BSF - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर में मंगलवार देर रात माओवादी संगठन के डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) मल्लेश ने हथियार के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मल्लेश छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचा, जहां उसने औपचारिक रूप से हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई। इस आत्मसमर्पण में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों की अहम भूमिका बतायी जा रही है। इन लोगों ने मल्लेश को प्रेरित किया और उसे बीएसएफ कैंप तक लेकर आए।

आत्मसमर्पण की पूरी प्रक्रिया बीएसएफ की सेक्टर जी ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों और 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि मल्लेश संगठन के भीतर एक सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। उसके आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले मल्लेश को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उसे सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसमें आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर शामिल हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका मानना है कि माओवादी संगठन से जुड़े लोगों का आत्मसमर्पण करना क्षेत्र में शांति और विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इससे इलाके में विकास कार्यों को गति मिलने और आम लोगों को सुरक्षा का एहसास होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास; आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे 9 फरवरी तक राज्य में प्रवास करेंगे। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की स्थिति, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अपने निर्धारित प्रवास स्थल जाएंगे। इसके पश्चात रात करीब 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें आंतरिक सुरक्षा को लेकर वर्तमान हालात की विस्तृत समीक्षा किए जाने की संभावना है।

आठ फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक सहित सीआरपीएफ ,बीएसएफ,आईटीबीवी़ और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सुरक्षा अभियानों की प्रगति, बलों की रणनीति, खुफिया सूचनाओं की स्थिति और जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री राज्य सरकार के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। विशेष रूप से बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।

अपने प्रवास के अंतिम दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककला को मंच प्रदान करता है।

समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टिकोण से अमित शाह का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण हादसा, आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आग लगने की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के मदार इलाके में बीएसएफ बैरक में रविवार रात करीब 2:30 बजे आग लग गयी, जिससे लकड़ी का ढांचा पूरी तरह जल गया।

इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर के रहने वाले बीएसएफ कांस्टेबल रमेश कुमार घटना के समय बैरक के अंदर थे और खुद को बचा नहीं पाए। आग से जलने की वजह से उनकी मौत हो गयी। शव को मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, बांग्लादेशी नागरिक​ ​गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी
जम्मू। जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा गंजासू पर एक बंगलादेशी नागरिक को पकड़कर उसे कांचचक क्षेत्र में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीएसएफ ने एक बंगलादेशी नागरिक को पकडऩे के बाद उसे सीमा पुलिस पोस्ट गजांसू, थाना कांचचक को सौंपा। उसे गजांसू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से हिरासत में लिया गया था।

पकड़े गए बंगलादेशी नागरिक का नाम शरीफुल इस्लाम भुइयां (19) पुत्र मोजिबुल भुइयां है। वह बंगलादेश के जिला कोमिल्ला के आद्रा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि बंगलादेशी नागरिक से पूछताछ जारी है।

सीमा सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त, दो संदिग्ध हिरासत में
कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल  समेत सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की सीमा से अलग-अलग छापों में 10 करोड़ रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर और 20,000 रुपए से अधिक की भारतीय नकली मुद्रा जब्त की तथा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। बीएसएफ जवानों ने गश्त के दौरान महादीपुर इंटरनेशनल लैंड पोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रजवान को 20,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा।

रजवान चपाइनवाबगंज जिले के मोनाक्षा के खारियाल गांव का रहने वाला है। वह वैध पासपोर्ट और वीजा पर भारत आया था। बीएसएफ ने उसे इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है1 पूछताछ में विदेशी ने दावा किया कि उसे सोनमस्जिद पनामा पोर्ट पर बांग्लादेशी टका को भारतीय रुपये में बदलते समय अनजाने में नकली मुद्रा मिल गई थी। एक अलग अभियान में कालियाचक पुलिस ने मोजमपुर में सीमावर्ती इलाके में छापे और तलाशी के दौरान 4.400 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। यह प्रतिबंधित सामान चार पॉलीपैकेट में पैक था और एक आरोपी सुखचंद शेख के घर के पास मिला। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बीएसएफ ने सीमा पर गिराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन : प्रभावी तकनीकी उपायों का किया उपयोग, हेरोइन बरामद
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले 24 घंटों में पंजाब सीमा पर तीन और पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावी तकनीकी उपायों और त्वरित कार्रवाई का उपयोग करते हुए, बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सीमा पर चकल्लबख्श गांव के पास दो ड्रोन, एक डीजेआई माविक 300 आरटीके और रोरनवाला गांव के पास एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक सफलतापूर्वक बरामद किये।

आज सुबह एक और तकनीकी खोज के परिणामस्वरूप काहनगढ़ गांव के पास एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन - 540 ग्राम) बरामद हुई।

