Drug Consignment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मंडाना टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप गाड़ियों से अवैध डोडाचूरा की खेप बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी गई है।

लहसुन के कट्टों में छिपाया गया था नशा
सीबीएन टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम नपावली तहसील भदेसर निवासी तीनों डोडाचूरा तस्करों सहिल (20) पुत्र आशिफ पठान, महम्मूद (38) पुत्र भूरे खान और शाकिर खान (24) पुत्र मुस्ताक पठान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो बोलेरो पिकअप गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। प्रत्येक गाड़ी में 52-52 बैग थे।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत गुरुवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की दो पिकअप गाड़ियां मंदसौर (मध्य प्रदेश) से नागौर की ओर अवैध डोडाचूरा लेकर जा रही हैं। सूचना पर सीबीएन कोटा की टीम गठित कर संदिग्ध मार्गों पर निगरानी रखी गई।

मंडाना टोल पर पकड़ी गई गाड़ियां
कोटा-झालावाड़ हाईवे स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को रोककर पूछताछ की गई। आरोपियों ने गाड़ियों में लहसुन होने की बात कही, लेकिन तलाशी लेने पर वे घबरा गए। जांच में पाया गया कि लहसुन की बोरियों के नीचे डोडाचूरा छिपाकर ऊपर लहसुन की परत लगाई गई थी, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

कोर्ट में पेश, जांच जारी
तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि खेप को मंदसौर से नागौर ले जाया जा रहा था। सीबीएन ने डोडाचूरा और दोनों पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बीकानेर: BSF की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी 270 करोड़ रुपए की हेरोइन
बीकानेर। जिले में खाजूवाला सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब पौने तीन अरब रुपए की हेरोइन बरामद की है। देर रात लगभग डेढ़ बजे खाजूवाला सेक्टर की बंधली पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने तारबंदी पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी। मुस्तैद जवानों ने तारबंदी के उस पार दिखाई दे रहे संदिग्ध व्यक्तियों को ललकारा और जब संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे तो जवानों ने उन पर फायरिंग भी की, लेकिन पाकिस्तानी तस्कर वापस भाग जाने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को तारबंदी के समीप सीमा पार से फेंके गए हेरोइन के 54 पैकेट मिले हैं। पाकिस्तान से हेरोइन भारतीय सीमा में पहुंचाने के लिए एक लंबे पीवीसी पाइप को काटा गया। हर पाइप में कमोबेश एक किलो हेरोइन डाली गई। इस तरह 54 पाइप के टुकड़ों में 54 किलो हेरोइन डालकर सभी टुकड़ों को एक लंबे मजबूत कपड़े से बांध दिया गया। हर पाइप के टुकड़े के दोनों ओर उस कपड़े को भी बांध दिया गया, ताकि एक पाइप से दूसरा पाइप टकरा नहीं सके। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54 किलो हेरोइन की कीमत 270 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

राजस्थान में पाकिस्तान से लगती सीमा पर बीएसएफ द्वारा हाल के वर्षों में पाक तस्करों की हेरोइन तसकरी को नाकाम करते हुए करीब पौने तीन अरब की हेरोइन बरामद करने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर से बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और बीएसएफ की खुफिया शाखा जी-ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए जोधपुर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम को बुलाया गया। बीएसएफ के अनुसार कल रात सीमावर्ती खाजूवाला इलाके में जबरदस्त आंधी तूफान का मौसम था। इसका फायदा उठाते हुए पाक तस्करों ने नशे की इस बड़ी खेप को भारतीय तस्करों तक पहुंचाने की कोशिश की। उधर भारतीय क्षेत्र में इस खेप को लेने आए तस्करों को पकड़ने के लिए आसपास की ढाणियों तथा खाजूवाला कस्बे तक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।