suspicious - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
भोपाल। उच्चतम न्यायालय ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मीडिया से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार या आरोपियों के परिवार के बयानों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित न किया जाए। शीर्ष अदालत ने ट्विशा शर्मा मृत्यु मामले में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत त्रुटियों से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की तीन सदस्यीय पीठ ने की।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "कुछ घटनाक्रमों से हमें पीड़ा हुई है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह पीड़िता के परिवार या दूसरे पक्ष के बयानों पर ज्यादा ध्यान न दे। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दिया जाए।"

उच्चतम न्यायालय ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि मामले में एक पूर्व जिला न्यायाधीश और एक वकील के खिलाफ आरोप होने के कारण न्यायपालिका द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शीर्ष अदालत ने मीडिया से भी संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार या आरोपियों के परिवार के बयानों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित न किया जाए। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा पूर्व 'मिस पुणे' विजेता थीं। उन्होंने पांच महीने पहले डेटिंग ऐप के माध्यम से परिचय होने के बाद भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से विवाह किया था।

समर्थ सिंह का परिवार न्यायपालिका से जुड़ा हुआ बताया गया है। समर्थ सिंह जहां पेशे से वकील हैं, वहीं उनकी मां गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश और वर्तमान में जिला उपभोक्ता विवाद समाधान आयोग की अध्यक्ष हैं। विवाह के महज पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा अपने घर में जिम्नास्टिक रस्सी से लटकी हुई पाई गई थीं। रिपोर्टों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम ट्विशा शर्मा की मृत्यु मामले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में लेने के लिए भोपाल रवाना हो चुकी है।

जयपुर में नशे के ओवरडोज से युवक की संदिग्ध मौत
जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील वर्मा, निवासी बिंदायका, के रूप में हुई। लाश के पास नशे की गोलियों के पैकेट भी पाए गए, जिससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। घटनास्थल और पुलिस की कार्रवाई घटना बिंदायका के विनायक विहार क्षेत्र की है। सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची बिंदायका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

स्थानीय लोगों में भय और आशंका शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह क्षेत्र पहले भी नशे और अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था और मौके पर मिली दवाइयां नशे के ओवरडोज का संकेत देती हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के सटीक कारण का खुलासा करेगी। पुलिस की अपील पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस घटना ने समाज में नशे की बढ़ती समस्या की गंभीरता को फिर से उजागर कर दिया है।

एलन कोचिंग के छात्र की संदिग्ध मौत
कोटा । कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा खुदकुशी करने के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक चार कोचिंग छात्रों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जवाहर नगर  थाना क्षेत्र में  कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहे  एक 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत का सामने आया है। थाना अधिकारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि ओल्ड राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर  प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी पुत्र मोहित रस्तोगी एलन कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहा था।  छात्र के साथ उसकी मां भी हॉस्टल में ही रह रही थी। उन्होेंने बताया कि सोमवार को सुबह कोचिंग छात्र की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। छात्र के पिता को सूचना कर दी है।  पिता के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पूछताछ में सामने आया कि  कोचिंग छात्र  कुशाग्र बाथरूम में नहाने के लिए गया था, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने आवाज दी ।  अंदर से कोई जवाब नहीं  आने और  दरवाजा नहीं खोलने पर देखा तो  वह  बाथरूम में बेहोश पड़ा था।  उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

3 अगस्त को भी हुई थी एक छात्र की संदिग्ध मौत
जवाहर नगर थाना इलाके में  इसी तरह  3 अगस्त को भी  एक  कोचिंग छात्र करण सेठ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। वो अनंतपुरा इलाके में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रहा था और  जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर फर्स्ट स्थित हॉस्टल में अपने दोस्त के पास आया था। वहां  उसने खाना खाया और रात को सो गया । उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई उसे  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

