police raid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुंगेशपुर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ़्तार, जांच जारी
नई दिल्ली। दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने मुंगेशपुर हत्याकांड को सुलझा लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत उर्फ सुस्सा, सागर और मोंटी के रूप में हुई है। यह मामला एक व्यक्ति की हत्या से संबंधित है जिसका सड़ा हुआ शव बवाना के एक खुले मैदान में मिला था। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। वह आरोपी का सहयोगी था। पुलिस उपायुक्त, बाहरी उत्तरी दिल्ली ,हरेश्वर स्वामी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी की। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए उधार के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अंततः उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित आरोपी के साथ मुंगेशपुर इलाके में शराब पीने गया था जिसके बाद वह लापता हो गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने मुंबई और हरिद्वार सहित विभिन्न शहरों में आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः दिल्ली में उनके ठिकाने का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीमों ने नरेला रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों को रोका और एक लंबे तलाशी अभियान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, एक ईंट मुंगेशपुर के खेतों से बरामद की गयी और अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी पानीपत से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

नेपाल में राजनीतिक भूचाल: धन शोधन मामले में नेपाल के पूर्व ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार, सात दिनों की हिरासत में भेजा
नेपाल। नेपाल के धन शोधन जांच विभाग (डीएमएलआई) के अधिकारियों ने तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों और दो पूर्व मंत्रियों से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच तेज कर दी है। 'द काठमांडू पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई प्रारंभिक पूछताछ में उनके वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्तियों में विसंगतियां पाए जाने के बाद की गई है। डीएमएलआई ने नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल के साथ-साथ पूर्व मंत्री आरज़ू राणा देउबा और दीपक खड़का के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू की है।

दीपक खड़का पहले ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, उन्हें अदालत की अनुमति के बाद सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने हाल ही में जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय से सहायता मांगी थी। इस अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को नेपाली कांग्रेस के नेता खड़का को बुधानिलकंठ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

यह जांच 9 सितंबर 2025 को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बाद कई राजनीतिक हस्तियों के आवासों से जले हुए करेंसी नोटों के टुकड़े बरामद होने के बाद शुरू हुई थी। ये घटनाएं 'जेन-जेड' (युवा पीढ़ी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद हुई थीं। बाद में सामने आए दृश्यों में देउबा, खड़का और दहल के घरों पर जले हुए नोट देखे गए थे, जिनकी प्रयोगशाला विश्लेषण के माध्यम से असली मुद्रा के रूप में पुष्टि की गई थी। चल और अचल दोनों संपत्तियों के बारे में प्रारंभिक जानकारी एकत्र करने और घटनास्थलों का दौरा करने के बाद, अधिकारियों ने इस मामले को सीआईबी अधिकारियों के नेतृत्व में एक व्यापक जांच में बदल दिया है।

सूत्रों का संकेत है कि खड़का और जांच के दायरे में आए अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई एक साथ आगे बढ़ रही है। देउबा 1991 से सार्वजनिक पद पर हैं, लेकिन उन्होंने 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में भाग नहीं लिया था। चुनावों से ठीक पहले, 25 फरवरी को वे चिकित्सा उपचार के लिए सिंगापुर चले गए थे। उनकी पत्नी आरज़ू राणा देउबा, जिन्होंने सितंबर के विरोध प्रदर्शनों तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था, 5 जनवरी को नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। इस दंपति के वर्तमान ठिकाने के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

तेलंगाना के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर गोलीबारी एवं कथित ड्रग पार्टी, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद में भारत राष्ट्र समिति के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस में कथित रूप से मादक पदार्थों के सेवन और गोलीबारी की घटना ने शनिवार रात हलचल मचा दी। पुलिस के अनुसार, रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि अजीजनगर इलाके में स्थित बीएमआर फार्महाउस में बिना अनुमति के शराब और संदिग्ध ड्रग्स पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही ईगल टीम, स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) और स्थानीय पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हवा में गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित रियल एस्टेट कारोबारी नामद मिश्रा ने कथित रूप से रितेश रेड्डी की रिवॉल्वर से फायङ्क्षरग की। हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पार्टी में राजनीतिक एवं कारोबारी हस्तियों समेत करीब 10 लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, आंध्र प्रदेश से एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार यादव, नामेड मिश्रा, एम रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्णा, रितेश रेड्डी, कासिक रवि, अर्जुन रेड्डी और एक महिला शामिल थीं, जो कथित तौर पर कासिक रवि के साथ आई थीं।

