lying - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।

भाई बहनों के विवाद के कारण 18 घंटे तक पड़ा रहा मां का शव
बीदासर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत गिरवरसर में रविवार दोपहर को हुई एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद भाई बहनों में विवाद के चलते एक मां का शव 18 घंटे तक पड़ा रहा। दरअसल अंतिम संस्कार को लेकर एक भाई और दो बहनों में विवाद हो गया था। जिसके चलते 75 वर्षीय केसर देवी के शव का दाह संस्कार नहीं हो रहा था। जानकारी के अनुसार केसर देवी काफी समय से बीमार थी जो गिरवरसर स्थित अपनी दो बेटियों संतोष देवी और सुशीला देवी के पास रह रही थी। केसर देवी की रविवार दोपहर को हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से अंतिम संस्कार को लेकर भाई और बहनों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी।

बेटी ने लगाई गुहार ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना: अपनी मां के अंतिम संस्कार में भाई रामकिशन द्वारा डाली जा रही बाधा को लेकर मृतका केसर देवी की बेटी सुशीला देवी ने सोमवार को वीडियो जारी कर सरकार और प्रशासन से अंतिम संस्कार करवाने में सहयोग को लेकर गुहार लगाई। इस बीच गांव के लोगों ने विवाद को देखते हुए सांडवा थाना पुलिस को इतला दी। जिस पर सांडवा थानाधिकारी हंसराज लूणा मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। लूणा ने बताया कि वृद्धा के बेटे और बेटियों से समझाईश कर ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया है।

टीनशेड पर व्यापारियों का कब्जा, किसानों का माल खुले में पड़ा
कोटा। एशिया की प्रमुख अनाज मंडी में शुमार भामाशाह कृषि उपजमंडी में अभी भी अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। लम्बा चौड़ा परिसर और टीनशेड की व्यवस्था होने के बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीनशेड पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। जिससे भामाशाहमंडी में आने वाले किसानों को अपने माल का ढेर खुले आसमान के तले करना पड़ता है। यहीं पर व्यापारी वर्ग आकर किसान के माल की बोली लगाता है। इस दौरान कोई प्राकृतिक आपदा हो जाए तो इसका नुकसान किसान के खाते में डाल दिया जाता है। पूर्व के सालों में ऐसे कई घटनाक्रम हो चुके हैं, जिनमें किसानों को तेज हवा व बारिश से नुकसान उठाना पड़ा था। वर्तमान में भामाशाह मंडी मे रोजाना विभिन्न जिंसों की करीब 45 हजार बोरी की आवक हो रही है। इनमें लगभग 15 से 20 हजार बोरी गेहूं और लगभग 7 से 8 हजार कट्टे लहसुन की आवक है। इसके अलावा चना, मसूर व अन्य कृषि जिंस शामिल हैं।

यह नजर आई स्थिति
भामाशाहमंडी में शुक्रवार को चारों तरफ अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। सुबह से ही गेहूं व लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में प्रवेश कर रही थी। लहसुन और गेहूं यार्ड में बने टीनशेडो पर व्यापारियों ने अपना माल जमाकर कब्जा कर रखा था। ऐसे में किसानों को मजबूरी में अपने माल का ढेर टीनशेड के बाहर करना पड़ा। दोपहर के समय तो सड़कों पर जगह-जगह कृषि जिंस के ढेर लग गए थे। खुले में ढेर करने से किसान तपती दोपहरी में बेहाल हो गए। माल की नीलामी में समय लगता है ऐसे में किसान आसपास छांव की तलाश करते रहे। काफी समय बाद माल की बोली लगने पर किसानों को तेज धूप से राहत मिली।

व्यापारियों के माल से अटे टीनशेड
भामाशाहमंडी में रोजाना माल की आवक हो रही और रोजाना ही बोली लगाई जा रही है। इसके बावजूद टीनशेड खाली नहीं हो पा रहे हैं। इसका सबसे कारण यह सामने आया कि किसानों से खरीदे गए माल को व्यापारियों द्वारा टीनशेड के नीचे कब्जा करके जमा दिया जाता है। उसके बाद माल का समय पर उठाव नहीं किया जाता है।इस कारण टीनशेड कभी खाली ही नहीं हो पाते हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। टीनशेड के बाहर पड़ा माल यदि बारिश से खराब हो जाता है तो किसानों को ही इसका नुकसान वहन करना पड़ता है।

अगर राम भी रुठ गए तो
भामाशाहमंडी में माल बेचने आए किसानें ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी और प्री मानसून बारिश की चेतावनी जारी की है।
टीनशेड के अभाव में उनका पूरा माल खुले में पड़ा हुआ है। यदि अचानक से बारिश हो जाती है तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। राज तो उनसे पहले ही रुठा हुआ और अगर राम भी रुठ गए तो उनका क्या होगा।

गर्मी में यह प्यास है बड़ी
भामाशाहमंडी परिसर काफी बड़ा होने से अलग-अलग कृषि जिंसों के लिए यार्ड बना रखे हैं। मंडी में कई जगह पर वाटर कूलर होने की बात बताई जा रही थी, लेकिन मौके पर अधिकांशों यार्डों में वाटर कूलर नजर नहीं आए। कई यार्डों में पक्की प्याऊ बनी हुई हैं। जिनमें रखी मटकियों से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। तेज गर्मी के कारण मटकियों का पानी भी उबलने लगा है। ऐसे में गर्म पानी से ही किसानों व मंडी में काम करने वाले मजदूरों को प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं प्याऊ की दूरी भी किसानों व मजदूरों पर भारी पड़ रहा है। एक यार्ड में एक ही प्याऊ है। यार्ड काफी लम्बा होता है। इसलिए प्यास बुझाने के लिए किसानों व मजदूरों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है।

भामाशाहमंडी परिसर में टीनशेड किसानों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। इन टीनशेडों में रखे माल को हटाने के लिए समय-समय पर व्यापारियों को नोटिस दिए जाते हैं। वहीं हर दिन माल उठाव के लिए मुनादी भी करवाई जाती है। यदि फिर भी व्यापारी अपना माल नहीं उठाता है तो उसे जब्त कर किसान भवन में रखवा दिया जाता है। मंडी में पेयजल की व्यवस्था के लिए यार्डों में प्याऊ लगी हुई। इनमें पर्याप्त मात्रा में मटकियां रखी हुई है। यदि परेशानी आ रही है तो मामले को दिखवाया जाएगा।
-जवाहरलाल नागर, सचिव भामाशाहमंडी

शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में घाटगेट के पास आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) कार्यालय के सामने संदिग्ध काले रंग का बैग मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले। तब जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस बैग छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि यह या तो किसी की शरारत है या फिर किसी साजिश के पहले की चैकिंग है। थानाप्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:40 बजे एटीएस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एटीएस कार्यालय के सामने दो घंटे से एक काला बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड, एफएसएल टीमें भी पहुंच गईं। चैकिंग के बाद बैग में कच्चे आम निकले।

दुकानें बंद कर यातायात डायवर्ट
खत्री ने बताया मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानें बंद करवा दी गर्इं। यातायात को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया। बैग को चैक करने तक की गई प्रक्रिया में करीब पौने तीन घंटे लग गए।