new law - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

New Law: विदेश में बैठे अपराधी के खिलाफ भी चलेगा ट्रायल और सुनाई जाएगी सजा
जयपुर। प्रदेश में 30 जून की रात 12 बजे के बाद एक जुलाई को तीन नए कानून लागू हो जाएंगे। एक जुलाई से हर अपराध में नई कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की धाराओं में कार्रवाई होगी। 30 जून रात 11.59 बजे तक के अपराधों में पुराना कानून ही लगेगा। 28 जून को कोई अपराध हुआ और उसकी रिपोर्ट पांच जुलाई को दी गई तो पुरानी धाराएं लगेंगी। नए कानूनों को लागू करने के लिए हर रोज थाना स्तर से लेकर पुलिस मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री एक जुलाई को बड़ा कार्यक्रम करेंगे।

नए कानून की कुछ बड़ी बातें

बड़े अपराधों के लिए गैंगस्टर नाबालिगों का उपयोग करते हैं। नए कानून में ये भी बराबर के अपराधी हैं।

पहले अपराधी वारदात करके फरार हो जाता था। अब उसे 45 दिन का नोटिस मिलेगा। नहीं आया तो ट्रायल और सजा होगी।

विदेश में बैठा अपराधी यदि अपराध करता है और वह नामजद है तो उसके खिलाफ भी ट्रायल चलेगा और सजा होगी।

महिला अपराध में दो माह में जांच करनी होगी।

केस की जांच चल रही है तो पुलिस को परिवादी को 90 दिन में केस की प्रगति बतानी होगी। 173 (8) के पेंडिंग केसों में कोर्ट से जांच की अनुमति लेनी होगी।

ट्रायल के समय को छोड़कर कोर्ट में हर प्रक्रिया का समय निर्धारित रहेगा।

तीन से सात साल तक की सजा में पुलिस संज्ञेय या असंज्ञेय अपराध की जांच के लिए प्राथमिक  जांच कर सकेगी।

परिवादी ऑनलाइन एफआईआर भेज सकता है, लेकिन उसे तीन दिन में थाने जाकर हस्ताक्षर करने होंगे।

गवाही और मुल्जिम की पेशी वीडियो कॉफ्रेंसिंग से होगी।

नए कानून में महिलाओं एवं बच्चों पर विशेष ध्यान दिया है। 18 साल के कम हर उम्र के नाबालिग को बालक कहा जाएगा। वहीं गैंगरेप समेत अन्य जघन्य अपराधों की सजा भी बढ़ाई गई है।

सीसीटीएनएस में रहेंगी दोनों कानून की धाराएं
नए कानून लागू होने के बाद भी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्किंग एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में दोनों ही कानून की धाराएं मौजूद रहेंगी। जांच अधिकारी पुराने केस में पुरानी धाराएं और नए केस में नई धाराएं जोड़ सकेंगे। समय के साथ-साथ पुराने कानून की धाराओं को हटा दिया जाएगा।

50 हजार से ज्यादा को दी ट्रेनिंग
प्रदेश में नए कानून को लागू करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसके लिए हर जिले के साथ-साथ आठ ट्रेनिंग सेन्टरों में जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी तक 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में आरएसी, वायरलैस, इंटेलीजेंस, एसडीआरएफ समेत अन्य जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका कहना है...
आईजी क्राइम पुलिस मुख्यालय, प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि जो नए तीनों आपराधिक कानून आ रहे हैं, वो न्याय की भावना से प्रेरित हैं एवं पीड़ित को केन्द्र बिन्दु में रखकर बनाए गए हैं। इसमें वर्तमान समय के नए अपराधों, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रचलन को समय अनुरूप समाहित किया गया है।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामला : पति-पत्नी सहित 8 लोग गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में 4588 पदों के लिए हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आठ आरोपियों को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब एसओजी इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं एसओजी ने इनके खिलाफ धारा 460, 120-बी के अलावा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 की धारा 3 व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सम्पत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसओजी टीम मंगलवार को दादी का फाटक बाइपास झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल पहुंची और सीसीटीवी समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले। निरस्त हुआ पेपर जल्द ही कराया जाएगा।

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार
एटीएस एवं एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शालू शर्मा (33) निवासी मुरलीपुरा केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल प्रिंसीपल, मुकेश कुमार शर्मा (44) निवासी प्रताप नगर चौराहा मुरलीपुरा हाल सहायक केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल के डायरेक्टर (दोनों पति-पत्नी),  सत्यनारायण कुमावत (62) निवासी गोविंदगढ़, राकेश (30) निवासी महावीर कॉलोनी खरखोदा सोनीपत हरियाणा, कमल कुमार वर्मा (40) निवासी नाड़ी का फाटक मुरलीपुरा, रोशन कुमावत (28) निवासी विजय नगर मुरलीपुरा, विक्रम सिंह (55) निवासी भोडसी गुरुग्राम हरियाणा और रतनलाल (56) निवासी आगरा रोड खोहनागोरियान हाल एएसआई यातायात पुलिस जयपुर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने मिलीभगत कर पेपर आउट कर दिया। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि दोपहर 1:47 मिनट पर उनकी टीम को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही टीमों ने सेंटर दबिश देना शुरू किया। दिवाकर पब्लिक स्कूल में मिली अनियमित्ता के बाद टीम एक्शन में आई और सेंटर से आशु शर्मा, मोहन, कमल कुमार, सत्यनारायण कुमावत, रोशन कुमावत, राकेश, विक्रम सिंह, एएसआई रतनलाल, मुकेश शर्मा को जांच के बाद एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षा के लिए पुख्ता थे इंतजाम : ठाकुर
भर्ती एवं पदोन्नति के एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के रेंडमली सेंटर दिए गए। ज्यादातर परीक्षा केन्द्र बड़े शहरों में बनाए गए थे। सेंटर बनाने के लिए बड़े स्कूलों को चुना गया। पहली बार परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा देने के बाद बाहर नहीं जाने देने की व्यस्था की थी। पेपर परीक्षा से पूर्व हर शिफ्ट में अलग-अलग भेजे गए। कौन सा पेपर कहां जाएगा, इस का भी रेंडमली सलेक्शन किया गया। पेपर बॉक्स पर लगे कोड को परीक्षा से कुछ समय पहले ही बताया गया। कंपनी की ओर से लगाए गए कर्मचारी सारे अन्य राज्यों से बुलाकर लगाए गए।

बाकी सब शिकायतें मिली झूठी
एडीजी ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कई शिकायतें वाट्सअप पर आई थीं जब इनकी तस्दीक की गई तो ये शिकायतें झूठी निकलीं। अन्य किसी सेंटर से पेपर लीक नहीं हुआ है।