case registered - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बादशाह की सवारी में किन्नर डांस को लेकर हुए विवाद में युवा भिड़े, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सांगोद। शहर में सोमवार रात हुए न्हाण लोकोत्सव में बादशाह की सवारी के दौरान किन्नर के साथ नृत्य करने को लेकर युवा आपस में झगड़ पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को  सांगोद चिकित्सालय से गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। हालांकि पुलिस फिलहाल जांच का हवाला देते आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार सवारी के दौरान उमराव के आगे नृत्य कर रहे किन्नरों के साथ नाचने व अन्य बात को लेकर सांगोद निवासी योगेन्द्र सुमन का उमराव के साथ मौजूद कुछ युवाओं से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने हाथ में लकड़ी जैसी चीज से योगेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद योगेन्द्र वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति में कोटा रैफर कर दिया। वहीं किन्नरों के नृत्य की वीडियो बना रहे कुछ युवाओं के मोबाइल में हमले का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने व लोकोत्सव से जुड़ा मामला होने से हरकत में आई पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल की। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है।

किन्नर नृत्य के दौरान कुछ युवकों ने योगेन्द्र के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद युवकों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
-लाखन सिंह, थानाधिकारी, सांगोद

स्पा सेंटर के मैनेजर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप, मामला दर्ज
जयपुर। शहर के स्पा सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने स्पा सेंटर के मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर अशोक नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इलाके में प्लेटिनम स्पा ओसीएम रिसोर्ट में चलता है। आरोप है कि स्पा सेंटर के मैनेजर जयदीप एरे ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी जयदीप ने महिला को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस के पास जाने और शिकायत करने की बात कही। आरोपी उसके बाद भी नहीं माना। पुलिस का कहना है कि महिला को नशे में देखकर वह फायदा उठाना चाह रहा था।

उधार के 25 रुपए नहीं देने पर हत्या, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 25 रुपए की बात को लेकर एक साथी मजदूर की लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया  है। घटना के बाद से ही आरोपी पप्पू मौके से फरार है। पुलिस आरोपी पप्पू को तलाश कर रही है।  पप्पू ने 29 मई को मृतक मोहम्मद रमजान (46) निवासी बिहार पर लकड़ी से हमला किया। सिर में लगने से रमजान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। एसआई राम सिंह ने बताया कि बिहार निवासी मोहम्मद रमजान अपने दो बच्चों के साथ कोटा में रहकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य में मजदूरी करता था और वहीं  रहता था। स्टेशन पर ही दमोह निवासी आरोपी पप्पू चाय-पानी की थड़ी चलाता है। मृतक मोहम्मद रमजान ने उसकी दुकान से 45 रुपए की चाय, बीड़ी ली थी  पप्पू को रमजान से 45 रुपये लेने थे, इसमें से 20 रुपये ही उसने दिए, जबकि 25 रुपए बकाया थे।  ऐसे में 25रुपए की उधार मांगने पर ही विवाद हुआ। 29 मई शाम को  पप्पू ने 25 रुपए देने को कहा था इस पर रमजान ने कहा कि उसने उसके पैसे ऑन लाइन भेज दिए हैं। पप्पू ने पैसे मिलने से इंकार किया  इसी बात को लेकर दोनों में विवाद गहरा गया और तैश में आकर पप्पू ने रमजान के सिर पर  डंडे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पहले लड़ाई-झगड़े के मामले में रिपोर्ट नहीं दी थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद मोहम्मद रमजान के बेटे मोहम्मद औली आजम ने  जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज करवाया था। शनिवार सुबह मोहम्मद रमजान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया दिया है

दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के द्वारा दो महिला मेंबर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि करणी विहार और सोडाला निवासी युवतियों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह एक नेटवर्किंग कंपनी में मेंबर है। 28 दिसंबर की रात कंपनी की ओर से स्पोर्ट्स मीट की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में करीब 200 मेंबर मौजूद थे। रात करीब 11 बजे कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शराब के नशे में थे। शराब के नशे में आरोपी ने कंपनी की दोनों महिला मेंबर के साथ छेड़छाड़ की।

