joining - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोडऩे के बाद नसीमुद्दीन के सपा में जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सपा का दामन थामा।

पार्टी के राज मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके साथ उनके पुराने और सम्मानजनक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं पार्टी में सबसे नया हूं और यहां मौजूद सभी नेता मेरे वरिष्ठ हैं। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी मजबूत होगी तो प्रदेश और समाज भी मजबूत होगा।

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता और छात्रों को लैपटॉप देने जैसी योजनाएं पहली बार लागू की गईं, जिससे युवाओं को लाभ मिला। इस दौरान नसीमुद्दीन ने शेरो-शायरी का भी सहारा लिया। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज हमारे पास फूल आ गए हैं, तो किसी का फूल मुरझाता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वे बसपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे और मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके सपा में शामिल होने से पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला है, जिससे आगामी चुनावों में संगठन को फायदा मिल सकता है।

निम्स विश्वविद्यालयराजस्थान का जी.यू.एन.आई से जुड़कर वैश्विक उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान ने ग्लोबल यूनिवर्सिटी नेटवर्क फॉर इनोवेशन के सम्मानित सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया है और 2024 के कॉल टू एक्शन में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त किया है। यह एक विश्वस्तरीय संगठन है जो उच्च शिक्षा नीति और प्रबंधन में एक प्रमुख और मान्यता प्राप्त थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है। इस श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में यूनेस्को अध्यक्ष, उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान केंद्र और उच्च शिक्षा में इनोवेशन और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए समर्पित 271 सदस्यों का समृद्ध नेटवर्क शामिल है। इस मान्यता के साथ निम्स विश्वविद्यालय को विश्वभर में केवल 30 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक बनाने का अवसर मिला है, जिसमें केवल दो भारतीय विश्वविद्यालयों शामिल हैं।

GUNi-ICA का मुख्य उद्देश्य

GUni-ICA का प्राथमिक लक्ष्य उच्च शिक्षा संस्थानों के परिवर्तन को बढ़ावा देना, स्थिरता, इनोवेशन और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल विशिष्ट पहलों और सेवाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से भाग लेने वाले विश्व के उच्च शिक्षा संस्थानों (एच.ई.आई) को नए दृष्टिकोण, प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और मार्गदर्शन के लिए समर्पित स्थान प्रदान करती है, यह प्लेटफार्म उच्च शिक्षा के भविष्य को नया आकार देने का वादा करती है।

अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, निम्स विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और चांसलर प्रो. (डॉ.) बलवीर एस. तोमरने उत्साहपूर्वक टिप्पणी की, "मैं अपने निम्स परिवार को बधाई देना काहहता हूँ क्योंकि हमारे संस्थान को जी.यू.एन.आई नेटवर्क द्वारा चुना गया है। यह दर्शाता है कि हमारी शैक्षणिक संस्कृति लगातार प्रगति कर रही है, जो लोकल इनोवेशन से लेकर वैश्विक साझेदारी तक हमारी उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है। हमें और भी गर्व है क्योंकि हम सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य मानवता और पर्यावरण दोनों की समृद्धि को साधना है।ये लक्ष्य हर तरीके से हमारी जिंदगी से जुड़े हैं, मेरा इस नयी पीढ़ी से कहना है की, आप सभी मिलकर इन लक्ष्यों पर काम करे क्यूंकि यही सही वक्त है जब प्रकृति को दोबारा से रेसौर्सफुल बनाना है और हमे उम्मीद है की यह नेटवर्क हमें वैश्विक उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग करने और सेवा-शिक्षण के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में सक्षम करेगा।''

दिसंबर 2023 से दिसंबर 2026 तक GUniइंटरनेशनल कॉल टू एक्शन के लिए निम्स यूनिवर्सिटी का चयन सामाजिक जिम्मेदारी, नवाचार और स्थिरता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रमनिम्स  विश्वविद्यालय की आकांक्षाओं के साथ सहजता से मेल खाता है, जो वैश्विक उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।

जी.यू.एन.आई में 20 अलग-अलग देशों के 30 विश्वविद्यालयों के अंतिम चयन के साथ, वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा संस्थानों में बदलाव लाना, विशिष्टता को बढ़ावा देना और दुनिया भर में संस्थानों की विविधता का जश्न मनाना है। निम्स विश्वविद्यालय अपनी अकेडमिक उपस्थिति बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के परिवर्तनकारी लक्ष्यों में योगदान देने के लिए जी.यू.एन.आई में अपनी भागीदारी का उत्सुकता से लाभ उठाने की उम्मीद कर रहा है।

GUni वैश्विक नेटवर्क सक्रिय रूप से पांच मुख्य क्षेत्रों में काम करता है, विश्व रिपोर्ट में उच्च शिक्षा का विस्तार, रणनीतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और यूरोपीय परियोजनाएं, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, सेमिनार और कार्यशालाओं का संगठन और सतत विकास लक्ष्य 2030 ९ग़्ळ्ऴ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स)के एजेंडा सम्मलित है।

