Board Exam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्य स्तरीय समान परीक्षा सात मार्च से : दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं कल से, बोर्ड ने कीं तैयारियां पूरी
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने सत्र 2025-26 के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं राज्य स्तरीय समान परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थियों की परीक्षाएं विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फ रवरी से शुरू होंगी। कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फ रवरी से और 5 वीं की परीक्षा 20 फ रवरी से आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी, जबकि कक्षा तीन से सात सीबी तक की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ की जाएंगी।

कक्षावार परीक्षा तिथियां
प्रात: 8:30 से
11:45 बजे तक
कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड
परीक्षा 12 फरवरी से
दोपहर 1.30 से
4.00 बजे तक
कक्षा 8वीं परीक्षा,
19 फ रवरी से
-कक्षा 5वीं परीक्षा,
20 फरवरी से
प्रथम पारी- 8.30 से 11.45 तक, द्वितीय पारी- अपराह् 1.00 से
सायं 4.15 बजे तक
राज्य स्तरीय समान
परीक्षा- कक्षा 9 व 11,
7 मार्च से
राज्य स्तरीय समान परीक्षा- कक्षा 3 से 7, 14 मार्च से

परीक्षाओं के सफल संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण
बोर्ड ने सभी स्कूलों और विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करें। इन परीक्षाओं के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। परीक्षाओं के लिए आवश्यक वीक्षकों की नियुक्ति कर ली गई है। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा से भी वीक्षक लगाए गए हैं।

अब तक जारी नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम : कार्मिकों के अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का दिखने लगा असर, परीक्षा केन्द्रों के मिनिट्स भी जारी नहीं हुए
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रविवार को अवकाश के बावजूद कर्मचारियों की हलचल नजर आई। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अपनी मांग के समर्थन में अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार को लेकर अपने यूनियन ऑफिस में जमे रहे। यूनियन अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और महामंत्री करण सिंह यादव ने अवकाश के दिन बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले कार्मिकों पर नजर रखी। कुछ कार्मिक वहां पहुंचे जरूर लेकिन यूनियन पदाधिकारी को देखकर वापस बैरंग लौट गए। बोर्ड प्रशासन और मंत्रालयिक कर्मचारी यूनियन के बीच ठनी इस आपाधापी के बीच फरवरी माह में प्रस्तावित बोर्ड की सालाना परीक्षा पर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। इसका असर है कि आज तक भी टाइम टेबल जारी नहीं हो सका है जबकि फरवरी माह में परीक्षा आयोजत होनी है।

यही नहीं, बोर्ड के प्रदेश के 10 जिलों के केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स भी अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुए 20 दिन का समय गुजर चुका है। इधर, शिक्षामंत्री मदन दिलावर का 11 दिसम्बर को बोर्ड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक वह यहां बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए आ रहे हैं।  आंदोलन का असर परीक्षा के दौरान कॉपी कलेक्शन पर भी पड़ेगा। इतना ही नहीं, 15 दिसम्बर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन जिला मुख्यालयों पर अभी तक प्रैक्टिकल सामग्री नहीं भेजी जा सकी है। कर्मचारी यूनियन के परीक्षा फॉर्म के अतिरिक्त कार्य नहीं करने के आह्वान के कारण लगभग 14 लाख आवेदन पत्रों की जांच के बाद उनके 5 साल तक संशोधन की जिम्मेदारी तय करना बड़ी चुनौती होगी।

सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान देय छूट और सुविधाओं का लाभ
अजमेर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को 10वीं व 12वीं में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन (चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड्स) श्रेणी के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान देय छूट और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए 9 से 22 सितम्बर तक इनका विवरण मय दस्तावेज परीक्षा संगम पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रस्तावित हैं।

