strong room - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग ने दी सफाई
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता गुरुवार शाम से कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं। पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि चुनाव आयोग के लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। पांजा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी तरह का मैनिपुलेशन नहीं होनी चाहिए।

चुनाव आयोग ने भी मामले पर सफाई दी है। आयोग ने कहा कि पोस्टल बैलट के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां बैलट की छंटनी की जा रही थी। इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी। ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं।

कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब
जोधपुर। शहर के कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब हो गई। इस बारे में जेट समन्यवक की तरफ से मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट का आयोजन 2 जून 24 को किया गया था। परीक्षा के केंद्र के केंद्र जोधपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर एवं उदयपुर में थे। कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन हुआ था।

कोटा के विद्याश्रम स्कूल नया नोहरा बारा रोड पर भी परीक्षा केंंद्र पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद सभी केंद्राधीक्षकों की तरफ से ओएमआर सीट को सीट बंद कर संबंधित जगहों पर भेजा गया था। 5 जून को परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाना था। तब कोटा के विद्याश्रम स्कूल की ओएआर सीट के स्कीनिंग की जानी थी। उस सील को खोला गया तो पता लगा कि 333 अभ्यार्थियों की उपस्थिति है, मगर ओएमआर सीट केवल 332 ही है। एक अभ्यर्थी की ओएमआर सीट नहीं मिली। गफलत होने की आशंका में जेट समन्वयक महमोहन सुंदरिया की तरफ से मंडोर थाने में ओएमआर सीट गायब होने का केस दर्ज कराया गया है। परीक्षा प्रवेश परीक्षा जेट प्री-पीजी, पीएचडी प्रवेश के अभ्यार्थियों के  लिए आयोजित की गई थी।

दिवाकर स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम के स्टोर से 14 को हुआ पेपर लीक... जाने कैसे हुए खुलासा
जयपुर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर 14 मई को दिवाकर स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम के पास बने स्टोर रूम से लीक हुआ था। एसओजी सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में दिखे फर्श के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। पेपर लीक की पूरी वारदात स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सूचना पर एडीजी अशोक राठौड़ ने तीन घंटे तक स्कूल का मौका-मुआयना किया और पूरी स्थिति को जानकर मुकदमा दर्ज करवाकर स्कूल अधीक्षक, एक एएसआई समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।

14 मई की द्वितीय पारी के प्रश्न पत्र सुबह 11 बजे दिवाकर स्कूल पहुंचे थे। पेपर को स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया जाता है। एसओजी ने द्वितीय पारी के दौरान प्रश्न-पत्र खोलने वाले स्टाफ की सूची प्रशासन से ली तो उसमें परीक्षा केन्द्र से कमल शर्मा, रोशन कुमावत, सत्यनारायण, मोहन, एएसआई रतन लाल और टीसीएस कंपनी के राकेश मौजूद थे। मोहन 15 मई को परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित नहीं था, जब उसको फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इस दौरान सीसीटीवी चैक किए तो स्ट्रॉन्ग रूम में पेपर के साथ छेड़छाड़ करना पाया गया। पेपर का फोटो खींचने के दौरान उसका आधा जूता आ गया। इस दौरान इन सभी पास में मोबाइल भी थे। सहायक केंद्राअधीक्षक मुकेश शर्मा ने मोहन को इसी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक ड्यूटी के लिए दो दिन पूर्व बुलाया था। जब मोहन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो कोई दस्तावेज नहीं मिले। शालू शर्मा निवासी मुरलीपुरा केंद्राधीक्षक, मोहन, कमल कुमार वर्मा निवासी मुरलीपुरा, सत्यनारायण निवासी गोविंदगढ़, रोशन कुमावत निवासी मुरलीपुरा, राकेश निवासी सोनीपत हरियाणा, विक्रम निवासी गुड़गांव, रतनलाल एएसआई, मुकेश शर्मा सहायक केंद्राधीक्षक को एफआईआर में नामजद किया है। इनके खिलाफ जांच शुरू की है।

और इधर, वायरल हुआ पेपर जांच में मिला फर्जी
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अंतिम दिन आधा घंटे देरी से शुरू हुई। परीक्षा से संबंधित एक पेपर सोशल मीडिया पर रविवार रात से ही वायरल हो गया। वायरल पेपर की जांच शुरू की। इसकी सत्यता जांचने में करीब आधा घंटा लगा, उसके बाद प्रदेश के सभी सेंटरों पर पेपर शुरू हुआ। एडीजी भर्ती विनीता ठाकुर ने बताया कि वायरल पेपर की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की। सभी सेंटरों पर कुछ समय के लिए पेपर देने से मना किया था। जब वायरल पेपर फर्जी मिला तो परीक्षा शुरू हुई। ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा चार दिन आठ पारियों में 11,53,523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, इसमें 61.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई।

142 सवालों के जवाब पर्ची पर लिखकर एग्जाम देने पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार
सोडाला इलाके स्थित सेंटर में सोमवार को 142 सवालों के जवाब पर्ची पर लिखकर एक अभ्यर्थी कांस्टेबल की परीक्षा देने पहुंच गया। चैकिंग दस्ते ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परीक्षा में अनुचित साधन लाने के आरोप में नारनौल हरियाणा निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने दस लाख में परीक्षा में पास कराने का झांसा दिया था। रुपए पेपर देने के बाद देना तय हुआ था। जवाब भी उसने ही लिखकर दिए थे। हालांकि जवाबों की जांच की तो वह पेपर से अलग थे। पुलिस अब झांसा देने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।