पंजाब में बीएसएफ ने चलाया अभियान : खेतों में मिला हेरोइन का पैकेट, 4 ड्रोन बरामद
चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पार से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के दौरान अमृतसर और तरन तारन सीमा क्षेत्र से 4 ड्रोन के साथ हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब के अमृतसर जिले के पुलमोरन गाँव के पास से तीन ड्रोन (डीजेआई माविक-3 क्लासिक) बरामद हुए। हर ड्रोन के साथ हेरोइन का पैकेट चिपका हुआ था। साथ ही एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गये एक और संयुक्त अभियान में तरन तारन के पास डल गाँव के पास खेतों में एक ड्रोन (डीजेआई एयर-3) के साथ हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान से हो रहे हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इन गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब में बीएसएफ का तलाशी अभियान : सीमा पर 8 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद, 43 करोड़ है कीमत
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने पंजाब में फिरोजपुर सीमा पर करीब 43 करोड़ की कीमत की हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि तड़के बीएसएफ जवानों द्वारा संदिग्ध क्षेत्र की गहन तलाशी के परिणामस्वरूप संदिग्ध हेरोइन के 15 पैकेट (कुल वजन- 8.600 किलोग्राम) बरामद हुए।

यह बरामदगी फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गाँव भानेवाला के पास एक खेत से की गई। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक मादक पदार्थ के पैकेट को पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था और उसमें एक लोहे का हुक और एक रोशन करने वाला उपकरण लगा हुआ था।

भारत वापस आए बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ : 20 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के कब्जे में थे, अनजाने में क्रॉस कर दी थी बॉर्डर
नई दिल्ली। पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। शॉ 20 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के कब्जे में थे। बीएसएफ ने कहा कि आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया। विज्ञप्ति के अनुसार श्री शॉ को लगभग 11.50 बजे फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी पर रहते हुए अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग और अन्य संचार चैनलों के माध्यम से बीएसएफ के लगातार प्रयासों से शॉ वापसी संभव हो पायी है।

सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी, बीएसएफ को गश्त के दौरान अत्यधिक सतर्क रहने के निर्देश
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास में पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर की घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को सीमा पर गश्त के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर को तीन मई को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पाकिस्तानी की ओर से किसी संभावित उकसावे की कार्रवाई के मद्देनजर भारत ने सीमा पर सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। बीएसएफ को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इससे पहले, 23 अप्रैल को बीएसएफ का जवान पूर्णम कुमार साहू गलती से जीरो लाइन पर चला गया था, जिसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने  हिरासत में ले लिया था। हालांकि भारत ने इसके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए उसे तुरंत रिहा करने को कहा, लेकिन पाकिस्तान ने उसे अब तक रिहा नहीं किया है। हालांकि उच्चाधिकारी स्तर पर कई बार पाकिस्तानी रेंजर्स से बात हुई, लेकिन वे भारतीय जवान को रिहा करने पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। पहलगाम की घटना के बाद यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो गया है। दोनों देशों की सेनायें आमने सामने हैं।

पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी को बीएसएफ के कठोर रुख के रूप में देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पाकिस्तान रेंजर्स भारतीय जवान को रिहा करेंगे, फिलहाल इस पर पाकिस्तान का रुख अस्पष्ट है। दरअसल पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी को अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया का ध्यान इस घटना से ज्यादा भारत के साथ बढ़ते तनाव, नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन और भारत की कूटनीतिक कार्रवाइयों पर केंद्रित है। उधर पाकिस्तानी रेंजर इस घटना को अधिक तूल नहीं देकर इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। फिर भी पाकिस्तानी रेंजर की गिरफ्तारी से पाकिस्तान पर कुछ दबाव बनेगा ही। इससे भारतीय जवान की जल्द रिहाई की उम्मीद की जा सकती है।

पंजाब में सीमा पर बीएसएफ का तलाशी अभियान : हथियारों का जखीरा पकड़ा, पिस्तौल और मैगजीन बरामद
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर सीमा पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर व्यापक तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में 6 पिस्तौल और 14 मैगजीन बरामद कीं।

अधिकारी ने कहा कि दोपहर में समाप्त हुए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान अमृतसर जिले के गांव- महावा से सटे एक कटे हुए खेत से पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे एक बड़े पैकेट की बरामदगी हुई। पैकेट को खोलने पर उसके अंदर 6 पिस्तौल और 14 पिस्तौल मैगजीन पाई गईं।

पंजाब की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने किए ऑपरेशन, एक ड्रोन और हेरोइन की खेप बरामद
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन और हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष इनपुट के आधार पर सतर्क बीएसएफ सैनिकों ने जिला तरनतारन और अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दो सफल ऑपरेशन किए, जिसके परिणामस्वरूप एक ड्रोन और हेरोइन की खेप बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1:10 बजे बीएसएफ सैनिकों ने तरनतारन जिले के गांव दल के पास एक खेत से डीजेआई एयर 3 एस ड्रोन बरामद किया।

बाद में शाम करीब 5:45 बजे, सैनिकों ने अमृतसर जिले के गांव के पास एक खेत से संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन: 540 ग्राम) का एक पैकेट बरामद किया। ये ऑपरेशन सीमा पार तस्करी के प्रयासों को विफल करने के लिए बीएसएफ की अटूट सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।