Dungarpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल
श्रीडूंगरगढ़। निकटवर्ती गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के गेट के निकट मंगलवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बच्चे की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था।

इसी दौरान बच्चा अचानक स्कूल परिसर से बाहर निकल आया। गेट के पास मौजूद आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया। बालक की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखा किसी तरह कुत्ते को भगाया और बालक को छुड़वाया। तब तक कुत्ता बच्चे के सिर में गहरा घाव कर चुका था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिशा की बैठक में सांसदों-विधायक में हाई-वोल्टेज ड्रामा : सांसद रावत, रोत और एमएलए डामोर में कहासुनी, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा बीच-बचाव
उदयपुर। डूंगरपुर कलक्ट्रेट में सोमवार को ऐसा नजारा सामने आया जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया, जब उदयपुर के सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत और आसपुर विधायक उमेश डामोर के बीच कहासुनी हो गई। एकबारगी माहौल इतना गर्मा गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को डूंगरपुर कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई, जिसमें सांसद-विधायक के अलावा कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमानसिंह राठौड़, एएसपी मुकेश सांखला सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

क्षेत्र की हर समस्या पर चर्चा हो सकती है : रोत
बैठक की शुरूआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे। इस पर सांसद रावत ने एजेंडे के अनुसार योजनाओं के मुद्दे ही रखने की बात कही। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। रोत बोले कि बैठक का अध्यक्ष मैं हूं और इसमें क्षेत्र की हर उस समस्या पर चर्चा हो सकती है जो जनता से जुड़ी है। बहस तब और बढ़ गई, जब रोत ने सांसद डॉ. रावत से कहा कि तुम यहां माहौल खराब करने आए हो, डूंगरपुर का विकास नहीं चाहते हो। इस पर रावत भी तमतमा उठे और रोत के शब्दों पर जमकर आक्रोश जताया। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

15 मिनट तक चला ड्रामा
जब यह बहस चल ही रही थी, तभी आसपुर विधायक उमेश डामोर बहस में कूद पड़े। विधायक डामोर और सांसद रावत के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि डामोर ने सांसद मन्नालाल को धमकाते कहा कि लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा करीब 15 मिनट तक चला। इसके कारण बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षाकर्मियों ने आकर बचाव किया। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

राजनीतिक छिछोरापन : मन्नालाल रावत
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि बैठक के दौरान रोत व विधायक ने राजनीतिक छिछोरापन दिखाया है। बीएपी नेताओं को डूंगरपुर और आदिवासी विकास से कोई मतलब नहीं था, बल्कि राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे शिविरों और विकास कार्यों को लेकर हल्की बयानबाजी की। यहां तक कि आंगनवाड़ी कार्यकताओं को लेकर बहुत निंदाजनक टिप्पणी की। सांसद डॉ रावत ने कहा कि बीएपी सांसद व विधायक के इसी रवैये को लेकर उन्होंने बैठक में खुलकर विरोध किया व मोदी की सरकार की ओर से निर्देशित एजेंडा पर ही चर्चा करने का आग्रह किया, जिस पर बीएपी के इन नेताओं ने बाहर निकल कर देखे लेने और अपशब्द कहकर धमकी दी।

विधायक घोघरा का कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास : बेरिकेटिंग पर चढ़कर नारेबाजी, ढोल बजाकर जमकर प्रदर्शन ; धरना 19वें दिन समाप्त
डूंगरपुर। कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के साथ ही समर्थकों का धरना 19वें दिन बुधवार को खत्म हो गया। इससे पहले विधायक समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी ओर लोग कलेक्ट्रेट पड़ाव पर एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया तथा ढोल बजाए, गैर खेली और फिर विधायक के साथ सैकड़ों समर्थक बेरीकेड्स को धक्का मारकर ऊपर चढ़ गए। इसके बाद विधायक के साथ कुछ युवा कार्यकर्ता पुलिस घेरे में कूद गए व एएसपी, डीएसपी ने समझाइश कर वापस धरने में भेजा। एडीएम, सीईओ, एसीईओ ने आकर उनकी मांगों पर बातचीत की। इसके बाद प्रशासन ने उसकी सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक के साथ समर्थकों का 19 दिनों से चल रहा धरना खत्म हो गया, वहीं कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ विधायक को कंधे पर उठाकर नाचे। विधायक गणेश घोघरा पुलिस की डबल बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, उसके साथ कई कार्यकर्ता भी बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की।

