tussle - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो पंचायतों की खींचतान में अटका विकास कार्य
चौमहला। चौमहला कस्बे का वार्ड नम्बर 13 दो पंचायतों के सीमांकन में होने के कारण इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां कुछ इलाके में जमीन ग्राम पंचायत तलावली की है। यहां के रहवासी चौमहला निवासी कहलाते है तथा लोगों के राशन कार्ड व मतदाता परिचय पत्र भी चौमहला के बने हुए है।  कस्बे का वार्ड 13 नई आबादी,शनि मंदिर रोड, विलावली रोड,सिटी पैलेस क्षेत्र तलावली ग्राम पंचायत की जमीन पर बसा है, जबकि यह क्षेत्र ग्राम पंचायत चौमहला में आता है।

ग्राम पंचायत तलावली का गांव विलावली तथा चौमहला दोनो एक हो चुके है। विलावली रोड पर सड़क के दोनों ओर दुकानें व घर बनकर काफी बस्ती हो गई तथा काफी चहल पहल रहने लगी है। कहने को तो यह जमीन तलावली ग्राम पंचायत की है , राजस्व रिकार्ड भी तलावली ग्राम पंचायत का दर्शाता है, लेकिन चौमहला की बढ़ती जनसंख्या व व्यापार व्यवसाय के उद्देश्य से यहां बड़ी संख्या में मकान व दुकानेंं बन गई तथा चौमहला कस्बे का ही हिस्सा माना जाता है। लेकिन इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यहां पेयजल का संकट है। यहां चौमहला जलदाय विभाग ने पाइप लाइन नहीं बिछा रखी है। गलियों में सड़क,नालियों का अभाव है। बरसात में लोगों को काफी परेशानी आती है। वर्तमान में गन्दा पानी रास्तो में बहता रहता है, जिससे बीमारियां होने का भय बना रहता है। साथ ही सड़क व बस्ती में स्ट्रीट लाइट नहीं है। यहां के रहवासियों के राशन कार्ड,मतदाता परिचय पत्र चौमहला के बने हुए है,यह वार्ड ग्राम पंचायत चौमहला का वार्ड 13 कहलाता है। इस क्षेत्र में कोई मकान निर्माण होता है तो उसकी भवन निर्माण की स्वीकृति ग्राम पंचायत तलावली से ली जाती है। जब किसी समस्या या किसी कार्य के लिए कोई नागरिक जाता है तो वह अन्य पंचायत क्षेत्र का मामला कर पल्ला झाड़ लेते है।

प्रशासन गांव के संग फॉलो केम्प में सुनाई पीड़ा
वार्ड नम्बर 13 के एक मोहल्ले में नालियां नहीं होने तथा रास्ते में गन्दगी कीचड़ होने से दु:खी मोहल्लेवासियों ने प्रशासन गांव के संग फॉलो शिविर में उपखण्ड अधिकारी को अपनी पीड़ा सुनाई, जिस पर ग्राम पंचायत तलावली से स्वीकृति लेकर ग्राम पंचायत चौमहला द्वारा अतिक्रमण हटाकर नाली निर्माण का कार्य हाल में शुरू हुआ। विलावली रोड पर दोनों ओर बसी नई बस्तियों में सड़क ,स्ट्रीट लाइट व जलदाय विभाग का अभाव है, जिससे यहां के रहवासियों  काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से पूरी बस्ती अंधेरे में डूबी रहती है।

विलावली रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है तथा इस क्षेत्र में जलदाय विभाग की पाइप लाइन नहीं होने से यहां के रहवासियों को पेयजल का संकट बना रहता है। -  खुशाल राठौर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य

शनि मंदिर रोड पर सड़क व नालियों का अभाव है, जिससे लोगों को परेशानी होती है , बरसात में रास्ते में दो- दो फिट पानी भरा रहता है। - महावीर लोढा, ग्रामीण

सिटी पैलेस इलाके में सड़क स्ट्रीट लाइट व नालियां नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।
- संजय राठौर, ग्रामीण

एक गली में इंटरलॉकिंग स्वीकृत हो चुकी है और एक गली में बन चुका है, अन्य जगह के प्रस्ताव भिजवा रखे है, स्वीकृति मिलते ही कार्य होगा।
-सुरेंद्र सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत तलावली

