boxing championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जूनियर एशियाई मुक्केबाजी में भारत की विजयी शुरूआत
नई दिल्ली। भारत ने अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार शुरूआत की है। भारत की ओर से हार्दिक दहिया और रुद्राक्ष सिंह रिंग में उतरे और उन्होंने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरूआत की।

अंडर-15 लड़कों के वर्ग में हार्दिक (43 किग्रा) ने शनिवार को किर्गिस्तान के कुबनिचबेक बोलुशोव को 5-0 से हराया। रुद्राक्ष (46 किग्रा) ने इसके बाद मंगोलिया के इब्राहिम मराल को 5-0 से आसानी से हराया। यह पहली प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एशियाई मुक्केबाजी कर रहा है। इसे एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन हासिल है। भारत ने टूनार्मेंट में 56 सदस्यीय टीम उतारी है।

बॉक्सिंग चैंपियन नीतू, स्वीटी को हरियाणा सरकार से नौकरी का प्रस्ताव
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में नयी दिल्ली में आयोजित आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू घंघास और स्वीटी बूरा को गुरुवार को 40-40 लाख रुपये का चेक और नौकरी का प्रस्ताव पत्र दिया।

नीतू और स्वीटी ने मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में उनके आवास संत कबीर कुटीर में भेंट की, जहां मुख्यमंत्री ने प्रत्येक को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा और दोनों खिलाड़यिों को हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम के तहत ग्रुप बी की नौकरी का प्रस्ताव पत्र पेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिये गर्व की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि नीतू बीते रविवार को हुए फाइनल में 48 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता था, जबकि स्वीटी ने 81+ किग्रा में खिताब हासिल किया था।

पदक विजेता मुक्केबाजों को सम्मानित किया
जयपुर। रेल प्रबंधक कार्यालय में गुवाहाटी में सम्पन्न हुई 76 वीं ऑल इंडिया पुरुष और 15 वीं ऑल इंडिया महिला अंतर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। जयपुर मंडल के रेल प्रबंधक और जयपुर खेल सचिव एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर किशन स्वरूप ने पदक विजेताओं को बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी सागरमल घायल व अर्जुन अवॉर्डी सोनिया लाठर एवं सनी घायल भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि एनडब्ल्यूआर की महिला टीम ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित 9 पदक जीत 11 वीं बार ओवरऑल बॉक्सिंग चैंपिनयनशिप जीत ली। एनडब्ल्यूआर के लिए सोनिया (57 किग्रा), पूजा (66 किग्रा), सीमा (75 किग्रा) और नुपुर (81से अधिक) ने स्वर्ण पदक व मीनाक्षी (52 किग्रा) और मीना रानी (70 किग्रा) ने रजत पदक जीते। वही पुरुष टीम ने दो रजत जीते। ये पदक सनी धायल (75 किग्रा) और विजेन्द्र (92 किग्रा) ने जीते।

महाराष्ट्र ने जीता किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
जयपुर। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 110 स्वर्ण पदकों के साथ यहां एसएमएस इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीत ली। महाराष्ट्र ने 110 स्वर्ण, 68 रजत और 53 कांस्य पदक जीते। मणिपुर की टीम 41 स्वर्ण, 25 रजत और 31 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ ने 27 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।  समापन समारोह में विधायक रफीक खान, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, वाको इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल कल्याण और राजस्थान किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

केडेट में भी महाराष्ट्र शीर्ष पर

5 से 15 वर्ष आयु वर्ग कैडेट कैटेगरी में महाराष्टÑ ने 63 गोल्ड, 44 सिल्वर, 40 ब्रांज हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। मणिपुर 20 गोल्ड, 17 सिल्वर और 23 ब्रांज के साथ दूसरे तथा उत्तर प्रदेश 21 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रांज मेडल हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा।

निखत ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण, 52 किग्रा भार वर्ग के खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को हराया
नई  दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गुरुवार को तुर्की के शहर इस्तांबुल में 5-0 से शानदार जीत के साथ आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12वें संस्करण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निखत ने 52 किग्रा भार वर्ग के खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को बिना किसी खास परेशानी से एकतरफा अंदाज में दोयम साबित किया। सभी पांच जजों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में 30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 29-28 का स्कोर दिया।

स्वर्ण जीतने वाली पांचवी मुक्केबाज बनी: निजामाबाद (तेलंगाना) में जन्मी यह मुक्केबाज छह बार की चैंपियन एमसी मैरी कॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006) और लेख केसी (2006) के बाद विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सिर्फ पांचवीं भारतीय महिला बनीं।

इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन में 2018 में महान मुक्केबाज मैरी कॉम की खिताबी जीत के बाद से यह भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है। तीन मिनट में ही बढ़त हासिल की
आज के मुकाबले को देखें तो निखत ने अच्छी शुरुआत की और कुछ सटीक मुक्कों से शुरूआती तीन मिनट में आत्मविश्वास से लबरेज जुतामास के खिलाफ बढ़त हासिल की। ऐसा नहीं था कि निखत के सामने खड़ी मुक्केबाज का स्तर अच्छा नहीं था। वह तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता कजाकिस्तान की जैना शेकरबेकोवा को हराकर फाइनल में पहुंची थी। जुतामास ने हालांकि दूसरे राउंड में जवाबी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह काफी तेज और सटीक दिख रहीं निखत के सामने मुश्किल से ही कोई परेशानी पैदा करने में कामयाब हो सकीं। इसका कारण यह था कि निखत पूरी तरह से नियंत्रण में दिख रही थीं। मनीषा (57 किग्रा) और परवीन (63 किग्रा) ने इस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। भारतीय दल ने इसी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तीन पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया।

प्रधानमंत्री ने निखत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निखत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है! महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की शानदार जीत के लिए निखत जरीन को बधाई। इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी बधाई देता हूं।'