river front - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट पर भी मिले मॉर्निंग वॉक की सुविधा
कोटा। शहर के मध्य हरियाली से आच्छादित ऑक्सीजोन पार्क में सुबह के समय ताजी हवा लेने और चम्बल नदी के किनारे बने विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल पर नदी की सुंदरता को निहारने की सुविधा सुबह के समय शहर में मॉर्निंमग वॉकर को भी मिलनी चाहिए। यह मांग है शहर के उन लोगों की जो सुबह के समय आस-पास के गार्डन में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। विज्ञान नगर निवासी एडवोकेट अमजद खान ने बताया कि शहर के बीच पहले जहां आई एल कॉलोनी थी। वहां हरियाली व मोर अधिक थे। उसकी जगह पर अब ऑक्सीजोन सिटी पार्क बनाया गया है। यह नए कोटा में रहने वालों के लिए एक तरह से वरदान है। लेकिन यहां प्रवेश के लिए सौ रुपए का टिकट लगाया गया है। जिससे इस पार्क में मॉर्निंग वॉक करने जाने वालों को नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में इसके आस-पास रहने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि सुबह दो से तीन घंटे यहां जो लोग मॉर्निंग वॉक करना चाहते हैं उन्हें सुविधा दी जानी चाहिए।

तलवंडी निवासी अजय कुशवाह का कहना है कि शहर में जिस तरह से चम्बल गार्डन व नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में सुबह 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक को नि:शुल्क प्रवेश देकर सैर करने की सुविधा दी हुई है। उसी तरह की सुविधा ऑक्सीजोन पार्क में भी दी जानी चाहिए। यह शहर के लिए ऑक्सीजोन के रूप में वरदान है लेकिन स्थानीय लोगों को इसमें जाने के लिए टिकट लेना पड़ रहा है। जबकि सुबह कुछ समय के लिए यहां नि:शुल्क सैर की सुविधा दी जानी चाहिए।

नदी के किनारे व गार्डन का लाभ मिले
वहीं पुराने शहर में रहने वाले लोगों का कहना है कि पहले लोग चम्बल नदी के किनारे घूम सकते थे। लेकिन रिवर फ्रंट बनने से वहां आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया है। रिवर फ्रंट पर गार्डन भी बनाए गए हैं। ऐसे में सुबह के समय दो से तीन घंटे के लिए जो लोग सैर करने जाना चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क प्रवेश दिया जाए।

पाटनपोल निवासी अजय सक्सेना का कहना है कि शहर में रिवर फ्रंट जैसा पर्यटन स्थल कहीं नहीं है। लेकिन लोगों को सुबह के समय इसका नि:शुल्क लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि मॉर्निंग वॉकर के लिए भले ही मासिक पास जारी कर दिया जाए जिससे ही प्रवेश मिले लेकिन यह सुविधा शुरु की जानी चाहिए। कैथूनीपोल निवासी विवेक पाल का कहना है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए गार्डन जाते हैं। लेकिन रिवर फ्रंट के भीतर बने गार्डन का लाभ मार्निंग वॉकर को नहीं मिल पा रहा है। जबकि केडीए को यहां सुबह के समय नि:शुल्क सुविधा दी जानी चाहिए।

पौधों को पानी व सफाई में 4 घंटे का समय लगता
ऑक्सीजोन पार्क का संचालन करने वालों का कहना है कि यह पार्क पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यहां लाखों छोटे-बड़े पौधे लगाए गए हैं। ऐसे में इन पौधों को नियमत पानी देने व इनकी सार संभाल में सुबह 4 घंटे का समय लगता है। सुबह 6 से 10 बजे तक यह काम होता है। इस दौरान पूरा गा र्डन व इसके भीत की सड़कें गीली व मिट्टी से सनी रहती है़। ऐसे में वहां इस समय में लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। सुबह 10 बजे बाद यह लोगों के लिए खोल दिया जाता है। यदि इसकी नियमित देखभाल नहीं होगी तो दिन में फिर नहीं हो सकती। उस समय गार्डन में लोग आने लगते हैं।

