jen recruitment exam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेईएन भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक : जल संसाधन विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, 25 लाख रुपए में खरीदा था सॉल्व्ड पेपर
जयपुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पुन: आयोजित परीक्षा-2021) पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि उसने परीक्षा से पहले 25 लाख रुपए देकर सॉल्व्ड पेपर हासिल किया था। एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक प्रकरण में पहले से जांच चल रही थी। 2020 की परीक्षा निरस्त होने के बाद 12 सितंबर 2021 को पुन: सिविल डिग्री संयुक्त भर्ती परीक्षा का पेपर भी परीक्षा से पहले पेपर माफिया तक पहुंच गया था। इस संबंध में 19 जनवरी को एसओजी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हर्षवर्धन मीणा उर्फ  पटवारी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लीक हुआ सॉल्व्ड पेपर उपलब्ध कराया था।

हर्षवर्धन ने अतुल मीणा से 25 लाख रुपए लेकर उसे पेपर उपलब्ध कराया था। एसओजी ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद वर्तमान में जल संसाधन विभाग के उपखंड कोटा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत अतुल मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि उसने हर्षवर्धन के एक करीबी रिश्तेदार के माध्यम से 25 लाख रुपए में पेपर खरीदने का सौदा किया था। अतुल मीणा ने इस भर्ती परीक्षा के अलावा करीब एक दर्जन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया था, लेकिन किसी अन्य परीक्षा में उसे सफलता नहीं मिली। एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। वह 5 अगस्त तक पुलिस अभिरक्षा में रहेगा।

जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज: तीन दिन चलने वाली परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज बुधवार से हो गया। तीन दिन चलने वाली यह परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित की जा रही है।

बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए तकरीबन 1 लाख 35 हजार 829 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हो रहा है। यानी तीन दिन में कुल छह पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए नए नियम लागू किए थे जिसके मुताबिक परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जो परीक्षार्थी देरी से आए वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिए गए। परीक्षा शुरू होने के समय से तकरीबन डेढ़ घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। उनकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। एडमिट कार्ड चैक किए गए साथ ही ड्रेस कोड  की पालना करवाई गई।

इन पदों पर होगी भर्ती
जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी और डीएलबी में 1092 जेईएन के पदों पर भर्ती होगी। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग में 488, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 368 और स्वायत्त शासन विभाग में 236 जेईएन की भर्ती होगी।

बोर्ड परीक्षा के कारण बदली परीक्षा तिथि
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा आगे खिसका दी है। अब ये परीक्षाएं 18 से 20 मई तक आयोजित होंगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव अनुसार कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 7, 8 और 9 मई को निर्धारित था, लेकिन बोर्ड की अन्य परीक्षाओं के कारण तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

नकल रोकने को लेकर सख्त आरपीएससी
हाल ही में पेपर लीक और परीक्षाओं में मुन्ना भाईयों के पकड़े जाने पर बोर्ड नकल रोकने को लेकर सख्त है। बोर्ड की ओर से बनाए गए स्क्वायड परीक्षा केद्रों पर और आसपास में नकलचियों पर नजर रखेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों को पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है जो भी  नकलचियों से निपटेेंगे। वहीं फ्लाइंग स्कवायड केंद्रों का औचक ?निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केद्रों पर वीडियोग्राफी भी की गई।

किस परीक्षा में कितने अभ्यार्थी शामिल
जेईएन सिविल डिग्रीधारी  18 मई .... पहली पारी... 134 केंद्र....... 46019 परीक्षार्थी
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारी  18 मई ...दूसरी पारी... 104 केंद्र...... 34110 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिग्रीधारी  19 मई .... पहली पारी... 55 परीक्षा केंद्र...... 16798 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारी 19 मई ....दूसरी पारी... 47 केंद्र....... 13369 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... पहली पारी... 50 परीक्षा केंद्र......14704 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... दूसरी पारी... 38 परीक्षा केंद्र......10829 परीक्षार्थी