विधायक के साथ कार्यकर्ता बैरिकेट पर चढे़
वही विधायक के साथ कुछ कार्यकर्ता बैरिकेट के दूसरी तरफ पुलिस घेरे में कूदकर कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे, लेकिन एएसपी और डीएसपी तपेंद्र मीणा ने उन्हें रोक लिया और समझाइश की। विधायक कलक्टर और सीईओ को धरने पर बुलाकर बात करने की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही, जिसपर विधायक और कार्यकर्ता वापस धरने पर चले गए तथा प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सुबह से मौके पर रहे। घोघरा ने मनरेगा योजना में काम की स्वीकृतियां जारी करने, बकाया भुगतान देने ओर फसल खराबे का मुआवजा जारी करने की मांग बताई। फिर एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़ भी पहुंच गए व उन्होंने काम मांगने ओर तुरंत स्वीकृति के साथ ही लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया, वहीं विश्वास दिलाया कि किसी भी व्यक्ति के रोजगार मांगने पर उसे रोजगार मुहैया करवा जाएगा। वहीं फसल खराबे का भी अगले 15 दिसंबर तक भुगतान शुरू करने का आश्वासन दिया।

जिलेभर में इस साल में रोजगार गारंटी पर 2197 काम स्वीकृत हैं। पुराने कामों की बात करें तो 10 हजार से ज्यादा काम आज भी चल रहे हैं। जिस पर करीब 66 हजार को रोजगार मिला है तथा 90 पर्सेंट भुगतान कर दिया गया है। जिनका बकाया है उनका भी प्रोसेस में चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान विधायक गणेश घोघरा और समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
-हनुमान सिंह राठौड़, सीईओ, जिला परिषद, डूंगरपुर।

ग्रामीणों की सजगता से शिकारियों का प्लान फेल : तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से जाल और हथियार बरामद
श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना क्षेत्र के सींथल क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ग्रामीणों की सतर्कता से वन्यजीवों का शिकार टल गया। जानकारी के अनुसार, नापासर-गुसाईंसर रोड पर हिंगलाज माता मंदिर के पास तीन युवक वन्यजीवों के शिकार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सींथल निवासी कैलाश कुम्हार रोजाना की तरह अपनी ऊंटगाड़ी से खेळी में पानी डालने पहुंचे, तो उन्होंने वहां जाल बिछाते तीन संदिग्ध युवकों को देखा। शक होने पर उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि व एडवोकेट गणेश दान बीठू को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गणेश दान बीठू मौके पर पहुंचे और वन विभाग व नापासर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों अनिल कुमार वाल्मीकि (18), पंकज कुमार वाल्मीकि (21) और गुलाबचंद उर्फ कालू (20) निवासी मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ को पकड़ लिया। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और दो को और पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिनमें एक नाबालिग है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मैं किसी का गुलाम विधायक नहीं...
डूंगरपुर। राज्यसभा चुनाव से 20 दिन पहले राजस्थान कांग्रेस में खींचतान काफी तेज हो गई है, आदिवासी बहुल क्षेत्र डूंगरपुर में खींचतान का बिगुल आसानी से सुनाई दे रहा है। कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से इस्तीफे की घोषणा के बाद से स्थानीय कांग्रेस संगठन में बगावत बढ़ती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान विधायक गणेश घोघरा ने नाराजगी का मुख्य कारण निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया को बताया। शुक्रवार को गणेश घोघरा ने कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष खोड़निया पर जमकर निशाना साधा। घोघरा ने खोडनिया पर उदयपुर संभाग में कांग्रेस को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही विधायक घोघरा ने आरोप लगाया कि, उदयपुर संभाग में कांग्रेस को कमजोर करने का कार्य दिनेश खोडनिया  कर रहे हैं और सभी को अपना गुलाम बना कर रखना चाहते हैं और वह चाहते हैं, उनके इशारों पर काम करें। विधायक गणेश घोघरा ने प्रेस वार्ता के दौरान यह साफ कहा कि, मैं ऐसे गुलाम की राजनीति नहीं करूंगा और न ही करने दूंगा।

