7 years - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना
कोटा। छह साल पुराने एक गांजा तस्करी के मामले में बुधवार को  एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश रामपाल सिंह ने  आरोपी को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायाधीश ने आरोपी दीपक पुत्र ब्रजमोहन  निवासी नारेडा जिला बारां हाल निवास कोटा  पर 50  हजार रुपए के जुर्माने से  दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  1 जून 2020 को उद्योग नगर कोटा शहर  थानाधिकारी ने भामाशाहमंडी रोड की पुलिया प्रेम नगर पर  नाकाबंदी के दौरान  एक युवक को  प्लास्टिक के कट्टे के साथ पकड़ा था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना  नाम दीपक पुत्र बृजमोहन निवासी नारेडा जिला बारां हाल निवास महावीर नगर विस्तार योजना कोटा का होना बताया। कट्टे की  तलाशी  के दौरान उसके पास से 8 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए गांजे को जब्त किया। अनुसंधान के दौरान आरोपी दीपक  के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट में तथा  आरोपी घनश्याम पुत्र किशनचंद निवासी किशनपुरा जिला बारां हाल निवास  प्रेम नगर कोटा के विरुद्ध 8/29 एनडीपीएस में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए।  ट्रायल के दौरान अभियोजन  पक्ष की ओर से  अदालत में 11 गवाह के बयान  लेखबद्ध करवाए गए और  67 दस्तावेज पेश किए गए।  न्यायालय ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी दीपक को 7 वर्ष के कठोर कारावास और  50,000 जुर्माने से दंडित किया है। वहीं सह आरोपी  घनश्याम उक्त प्रकरण में फरार चल रहा है।

गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, गश्त एवं चेकिंग के दौरान 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद
कोटा। शनिवार को न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश रामपाल सिंह ने पांच साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में  गांजा तस्कर  को सात वर्ष के कठोर कारावास एवं 75 हजार रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है।विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  20 जनवरी 2020 को विज्ञान नगर थानाधिकारी शहर  में गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक शख्स को एक बैग के साथ  डिटेन  किया था। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मांगीलाल पुत्र आनंदीलाल निवासी ग्राम मोरपा थाना सुल्तानपुर जिला कोटा बताया।

बैग की तलाशी ली तो उसमें  8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।जिसे पुलिस ने जब्त कर मांगीलाल को धारा  8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया । अनुसंधान के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रकरण में कुल 10 गवाह लेखबद्ध करवाएऔर कुल 41 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी मांगीलाल को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास  75 हजार जुमार्ने की सजा से दंडित किया।

स्मैक तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा । विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस मामलात न्यायालय ने बुधवार को स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को दोषी करार 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 50,000 रुपए जुमार्ने  से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  4 अगस्त 2017 को थाना जीआरपी कोटा शहर ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी आगरा फोर्ट ट्रेन के जनरल कोच से एक शख्स को डिटेन किया था । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू सिंह पुत्र  कुशाल सिंह निवासी पावटी थाना गरोठ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश का  बताया। शख्स की गतिविधि संदिग्ध  होने पर तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी राजू सिंह को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपए जुमार्ने की सजा से दंडित किया है।

गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 7-7 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा । न्यायालय एनडीपीएस कोटा कोर्ट ने मंगलवार को  गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है । अदालत में आरोपियों पर 50000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है ।

विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 27 जनवरी 2018 को कनवास थाना कोटा ग्रामीण ने नाकाबंदी के दौरान एक टाटा इण्डिका कार से विष्णु सुमन पुत्र रामेश्वर निवासी सीसवाली जिला बांरा और पवन पुत्र मोहनलाल निवासी कोतवाली जिला बांरा को पकड़ कर उनके पास से 4 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात विष्णु सुमन और पवन के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में तथा देवलाल उर्फ भूरिया के विरुद्ध धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से प्रकरण में कुल 12 गवाह लेखबद्ध करवाए गए और कुल 57 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए देवलाल उर्फ भूरिया को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दो मुख्य आरोपियों विष्णु और पवन को दोषी करार कर प्रत्येक को 7 साल के कठोर कारावास और 50000 रुपए की सजा से दंडित किया।