returning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक निजी स्कूल की 7 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा स्कूल से बस से घर लौट रही थी, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। घटना की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि, बच्ची बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थी। उसी समय बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्ची को बस के नीचे से निकाला और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद बस और बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर चेतावनी है। स्कूल बसों की निगरानी, चालक प्रशिक्षण और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के इंतजाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कई अभिभावक इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पार करते समय और बच्चों के आवागमन में विशेष सावधानी बरतें। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना के बाद बसों के सुरक्षा मानक और स्कूल परिवहन व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खेत से घर लौट रहे टीचर की बेरहमी से हत्या
सुल्तानपुर। बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शनिवार तड़के बिसलाई माताजी के पास सरकारी टीचर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सरकारी टीचर तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था। तब घात लगाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार अध्यापक सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र मीणा (46)  तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था।  इस दौरान घात लगाकर बैठे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने राजेंद्र के साथ हथियारों से हमला कर दिया। राजेंद्र की बाइक पर खून के निशाने मिले है। घायल राजेंद्र ने तुरंत उसके पिता व एक परिचित को फोन किया। जिसके बाद दो जने मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गंभीर घायल राजेंद्र को  हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सुल्तानपुर व बुढादित पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र मोरपा डायरा में पोस्टेड थे। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। मृतक के दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी से एक लड़का व एक लड़की, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा था। राजेंद्र ने दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मौका निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सिर पर चोट लगने से उसकी मौत होना बताया हैं।

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, क्रूजर ट्रक से टकराई
चौमूं। हरियाणा के रेवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह 6 बजे एक भीषण सड़क हादसे में क्रूजर गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं, 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। क्रूजर गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे, जो हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करके अपने गांव सामोद लौट रहे थे। सभी मृतक जयपुर जिले के सामोद गांव के निवासी थे। हादसे में दो सगे भाई, बहन, मां, बच्चे की मौत हुई है। वहीं, रिश्तेदार और परिवार के लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक महेंद्र रैगर परिवार के साथ अपने पिता गोवर्धन रैगर की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे। मंगलवार को वापस लौटते समय उनकी क्रूजर गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में महेंद्र रैगर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भानुराम रैगर, महेंद्र रैगर, आशीष, सुगना देवी, भोरी देवी के रूप में हुई है।  घायलों का रेवाड़ी के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां दो तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे में दो भाई काल का ग्रास बन गए तो वहीं मझला भाई कैलाश घायल हो गया। मृतक के बहनोई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।