इनका कहना है
कोचिंग छात्र अपनी मां के साथ रह रहा था। वह बाथरूम में सुबह के समय नहाने गया था, काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज दी गई, लेकिन फिर कोई जवाब नहीं मिलने पर देखा गया तो अचेत पड़ा था। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा है।
- राजेश कुमार टेलर , डिप्टी एसपी कोटा सिटी प्रथम

इस मामले में जब एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा गोविंद माहेश्वरी और नितेश शर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया उन्होंने  फोन कॉल  रिसीव नहीं की   फिर  उन्हें वाट्सएप पर मैसेज भी किया गया, लेकिन उसका भी कोई रेस्पॉस नहीं दिया गया।

जम्मू की महिला डॉक्टर की कोटा में संदिग्ध मौत
कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध में मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अपने घर में अचेत हालत में मिली थी। जिसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। महिला की इलाज के दौरान 14 मई को मौत हो गई। दो दिन बाद गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच एडीएम सिटी की सौंपी है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला प्रतिका (27) लखीमपुरम चिनॉट की रहने वाली थी। पेशे से डेंटिस्ट थी अपने पति डॉ. वसीम सजाद के साथ 6 मई को कोटा  रहने आई थी। स्पाई  पार्क के पास किराए से रहने लगे थे। पति डॉ.वसीम सजाद ने बताया कि उन्होंने राजीव गांधी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में सीनियर फैकल्टी के रूप में जॉइन किया था। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ 4 मई को जम्मू से 6 मई को कोटा आए थे।  सुभाष नगर इलाके में स्पाईपार्क के पास एक फ्लैट किराए पर लिया। 15 मई को उनका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद 16 मई को पेरेंट्स को वापस जम्मू जाना था। 14 मई खाना खाने के बाद काम पर जाने निकला पत्नी लिफ्ट तक छोड़ने आई। उस दिन लेट होने के कारण पत्नी ने दोपहर में घर आने को मना कर दिया और कहा सीधे शाम को आना। काम पर जाने के बाद दोपहर में पिताजी का कॉल आया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी लंबे वक्त से नहीं उठी, सो रही है। उसके बाद घर आकर देखा तो प्रतिका बेहोश मिली। उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रैफर किया। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित किया। वह बीमार नहीं थी,उसे कोई प्रॉब्लम भी नहीं थी। दो साल का छोटा बच्चा है।

अनंतपुरा थाना एसआई लोकेश मीणा ने बताया जी घटना 14 मई की है। शाम 5 बजे करीब महिला के अचेत होने की सूचना मिली थी। परिजन महिला को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इस मामले में मृग दर्ज की है। मामले की जांच एडीएम सिटी कर रहे है।

नीलकंठ अपार्टमेंंट की चौथी मंजिल से गिरे चौकीदार की संदिग्ध मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी
कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को नीलकंठ अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने पर चौकीदारी की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के समक्ष  शव का पोस्टमार्टम करवाकर  सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में नशे में गिरना सामने आया है। एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि  बारां  जिले के  समरानियां निवासी सोनू सहरिया पुत्र कन्हैयालाल सहरिया  नीलकंठ अपार्टमेंट में अपनी पत्नी और ताऊ के तीन बच्चों के साथ रहता था। ताऊ के लड़के एलन कोचिंग संस्थान में कोेचिंग कर रहे हैं। सोनू बीए तक पढ़ा था। काम नहीं मिलने से यहां पर चौकीदारी करता था। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह  पत्नी को भी लेकर एक महीने से यहां रहने आ गया था। वह नशे का आदि था। उसने रात  नौ बजे तक अन्य गार्डों से भी बातचीत की । इसके बाद सोने के लिए चला गया । रात को ताऊ के बच्चे सो रहे थे , तभी अचानक रात करीब पौन  बजे  किसी के गिरने की आवाज हुई तो उन्होंने कमरे की लाइट जलाई और देखा सोनू कमरे में नहीं था। इसके बाद उन्होंने रोशनदान से नीचे की तरफ झांका तो सोनू जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। इसके बाद बच्चों ने रात को ही अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और उसे लेकर एमबीएस अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोने के पिता कन्हैयालाल की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया है।