इसी क्रम में विधायक घोघरा ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाए कि, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जिला उपखण्ड अधिकारी सहित 22 कर्मचारियों को बंधक बनाने की गलत रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ग्रामीणों ने उनके सुरपुर पंचायत पहुंचने से पहले ही पंचायत भवन पर ताला लगा दिया था। उन्होंने किसी को भी बंधक नहीं बनाया था। विधायक ग्रामीणों की मांग के समर्थन में सिर्फ धरने पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, जिला कलक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए डूंगरपुर तहसीलदार पर दबाव बनाया। तहसीलदार को सस्पेंड करने की धमकी देकर जबरदस्ती मुकदमा दर्ज करवाया है।

कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष के इशारों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विधायक गणेश घोघरा ने कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवाने, उदयपुर संभाग में कांग्रेस नेताओं को लड़ाने और कांग्रेस को कमजोर करने के आरोप लगाए। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि, दिनेश खोडनिया सीएम के नजदीक होने का फायदा उठाकर संभाग में अपने मन से अधिकारी लगवाते हैं और अपने हिसाब से उनसे काम करवाते हैं। विधायक गणेश घोघरा ने निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, खोडनिया मुझे रिमोट कंट्रोल की तरह चलाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि, विधायक उनके यहां आकर धोक लगाएं, वह जहां चाहे वहां विधायक बैठे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। घोघरा ने कहा कि, में गुलाम विधायक नहीं हूं,  मुझे जनता ने उन्हें चुना है और वे जनता के लिए ही काम करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान इस मौके पर उप जिला प्रमुख, डूंगरपुर प्रधान कांता देवी कोटेड तथा जिपस आदि मौजूद थे।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

विधायक घोघरा को हटाने की मांग, जिला उपखण्ड अधिकारी और अन्य अफसरों को बंधक बनाने का विरोध
डूंगरपुर। जिला उपखण्ड अधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक को पद से हटाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सुरपुर में जिला उपखण्ड अधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में भाजपा विरोध में उतर आई है। भाजपा ने प्रदर्शन कर विधायक गणेश घोघरा को पद से हटाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सुरपुर में ग्रामीणों और विधायक की ओर से जिला उपखण्ड अधिकारी समेत 22 कार्मिकों को बंधक बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में प्रशासन ने विधायक गणेश घोघरा सहित 60 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इससे नाराज होकर विधायक गणेश घोघरा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

वहीं भाजपा भी इसे अब मुद्दा बना रही है। इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक गणेश घोघरा को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने बताया कि, शिविर में सरकारी कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें भवन के अंदर बंदकर ताला लगा देना डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा का गैर जिम्मेदाराना कृत्य है। इस मौके पर पंड्या ने कहा कि, जिस विधायक को अपनी सरकार एवं अपने सरकारी तंत्र पर भरोसा नहीं है ऐसे विधायक को अपने पद पर रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। विधायक अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए और अपना जनाधार गिरता देख डूंगरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने घोघरा की ओर से दिए गए इस्तीफे को भी एक नाटक बताया और कहा कि, अगर उन्हें इस्तीफा देना ही था तो विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजते। भाजपा ने कहा कि, विधायक सरकारी कर्मचारियों से माफी मांगें। वहीं भाजपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विधायक गणेश घोघरा को पद मुक्त करने की मांग की है।

गणेश घोघरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा इस्तीफा
डूंगरपुर।विवादों में आने के बाद बुधवार को कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजा है। गणेश घोघरा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता की आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ विधायक होने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से घोघरा नाराज चल रहे है।

गौर करने की बात है कि डूंगरपुर से विधायक गणेश घोघरा ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को ना भेजकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर करते है या नहीं उन पर निर्भर करता है।  राजनीति में अक्सर देखने को मिलता है कि विधायक सरकार और पार्टी पर  इस्तीफा भेजकर दबाव बनाते है। बहरहाल  घोघरा के इस्तीफा भेजने के साथ ही कांग्रेसी गलियारों में कई राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई है।

उल्लेखनिय है कि डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा पर एसडीम सहित कई अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। मंगलवार को डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा पर डूंगरपुर की सुरपुर पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान एसडीम सहित विभिन्न अधिकारियों को पंचायत भवन में बंधक बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। डूंगरपुर के तहसीलदार ने विधायक पर गैरकानूनी तरीके से काम कराने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करवाया था।  गणेश घोगरा का विवादों से गहरा नाता रहा है, इससे पहले भी वह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।