बोर्ड ने स्कूल प्रधानों से कहा है कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान कई छूट और सुविधाएं दी जाती है। स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल में लॉगिन कर यह जान सकते हैं कि किस श्रेणी के विद्यार्थियों को उनकी नि:शक्कता के अनुसार छूट और सुविधाएं दी जाती हैं। इसके बाद संबंधित श्रेणी का चयन किया जा सकता है। जिससे कि यह विवरण विद्यार्थी के प्रवेश-पत्र पर भी उपलब्ध कराया जा सके।

बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञ डॉ. संजय पाराशर से खास बात-चीत : कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं बेहतर रणनीति
जयपुर। हर विद्यार्थी के जीवन में बोर्ड परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई काफी नहीं होती। इसके लिए सही रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन तकनीकों को अपनाना भी आवश्यक होता है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित करेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञ डॉ. संजय पाराशर से खास बात-चीत की।

सवाल: विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव), लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए कैसे तैयारी करें?
जवाब: विभिन्न प्रकार के प्रश्नों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक छात्र को विषय के प्रत्येक सूक्ष्म विवरण को ठीक से समझना चाहिए। पूर्ण आत्मविश्वास आपको आवश्यक रणनीतियों के साथ सभी प्रश्नों को हल करने की क्षमता प्रदान करेगा। किसी विषय का सूक्ष्मता से अध्ययन करने से आप वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) और व्यक्तिपरक (सब्जेक्टिव) प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं।

सवाल: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन कैसे किया जाना चाहिए?
जवाब: बोर्ड परीक्षा विषय के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण करती है। समझने के कौशल के आधार पर, एक छात्र को विषयों की आवश्यकता के आधार पर सभी विषयों को पर्याप्त समय देना चाहिए। रणनीतियां समय का पालन करने की मांग नहीं करेंगी, बल्कि यह सभी विषयों के अभ्यास और पुनरीक्षण की मांग करेंगी ताकि परीक्षा से पहले यह बोझ न बन पाए।

सवाल: उत्तर पुस्तिका जांचने की प्रक्रिया क्या होती है और परीक्षक किन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देते हैं?
जवाब: परीक्षक उत्तर के व्यवस्थित गठन की मांग करते हैं। विद्यार्थी को अपने उत्तर को तीन भाग में बांटना चाहिए। उत्तर की शुरुआत परिचयात्मक (इंट्रोडक्टरी) के साथ शुरू करने के बाद प्रमुख (मेन कंटेंट) की तरफ बढ़ना चाहिए और जवाब को समापन के साथ खत्म करना चाहिए। यह आपके व्यवस्थित शिक्षण-कौशल का एक स्पष्ट दृष्टिकोण प्रदान करेगा। परीक्षक को भी जवाब पढ़ने में आसानी होगी और अच्छे अंक भी मिलेंगे।

सवाल: परीक्षा का समय नजदीक आने पर तनाव और घबराहट से बचने के लिए छात्रों को क्या करना चाहिए?
जवाब: जब कोई छात्र समय पर अध्यायों के सभी क्षेत्रों का अध्ययन करेगा, तो परीक्षा से पहले यह बोझ नहीं बनेगा। यह रणनीति छात्रों को लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और द्दढ़ संकल्प प्रदान करेगी। इस रणनीति से छात्र परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और चिंता से भी निजात मिल जाएगी।

सवाल: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे प्रभावी अध्ययन रणनीति क्या होनी चाहिए?
जवाब: निरंतर परिश्रम के साथ सभी विषयों का त्वरित पुनरीक्षण परीक्षा की विफलताओं पर काबू पाने के लिए सबसे अच्छी रणनीति साबित होगी। परीक्षा से पहले सभी विषय को अच्छे से रिवाइज करना जरूरी है। विद्यार्थियों को सभी विषय को रिवाइज करना चाहिए।