एलन कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला : दो महीने से कोचिंग में उपस्थित नहीं हो रही थी बालिका
कोटा । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई एलन कोचिंग कॅरियर इंस्टीट्यूट की कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीजी संचालिका का कहना है कि छात्रा पिछले दो महीने से कोचिंग नहीं जा रही थी। इसकी जानकारी पीजी संचालिका ने छात्रा के माता-पिता को भी दी थी।

पीजी  संचालिका संजू ने बताया कि मुझे तो संदेह है कि वह पिछले दिनों  परीक्षा भी देने नहीं गई थी। संचालिका ने कहा कि  मृत छात्रा आयुषी के माता-पिता का यह कहना गलत है कि पीजी संचालक ने लापरवाही बरती है।  सात-आठ दिन पूर्व उल्टियां करने पर स्थानीय सरकारी डिस्पेंसरी में चेक करवाया था। वहां चिकित्सक ने उसे एक पेन किलर गोली तथा एक उल्टी की गोली तथा इलेक्ट्रो पाउडर पीने की सलाह दी थी। उन्होंने छात्रा को दिलवाई गई दवा से संबंधित कोई पर्ची होने से इंकार किया। उनका कहना था कि पर्ची आयुषी के पास ही थी। संचालिका ने बताया कि  आयुषी ने  शनिवार सुबह 11 बजे कमरे  से बाहर आकर अच्छी प्रकार से बातचीत की थी। उस समय उसने सामान्य तरीके से बातचीत की थी।  उल्लेखनीय है कि कोचिंग छात्रा आयुषी की शनिवार को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में किराए से रह रहे कमरे में अचेतावस्था में  पड़ी मिली थी। जिसे उसके रिश्तेदार ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सेंपल जयपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज किया है।

मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए युवक की संदिग्धावस्था में मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
भीलवाड़ा। मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को मजदूरी के लिए ले जाने वाले लोगों ने बीमारी का बहाना कर उसके भाई व चाचा को बुलाकर न केवल डराया-धमकाया बल्कि मोबाइल भी छीन लिया। भाई का आरोप है कि मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं। ऐसे में उसकी मौत सामान्य न होकर उसकी हत्या की गई है। महाराष्ट्र से गांव गणेशपुरा लाया गया शव घर के बाहर रख मृतक के परिजन और भील समाज के लोग बड़ी संख्या में गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी जिसमें हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार जिले के शंभुगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में रहने वाले प्रभु पुत्र मांगू भील ने पुलिस अधीक्षक को दी रिपोर्ट में बताया कि चंपालाल, लादूलाल व प्रभु परिवादी के छोटे भाई कमलेश पुत्र मांगू भील को कुआं खोदने के लिए महाराष्ट्र ले गए थे। परिवादी भी महाराष्ट्र में ही दूसरी साइट पर काम कर रहा था। 31 मई को परिवादी प्रभु को सूचना मिली कि भाई कमलेश बीमार है। जल्दी आ जाओ। इस पर वह अपने चाचा हरजी के साथ वहां गया। उसने जब कमलेश को देखा तो उसके शरीर पर कई चोटों के गहरे निशान थे और सिर में भी भारी चोट लगी थी जिससे कमलेश की मौत हो गई। प्रभु ने शिकायत में बताया कि उसे व उसके चाचा को डरा-धमकाकर गाड़ी में बैठाकर राजस्थान के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में उसका फोन छीन लिया। चाचा के साथ मारपीट की। गांव के पास पहुंचने पर आरोपियों ने अन्य गाड़ी में बॉडी के साथ परिवादी और उसके चाचा को बैठा दिया और खुद वहीं उतर गए। प्रभु ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। और कहा कि प्रभु गुर्जर दोषी नहीं है तो उसे सारी घटना की जानकारी देनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