निर्माण के समय प्रावधान ही नहीं किया
इधर केडीए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि लोगों की मांग तो जायज है। लेकिन इन दोनों ही स्थलों के निर्माण के समय यहां मॉर्निंग वॉकर के लिए नि:शुल्क प्रवेश का प्रावधान ही नहीं किया गया। जिससे अब ऐसा कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शहर में कई अन्य बड़े गार्डन हैं जहां हरियाली के साथ ही नदी के किनारे का भी नि:शुल्क आनंद लिया जा सकता है।

करीब छह माह से नहीं बह रही चम्बल माता से जलधारा
कोटा । एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां देश विदेश से पर्यटकों को लाकर यहां के पर्यटन स्थलों को दिखाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां के पर्यटन स्थलों की सुध तक नहीं ली जा रही है। जिसका नजीता है चम्बल रिवर फ्रंट। रिवर फ्रंट पर बैराज साइड पर लगी चम्बल माता की विशाल मूर्ति से पिछले करीब 6 माह से जल धारा तक नहीं बह रही है। जिससे वहां आने वाले बाहरी पर्यटक ही नहीं स्थानीय लोग भी उस मनोरम दृश्य को देखने से वंचित हो रहे हैं। रिवर फ्रंट के आकर्षणों में से एक आकर्षण हैं मूर्ति से बहती जलधारा। लेकिन वहां आने वालों को काफी समय से यह जलधारा बहती हुई नजर ही नहीं आ रही है।रिवर फ्रंट घूमने गए लोगों का कहना है कि वीडियो व रील में तो चम्बल माता से जलधारा बहती हुई दिखती है। लेकिन जब वहां मौके पर गए तो जलधारा नजर ही नहीं आई। जिससे वहां जाकर भी निराशा ही मिली।

धीरे-धीरे गायब हो रहे व्यू कटर
रिवर फ्रंट बनने के बाद तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से बैराज के समानांतर पुल पर रिवर फ्रंट व बैराज साइड दोनों तरफ व्यू कटर लगाए गए हैं। जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालक अंदर की तरफ नहीं देख सके। साथ ही वाहन चालकों को वहां रूकने से जाम की स्थिति भी नहीं बने। जबकि जब व्यू कटर नहीं लगे थे तब वहां पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती थी।लेकिन हालत यह है कि वर्तमान में बैराज साइड से व्यू कटर धीरे-धीरे गायब हो रहे है। बैराज से सकतपुरा की तरफ जाते समय कहीं एक-दो तो कहीं आधा दर्जन से अधिक व्यू कटर टुकड़ों में गायब हो रहे हैं। शुरूआत में यह एक दो जगह से गायब हुए थे वहीं अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने बरसात के समय बैराज के गेट खुलने पर उनके पानी को देखने के लिए कुछ जगह से व्यू कटर तोड़े थे। लेकिन केडीए अधिकारियों की अनदेखी से उन्हें सही नहीं किया गया। जिससे अब यह अधिक जगह से गायब हो गए हैं। जिससे वहां काफी जगह हो गई है। ऐसे में वहां से किसी के झांकने पर गिरकर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

इधर होटल फैडरेशन आॅफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने पर्यटन विभाग व केडीए अधिकारियों के साथ गत दिनों रिवर फ्रंट का अवलोकन किया था। इस दौरान वहां जो भी कमियां नजर आई उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा था। जिससे टूर एंड ट्रेवल मार्ट में आने वालों को अच्छा नजारा दिख सके। चम्बल माता की जलधारा को भी फिर से शुरू करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शीघ्र ही उसे चालू करने की बात कही है।

पानी बंद होने पर सही करवाए जा रहे पम्प
केडीए के सहायक अभियंता(विद्युत) ललित मीणा ने बताया कि चम्बल माता की मूर्ति में ऊपर तक पानी पहुंचाने के लिए जो मोटर व पम्प लगे हुए हैं वह चम्बल नदी में अंदर की तरफ है। हालांकि वहां चार दीवारी बनाई हुई है। लेकिन बरसात के समय में बैराज के गेट खोलने से पानी की आवक अधिक हो गई थी। जिससे वे पम्प पानी में अधिक डूब गए। पानी के साथ बहकर आई मिट्टी पम्प में जम गई थी। जिससे मोटर व पम्प बंद होने से मृूर्ति से जलधारा बंद हो गई थी। लेकिन अब गेट बंद होने व पानी कम होने से पम्प को निकालकर साफ कराया जा रहा है। शीघ्र ही फिर से जलधारा बहती नजर आएगी।

