनना चाहती हैं।

ट्विटर में जल्द मिलेगी वॉइस, वीडियो चैट सुविधा: मस्क
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि ट्विटर एप पर जल्द ही वॉइस (आवाज) और वीडियो चैट की सुविधा मिलेगी। जिससे प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ता फोन नंबर प्रदान किए बिना कहीं भी लोगों से संपर्क कर सकेंगे। मस्क ने ट्वीट किया कि जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकेंगे।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ और बिजनेसमैन एलन मस्क ने खुद इसको लेकर ट्वीट किया है। मस्क ने ट्वीट करते हुए प्लेटफॉर्म पर आने वाली कॉल और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सहित नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी है। मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर की स्थापना 2006 में हुई थी और इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। अधिग्रहण के बाद श्री मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नीति में बदलाव किया, जिसके कारण वह काफी विवादों में भी घिरे रहे।

ट्विटरः शाहरुख खान के फैन पेज के पास ब्लू टिक, शाहरुख का हटा; विराट, केजरीवाल समेत कई हस्तियां अनवैरिफाईड
नई दिल्ली। मस्क के फैसले ने ट्विटर से बीती रात ट्विटर ने कई हस्तियों के ब्लू टिक हटा कर सबको चौका दिया। ट्विटर ने बड़ी संख्या में अनपेड अकॉउंट्स के ब्लू टिक हटा दिए। इसमें अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल और अशोक गहलोत जैसी बड़ी हस्तियां शामिल है।

दरहअसल ट्विटर ने घोषणा की थी कि जिन वैरिफाइड अकाउंट्स के पेड ब्लू टिक नहीं है, वह उनके ब्लू टिक हटा देगा। ब्लू टिक लेने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सब्सक्रिप्शन के लिए मंथली या सालभर के प्लान लिए पेमेंट करना होगा।

पेड ब्लू टिक की वजह से बहुत से फेक अकाउंट्स के ब्लू टिक बचे हुए हैं जबकि उससे संबंधित असली अकाउंट्स से ब्लू टिक वापस ले लिए गए हैं। उदाहरण के लिए शाहरुख खान के ब्लू टिक वापस ले लिए गए हैं लेकिन उनके फैन क्लब अकाउंट्स के पास अभी भी ब्लू टिक है, वहीं राहुल गांधी का ब्लू टिक हटा लिया गया है, जबकि उनके पैरोडी अकाउंट के पास ब्लू टिक मौजूद है।

ब्लू टिक जिसे लोग आमतौर पर प्रमाणिकता का पैमाना मान रहे थे, मस्क के आने के बाद इसकी प्रमाणिकता को बड़ा नुकसान हुआ है। कोई भी पेड ब्लू टिक हासिल कर सकता है, जिससे असली और नकली में भेद करना मुश्किल हो गया है।

ट्विटर ने ट्वीट के लिए अक्षरों की संख्या 10,000 तक बढ़ाई
वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 'ट्विटर ब्ल्यू' उपयोगकर्ताओं के लिए ट्वीट में अक्षरों की अधिकतम संख्या 10,000 तक बढ़ा दी है और बोल्ड एवं इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग फंक्शन भी पेश किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने अपने ट्विटर राइट अकाउंट पर कहा, ''हम ट्विटर पर लिखने और पढऩे के अनुभव में सुधार कर रहे हैं! आज से, ट्विटर बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के साथ 10,000 अक्षरों तक के ट्वीट की अनुमति देता है। इन नई सुविधाओं का उपयोग करने के वास्ते  ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप करें।''

गौरतलब है कि अमेरिकी कारोबारी एलॉन मस्क ने अक्टूबर 2022 के अंत में ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया। ट्विटर मूलत: एक अमेरिकी कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में था। अधिग्रहण के बाद, मस्क ने कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन को बदल दिया, जिसमें ट्विटर की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और सेंसरशिप के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना भी शामिल था। इसके अलवा, ट्विटर के लगभग दो-तिहाई कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया।

ट्विटर का सोर्स कोड महीनों से सार्वजनिक रुप से ऑनलाइन उपलब्ध था-रिपोर्ट
वाशिंगटन। ट्विटर के स्रोत कोड के कुछ हिस्से कई महीनों से सार्वजनिक तौर पर ऑनलाइन उपलब्ध थे। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक कानूनी फाइलिंग के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ने रविवार को बताया कि सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गिटहब पर कोड पोस्ट किया गया था, ट्विटर के अनुरोध पर शुक्रवार को कोड हटा लिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्रोत कोड में कुछ सुरक्षा के भेद शामिल हैं जो हैकर्स को ट्विटर पर हमला करने, उपयोगकर्ता  के डेटा निकाने या साइट को बंद करने के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक स्रोत कोड, जिस पर ट्विटर चलता है, संभवत: कई महीनों के लिए ऑनलाइन सार्वजनिक था। सूत्रों ने बताया कि इस बात की संभावना है कि कोड के लीक होने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ने पिछले साल ट्विटर छोड़ दिया था।

ट्विटर ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय से गिटहब को कोड साझा करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के साथ-साथ इसे डाउनलोड करने वालों की पहचान करने का आदेश देने का आग्रह किया है।

ट्विटर ने 50 और कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
वाशिंगटन। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक बने एलन मस्क ने कंपनी से 50 और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

सेन फ्रांसिस्को के ट्विटर के गृहनगर में स्थित टेक उद्योग-केंद्रित प्रकाशन ने चश्मदीदों का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार को ट्विटर से संबंधित अलग-अलग विभागों में काम करने वाले करीब 50 और कर्मचारियों को कंपनी से बेदखल कर दिया है।

ट्विटर मालिक एलन मस्क ने राजस्व में भारी गिरावट की शिकायत के बाद कंपनी से नवंबर में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला था, तब से ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या कथित तौर पर 70 प्रतिशत घटकर लगभग दो हजार रह गई है।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने अक्टूबर में माइक्रोब्लॉगिंग फर्म को कम से कम 44 अरब डॉलर में खरीदा था।