उधर, प्रभु परिवार और भील समाज ने शव लेने से इनकार किया है। परिवादी ने शंभुगढ़ थाने में सूचना दी। परिवादी व समाज के लोगों ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि जब तक मर्डर का खुलासा नहीं हो जाता और मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक भील समाज जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठा रहेगा। इससे पूर्व भील समाज के बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

एलन कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत फिर आत्महत्या निकली
कोटा।  कोटा सिटी के कुन्हाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले 11 दिन पहले हॉस्टल के कमरे में अचेत मिले छात्र रीतेश की मौत का मामला पुलिस जांच मेंं फिर आत्महत्या निकला है।  पुलिस जांच में सामने आया  कि छात्र ने कोई जहरीली वस्तु का सेवन किया था।  जिससे उसकी मौत हो गई।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट के निशान होना नहीं पाया गया था, जिससे पुलिस अब तक इस मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने छात्र की विसरा रिपोर्ट के लिए सैेंंपल जयपुर भी भेजा है। इससे यह साफ हो जाएगा कि  आखिर छात्र ने कौन से विषाक्त का सेवन किया था। पुलिस को छात्र के कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला था और ना उसके पास किसी चिकित्सक के उपचार का पर्चा या टेबलेट व  दवाइयां मिली थीं। पुलिस ने बताया कि पहले छात्र की मौत मामले में  बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बीमारी से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले थे। यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या है।  एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट संस्थान में अध्ययन  करने वाले विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने का ग्राफ साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दस साल से  अब तक पुलिस आंकड़ों पर नजर डालें तो एलन के 61 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है।

पुलिस इंस्पेक्टर गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक की जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।  चिकित्सकों ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी है। अभी तक की जांच पड़ताल में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। छात्र ने ऐसा लग रहा है कि हॉस्टल के बाहर ही कोई विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

ज्ञात रहे कि 12 मई को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट संस्थान में नीट की तैयारी कर रहे रीतेश कुमार सिंह (19) पुत्र राम सिंह निवासी नवाब सिंह रोड शिवपुरी मप्र. हर्ष रेजीडेंसी के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ा मिला था। छात्र के कमरे की अंदर से कुंदी बंद मिली थी।

इन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम
1-रितेश बीमार था तो इसकी जानकारी उसके अभिभावकों और ना हॉस्टल संचालक, इंचार्ज व दोस्तों  तथा कोचिंग संस्थान प्रबंधन को नहीं थी।
2- रितेश के कमरे में ना तो दवाइयां मिली और ना डॉक्टरों द्वारा इलाज का पर्चा मिला ।
3-अगर छात्र बीमार था तो उसके अस्पताल में भी भर्ती होने का कोई प्रमाण नहीं मिला।
4-एलन कोचिंग संस्थान को यह भी नहीं मालूम कि उनके संस्थान का छात्र बीमार है और कोचिंग संस्थान में कब से नहीं आ रहा है और क्यों नहीं आ रहा है।
5-छात्र ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। ऐसे में सीधा-साधा आत्महत्या का मामला नजर आता है, कैसे कोई बाहरी व्यक्ति बंद कमरे के अंदर प्रवेश कर सकता है।

शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में घाटगेट के पास आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) कार्यालय के सामने संदिग्ध काले रंग का बैग मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले। तब जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस बैग छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि यह या तो किसी की शरारत है या फिर किसी साजिश के पहले की चैकिंग है। थानाप्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:40 बजे एटीएस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एटीएस कार्यालय के सामने दो घंटे से एक काला बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड, एफएसएल टीमें भी पहुंच गईं। चैकिंग के बाद बैग में कच्चे आम निकले।

दुकानें बंद कर यातायात डायवर्ट
खत्री ने बताया मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानें बंद करवा दी गर्इं। यातायात को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया। बैग को चैक करने तक की गई प्रक्रिया में करीब पौने तीन घंटे लग गए।