उपस्थित लोगों में से कुछ पर किए गए प्रारंभिक ड्रग परीक्षणों में रोहित रेड्डी, नामेद मिश्रा, रितेश रेड्डी, कासिक रवि और अर्जुन रेड्डी के परिणाम सकारात्मक आए हैं। परिणामों की पुष्टि के लिए रक्त के नमूने एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने लगभग दो ग्राम सफेद पाउडर भी जब्त किया है, जिस पर मादक पदार्थ होने का संदेह है। इसकी प्रकृति का पता लगाने के लिए इसे प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि वे हाल ही में गोवा और शिमला गए थे और वहां उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन किया था। जांचकर्ता अब संदिग्ध मादक पदार्थों के स्रोत एवं गोलीबारी की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 281 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट, स्थानीय अधिनियमों और अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई सचिन मित्तल (पुलिस आयुक्त, जयपुर) के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई। पूरे अभियान की निगरानी पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह द्वारा की गई।

157 टीमों ने एक साथ दी दबिश

12 मार्च 2026 को जयपुर शहर के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिलों में 157 पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
अभियान में हुई प्रमुख कार्रवाई
कुल गिरफ्तार आरोपी: 281
एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार: 65
अन्य अधिनियमों में गिरफ्तार: 40
स्थायी वारंटी / इनामी अपराधी: 16
धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार: 159
इसके अलावा स्थानीय और विशेष अधिनियमों के तहत 101 नए मामले दर्ज कर 106 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
ड्रग्स और नकदी भी बरामद
अभियान के दौरान सीएसटी टीम ने एनडीपीएस एक्ट के 14 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से
11.85 ग्राम स्मैक
36 किलो 6 ग्राम गांजा
11,350 रुपये की बिक्री राशि बरामद की गई।
इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब भी बरामद की गई।

पुलिस का संदेश

जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और ड्रग्स तस्करों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।

स्विमिंग कोच करता था नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
जयपुर।  बजाज नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल की 11वीं कक्षा पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से स्विमिंग कोच पिछले दो साल से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही है और स्विमिंग ट्रेनिंग लेने के लिए नियमित रूप से जाती थी। आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान कोच पिछले दो वर्षों से उससे गलत हरकतें करता आ रहा था। परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी स्विमिंग कोच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।आरोपी फरार, मोबाइल स्विच ऑफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।

हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कोच मोबाइल फोन बंद करके घर से फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है।मामले की जांच बजाज नगर थाना प्रभारी पूनम चौधरी कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है और पीड़िता के साथ संवेदनशीलता से पेश आया जा रहा है।यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 69 गोलियां बरसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने 69 गोलियां बरसाने वाले मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। बता दें कि ये मुठभेड़ दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मुंबई के अंधेरी में मिलावटी दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी उपनगर में नामी ब्रांड के पैकेटों में मिलावटी और सिंथेटिक दूध भरकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वर्सोवा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने महाकाली गुफा रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से 1,000 लीटर सिंथेटिक दूध, विभिन्न ब्रांड के 2,000 खाली पैकेट, पैकिंग मशीनरी और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अमूल और गोकुल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के असली पैकेटों से सिरिंज के जरिए दूध निकाल लेते थे और उसमें गंदा पानी व सिंथेटिक दूध मिलाकर दोबारा पैकिंग करते थे। आरोपी गलत मंशा से पैसा कमाने के लिए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। वे असली दूध को निकालकर उसे अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल ए2 और गोकुल के विभिन्न उत्पादों के खाली पैकेटों में भर देते थे।