अगले दिन आरोपी को मैसेज कर गलत हरकत करने के बारे में कहा तो कंपनी के ऑफिस में बुलाकर उनके साथ ही अभद्रता की।

कार में ऑयल निकलने का झांसा देकर चोरी: ढाई लाख रुपए की नकदी, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात पार
अजमेर। कार में ऑयल निकलने का झांसा देकर दो अज्ञात शातिर बदमाशों ने कार में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । चोर कार में रखा महिला का पर्स उड़ा ले गए । पर्स में ढाई लाख रुपए की नकदी , मोबाइल फोन व जरूरी कागजात रखें थे । खास बात यह रही कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। । पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

चन्द्रवरदायी नगर निवासी हेमलता शर्मा ने क्लॉक टावर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर चन्द्रवरदायी नगर से अपने ऑफिस शर्मा ट्रेवल्स , महावीर सर्किल पर अपनी कार से जा रही थी । हजारी बाग से निकलते समय एक लड़के ने गाड़ी को रोकने का संकेत दिया ।  कुछ दूर जाकर दूसरे लडके ने गाड़ी से ऑयल निकलने की बात कहकर गाड़ी आगे साईड में रुकवा दी । उसके बाद बोनट खुलवाया । हेमलता और उसके पति गाड़ी के बाहर निकले । गाड़ी का ऑयल चेक करने लगे । उस दौरान दूसरा लड़का पीछे से आया और गाड़ी के पीछे का गेट खोलकर पर्स ले गया । जिसका पता उन्हें बाद में ऑफिस पहुंचकर चला । शर्मा के अनुसार पर्स में 2 लाख 40 हजार रुपए व कुछ खुले पैसे जो बिना गिने रखे हुए थे । एक मोबाइल व बैंक के एटीएम , वोटर आईडी , पेन कार्ड व आधार कार्ड , जन आधार कार्ड के साथ उनके व उनके परिवार के अन्य दस्तावेज थे । ऑफिस के जरूरी कागज व ऑफिस की चाबी भी रखी थी । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी स्टाफ की मदद करना पड़ा भारी
जोधपुर। पुलिस लाइन रातानाडा में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल को किसी शातिर ने फोन पर पेटीएम लिंक भेज कर उसके खाते से 30 हजार रूपए साफ कर दिए। घटना बुधवार देर शाम की है। पीडि़त कांस्टेबल ने इस बारे में रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया। आईटी एक्ट में केस दर्ज कर अब जांच की जा रही है।

रातानाडा थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि पुलिस लाइन रातानाडा में रहने वाले कांस्टेबल केवल राम ने रिपोर्ट कराई। इसमें बताया कि उसकी पड़ौसी स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मी ओमप्रकाश बुधवार की शाम को उसके पास आया। उसने कहा कि कोई उसकी खाते में रूपए डाल रहा है। फोन पेटीएम में मेरी मदर करों। तब पेटीएम नंबर कांस्टेबल केवलराम ने अपने दिए। शातिर ने लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से दो बार में 15-15 हजार रूपए कट गए। कुल 30 हजार रूपए खाते से निकाल लिए गए। बाद में मैसेज आने पर पता लगा। रात को कांस्टेबल थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

झोलाछाप डॉक्टर ने बालिका को लगाया हाईडोज इंजेक्शन
गोविन्दगढ़। झारेडा में एक झोलाछाप डॉक्टर ने 5 वर्षीय बालिका तबसूम के लिए नासूर बन गया। हाइडोज की दवा देने के बाद पहले संक्रमण से बालिका तबसूम की मौत हो गई। मृतक बालिका तबस्समुम के पिता ने बताया कि उसकी लड़की को 29 जुलाई को बुखार आया था। गांव में  निजी चिकित्सक  के पास बालिका को दिखाने ले गया।  डॉक्टर ने कुछ दवाई दी व इंजेक्शन लगा दिए। जिसके बाद मृतका तबस्सुम शरीर में संक्रमण फैल गया तो सुबह  उसे गोविंदगढ़ अस्पताल लेकर गए जहां  बच्ची ने अपना दम तोड़ दिया था।