गोरे सैलानियों को तरस रहा रिवर फ्रंट
कोटा । कोटा विकास प्राधिकरण (नगर विकास न्यास) की ओर से शहर में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने का दावा तो किया जा रहा है। लेकिन उन पर्यटन स्थलों की विदेशों तक पहचान नहीं बन सकी हैं। यही कारण है कि चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन को देखने के लिए 9 माह में मात्र 550 ही विदेशी मेहमान आए हैं  । पिछली कांग्रेस सरकार में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से नगर विकास  न्यास ने चम्बल नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण कराया। नदी के दोनों छोर पर देशी-विदेशी कई ऐतिहासिक मानूमेंट बनाए। साथ ही वहां कई तरह के सांस्कूृतिक कार्यक्रम, फव्वारा शो, लाइटिंग व अन्य आकर्षण के केन्द्र बनाए।

न्यास अधिकारियों का दावा था कि जिस तरह  का निर्माण यहां किया गया है उससे चम्बल नदी में गिरने वाली गंदगी तो खत्म होगी। जिससे नदी का जल निर्मल बना रहेगा। साथ ही नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा दूर होगा। साथ ही इन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आएंगे। लेकिन रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन अभी तक विदेशों में अपनी पहचान नहीं बना सके हैं। साथ ही पर्यटन मानचित्र पर भी उन्हें नहीं दर्शाया जा रहा है। जिससे विदेशी मेहमानों को इनके बारे में जानकारी कम है।जानकारों का कहना है कि विदेशी पर्यटक बूंदी व सवाई माधोपुर तक तो आते हैं लेकिन कोटा आने में हिचकते हैं। कोटा में ऐसा कोई आकर्षण नहीं है। जिससे विदेशी मेहमान यहां आ सके। रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क अभी बने हैं लेकिन उन्हें भी उतने व्यापक स्तर पर प्रचारित नहीं किया जा रहा है जितना किया जाना चाहिए।

9 माह पहले हुआ था उद्घाटन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सितम्बर 2023 में रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क का उद्घाटन हुआ था। 12 सितम्बर को रिवर फ्रंट का और अगले दिन 13 सितम्बर को ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। दोनों का उद्घाटन हुए करीब 9 माह का समय हो चुका है।

प्रवेश इतना महंगा कि रिवर फ्रंट में कम होने लगे सैलानी
चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन सिटी  पार्क देखने के लिए जहां स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। उद्घाटन के बाद दो माह तक कोटा वासियों के लिए रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश रखा गया था। उस समय तो 8 से 10 हजार लोग रोजाना यहां घूमने आ रहे थे। हालांकि अब 200 रुपए प्रवेश टिकट होने के बाद भी लोग यहां घूमने जा रहे हैं  लेकिन उनकी संख्या अपेक्षाकृत कम है।  केडीए अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर से जून तक 9 माह में दोनों जगह पर कुल 550 विदेशी पर्यटक घूमने आए हैं। जिनमें से रिवर फ्रंट पर 500 व ऑक्सीजोन में तो मात्र 50 ही विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें भी अधिकतर पर्यटक तो दशहरा मेले के दौरान आने वाले पर्यटक ही शामिल हैं।

प्रचार के प्रयास जारी
विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। अधिकतर समय तो उसी में बीत गया। अब आचार संहिता हटी है। रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल हैं। इनके बारे में देश व विदेशों में प्रचार के प्रयास जारी हैं। पर्यटन विभाग व टूर कम्पनियों से सम्पर्क कर विदेशों से आने वाले पर्यटकों को कोटा और इन दोनों स्थलों पर भी लाने के लिए कहा जा रहा है।
-भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन केडीए कोटा

