anganwadi worker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला एवं बाल विकास विभाग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान, 31 मार्च तक खाते में राशि जमा करने के निर्देश
जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दो यूनिफॉर्म के लिए 1000 रुपए की राशि उनके खातों में 31 मार्च तक जमा कराई जाए। यह राशि विशेष रूप से साड़ी (यूनिफॉर्म) के लिए दी जाएगी।

साथ ही अधिकारियों को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिकाएं निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। प्रदेशभर में करीब सवा लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और विभागीय अनुशासन भी मजबूत होगा।

फर्जी दस्तावेज लगाकर बनी आंगनबाडी कार्यकर्ता
टोडारायसिंह। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला एवं बाल विकास अधिकारी की मिली भगत से फर्जी दस्तावेज लगाकर आंगनबाडी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति ले ली, लेकिन फर्जीवाड़ा उजागर होने पर फर्जी दस्तावेज लगाकर कार्यकर्ता बनी अनुराधा सैनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस्तीफा दे दिया। शिकायतकर्ता पूजा वैष्णव ने बताया कि पंचायत भासू के आंगनबाडी केंद्र चतुर्थ के आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए जुलाई 2021 में आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिसमें 18 आवेदन पत्र किए गए थे।

जिनमें प्रार्थीया का नाम वरियता क्रम में प्रथम था, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के सहारे मुझे दूसरे स्थान पर कर दिया गया और अनुराधा सैनी को फर्जी दस्तावेजों के चलते प्रथम स्थान पर रखकर चयन कर दिया गया तथा नियुक्ति दे दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी टोडारायसिंह द्वारा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं कर फर्जी तरिके से किए गए चयनित महिला अनुराधा सैनी का चयन कर लिया गया। जिसकी प्रार्थीया ने शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसमें साफ तौर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी की मिलीभगत साबित हो रही है।

सीडीपीओ द्वारा निर्धारित मापदण्ड व नियमों की खुले आम अवहेलना की गई है। इसी की शिकायत 10 सितम्बर 2021 को सीडीपीओ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोंक को करने के बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर प्राथीया के ससुर ओमप्रकाश वैष्णव ने अपने स्तर पर फर्जी तरिके से आंगनबाडी कार्यकर्ता बनी अनुराधा सैनी के दस्तावेजों की जानकारी एकत्रित कर 14 जून 2022 को महिला एवं बाल विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।इस पर सीडीपीओ ने फर्जी कार्यकर्ता अनुराधा व मेरे ससूर को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में बुलाकर मिल बैठकर समझौता करने तथा अपनी शिकायत वापिस लेने पर जोर देते रहे।

तक तो पूजा वैष्णव का चयन कर दिया जाएगा वरना रिक्त पद घोषित कर दुबारा से विज्ञप्ति निकाल दी जाएगी। सीडीपीओ जितेंद्र मीणा ने बताया कि वर्तमान में जिले का सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास का चार्ज भी मेरे पास ही है। इस बात की भनक अनुराध सैनी को लगने पर उसने अपना इस्तीफा दे दिया। इस पर आंगनबाडी केंद्र भासू चतुर्थ में कार्यकर्ता का पद रिक्त कर दिया। प्रार्थीया ने मुख्य कार्यकारी सचिव को शिकायत पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच करवाई जाए तथा भासू केंद्र चतुर्थ में चयन करने की मांग की है।

रिश्वत मामले में महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा।  रिश्वत के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इटावा की महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दलाल के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रिश्वत राशि मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीबी मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी स्पेशल यूनिट कोटा के प्रभारी वियज स्वर्णकार ने बताया कि 31 मार्च को  यूनिट के उप-अधीक्षक धर्मवीर सिंह को एसीबी की हेल्प लाइन नंबर से सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि जोरावरपुरा पंचायत समिति इटावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमावती गोयल के खाते में आए पोषाहार के पैसों की राशि का बीस प्रतिशत कमीशन बतौर रिश्वत के आंगनबाड़ी सुपरवाइजर( महिला पर्यवेक्षक ) इंदू अटल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता मीणा के जरिए मांग रही हैं।  सूचना पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया ।  महिला पर्यवेक्षक इंदू अटल एवं अनीता मीणा द्वारा वर्ष 2019-20 में कोरोना काल से पूर्व के पोषाहार के बकाया पेंडिंग बिलों की राशि में से बीस प्रतिशत की राशि की रिश्वत मांगना पाया गया। आरोपी महिला पर्यवेक्षक इंदू अटल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमावती गोयल को अपने कार्यालय इटावा में बुलाया जहां पदमावती गोयल को इंदू अटल ने पीपल्दाा निवासी दलाल महावीर शर्मा के सामने कहा कि उसके खाते में पोषाहार के पैसे आए हैं, उनका बीस प्रतिशत के हिसाब से रुपए महावीर शर्मा को दे देना। इसके बाद दलाल आरोपी महावीर शर्मा  ने पदमावती पर रुपए देने के लिए कई बार कहा कि इंदू के कमीशन के रुपए वह उसे ही दे तथा अनीता मीणा को नहीं देना है।

इससे पूर्व अनिता मीणा आगनबाड़ी कार्यकर्ता आगनबाड़ी केन्द्र भवानीपुरा, पीपल्दा जिला कोटा ने भी पदमावती  गोयल से पोषाहार की राशि का 20 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग इन्दु अटल के लिए की गई। इस बाद एसीबी ने 14 अप्रैल 2022 को  ट्रेप  करने का जाल बिछाया था। इस दौरान महिला सुपरवाइजर अनिता मेहरा, बाल  विकास परिया ेजना अधिकारी ईटावा जिला कोटा एवं  दलाल महावीर शर्मा  पुत्र गोविन्द नारायण निवासी पीपल्दा खुर्द को एसीबी की स्पेशल यूनिट ने पोषाहार  के पैसों में  से 15 प्रतिशत रिश्वत के लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लेकिन  शक होने पर महिला सुपरवाइजर(पर्यवेक्षक ) इन्दु अटल द्वारा  रिश्वत राषि प्राप्त नहीं की गई। इसके बाद एसीबी द्वारा  जानकारी करने पर पता चला है कि इटावा पंचायत समिति में करीब 160 आंगनबाड़ी केन्द्र है जिन पर कोरोना काल से पूर्व के पोषाहार के बिलोंं की राशि प्रत्येक केन्द्र पर करीब 30 से  40 हजार रुपये आई थी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र से इटावा बाल विकास परिया ेजना अधिकारी  के कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवक्षक इन्दु अटल व अनिता मेहरा द्वारा 20  प्रतिशत कमीशन के पैसे रिश्वत के रुप में दलालों के मार्फत मांगे जा रहे थे। महिला  सुपरवाईजर अनिता मेहरा व उसके दलाल महावीर शर्मा  को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में  चह रहे है। दूसरी महिला पर्यवक्षक इन्दु अटल, अनिता मीणा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं दलाल महावीर शर्मा  के विरुद्ध रिश्वत मांंगने का प्रकरण दर्ज किया गया।