इसमें विश्व के बड़े विश्वविद्यालय शामिल हैं जैसे, एस्कुएला सुपीरियर पोलिटेक्निका डी चिम्बोराजो इक्वाडोर, इक्वाडोर, यूनिवर्सिटैट डी वालेंसिया (यूवी), एस्पान्या, हिप्पोक्रेट्स यूनिवर्सिटी (यूनिवर्सिडैड हिपोक्रेट्स), मेक्सिको, यूनिवर्सिटैट ऑटोनोमा डी बार्सिलोना (यूएबी), कैटालुन्या, यूनिवर्सिडैड डी लॉस एंडीज़, स्कूल ऑफ़ लॉ कोलंबिया, कोलंबिया, मेक्सिको येदितेपे विश्वविद्यालय, टुर्किया, लॉ स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ़ चिली, चिली, यूनिवर्सिटेट पोलिटेक्निका डी कैटालुन्या (यूपीसी), कैटालुन्या, निम्स विश्वविद्यालय, भारत, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, भारत, यूनिवर्सिटी वर्चुएल डी कोटे डी आइवर (यूवीसीआई), कोटे डी आइवर शमिल हैं ।

GUniकी स्थापना 1999 में उच्च शिक्षा पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन के बाद किए गए समझौतों की निगरानी करने और विश्वविद्यालय नीति और प्रबंधन में एक विशेषज्ञ संगठन के रूप में कार्य करने के लिए की गई थी। 2022 में, GUni ने बार्सिलोना में उच्च शिक्षा पर तृतीय विश्व सम्मेलन के आयोजन में यूनेस्को के साथ मिलकर सहयोग किया।

गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस से झटका: हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफ़ा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और  पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चर्चित नेता रहे हार्दिक पटेल ने पार्टी नेतृत्व  पर तीखा प्रहार करते हुए बुधवार को दल की प्राथमिक सदयस्ता से इस्तीफ़ा दे दिया।

सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े में पटेल ने किया तल्ख भाषा का  इस्तेमाल

कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े में पटेल ने जिस तरह की तल्ख भाषा का इस्तेमाल किया है और राम मंदिर तथा धारा 370 को कश्मीर से हटाने जैसे  मुद्दों की हिमायत की है उससे उनके जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने  की अटकलें तेज हो गयी हैं। उन्होंने अपने इस्तीफ़े को अपने सोशल मीडिया  पर भी पोस्ट किया है।

हार्दिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष प्रहार किया

हार्दिक ने अपने  इस्तीफ़े में आरोप लगाया है कि कांग्रेस केवल केवल विरोध की राजनीति करती है।  इसने राम मंदिर, धारा 370 हटाने और जीएसटी जैसे जरूरी मुद्दों का यूं ही विरोध किया। इसके पास विकास की वैकल्पिक राजनीति का अभाव है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी  परोक्ष प्रहार करते हुए लिखा है कि नेतृत्व गुजरात और  देश के मुद्दों के प्रति गम्भीर नहीं है। मुलाक़ात के दौरान पार्टी के नेता इन मुद्दों की बजाय मोबाइल फ़ोन देखने में अधिक रुचि लेते हैं। उन्होंने  आरोप लगाया है कि गुजरात में पार्टी के बड़े नेता अपने निजी फ़ायदे के लिए बिक गए हैं। वे राज्य की संस्कृति और जनता का अपमान कर शीर्ष नेताओं को  चिकन सैंडविच पहुंचाने में अधिक रुचि लेते हैं। उन्होंने लिखा  है,' आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक  सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत  मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के  बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर  पाऊँगा।'

उल्लेखनिय है कि हाल में उनकी पाटीदार अथवा पटेल समाज के एक बड़े नेता नरेश पटेल से मुलाक़ात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने  की अटकलें तेज हैं। गुजरात में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं। अटकलें ऐसी भी थीं कि राजनीतिक रूप से  महत्वाकांक्षी हार्दिक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते थे। राज्य  के दबंग पटेल अथवा पाटीदार समुदाय के हिंसक आरक्षण आंदोलन के दौरान उन्हें  राजद्रोह के दो चर्चित मुक़दमों में लम्बे समय तक जेल में भी रहना पड़ा  था। उनके आंदोलन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन  पटेल को पद से हटना भी पड़ा था। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी  आंदोलन के प्रभाव से भाजपा का प्रदर्शन काफ़ी खराब रहा और वह किसी तरह  सत्ता में वापसी कर सकी थी।  हालांकि बाद में हार्दिक का प्रभाव पटेल समुदाय पर खासा  कमजोर हो गया था। कुछ माह पहले जब आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपना संगठन विस्तार शुरू किया था तो ऐसी अटकलें तेज थीं कि वह इसमें शामिल हो सकते हैं।

वर्ष 2015 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए 28 वर्षीय हार्दिक ने  पिछले लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2019 में विधिवत कांग्रेस का दामन थामा  था और जुलाई 2020 में उन्हें राज्य के मुख्य विपक्षी दल का कार्यकारी  अध्यक्ष बना दिया गया था।