established - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निजी खातेदारी की करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर बसाई 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को जोन 12 में निजी खातेदारी की करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही मंदिर माफी की जमीन पर भी बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बैनाड़ रोड बोयतावाला में करीब चार बीघा, निवारू रोड पीथावास, लालचन्दपुरा में करीब आठ बीघा, बेनाड़ रोड मन्शारामपुरा गेल इण्डिया के पीछे करीब चार बीघा एवं ग्राम भम्भोरी में करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चक बासड़ी गेल इण्डिया के पीछे करीब छह बीघा मंदिरमाफी की भूमि पर ही बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के किए गए निर्माणों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जयपुर स्थापना दिवस आज, 1727 में इसी दिन बसा था शहर
जयपुर। आज जयपुर का 295वां स्थापना दिवस है। आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 18 नवंबर 1727 को जयपुर की स्थापना की थी। दुनियाभर में पिंकसिटी, गुलाबी नगर, भारत का पेरिस समेत कई नामों से पहचाने जाने वाला जयपुर बेहद गौरवशाली इतिहास खुद में समेटे हुए है।

जयपुर का प्राचीन नाम
आमेर के राजा जयसिंह द्वितीय अपनी राजधानी आमेर से स्थानांतरित करना चाहते थे। इसलिए 1727 में जयपुर बसाया। फिर इसका नाम जयनगर से जयपुर हो गया। स्थानीय भाषा में लोग इसे जैपर कहा करते थे।

भारत का पेरिस
जयपुर शहर तीन तरफ  से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। साल 1876 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस आॅफ  वेल्स युवराज अल्बर्ट ने जयपुर का दौरा किया था। तब उनके स्वागत में महाराजा ने जयपुर शहर को गुलाबी रंग से पुतवा दिया था। इसके बाद से ही जयपुर को पिंकसिटी व भारत का पेरिस कहा जाने लगा।

सबसे पहले गंगापोल
वास्तुकार विद्याधर ने नौ ग्रहों के आधार पर शहर में नौ चौकड़ियां और सूर्य के सात घोड़ों पर सात दरवाजे युक्त परकोटा बनवाया। ज्योतिष विद्वान पंडित जगन्नाथ सम्राट और राजगुरु रत्नाकर पौंड्रिक ने सबसे पहले गंगापोल की नींव रखी। पूर्व से पश्चिम की ओर जाती सड़क पर पूर्व में सूरजपोल और दक्षिण में चंद्र पर चांदपोल बनाया।

स्मारकों की ख्याति
जयपुर के दो मॉन्यूमेंट्स ने यूनेस्को के वर्ल्ड हैरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में नाम दर्ज करवाया है। हवामहल, जंतर मंतर, आमेर महल, गैटोर की छतरियां, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों ने अपनी पहचान बनाई है।

अब नया जयपुर
नए जयपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब चार सौ करोड़ के कार्य किए गए है। पिंकसिटी को सुदंर बनाने के लिए रंग रोगन के अलावा चौगान स्टेडियम, रामनिवास गार्डन, जयपुरिया अस्पताल एवं चांदपोल में स्मार्ट पार्किंग, सवाई मान सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए रिहैबिलिटेशन बिल्डिंग, महाराज स्कूल ऑफ ऑर्ट में म्यूजियम, विधानसभा में म्यूजियम, विभिन्न बरामदों की मरम्मत, किशनपोल बाजार में सड़कों के निर्माण के अलावा रोड लाइटें, चांदपोल बाजार में विकास कार्यों के अलावा शहर में अभय कमांड से जोड़ने के लिए जगह जगह कैमरे लगाए गए है। वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल होने के बाद 14 करोड़ की लागत से 3डी मैंपिंग कराई जा रही है।

जयपुर क्यों बसाया गया?
कहा जाता है कि जयसिंह द्वितीय को नाहरगढ़ पहाड़ी के नीचे सौ एकड़ से भरे जंगल काफी प्रिय थे। वे अक्सर शिकार करने जाया करते थे। तब उन्होंने तय किया कि राजधानी आमेर के पास एक ऐसा शहर बसाया जाए जिसकी प्रत्येक इमारत व सड़क करीने से बनी हो। वास्तुकार विद्याधर ने इसकी संरचना की और उन्हीं की देखरेख में ब्रह्मांड और समय चक्र वृत्त व पृथ्वी के द्योतक वर्गाकार आकृति पर जयपुर का निर्माण हुआ। जयसिंह ने अपनी प्रिय शिकार भूमि पर तालकटोरा नाम से चौकोर तालाब का निर्माण भी करवाया। निर्माण 1726 में शुरू हुआ जो 1730 तक चला।