रिवर फ्रंट की ऑनलाइन बुकिंग पर अव्यवस्था का ताला
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट तो बना दिया लेकिन वहां घूमने आने वालों के लिए अभी तक भी ऑनलाइन बुकिंग की वेबसाइट चालू नहीं की है। जिससे बाहर से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  नगर विकास न्यास ने चम्बल नदी के दोनों छोर पर करीब साढ़े पांच कि.मी. लम्बा चम्बल रिवर फ्रंट बनाया है। करीब 1442 करोड़ रुपए की लागत से रिवर फ्रंट तो बना दिया लेकिन वहां घूमने आने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा अभी तक शुरू नहीं की है। जिससे लोगों को मौके पर जाकर ही ऑफलाइन टिकट लेना पड़ रहा है। रिवर फ्रंट पर शाम के समय रोजाना हजारों लोग घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन टिकट की सुुविधा होने पर यह संख्या बढ़ सकती है।

शुरुआती तीन माह ही थी सुविधा
चम्बल रिवर फ्रंट का उद्घाटन पिछले साल 12 सितम्बर को किया गया था। उसके बाद कोटा वासियों के लिए यहां दो महीने प्रवेश की नि:शुल्क सुविधा दी गई थी। उस समय करीब तीन माह तक ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई। न्यास की ओर से बनाई गई वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे थे। लेकिन दिसम्बर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही वेबसाइट भी बंद कर दी गई और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी नहीं हो रही है। उसके बाद से ऑफ लाइन ही टिकट दिए जा रहे हैं।

ऑफलाइन के लिए कतार
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं होने पर लोगों को मौके पर जाकर ही टिकट लेने पड़ रहे हैं। इसके लिए कई बार तो कतार में भी लगना पड़ता है। जिससे समय भी अधिक लग रहा है और परेशानी भी हो रही है।

गर्मी की छुट्टियों में लोग हो रहे परेशान
ऑनलाइन बुकिंग दिसम्बर में बंद कर दी गई थी। उसके बाद से चार महीने का समय हो गया।  अभी तक दोबारा से वेबसाइट चालू नहीं हो पाई है। जबकि मई और जून में स्कूलों में छुट्टियां लगने वाली है। ऐसे में बाहर से लोग कोटा में रिवर फ्रंट घूमने आना चाहते हैं। जिसके लिए पहले से टिकट बुक करवाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही है। जिससे लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है कि यदि वे कोटा आए और यहां टिकट नहीं मिला तो उनका आना व्यर्थ हो जाएगा।

लोगों का कहना
ऑनलाइन सुविधा हो शुरु
बच्चों की छुट्टी लग चुकी है। ऐसे में कोटा आकर रिवर फ्रंट घूमने का प्लान बनाया। लेकिन न्यास की वेबसाइट पर रिवर फ्रंट के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का ऑप्शन देखा तो वह है ही नहीं। ऐसे में पहले से टिकट बुक नहीं करवा सके। कोटा आकर कतार में लगकर टिकट लेना पड़ा। यदि ऑनलाइन सुविधा होती तो पहले से ही समय के हिसाब से टिकट बुक करवाकर आते।
- अंजली शर्मा, जयपुर

चम्बल रिवर फ्रंट के बारे में लोगों से तारीफ सुनी है कि अच्छा बना है। लेकिन कोटा आने से पहले ऑनलाइन टिकट बुक करवाने का प्रयास किया लेकिन वेबसाइट ही चालू नहीं है। ऐसे में कोटा आकर ही टिकट लेना पड़ा। यदि किसी कारण से यहां आकर भी टिकट नहीं मिलता तो आना बेकार हो जाता। गर्मी की छुटिटयां लगने वाली है। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट चालू की जाए तो न्यास को तो लाभ होगा ही लोगों को भी सुविधा होगी।
- अमित जैन, उदयपुर

वर्तमान में अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। पैसे का लेनदेन तक ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में हाईटेक जमाने में भी न्यास ने अभी तक रिवर फ्रंट पर घूमने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की वेबसाइट चालू नहीं की है। जिससे अधिकतर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन वेबसाइट की सुविधा को शीघ्र चालू किया जाना चाहिए।
- गिरधर नामा, रंगबाड़ी

इनका कहना है
ऑनलाइन की सुुविधा उद्घाटन के बाद दो माह तक नि:शुल्क प्रवेश के दौरान ही दी गई थी। उसके बाद उस सुविधा को बंद कर दिया। उसके बाद अभी तक यह सुविधा शुरु नहीं हुई है। फिलहाल ऑफलाइन ही टिकट दिए जा रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन टिकट  बुकिंग की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। वेबसाइट तैयार की जा रही है। मई में लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिससे लोग  कहीं से भी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकेंगे।
- भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन, नगर विकास न्यास कोटा

रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का कल होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कैबिनेट रहेगी मौजूद
कोटा। कोटा में विकसित किए गए चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने जा रहे हैं । देशवासियों को पर्यटन स्थलों की सौगात का काउंटडाउन शुरू हो चुका है 12 और 13 सितंबर को कोटा में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें सीएम अशोक गहलोत सहित 25 मंत्री 25 आयोग के अध्यक्ष विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कोटा नगर विकास न्यास ने चंबल रिवर फ्रंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया है जो साल भर कोटा नहीं देखा तो क्या देखा थीम पर प्रमोशन करेंगे। इन दोनों बॉलीवुड सितारों का उद्घाटन समारोह के दौरान 13 सितंबर को उम्मेद सिंह स्टेडियम में प्रोग्राम भी है जहाँ हजारों लोग इनका परफॉर्मेन्स देखने के लिए शामिल होंगे।  यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल लगातार अंतिम चरण की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। आज भी मंत्री धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट पर उद्घाटन की तैयारी का जायजा लिया। नयापुरा बावड़ी से ही उद्घाटन समारोह के दौरान घाटों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लिया। रिवर फ्रंट पर विकसित किए गए सभी घाटों की विशेषताओं को बारीकी से देखा,  लोक कलाकारों द्वारा अवलोकन के दौरान अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई। वहीं कुमाऊँ बैंड ने भी परफॉर्म किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, कलेक्टर ओपी बुनकर, एसपी शरद चौधरी ,ओएसडीआरडी मीणा व सचिव मानसिंह मीणा समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री धारीवाल ने लिया उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम स्थलों का जायजा
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से विकसित किए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उद्घाटन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। मंत्री धारीवाल ने अधिकारियों को उद्घाटन के मद्देनजर सभी तैयारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।उन्होंने  उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह के बारे में अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट एवं आमजन के एंट्री पॉइंट ,पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा कर विशेष निर्देश दिए। वह सिटी पार्क भी पहुंचे जहां उन्होंने पूरे पार्क का अवलोकन कर उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं ग्लास हाउस में प्रस्तावित बैठक के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। आर्च हिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । इस दौरान न्यास ओएसडी आरडी मीना, सचिव राजेश जोशी , आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया, एएसपी भगवत सिंह हिंगड़, प्रवीण जैन सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि नगर विकास न्यास की ओर से विकसित किए गए चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन सिटी पार्क का उद्घाटन समारोह 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूरी कैबिनेट दो दिन तक कोटा में रहेगी व  कैबिनेट की बैठक भी यहां आयोजित की जाएगी । मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि दो दिन तक सुबह से शाम तक कार्यक्रम होंगे । साथ ही गुमानपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा और आॅक्सीजन के ग्लास हाउस में विधायकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

न्यास मंडल की बैठक में विकास कार्यों का किया अनुमोदन
कोटा। नगर विकास न्यास मंडल की 202 वीं बैठक शुक्रवार को नगर विकास न्यास के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। नगर विकास न्यास चेयरमैन कलेक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । विभिन्न एजेंडो पर निर्णय कर अनुमोदन किया गया। शहर में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ विभिन्न समाजों को आवंटित की गई भूमि, पुनर्वास योजनाओं, न्यास की योजनाओं की लॉटरी ,आवंटन सहित अन्य एजेंडो पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि कोटा में विकसित किए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट, ऑक्सीजोन पार्क का कार्य अंतिम चरण में है।

अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री द्वारा समय दिए जाने पर लोकार्पण समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।  बैठक में सचिव राजेश जोशी, उपसचिव चंदन दुबे ,ताहिर मोहम्मद, भावना सिंह ,मुख्य लेखा अधिकारी टीपी मीणा, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा, मनोज सोनी,उपाधीक्षक आशीष भार्गव, नगर नियोजक महावीर मीणा सहित न्यास अधिकारी मौजूद रहे।

