temperature heat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मानसून में देरी से गर्मी का असर नहीं हो रहा कम
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की झमाझम के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। प्री-मानसून की बारिश सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा होने के बावजूद गर्मी और उमस से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। लोगों को अभी दो दिन और गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 जून से राज्य में बारिश शुरू होने की संभावना व्यक्त की है, जो अगले तीन दिन तक दक्षिण राजस्थान के कुछ ही हिस्से में होने की संभावना है, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 27 जून से मानसून के प्रवेश के साथ ही राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही और राजसमंद एरिया से बारिश का दौर शुरू होगा।

अभी मानसून दक्षिण-पश्चिमी सीमा राजस्थान के झालावाड़ के पास से होकर गुजर रहा है। राजस्थान में मानसून आने की सामान्य तारीख 26 जून मानी जाती है। विशेषज्ञों की माने तो मानसून 2 दिन की देरी से प्रवेश हो सकता है। प्रदेश के अधिकंश इलाकों में शनिवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे। जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर समेत सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। प्रदेश में जैसलमेर जिला 44.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी जयपुर में भी दिन में गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहा और दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में भी गर्मी का असर बढ़ने से 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अब आगे क्या
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एरिया में बारिश हो सकती है। इसी तरह 28 और 29 जून को उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में बारिश होने की संभावना है।

नौतपा में गर्मी और तेज लू का नहीं बरपेगा कहर
जयपुर। प्रदेश में इस बार नौतपा में गर्मी और तेज लू का कहर नहीं बरपेगा। नौतपा 25 मई से शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 24-25 को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, बरिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में लू और गर्मी असर दिखा सकती है। माना जाता है कि नौतपा में सूर्य के आग उगलने से धरती तपती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगा। 21 जून से सूर्य के कर्क रेखा पर आने से उसकी वेव सीधी धरती पर आती है, इससे भी तापमान एक साथ बढ़ जाता है। रोहिणी नक्षत्र में नौ दिन गर्मी अधिक रहती है। तेज लू चलती है तो आर्द्रा अर्थात आषाढ़ (मानसून सक्रिय रहता है) में खूब बरसात होती है। बाड़मेर के लोकभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार दीपसिंह भाटी दीप कहते हैं, यह बहुत पुरानी कहावत है, जो राजस्थानी लोक मानस में रची-बसी हुई है।

24-25 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा, जिससे पूर्वी राजस्थान में आंधी, बारिश की संभावना है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान में नौतपा अधिक असर नहीं दिखाएगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा।
- राधेश्याम शर्मा, निदेशक,  मौसम विभाग, जयपुर

नौतपा के दौरान संवहनीय धाराओं का प्रभाव बढ़ जाता है, इससे तापमान में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि होने से गर्मी का असर बढ़ जाता है।
- डॉ. धर्मवीर गुर्जर, भूगोल शास्त्री, अलवर