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक: परिवारवाद पर पीएम मोदी का निशाना, कहा, 'सरकारों पर जनता का भरोसा 2014 के बाद कायम हुआ, भाजपाइयों को थकने का हक नहीं है, अगले 25 साल का लक्ष्य तय करें'
जयपुर। राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दंगल में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है।  कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता से लेकर राजस्थान की जनता को साधने में जुटी है।

भारतीय जनता पार्टी की जयपुर में शुक्रवार को शुरू हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में 2014 से पहले जनता की वही स्थिति थी, जैसी किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की हुआ करती थी। वह बीमारी को अपनी नियति मान लेता था। लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता का सरकारों पर भरोसा बढ़ा है और अपनी आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने का विश्वास आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान में 18 प्रदेशों में सरकार है। 400 से ज्यादा सांसद और 13 सौ से ज्यादा विधायक है लेकिन हमें रुकना नहीं है थमना नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को उन सभी सपनों को पूरा करना है जो हमारे पूर्व नेताओं ने देखा था। भाजपा को अगले 25 सालों का लक्ष्य तय करना है। इसके अनुरूप ही आगे काम करना है। देश की जनता को भाजपा से बड़ी उम्मीदें हैं। इसलिए हमें काम करना अनिवार्य हो जाता है।

भाजपा की केंद्र सरकार को 8 साल पूरे

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को 8 साल पूरे होने वाले हैं। इस तरह के चुनाव में भाजपा बूथ स्तर पर घर-घर जाती है । उसी तरह से भाजपाइयों को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और कामों को हर नागरिक तक पहुंचाना है। हर नागरिक को उसका फायदा देना है। हमारा लक्ष्य है कि केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी शत प्रतिशत हो हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि देश में भाजपाई है। जिसने राजनीति को विकासमुखी बनाया है। देश को समाज में जहर घोलने वाली ,तनाव पैदा करने वाली, जनता को भटकाने वाली, पार्टियों को भी विकास की राजनीति करने पर मजबूर कर दिया है। हमें इनका आगे भी मुकाबला करना है। ताकि देश में विकास की राजनीति हो। देश में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति ने भयंकर नुकसान पहुंचाया है। परिवारबाद की पार्टियां परिवार से शुरू होती है और उनके सभी लक्ष्य परिवार तक ही सीमित रहते हैं। लेकिन भाजपा को देश को इस राजनीति से मुक्त करवाना है।

विकास की राजनीति पर जोर

जिन लोगों ने कभी राजनीति करने की सोची भी नहीं है, उन लोगों को राजनीति में आगे लाना है। भाजपा के देश में रिकॉर्ड सदस्य हैं, लेकिन हमें हर नागरिक तक पहुंचना है। देश को जातिवाद, क्षेत्रवाद, भेदभाव, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण के बाहर निकालना है। समाज को तोड़कर राजनीति करने वालों को विकास की राजनीति पर ही लाने पर मजबूर करना है । उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी पुरानी नीतियों सोचों को लगातार बरकरार रखना है और उन पर ही आगे बढ़ना है ।  जब भाजपा को कोई नहीं जानता था तब भी हमारे नेता पार्टी की नीतियों पर टिके रहे ।

देश की राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना

राष्ट्रबाद, राष्ट्र हित और राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते रहे।  तब भी इस तरह के लोग भाजपा को चुनौती नहीं दे पाते थे। हमें देश की राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना है। वंशवाद की राजनीति करने वाले, समाज मे जहर घोलने वाले, भाषावाद से लोगों को भटकाने वाले लोगों से सतर्क रहना है। उनके जाल में भाजपाइयों को नहीं फसना है। देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ना है। हमें रुकना नहीं है। हर वोटर और नागरिक भाजपा को अपना माने और भाजपा में अपना प्रतिबिंब देखें । हर व्यक्ति को भाजपा में अपना सपना नजर आए इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है।