मृतक बालिका के परिजनों ने गोविंदगढ़ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी भी चिकित्सा विभाग द्वारा नहीं दी गई और गुपचुप तरीके से बालिका के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना कर दिया गया। बालिका की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान बंद करके फरार हो गया। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर हरियाणा का निवासी था जो पिछले 3 माह से गांव में चिकित्सक का कार्य कर रहा था। गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर की महंगी दवाइयां लिखी जाती है। एक मरीज को  के लिए 500 रुपए से कम दवाई नहीं लिखी जाती इसलिए ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाकर इलाज लेते हैं। चिकित्सकों के द्वारा बाहर की दवा लिखने को लेकर पूर्व में भी विधायक साफिया खान तथा बी सीएमएचओ  से भी स्थानीय लोगों के द्वारा शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तकरीबन सैकड़ों से अधिक झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं जो कि मरीजों को बोतल तक चढ़ा देते हैं प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी होने के बाद भी इस और कोई कार्यवाही नहीं करते।

इस संबंध में मंतूराम चौधरी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ का कहना है कि बच्ची को गलत दवाई देने की वजह से शरीर में संक्रमण फैल गया और उसकी मृत्यु हो गई। लड़की अस्पताल में आने से पहले ही मर चुकी थी।

बीएमडब्ल्यू कार में तोड़फोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी व ब्लेंक चैक सहित अन्य दस्तावेज चोरी
अजमेर। माकड़वाली रोड पर मंगलवार को एक युवक द्वारा सड़क पर खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में तोड़फोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी व ब्लेंक चैक सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कार मालिक ने बताया कि आरोपी उनका पूर्व कर्मचारी है। जिसने पहले ऑफिस में घुसकर स्टाफ बदसलूकी की और फिर नीचे खड़ी कार में तोड़फोड़ कर डेढ़ लाख रुपए निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माकड़वाली रोड पर वृन्दावन के सामने स्थित आरएम   पेट्रोलियम लिमिटेड नाम से संचालित ऑफिस के मालिक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके ऑफिस में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी चौरसियावास निवासी भंवर सिंह उर्फ अनन्त सिंह मंगलवार को नशे में ऑफिस पहुंचा और महिला कर्मचारियों के सामने कपड़े उतार कर बदसलूकी करने लगा। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया था। उसने नीचे खड़ी उनकी बीएमडब्ल्यू कार में तोड़फोड़ कर दी और गाड़ी में रखें बैग, जिसमें डेढ़ लाख रुपए नगदी, चेक और अन्य रखे दस्तावेज चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ऑफिस मालिक जब नीचे उतरे तो कार के शीशे टूटे हुए मिले और आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर ब्रा उतरवाने के मामले में मामला दर्ज: छात्रा को अपमानजनक परिस्थिति का करना पड़ा था सामना
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोल्लम के अयूर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की परीक्षा देने से पहले एक लड़की का कथित तौर पर अंत: वस्र हटाने के संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 509 के तहत मामला दर्ज किया है। अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा अनुबंधित एजेंसी की पहचान करने के लिए एक जांच शुरू की जा रही है।

इस बीच, कई छात्रों ने मीडिया को बताया कि उनके साथ कोल्लम के अयूर में मार थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी में भी इस तरह के उत्पीड़न हुआ, जहां इस घटना की सूचना मिली थी। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदू ने कहा कि इस तरह के उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए केंद्र के साथ यह मुद्दा उठाया गया है। इससे पहले, लड़की के पिता ने शिकायत की थी कि मेटल डिटेक्टर में हुक का पता चलने के बाद कई लड़कियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उनके अंत: वस्त्र को हटाने के लिए कहा गया था।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा के दौरान एक छात्रा को अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ा था। केरल के कोल्लम में एक छात्रा को परीक्षा केंद्र पर इनरवियर उतारने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने उतार दिया। इसके बाद वह परीक्षा दे सकी। इस मामले को लेकर करीब 100 लड़कियों ने मामले दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि लड़की के इनरवियर में मेटल लगा था। इसके कारण मेटल डिटेक्शन मशीन में बीप हुआ था। इसके कारण सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से कि वह इनरवियर उतार दे।

