jhalawar municipal council - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद के चुनाव में कांग्र्रेस का बोर्ड बना है, जबकि 7 नगर निकायों में 4 पर भाजपा और 3 नगर निकायों में कांग्रेस विजयी रही। पिड़ावा नगर पालिका में भले ही कांग्रेस विजयी रही, लेकिन यहां भाजपा आप के 5 पार्षदों पर दाव खेलती है तो संभवत जीत की गणित बिगाड़ सकती है।

सोमवार को हुई मतगणना में झालावाड़ नगर परिषद में 45 वार्डो में से (13 भाजपा , 29 कांग्रेस, आप 1 और 2 निर्दलीय) प्रत्याशी विजयी रहे। पिड़ावा के 20 वार्डो में से  (6 भाजपा, 8 कांग्रेस, 5 आप और 1 निर्दलीय)। भवानीमंडी 40 वार्डो में से (13 भाजपा, 26 कांग्रेस और 1 निर्दलीय)।

झालरापाटन 35 वार्डो में से (22 भाजपा, 8 कांग्रेस, 5 आप) । डग के 20 वार्डों में से ( 6 भाजपा, 14 कांग्रेस)। अकलेरा के 35 वार्डों में ( 25 भाजपा, 8 कांग्रेस और 2 निर्दलीय) । खानपुर 25 वार्डों में से ( 7 भाजपा, 18 कांग्रेस)  और मनोहरथाना में 20 वार्डों में से 11 भाजपा, 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विजयी हुए है।

हजारों पौधे प्यासे मर गए, हरियाली हो गई बर्बाद
झालावाड़। झालावाड़ नगर परिषद तथा नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया की खींचतान के चलते झालावाड़ शहर से गुजरने वाले सिटी फोरलेन को आकर्षक बनाने वाली हरियाली बर्बाद हो गई है। दोनों विभाग अपनी-अपनी बातें कह रहे हैं, लेकिन सिटी फोरलेन को संभाल कोई भी नहीं रहा है, जिसके चलते डिवाइडर के ऊपर लगाए पौधे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं, जिन को लेकर प्रशासन भी कोई सजगता नहीं दिखा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि झालावाड़ शहर के वृंदावन से गिंदौर गांव तक सिटी फोरलेन का निर्माण किया गया था, जिस के मध्य डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटों के अतिरिक्त फूल वाले पौधे भी लगाए जाने थे। ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण करने के साथ ही डिवाइडर पर फूलदार पौधे भी रोपे गए, जिनके कारण कुछ ही समय में सिटी फोरलेन पर काफी हरियाली नजर आने लगी और सड़क काफी आकर्षक दिखने लगी थी।  ठेकेदार द्वारा काम पूरा कर दिए जाने के पश्चात इन पौधों की देखभाल किस विभाग द्वारा किया जाना है, प्रशासनिक तौर पर निर्धारित होना था जो आज तक नहीं हो पाया है । इस बीच पूरी हरियाली बर्बाद हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई द्वारा इस सड़क के रखरखाव और पेड़ पौधों की जिम्मेदारी नगर परिषद झालावाड़ को संभलानी थी, किंतु अब तक हैंड ओवर टेकन ओवर की कार्यवाही पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते दोनों ही विभाग पौधों को पानी पिलाने का काम नहीं कर रहे हैं और पौधे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।

नगर परिषद आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व तक नगर परिषद द्वारा सिटी फोरलेन के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी पिलाने के लिए आदमी तैनात किया गया था तथा पौधों को लगातार पानी पिलाया जा रहा था, किंतु एनएचएआई द्वारा अब तक सड़क परिषद को नहीं संभलाने के चलते अब परिषद द्वारा मामले में फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा नगर परिषद को कई बार पत्रों के माध्यम से सूचना दे दी गई है फिर भी नगर परिषद द्वारा सड़क को संभालने की कार्यवाही नहीं की जा रही है, ऐसे में दोनों ही विभाग अपना अपना पक्ष रख रहे हैं, किंतु यहां पर सबसे महत्वपूर्ण है प्रशासनिक की चुप्पी, जो करोड़ों की लागत से बने सिटी फोरलेन की हरियाली को बर्बाद होते हुए प्रशासनिक अधिकारी चुपचाप देख रहे हैं, और दोनों ही विभागों पर जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही है।

हमने झालावाड़ नगर परिषद को कई बार पत्र लिखे हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
-जेपी गुप्ता, पीडी, एनएचएआई, झालावाड़

एनएचएआई द्वारा सिटी फोरलेन बनाया गया है, लेकिन अभी तक उनके द्वारा सड़क नगर परिषद को नहीं संभलाई गई है। पौधों के पानी के लिए व्यवस्था कर रखी थी किंतु अब हमारी तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।
-दयावती सैनी, आयुक्त, नगर परिषद झालावाड़