स्पा और होटलों पर छापा : संदिग्धावस्था में 23 युवक-युवतियां गिरफ्तार, पिछले लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
सीकर। शहर कोतवाली पुलिस ने कई होटलों में दबिश दी। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने होटलों में संदिग्ध अवस्था में मिले करीब 23 युवक-युवतियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र में संचालित कई होटल्स और स्पा सेंटर की पिछले लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वहां अनैतिक गतिविधियों हो रही हैं। जिसके चलते पड़ोसी दुकानदार भी काफी परेशान हैं।

शिकायतों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके से करीब 22 से 23 युवक और युवतियों गिरफ्तार किया है। सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं, जो घरवालों को बिना बताए यहां आए थे।

पुलिस की छापेमार कार्रवाई में जुआ खेलते 10 गिरफ्तार
कोटपूतली। मकर संक्रांति पर कोटपूतली थाना पुलिस बेहद चौकन्नी रही। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के अनेक स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की और ताश-पत्ती की आड़ में जुआ खेलते हुए कुल 10 जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुए की रकम भी जब्त की। थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा और डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई। इसके तहत शहर के सहरावत अस्पताल के पास विष्णु कुम्हार, राजेन्द्र डाकोत, ओमप्रकाश कुमावत, प्रकाश कुमावत, भवानी सिंह धानका तथा रामौतार धानका निवासी बाछड़ी कोटपूतली को तथा आईटीआई कॉलेज के पास से कृष्ण गुर्जर, इन्द्राज माथुर और मौहल्ला बड़ाबास से सुभाष सैनी तथा दिनेश सैन को गिरफ्तार किया गया है।

सभी मामलों में कुल 4 हजार 750 रुपए की नकदी जब्त कर पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस ने शहर के जनाना अस्पताल के पास से ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में पिकअप चालक राजेश जाट निवासी बड़नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेक मशीन भी जब्त की है।

पुलिस को देख पानी की टंकी में छिपा अपहर्ता, दो को दबोचा
केलवा। हरियाणा के हिसार में गत दिनों युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के दो आरोपी मंगलवार को राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र से पकड़े गए। पुलिस ने सोमवार रात को इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी, ये मजदूरों के साथ सोते मिले। पुलिस को देखकर एक आरोपी पानी की टंकी में छिप गया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि हिसार में अपहरण के आरोपियों के केलवा क्षेत्र में छिपने की जानकारी मिली। इस पर कुंभलगढ़ के डीएसपी नरेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में केलवा व चारभुजा थाने की टीम गठित की गई। टीम ने आरती मिनरल वाणिया टुकड़ा रोड पड़ासली में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान कुछ संदिग्धों के पास ही कमरों में मजदूरों के साथ होने की बात सामने आई। इस पर टीम ने वहां सो रहे आरोपी पवन पुत्र रामकुमार विश्नोई को दबोच लिया, जबकि दूसरे आरोपी श्रवण उर्फ सोनू पुत्र आत्माराम गोदारा (विश्नोई) निवासी मल्हापुर, हिसार पुलिस को देखकर कमरे से भागा और मिनरल परिसर में रखी पानी की टंकी में छिप गया जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया। साथ ही एक अन्य तुफेलद्दीन पुत्र बरकतद्दीन लौहार को हिरासत में लिया गया है। उससे अपहरण में शामिल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ब्यावर में मसाज पार्लरों पर पुलिस रेड 30 से ज्यादा युवा गिरफ्तार
ब्यावर। शहर में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे मसाज पार्लर अर्थात स्पा सेंटरों पर रविवार देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने इन सेंटरों पर अपनी ‘थकान उतरवा’ रहे 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इनमें कई प्रभावशाली व कुछ तो जनप्रतिनिधि निकले। ऐसे में पुलिस ने कुछ को रात में ही तो कुछ को सोमवार सुबह घर भेज दिया। बाकियों को आज  देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर आजाद कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में एकाएक चर्चा का विषय बन गई है।