सवाल: परीक्षा में समय प्रबंधन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
जवाब: विभिन्न सवालों की आवश्यकता के आधार पर समय का उचित वितरण समय की बचत और अध्ययन के कुशल प्रबंधन में सहायक होगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को जिस सवाल का जवाब आ रहा है उसे पहले हल करना चाहिए। ताकि बचे हुए समय में बाकी सवालोें को हल किया जा सकेगा।

सवाल: बोर्ड परीक्षा के लिए किन किताबों और अध्ययन सामग्रियों का उपयोग करना चाहिए?
जवाब: शिक्षकों का पूर्ण मार्गदर्शन और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए आवश्यक मुख्य ज्ञान में सहायता करेगा। इसके अलावा सैंपल पेपर और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का प्रभावी विश्लेषण परीक्षा के लिए सर्वोत्तम संसाधन सामग्री बन जाएगा।

सवाल: परीक्षा में लिखने की आदत सुधारने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
जवाब: उत्तर लेखन कौशल में सुधार के लिए, एक छात्र को उन विषयों का अच्छी तरह से अभ्यास करना चाहिए जिस विषय को समझने में उसे दिक्कत हो रही हो। इन विषयों को उचित रूप से विश्लेषित किया जाना चाहिए ताकि उत्तर सुव्यवस्थित रूप में लिखे जा सकें। इसके अलावा, दिए गए उत्तरों को उचित आकार देने के लिए पिछले वर्ष के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का उचित विश्लेषण भी करना चाहिए।

सवाल: रिवीजन करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ताकि सभी विषयों को अच्छे से दोहराया जा सके?
जवाब: कम महत्व वाले विषय पर कम समय देना चाहिए और अधिक महत्व वाले विषयों पर अधिक समय देने से विषयों के सही विश्लेषण में मदद मिलेगी। इस प्रकार पुनरीक्षण को व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

सवाल: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान कैसे दिया जाए?
जवाब: महत्वपूर्ण विषयों के प्रमुख चेप्टर को दो से तीन बार रिवाइज करना चाहिए। जवाब लिखते समय प्रमुख शब्दावली को चिह्नित करना चाहिए। प्रमुख विषयों का निरंतर पुनरीक्षण आपको महत्वपूर्ण अध्यायों की बेहतर समझ प्रदान करेगा।

छात्र आमतौर पर एग्जाम में कौन सी गलतियां करता है और उन्हें कैसे रोका जा सकता है?
जवाब: छात्र प्रश्नों का उत्तर देने में जल्दबाजी करते हैं। दिए गए उत्तरों के समय पर संशोधन के माध्यम से इस समस्या को हल किया जा सकता है। अन्यथा जल्दबाजी में दिए गए उत्तर आगे चलकर अपेक्षित रूप में उत्तर न दे पाने के पश्चाताप में बदल जाते हैं। उत्तरों का अनुशासित पुनरीक्षण हमारे अंकन विश्लेषण पर विश्वास प्रदान करेगा। इसके अलावा, परीक्षक को त्वरित उत्तर देने के लिए छात्र को उत्तर व्यवस्थित बिंदुओं में अंकित करना चाहिए। प्रमुख शब्दावली को हाइलाइट करने से आपकी कॉपी और भी उत्कृष्ट हो जाती हैं।

जयपुर में 500 से ज्यादा बोर्ड परीक्षा केंद्र नवगठित जिलों से लगाने होंगे वीक्षक
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। जयपुर शहर में 500 से ज्यादा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नवगठित जिलों से वीक्षक लगाने होंगे। इससे जिले में बोर्ड परीक्षाओं में व्यवधान आएगा। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में अंतरजिला वीक्षक व केंद्राधीक्षक लगाने के लिए शिक्षकों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के प्रशासक एवं सचिव से कहा कि जयपुर जिले का विभाजन होने से बोर्ड परीक्षा 2024 जिला जयपुर शहर में केंद्राधीक्षक और वीक्षको का टोटा देखने को मिलेगा, क्योंकि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से शहर के निजी व सरकारी विद्यालयों में वीक्षक लगाए जाते रहे हैं। जयपुर शहर में लगभग 500 बोर्ड परीक्षा केंद्र निजी विद्यालयों में हैं, जिनमें हर वर्ष सरकारी शिक्षकों को वीक्षक लगाया जाता है। शहर के लगभग सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा केंद्र होने से वहां के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में नहीं लगाया जाता है, क्योंकि उनमें भी वीक्षक कम पड़ते हैं। ऐसे में इस बार निजी विद्यालयों में वीक्षक व केन्द्राधीक्षकों का टोटा हो सकता है।

