first position - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएमए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान, परी अग्रवाल ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
जयपुर। विद्यास्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा परी अग्रवाल ने सत्र 2023-24 में अध्ययनरत रहते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीएमए परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जयपुर का नाम रोशन किया है। परी ने 800 में से 632 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कक्षा में निरंतर उपस्थिति और पूरे वर्ष केंद्रित तैयारी को दिया। परी के माता-पिता ने इस उपलब्धि को परिवार, गुरुजनों और शहर के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में परी का स्वागत किया गया तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया गया। इस दौरान परी ने जूनियर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि एकाग्रता, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिंह ने परी और उनके पिता का अभिनंदन करते हुए कहा कि छात्र की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को परी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा पुरी को एयर विंग सीनियर डिवीजन एडिशनल रिफ्रेशर कोर्स 2022 में प्रथम स्थान
फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा पुरी, प्रोफेसर-मनोविज्ञान विभाग, यूनिवर्सिटी, महारानी कॉलेज, जयपुर ने एनसीसी एकेडमी मलोट, पंजाब में 18 अप्रैल से 15 मई 2022 तक आयोजित प्रतिष्ठित एयर विंग सीनियर डिवीजन एडिशनल रिफ्रेशर कोर्स 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के विभिन्न भागों जिनमें तमिलनाडु कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर और राजस्थान इत्यादि के एनसीसी ऑफिसर्स ने भाग लिया। रिफ्रेशर कोर्स में ऑफिसर्स को हथियारों का प्रशिक्षण, फ्लाइट के सिद्धांत, एयरो मॉडलिंग, मीटरोलॉजी, नेवीगेशन, एयरक्राफ्ट इंस्ट्रूमेंट इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रोफेसर प्रेरणा पुरी, 1 राज. एयर स्क्वान एनसीसी जयपुर, राजस्थान डायरेक्टरेट में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर है। डॉ. प्रेरणा पुरी को एनसीसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पित, अनुशासित और अनुकरणीय प्रदर्शन के फलस्वरुप वर्ष 2020 में डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड, बैज और नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। डॉ. प्रेरणा पुरी, मनोविज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेल में को-कोऑर्डिनेटर है। साथ ही राजस्थान यूनिवर्सिटी वुमेंस एसोसिएशन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर का कार्य भी देख रही है।