इस क्षेत्र में नाली निर्माण सड़क निर्माण व स्ट्रीट लाइट का कार्य प्रस्तावित है, एक गली में नाली का निर्माण कार्य चल रहा है।
-प्रेमलता अशोक भण्डारी, सरपंच ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला

कोविड हेल्थ वर्कर फिर पहुंचे पीसीसी, पहले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, पीसीसी पदाधिकारियों से नोकझोंक, अंत में डोटासरा से वार्ता
जयपुर। कांग्रेस मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। कोविड हेल्थ वर्कर ने नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यालय के गेट पहुंचकर हंगामा किया।

इन वर्कर के जबरन अंदर घुसने पर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई।  धक्का-मुक्की से नाराज सीएचए कर्मचारियों ने पीसीसी पदाधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पीसीसी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। उसके बाद 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा से बातचीत के लिए बुलाया। सीएचए कर्मचारियों ने सोमवार को भी पीसीसी मुख्यालय में जमकर हंगामा कर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।

हजारों पौधे प्यासे मर गए, हरियाली हो गई बर्बाद
झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद तथा नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया की खींचतान के चलते झालावाड़ शहर से गुजरने वाले सिटी फोरलेन को आकर्षक बनाने वाली हरियाली बर्बाद हो गई है। दोनों विभाग अपनी-अपनी बातें कह रहे हैं, लेकिन सिटी फोरलेन को संभाल कोई भी नहीं रहा है, जिसके चलते डिवाइडर के ऊपर लगाए पौधे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं, जिन को लेकर प्रशासन भी कोई सजगता नहीं दिखा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि झालावाड़ शहर के वृंदावन से गिंदौर गांव तक सिटी फोरलेन का निर्माण किया गया था, जिस के मध्य डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटों के अतिरिक्त फूल वाले पौधे भी लगाए जाने थे। ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण करने के साथ ही डिवाइडर पर फूलदार पौधे भी रोपे गए, जिनके कारण कुछ ही समय में सिटी फोरलेन पर काफी हरियाली नजर आने लगी और सड़क काफी आकर्षक दिखने लगी थी।  ठेकेदार द्वारा काम पूरा कर दिए जाने के पश्चात इन पौधों की देखभाल किस विभाग द्वारा किया जाना है, प्रशासनिक तौर पर निर्धारित होना था जो आज तक नहीं हो पाया है । इस बीच पूरी हरियाली बर्बाद हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई द्वारा इस सड़क के रखरखाव और पेड़ पौधों की जिम्मेदारी नगर परिषद झालावाड़ को संभलानी थी, किंतु अब तक हैंड ओवर टेकन ओवर की कार्यवाही पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते दोनों ही विभाग पौधों को पानी पिलाने का काम नहीं कर रहे हैं और पौधे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।

नगर परिषद आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व तक नगर परिषद द्वारा सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी पिलाने के लिए आदमी तैनात किया गया था तथा पौधों को लगातार पानी पिलाया जा रहा था, किंतु एनएचएआई द्वारा अब तक सड़क परिषद को नहीं संभलाने के चलते अब परिषद द्वारा मामले में फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा नगर परिषद को कई बार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गई है फिर भी नगर परिषद द्वारा सड़क को संभालने की कार्यवाही नहीं की जा रही है, ऐसे में दोनों ही विभाग अपना अपना पक्ष रख रहे हैं, किंतु यहां पर सबसे महत्वपूर्ण है प्रशासनिक की चुप्पी, जो करोड़ों की लागत से बने सिटी फोरलेन की हरियाली को बर्बाद होते हुए प्रशासनिक अधिकारी चुपचाप देख रहे हैं, और दोनों ही विभागों पर जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही है।

हमने झालावाड़ नगर परिषद को कई बार पत्र लिखे हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
-जेपी गुप्ता, पीडी, एनएचएआई, झालावाड़

एनएचएआई द्वारा सिटी फोरलेन बनाया गया है, लेकिन अभी तक उनके द्वारा सड़क नगर परिषद को नहीं संभलाई गई है। पौधों के पानी के लिए व्यवस्था कर रखी थी किंतु अब हमारी तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।
-दयावती सैनी, आयुक्त, नगर परिषद झालावाड़