आज शुरु हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, जयपुर में 571 केन्द्रों पर परीक्षा
जयपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मनोविज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी जयपुर में गांधी सर्किल  स्थित  पोद्दार स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर आज पहले दिन मात्र दो ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वजह है स्कूलों में मनोविज्ञान विषय का ना होना, जिसके चलते परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।

प्रदेश में परीक्षाओं के लिए इस वर्ष 6,081 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें  12वीं कक्षा में 10 लाख 31 हजार 72, प्रवेशिका में 7 हजार 142 और वरिष्ठ उपाध्याय में 5 हजार 609 परीक्षार्थी और  10वीं कक्षा में 10 लाख 68 हजार 383 परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 12 अप्रेल को समाप्त होगी।  परीक्षा का आयोजन एक पारी में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक किया जा रहा है। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगी।

जयपुर जिले में 571 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए जयपुर जिले में 442 राजकीय स्कूलों और 129 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।  जयपुर जिले में उच्च माध्यमिक परीक्षा में 117119 और माध्यमिक परीक्षा में 114567 परीक्षार्थी यानी कुल 231686 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

3 अप्रैल की परीक्षा अब 4 को
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड   अजमेर की ओर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एक छुट्टी की चूक के कारण हुआ है। परीक्षा कार्यक्रम के बीच में छुट्टी पड़ने से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सोमवार, तीन अप्रैल को निर्धारित परीक्षा को टाला गया है। आरबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा अब एक दिन बाद मंगलवार, चार अप्रैल  को आयोजित की जाएगी।

दृष्टिहीन, सूर्यमुखी, मायोपिया, सेरिब्रल पॉल्सी, पोलियो, आटिज्म, मंदबुदिृध, लर्निंग डिसआर्डर, थैलेसीमिया, हिमोफिलिया सहित मूक बधिर बच्चे जिन्होंने अपनी बीमारी से संबंधित प्रमाणपत्र बोर्ड में दिए हैं न्यूनतम 40प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त समय और 75 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता पर श्रुतलेखक भी दिया जाएगा।

मोबाइल पर रोक
बोर्ड ने परीक्षा की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर केवल राजकीय शिक्षक और कार्मिकों को ही परीक्षा से  जुड़े कार्यो की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि संचार और तकनीकी के नए साधनों से कहीं परीक्षा व्यवस्था में सेंध न लगे इस दृष्टि से वह सजग रहें। परीक्षा काल में परीक्षार्थी और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों का मोबाइल के साथ परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा के तनाव में दसवीं के छात्र ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत
कोटा ।  विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात जहर खाने से दसवीं कक्षा के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई । बताया जाता है कि छात्र ने परीक्षा के तनाव के चलते शुक्रवार रात 9 बजे घर पर अज्ञात जहर का सेवन कर लिया था।  उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया । रात को करीब 12 बजे उसे फि र से उल्टियां होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।   पुलिस निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि छात्र सूरज कुमार उम्र 15 साल पुत्र पन्नू कुमार मुजफ्फ रपुर बिहार का रहने वाला था जो हाल में संजय नगर क्षेत्र में परिवार सहित पिछले 10 साल से रह रहा था। सूरज दसवीं का छात्र था। बोर्ड परीक्षा के चलते छात्र मानसिक तनाव में चल रहा था ।  पूछताछ में सामने आया कि मृतक के पिता पन्नू कुमार सिंह मल्टीमेटल कंपनी में मजदूरी का काम करता है।  दो बेटों में सूरज बड़ा लड़का था। शाम को सूरज ने अपने पिता को चाय बना कर पिलाई। जिसके बाद  पिता ड्यूटी पर चला गया था। ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उसे सूरज की तबीयत खराब होने की सूचना मिली।  इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया ।  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एएसआई सीताराम ने बताया की प्रथम दृष्टया जहर का सेवन करने से छात्र की मौत का मामला सामने आ रहा है।  परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया |

विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम में बेटियां फिर अव्वल
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के 2 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इनमें विज्ञान और वाणिज्य संकाय शामिल हैं। दोनों ही परिणाम में हर वर्ष की भांति इस बार भी बेटियां फिर अव्वल रही। विज्ञान का परिणाम 96.53 प्रतिशत और वाणिज्य का 97.53 फीसदी रहा। बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने वेबसाइट पर क्लिक कर पहले विज्ञान और फिर वाणिज्य के नतीजे जारी किए। गत वर्ष के मुकाबले विज्ञान में 2.99 और वाणिज्य में 2.20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। विज्ञान में छात्राओं का परिणाम 97.57 फीसदी और छात्रों का 95.98 प्रतिशत रहा। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में छात्राओं का 98.62 प्रतिशत और छात्रों का 96.93 फीसदी रहा। विज्ञान संकाय में इस वर्ष 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 परीक्षा में बैठे। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 27 हजार 7 और प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 3 हजार 184 थी। इनमें से 2 लाख 22 हजार 210 छात्र-छात्राएं पास हुए। नियमित का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.17 और प्राइवेट का 51.26 प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय में 27 हजार 325 ने परीक्षा के लिए आवेदन किया और सम्मिलित 27 हजार 13 ही हुए। इनमें भी 26 हजार 882 नियमित और 131 प्राइवेट परीक्षार्थी बैठे। परिणाम में 26 हजार 346 उत्तीर्ण किए गए। नियमित परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.75 प्रतिशत और प्राइवेट का 52.67 फीसदी रहा।

साल-दर-साल विज्ञान और वाणिज्य में घटता रुझान
कभी दसवीं के नतीजों के बाद डॉक्टर, इंजीनियर, सीए और सीएस बनने के लिए ग्यारहवीं कक्षा से ही विज्ञान और फिर वाणिज्य संकाय का चुनाव करने के लिए मचने वाली होड़ अब साल-दर-साल कम होती जा रही है। बोर्ड के सालाना नतीजों में तेजी से गिरावट हो रही है। इन संकाय में परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं की घटती संख्या उनके कम होते रुझान की ओर इशारा करती है। इस वर्ष विज्ञान की परीक्षा के लिए 2 लाख 30 हजार 191 ने परीक्षा दी, जबकि गत वर्ष ये संख्या 2 लाख 35 हजार 954 थी, लेकिन इस बार 5 हजार 763 परीक्षार्थी कम हो गए।इसी संकाय में वर्ष 2020 में 2 लाख 37 हजार 305 और 2019 में 2 लाख 57 हजार 719 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। यही हाल वाणिज्य संकाय का भी है। इस वर्ष यहां 27 हजार 13 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जबकि गत वर्ष यह संख्या 31 हजार 989 थी जो इस वर्ष के मुकाबले 4 हजार 976 अधिक थी। इससे अधिक वर्ष 2020 में 36 हजार 68 ने परीक्षा दी और 2019 में इनकी संख्या 41 हजार 651 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। लेकिन हर वर्ष घट रही संख्या से न तो राज्य सरकार को कोई सरोकार है और न ही शिक्षा विभाग व अभिभावकों का नजर आ रहा है।

