laborer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल
अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिले में सड़क दुर्घटना में कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार के लोंगतराई घाटी के नाइसारामपारा में निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली गिट्टी (चिप्स) से लदा एक डंपर रविवार शाम पलट गया। रिपोर्ट के अनुसार, वाहन के अंदर यात्रा कर रहे छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के समय डंपर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री लेकर मानिकपुर से नाइसारामपारा की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया, "पहाड़ी इलाके में लगातार बारिश के कारण सड़क की खराब स्थिति के चलते चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर पलट गया। अस्पताल ले जाते समय चार श्रमिकों की मौत हो गई।" पास में ही तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, घायलों को चावमानु अस्पताल पहुंचाया। वहाँ डॉक्टरों ने बलिधनंजय त्रिपुरा (47), मजीदा त्रिपुरा (50), बाथोंजय त्रिपुरा (39) और नरंजय त्रिपुरा (36) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि चारों मृतक वाहन के ऊपर बैठे थे,और डंपर पलटने पर वे गिट्टी के ढेर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गयी, जबकि वाहन के केबिन के अंदर बैठे लोग सुरक्षित बच गये।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत : काम खत्म कर के गया था किसी से मिलने, सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला शव
जयपुर। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कान्हाराम सुभाष के यहां काम करता था। सुभाष ने बताया कि करीब 3 बजे वह काम खत्म कर के किसी से मिलने का कहकर गया था।

उसके बाद सुबह उसका शव चक बादल के बस अड्डा के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने बताया कि संभवत: वह किसी वाहन चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत दूसरा घायल
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। जिससे ट्रक से टाइल्स उतार रहे दो मजदूरों में से एक की मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि डीसीएम रोड पर सूर सागर बस्ती के पास सुबह करीब 5 से 5.30 बजे के बीच दो मजदूर एक फैक्ट्री  के गोदाम के सामने ट्रक से टाइल्स उतार रहे थे। उसी समय एरोड्राम की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और ट्रक में जा घुसी। जिससे ट्रक में काम कर रहे दोनों मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां एक मजदूृर विज्ञान नगर निवासी महेश खटीक(24) को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विज्ञान नगर निवासी  अन्य मजदूर गुलाब गुर्जर(25) के पैर में गम्भीर चोट लगने पर उसे तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कार को जब्त कर लिया और चालक को डिटेन कर लिया है।  वहीं पोस्ट मार्टम के बाद महेश का शव परिजनों को सौंप दिया।

स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हो रहे हादसे
इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय नगर फ्लाई ओवर से तेज रफ्तार वाहन आते हैं। लेकिन फ्लाई ओवर उतरने के बाद मेन रोड पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिससे वहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार तड़के हुए हादसे का भी यही कारण है कि कार तेज रफ्तार से आई थी। यदि ब्रेकर होता तो कार की गति धीमी होने से हादसा नहीं होता।

पेयजल कनेक्शन के लिए खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से दबा मजदूर
रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 17 में पंचायत समिति के पीछे एक उपभोक्ता के यहां पानी का कनेक्शन करने के लिए खुदाई का कार्य करने आया है। एक मजदूर मिट्टी ढह जाने से करीब 12 फि ट नीचे मिट्टी में दब गया।

जैसे ही घटना का पता चला तो मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई तथा अफरा-तफरी मच गई। मजदूर के साथी चीखने-चिल्लाने लगे। मामले के अनुसार वार्ड संख्या 17 में एक व्यक्ति के यहां पानी का कनेक्शन करने के लिए ठेकेदार के मजदूर पहुंचे तथा खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन पाइप लाइन नहीं मिलने पर मजदूरों ने गहरी खुदाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और मिट्टी के नीचे दौसा जिले के गांव नायड़ा निवासी इंद्रेश (16) दब गया। घटना के बाद साथी मजदूर विष्णु चीखने चिल्लाने लगा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका भी मौके पर पहुंच गए तथा घटना की सूचना पुलिस व नगरपालिका को दी। नगरपालिका के कर्मचारी पालिका एवं निजी जेसीबी की सहायता से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन मिट्टी में दबे मजदूर इंद्रेश का एक घंटे के रेस्क्यू के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।

नगरपालिका की जेसीबी का ऑपरेटर नहीं मिलने से राधेश्याम बबेरवाल ने अपनी जेसीबी के आपरेटर्स को बुलाकर जेसीबी को ऑपरेट करवाया। जैसे-जैसे मिट्टी की खुदाई की गई, वैसे-वैसे मिट्टी और धंसती गई। करीब डेढ़ घण्टे मशक्कत के बाद इन्द्रेश को निकाल कर एम्बुलेंस के द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को चिकित्सलय परिसर में स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन पहुंचने के पश्चात पोस्ट मार्टम होगा।

फैक्ट्री में काम करते समय घायल हुए मजदूर की मौत
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात काम करते हुए एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को एमबीएस अस्पताल में रखवाया।

सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि छावनी रामचंद्रपुरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र राधेश्याम पिछले 14 -15 साल से सूरसागर स्थित कोटा इलेक्ट्रो कंपनी में मजदूरी करता था। वह रोज की तरह मशीन में पाउडर डालने का कार्य कर रहा था। तभी उसका हाथ मशीन के ग्राइंडर में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने पर अन्य साथियों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

करंट से मजदूर की मौत का मामला : आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने पर शव उठाया
कोटा । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में करंट से युवक की मौत के मामले में गुरुवार को समाज व परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब 6 घंटे बाद 10 लाख की आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म हुआ।  परिजन शव उठाने को राजी हुए। करीब 18 घंटे तक  मृतक का शव मोर्चरी में रखा रहा।

पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि मृतक महेंद्र (33) हरिओम नगर कच्ची बस्ती महावीर नगर का निवासी था। ठेकेदार के पास कारीगरी का काम करता था। बुधवार को नगर विकास न्यास द्वारा कुन्हाड़ी की अंबेडकर कॉलोनी में नाली निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। काम करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई  । परिजनों ने निजी बिजली कम्पनी केईडीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया तथा केईडीएल और ठेकेदार के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी ।

इसके बाद बुधवार को रात शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। आर्थिक मदद की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। मृतक का गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम होना था। लेकिन समाज के लोग व परिजन 20 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सुबह से परिजन व समाज के लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और निजी बिजली कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। मौके  पर 3 डिप्टी एसपी तथा कुन्हाड़ी सीआई गंगा सहाय शर्मा जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

खटीक समाज के कोटा सम्भाग अध्यक्ष भूपेंद्र ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे की घटना है। एक भी जिम्मेदार अधिकारी ने आकर हमसे बात नही की है। मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी का आश्वासन व 20 लाख की आर्थिक सहायता की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने तक शव को नहीं उठाएंगे।

डिप्टी एसपी कालूराम वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। परिवार व समाज के लोगों की कुछ मांगे है।  सम्बधिंत एजेंसी के लोगों से बात कर रहे है।