अहमदाबाद रिवर फ्रंट पर चल पड़ा क्रूज
कोटा। कोटा शहर के बीच से निकल रही चम्बल नदी में शीघ्र ही क्रूज का संचालन शुरू हो सकता है। अहमदाबाद रिवर फ्रंट पर क्रूज संचालन के बाद कोटा में क्रूज संचालन की संभावनाएं  ज्यादा बलबती हो गई हैं। पर्यटक उसमें क्रूज में बैठकर चम्बल नदी और रिवर फ्रंट को नजदीक से निहार सकेंगे। वैसे तो चम्बल नदी में चम्बल गार्डन से गरड़िया महादेव तक बड़े  क्रूज का संचालन काफी समय से प्रक्रियाधीन है। इसकी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। लेकिन इसके संचालन में वन विभाग समेत कई अन्य विभागों की भागीदारी  है। जिससे उसमें समय लग रहा है। जबकि उससे पहले चम्बल नदी में रिवर फ्रंट पर क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा।

नयापुरा से कोटा बैराज तक चलेगा क्रूज
नगर विकास न्यास की ओर से कोटा बैराज से नयापुरा स्थित चम्बल की रियासत कालीन पुलिया तक नदी के दोनों तरफ करीब 6 किमी. में रिवर  फ्रंट का निर्माण किया गया है। करीब 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से बने रिवर फ्रंट में क्रूज का संचालन भी नयापुरा पुलिया से कोटा बैराज तक हो सकेगा। हालांकि इससे नदी के दूसरी तरफ रिवर फ्रंट पर भी जाया जा सकेगा। क्रूज में बैठने के लिए भट्टजी घाट की तरफ से व्यवस्था रहेगी। नदी में क्रूज के साथ ही बोट का भी संचालन किया जाएगा।

40 से 60 लोगों की होगी बैठक क्षमता
रिवर फ्रंट क्षेत्र में चम्बल नदी में संचालित होने वाला क्रूज अधिक बड़ा तो नहीं होगा लेकिन डबल डेकर बोट से बड़ा होगा। जिसमें एक बार में 40 से 60 लोग बैठकर चम्बल नदी की सवारी कर सकेंगे।

बोट का भी होगा संचालन
रिवर फ्रंट पर चम्बल नदी में क्रूज के साथ ही बोट व फ्लाइलिंग बोट का भी संचालन किया जाएगा। जिससे जो लोग क्रूज में नहीं बैठना चाहेंगे वे बोट से नदी  व रिवर फ्रंट का आनंद ले सकेंगे। पानी का स्तर बढ़ाने के लिए बनाया एनिकट चम्बल नदी में कोटा बैराज की तरफ से डाउन स्ट्रीम में आने वाले पानी का स्तर बढ़ाने के लिए नदी के बीच में एनिकट का निर्माण किया गया है। यह एनिकट नयापुरा की रियासतकालीन पुलिया के  नजदीक बनाया गया है। जिससे पानी को रोककर उसका स्तर बढ़ाया जा सके।

इनका कहना है
रिवर फ्रंट क्षेत्र स्थित चम्बल नदी में क्रूज संचालन किया जाऐगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 15 जुलाई तक टेंडर खुलेंगे। उसके बाद क्रूज संचालन वाली फर्म तय होने  पर कार्यादेश जारी किया जाएगा। जिससे  रिवर फ्रंट उद्घाटन के साथ ही क्रूज की सवारी का भी पर्यटक आनंद ले सकेंगे।
- आर.डी. मीणा, विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास

पैलेस ऑन व्हील का कोटा में होगा ठहराव
कोटा। आईटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि कोटा अब देश का बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रहा है । पैलेस ऑन व्हील का ठहराव भी अब कोटा में होगा। विदेशी सैलानी कोटा के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठा सकेंगे। राठौर ने यह बात कोटा दौरे के दौरान शनिवार को झालावाड़ रोड स्थित आॅक्सीजन पार्क का निरीक्षण करने के बात कही।  उन्होंने कहा कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की परिकल्पना से अद्भुत , अकल्पनीय पर्यटन विकास कोटा में हुआ है।  चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन पार्क का अवलोकन करने के बाद आरटीडीसी चेयरमैन खासे उत्साहित नजर आए । उन्होंने कहा कोटा में पर्यटन विकास सहित अन्य विकास कार्यों को देखकर अभिभूत हूं। कोटा की तर्ज पर अब पुष्कर में भी पर्यटन विकास के कार्य करवाए जाएंगे। जल्दी पर्यटन विभाग की टीमें कोटा आएंगी और कोटा में पर्यटन विकास के विश्व स्तरीय कार्यों को देखकर पुष्कर और राजस्थान के अन्य जिलों के लिए पर्यटन विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