शहर के चारों ओर बेखौफ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं जहां बाहर से लाई गई युवतियां काम कर रही हैं। इन मसाज पार्लरों पर शहर के कई सभ्य परिवारों के लोग अपनी ‘थकान उतरवाने’ के लिए पहुंच रहे हैं। मगर ज्यादातर सेंटरों पर थकान मिटाने की आड़ में अनैतिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं। चर्चा यह भी है कि यहां आकर थकान मिटाने वाले कुछ लोगों की पत्नियों ने परेशान होकर हाल ही सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एएसपी मेहरड़ा ने पूरी सतर्कता से रविवार को एक साथ इन पार्लरों पर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सेंटरों पर कई आपत्तिजनक नजारे सामने आए। शहर के कई सभ्य परिवारों से जुड़े लोग एवं युवा वहां युवतियों के जरिए अपनी थकान मिटाने में मशगूल थे। पुलिस ने एक-एक कर 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। इनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए गए हैं। मगर दबाव के बाद कुछ को पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। बाकियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को सेंटरो से धरा है उनमें अशोक रावल अमरी का बाडिया, जिशान पुत्र किस्मत जाति शाहीन बाग दिल्ली, बिट्टू नायक पुत्र सुरेश मेहन्दीपुर बालाजी के बलाड़ रोड ब्यावर, सुमितकुमार पुत्र रोहित गौड़ नई दिल्ली, सोहेल पुत्र नाथू पांच बत्ती ब्यावर, नरेशकुमार पुत्र कमलेश कुमार गहलोत कॉलोनी ब्यावर, विजय पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवासी शाहपुरा मोहल्ला, नदीम खान पुत्र इकरार खान निवासी देलवाड़ा ब्रिज के पास ब्यावर, समीर अख्तर पुत्र मोहम्मद रफीक खान निवासी जालिया रोड ब्यावर, दिनेशकुमार पुत्र सीताराम प्रजापत निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, बसन्तीलाल सोनी पुत्र चतुर्भुज सोनी निवासी सर्राफान मोहल्ला ब्यावर, प्रदीप सोनी पुत्र नन्दकिशोर सोनी निवासी कृष्णा कॉलोनी ब्यावर, पवनकुमार पुत्र माणकचन्द सैन निवासी मालियान चौपड़ ब्यावर, नवीन कुर्डिÞया पुत्र छोटूलाल जटिया, मनीष पुत्र कैलाश जटिया निवासी जटिया कॉलोनी ब्यावर, हेमराज प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, प्रतापसिंह पुत्र खीमसिंह रावत निवासी देलवाड़ा रोड ब्यावर, महेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत सेदरिया ब्यावर, सलीम खान पुत्र बाबू खान निवासी मसूदा रोड ब्यावर, हिम्मतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी आरके कॉलोनी ब्यावर, कमलकिशोर पुत्र भागचन्द रेगर निवासी प्रेमनगर सेंदड़ा रोड ब्यावर, नन्दकिशोर प्रजापत पुत्र लालचन्द प्रजापत अमरी का बाड़िया रामनगर ब्यावर, सुमित व्यास पुत्र मुकेश व्यास निवासी गायत्री नगर ब्यावर, मोहम्मद फारूख पुत्र घीसा मसूदा रोड ब्यावर, शिवराजसिंह पुत्र धनराजसिंह घोसी निवासी गजीना मध्यप्रदेश, कार्तिक सोलीवाल पुत्र अशोक सोलीवाल चौहान कॉलोनी ब्यावर, अरहान पुत्र सलीम खान निवासी चूड़ी बाजार नसीराबाद, नरेन्द्र लालवानी पुत्र राधाकिशन सिंधी निवासी सेंदड़ा रोड गणगौर होटल के सामने ब्यावर, आर्यन पुत्र आनन्द गुप्ता निवासी किशनगंज ब्यावर व मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद अब्बास जसोला थाना सरिता विहार ओखला दिल्ली शामिल हैं।