रिश्वत मामले में महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटा।  रिश्वत के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इटावा की महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दलाल के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रिश्वत राशि मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीबी मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी स्पेशल यूनिट कोटा के प्रभारी वियज स्वर्णकार ने बताया कि 31 मार्च को  यूनिट के उप-अधीक्षक धर्मवीर सिंह को एसीबी की हेल्प लाइन नंबर से सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि जोरावरपुरा पंचायत समिति इटावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमावती गोयल के खाते में आए पोषाहार के पैसों की राशि का बीस प्रतिशत कमीशन बतौर रिश्वत के आंगनबाड़ी सुपरवाइजर( महिला पर्यवेक्षक ) इंदू अटल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता मीणा के जरिए मांग रही हैं।  सूचना पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया ।  महिला पर्यवेक्षक इंदू अटल एवं अनीता मीणा द्वारा वर्ष 2019-20 में कोरोना काल से पूर्व के पोषाहार के बकाया पेंडिंग बिलों की राशि में से बीस प्रतिशत की राशि की रिश्वत मांगना पाया गया। आरोपी महिला पर्यवेक्षक इंदू अटल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमावती गोयल को अपने कार्यालय इटावा में बुलाया जहां पदमावती गोयल को इंदू अटल ने पीपल्दाा निवासी दलाल महावीर शर्मा के सामने कहा कि उसके खाते में पोषाहार के पैसे आए हैं, उनका बीस प्रतिशत के हिसाब से रुपए महावीर शर्मा को दे देना। इसके बाद दलाल आरोपी महावीर शर्मा  ने पदमावती पर रुपए देने के लिए कई बार कहा कि इंदू के कमीशन के रुपए वह उसे ही दे तथा अनीता मीणा को नहीं देना है।

इससे पूर्व अनिता मीणा आगनबाड़ी कार्यकर्ता आगनबाड़ी केन्द्र भवानीपुरा, पीपल्दा जिला कोटा ने भी पदमावती  गोयल से पोषाहार की राशि का 20 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग इन्दु अटल के लिए की गई। इस बाद एसीबी ने 14 अप्रैल 2022 को  ट्रेप  करने का जाल बिछाया था। इस दौरान महिला सुपरवाइजर अनिता मेहरा, बाल  विकास परिया ेजना अधिकारी ईटावा जिला कोटा एवं  दलाल महावीर शर्मा  पुत्र गोविन्द नारायण निवासी पीपल्दा खुर्द को एसीबी की स्पेशल यूनिट ने पोषाहार  के पैसों में  से 15 प्रतिशत रिश्वत के लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लेकिन  शक होने पर महिला सुपरवाइजर(पर्यवेक्षक ) इन्दु अटल द्वारा  रिश्वत राषि प्राप्त नहीं की गई। इसके बाद एसीबी द्वारा  जानकारी करने पर पता चला है कि इटावा पंचायत समिति में करीब 160 आंगनबाड़ी केन्द्र है जिन पर कोरोना काल से पूर्व के पोषाहार के बिलोंं की राशि प्रत्येक केन्द्र पर करीब 30 से  40 हजार रुपये आई थी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र से इटावा बाल विकास परिया ेजना अधिकारी  के कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवक्षक इन्दु अटल व अनिता मेहरा द्वारा 20  प्रतिशत कमीशन के पैसे रिश्वत के रुप में दलालों के मार्फत मांगे जा रहे थे। महिला  सुपरवाईजर अनिता मेहरा व उसके दलाल महावीर शर्मा  को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में  चह रहे है। दूसरी महिला पर्यवक्षक इन्दु अटल, अनिता मीणा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं दलाल महावीर शर्मा  के विरुद्ध रिश्वत मांंगने का प्रकरण दर्ज किया गया।