terminal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर मंडल का कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की सफल कमीशनिंग
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, तीव्र और दक्ष बनाने की दिशा में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए जयपुर-फुलेरा डबल लाइन रेलखंड पर दो महत्वपूर्ण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों को एक साथ निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। यह उपलब्धि मंडल की तकनीकी दक्षता, समन्वय और सुनियोजित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके तहत लाइन संख्या 4 और 3 के मध्य तथा लाइन संख्या 2 से जुड़े शंटिंग नेक के साथ इमरजेंसी क्रॉसओवर स्थापित किया गया और दो नए शंट सिग्नल चालू किए गए।

इस व्यवस्था से डाउन दिशा से आने वाली मालगाड़ियों को सीधे लाइन 1, 2 और 3 में लिया जा सकेगा, जिससे मुख्य लाइन यातायात प्रभावित हुए बिना शंटिंग और पावर रिवर्सल संभव होगा। इससे टर्मिनल डिटेंशन में कमी आएगी और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। समानांतर रूप से हिरनोदा यार्ड में एचपीसीएसएल ड्राई पोर्ट साइडिंग का कमीशनिंग भी सफलतापूर्वक किया गया। परियोजना के अंतर्गत इमरजेंसी क्रॉसओवर, दो ट्रैप पॉइंट्स और दो नए शंट सिग्नल स्थापित किए गए, जिससे ड्राई पोर्ट को सुरक्षित और निर्बाध रेल संपर्क मिला है। इससे क्षेत्र में लॉजिस्टिक सुविधाओं का विस्तार और माल परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद है। मेगा ब्लॉक के दौरान शैडो प्लानिंग के तहत जयपुर यार्ड में सिग्नलिंग से जुड़े कार्य भी पूर्ण किए गए।

टर्मिनल टी 1 को जल्द करे शुरू : बोहरा
जयपुर। सांसद रामचरण बोहरा ने हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक ली और कहा कि जयपुर हवाई अड्डा देश के प्रमुख एयरपोट्स में गिना जाता है। यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-1 को जल्द ही तैयार कर शुरू करे। एयरपोर्ट और उसके परिसर की स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण का पूरा ख्याल रखने, राजस्थान संस्कृति की चित्रकारी दीवारों पर कराने के निर्देश दिए।

यात्रियों को गुणवतापूर्ण सुविधाएं देने, अन्य शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने, ग्रीन टर्मिनल विकसित करने, गेट के बाहर सड़क निर्माण और एयरपोर्ट को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के निर्देश भी दिए। एयरपोर्ट केसीईओ विष्णु मोहन झा, सीआईएसएफ  उपकमाण्डेट सुगनाराम, ऑपरेटिंग अधिकारी प्रदीप कुमार और संयुक्त निदेशक एटीसी राकेश कुमार सहित सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद थे।

हेरिटेज लुक में बना एयरपोर्ट का टर्मिनल 1
जयपुर। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को हेरिटेज लुक में बनाया गया है। इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस कार्य में करीब 46 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब यहां से इंटरनेशनल की बजाय कुछ घरेलू फ्लाइटों का ही संचालन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सांगानेर थाने की ओर टर्मिनल-1 का दोबारा निर्माण कर हेरिटेज लुक किया जा रहा है। यहां विमान से उतरने के बाद यात्रियों को प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह टर्मिनल पिछले 6 साल से बंद पड़ा था।

कस्टम और इमिग्रेशन काउंटर होंगे शिफ्ट
टर्मिनल-1 को दोबारा से शुरू करने का निर्णय लेते हुए इसका काम शुरू किया गया था। जवाहर सर्किल की तरफ टर्मिनल-2 से घरेलू विमानों के साथ इंटरनेशनल फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। इस टर्मिनल-1 में कस्टम और इमिग्रेशन काउंटर के साथ ही सिक्योरिटी होल्ड एरिया व रिटेल काउंटर्स व रेस्टोरेंट बनाई जाएगी।