rabri - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का निर्णय ले कर प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के उस निर्णय का प्रतिरोध किया है, जिसके तहत लालू -राबड़ी परिवार के सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गई थी। राबड़ी देवी ने यह प्रतिरोध बिहार सरकार के दो दिन पहले लिए गये उस निर्णय के विरोध में किया है, जिसके तहत उनकी और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की जेड प्लस की सुरक्षा को वापस लेने का निर्णय लिया गया था और निचले लेवल की सुरक्षा प्रदान की गई थी। बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी के दूसरे पुत्र तेजप्रताप यादव और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती की सुरक्षा में भी कटौती की गई थी।

राबड़ी देवी के इस निर्णय के बाद उनके आवास पर राजद कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। इस संबंध में उनकी पुत्री रोहणी आचार्य ने एक्स पर लिखा था और कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वह राबड़ी आवास पर पहुँच कर पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा ढाल के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि समूचा बिहार देख रहा है कि किस तरह बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बदले की भावना से की गई कर्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।

लालू राबड़ी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
पटना। रेलवे भर्ती घोटाला के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सुबह पटना, दिल्ली और गोपालगंज समेत 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की । पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है ।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच जब  लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तब आरोप के अनुसार उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले में जमीन अपने परिजनों के नाम पर लिखवाए थे। इसी मामले में लालू यादव के और उनकी बेटी के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है ।

नीतीश-तेजस्वी की बढ़ती नजदीकियों से असहज भाजपा ने सीबीआई का छापा डलवाया : शिवानंद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) असहज हो गई है और इसी कारण उसने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के ठिकानों पर छापा डलवाया है।

तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से जुड़े अन्य स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी कहीं नीतीश कुमार को चेतावनी तो नहीं है । उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकी भाजपा को असहज कर रही है । छापेमारी के समय का चयन तो इसी ओर इशारा कर रहा है ।
राजद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जातीय जनगणना के विरुद्ध है । जातीय जनगणना से यह सामने आ जाएगा कि किनकी कितनी संख्या है और उसके अनुपात में देश के संसाधनों का कौन कितना उपभोग कर रहा है । इस जानकारी के बाद बहुसंख्यक आबादी जो वंचित है उसमें साधनों के बँटवारे की सशक्त और वैध मांग उठ सकती है ।

तिवारी ने कहा, 'अन्यथा इतने पुराने मामले में अब तक नींद में सोई सीबीआई अचानक कैसे जाग गई । वह भी जब  नीतीश कुमार जातीय जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रहे हैं, लेकिन ऐसी कार्रवाई के द्वारा सच को कब तक दबा कर रखा जा सकता है।'