बोर्ड परीक्षा के समय घंटों बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च से पढ़ने को मजबूर हुए छात्र
गामछ। बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे जी जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से बच्चे मोबाइल की टॉर्च के उजाले में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। रात के वक्त बिजली न आने की वजह से बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मोबाइल की टॉर्च के उजाले में क्यों कर रहे हैं पढ़ाई?
दरअसल  जिले के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में दिन और रात के समय बिजली गुल रहती है। बच्चे दिन के समय तो जैसे-तैसे पढ़ाई कर लेते हैं। मगर रात के समय बिजली नहीं आने से अंधेरा रहता है। इसलिए अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर जितना हो सकता है, परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं। हालांकि एक तरफ तो बिजली गुल रहने से अंधेरा रहता है, वहीं दूसरी तरफ कूलर-पंखा नहीं चलने से गर्मी से भी जूझना पड़ता है।

बिजली समस्या को लेकर यह बोले स्टूडेंस्ट्स
स्टूडेंट्स का कहना है कि हमारी बोर्ड परीक्षा चल रही है लेकिन हम पढ़ाई कैसे करें क्योंकि बिजली गुल रहती है। अंधेरा होने की वजह से पढ़ाई करने के लिए हमें मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ रहा है। बच्चों ने कहा कि एक तरफ तो अंधेरा और दूसरी तरफ हमें गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यदि इसी तरह से बिजली गुल रहेगी तो हम पढ़ाई नहीं कर पाएंगे और हमारा भविष्य खराब हो जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों गुल रहती है बिजली
इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं किन्तु बच्चे फोन टॉर्च की लाइट में पढ़ने पर मजबूर है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों लाइट गुल रहती है। साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप भी बच्चों को झेलना पड़ रहा है। बच्चों के घरवालों का कहना है कि प्रशासन से कई बार अपील की जा चुकी है कि परीक्षा के समय इस प्रकार का खतरा बच्चों के सामने ना खड़ा हो। मगर इस गंभीर दिक्कत पर अब तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं, फोन की बैटरी डिस्चार्ज होने के बाद यह दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। क्योंकि लाइट ना होने के चलते वक़्त पर फोन चार्ज नहीं हो पाता है। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की तैयारियों पर पड़ता है। इसलिए हम चाहते हैं कि जब तक बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं तब तक बिजली सप्लाई नियमित की जाए। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए बिजली आपूर्ति करने की सरकार को क्या जरा भी चिंता नहीं है।

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा निरस्त, 10वीं और 11वीं क्लास के नंबर के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट
लखनऊ। सीबीएसई का अनुसरण करते हुए योगी सरकार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं कक्षा की परीक्षा निरस्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि कोविड महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। इस संबंध में विस्तृत नियमावली और अन्य दिशा-निर्देश यथाशीघ्र जारी कर दिए जाएं।

फैसले के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि 12वीं कक्षा के लिए 10वीं और 11वीं क्लास के नंबर के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। अगर 11वीं की परीक्षा नहीं दी होगी तो 12वीं में जो प्री बोर्ड हुआ है उसे जोड़कर अंकन होगा। 11वीं के अंक नहीं हैं तो फिर 10वीं और प्री बोर्ड का अंक जुड़ेगा। दोनो नहीं है तो सामान्य प्रमोशन की बात करेंगे। अगर विद्यार्थी अपने अंक बढ़ाना चाहता है तो उसके पास विकल्प होगा कि एक, दो, तीन या सभी में परीक्षा देकर अपना अंक बढ़वा सकता है। ये विशेष छूट हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को होगी।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडियेट परीक्षा के निरस्त होने का उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वागत किया था। तभी से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही सरकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा के निरस्त होने की घोषणा करेगी। परीक्षार्थियों को प्रमोट करने के आधार के बारे में आधिकारिक सूचना जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया यथासंभव प्रारंभ कर दी जाएं। प्रवेश का पैटर्न पूर्ववत रखा जाना चाहिए।