धर्मेंद्र राठौर ने 100 करोड़ की लागत से नगर विकास न्यास द्वारा  विकसित किए गए आॅक्सीजन पार्क का पैदल घूम कर अवलोकन किया।  उन्होंने पूरे पार्क में विकसित किए गए ग्रीन एरिया, वाटर पॉइंट और विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स को देखा और कार्यों की खुले दिल से सराहना की। मीडिया से बातचीत में राठौर  ने कहा की कैसे एक शहर का स्वरूप बदला जा सकता है यह देखना है तो  कोटा में आइए। आॅक्सीजोन पार्क के अवलोकन के दौरान न्यास सचिव राजेश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव सहित न्यास के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार रात को उन्होंने चंबल रिवर फ्रंट का भी अवलोकन किया था।

चंबल के किनारे पर मिलेगी 9 देशों की झलक
कोटा। पिछले तीन साल से चल रहे 1200 करोड रुपए के रिवर फ्रंट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 20 मई तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश के बाद से ही रिवर फ्रंट के कार्य में तेजी आई है। दुनिया का नायाब चम्बल रिवर फ्रंट अपने आप में अनूठा होगा। स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने अभी हाल ही में रिवर फ्रंट का दौरा किया उस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में इस तरह का हेरिटेज रिवर फ्रंट नहीं है। चंबल रिवरफ्रंट नायाब चीज बन गई जिसकी हमने भी कल्पना नहीं की थी 3 साल में इतना काम दुनिया की कोई कंस्ट्रक्शन कंपनी नहीं कर सकती, यह मेरा चैलेंज है। उन्होंने दावा किया कि चम्बल रिवर फ्रंट कोटा के लिए वरदान होगा।

रोजगार मिलेगा, व्यापार में आएगा बूस्ट
रिवर फ्रंट का कार्य मार्च 2020 में शुरू  हुआ था। बीच में दो बार कोरोना आया और उसके बाद भी यहां कार्य चलता रहा। मजदूरों की  सारी व्यवस्थाएं यहीं पर कीं और 24 घंटे लगातार काम चला, जिसका नतीजा यह है कि इसे 3 साल में पूरा कर लिया गया है। मंत्री धारीवाल ने बताया कि इस रिवरफ्रंट को कोई बड़ी कंपनी चलाएगी।  इसके लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं।  अगर सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।  फिलहाल, अगर इस तरह की संभावनाएं नहीं होती है तो यूआईटी इसे चलाएगी लेकिन हम यूआईटी पर इस तरह का बर्डेन डालना नहीं चाहते है। रिवरफ्रंट के बनने के साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा, यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे और जहां रोजगार के साथ लोगों का व्यापार भी बढ़ेगा।

1200 करोड़ में बनकर हुआ तैयार
रिवर फ्रंट के इस प्रोजेक्ट पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर एक अलग दुनिया बसाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यहां लग रहे स्टैच्यू व दूसरे मॉन्यूमेंट ऐसे है जो अब तक दुनिया में और कहीं नहीं हैं। इस रिवर फ्रंट में डेवलप किए गए नए घाट से लेकर हैरत में डालने वाली योगीराज की स्टैच्यू तक को देखने की लोगों में काफी उत्सुकता है। करीब तीन साल से डेवलप हो रहे इस चंबल रिवर फ्रंट को इसी महीने आम लोगों को लिए खोला जा सकता है। चंबल किनारे लगी इस स्टैच्यू को देखकर एक बार हर कोई हैरान रह जाता है। सिर्फ साइड से देखने पर ही ये मूर्ति नजर आती है। सामने से देखने पर गायब हो जाती है। इस मूर्ति का नाम है इनविजिबल (अदृश्य) योगीराज। करीब 16 हजार किलो वजनी इस मूर्ति को बनाने पर कुल 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं।इस मूर्ति को कोटा में चंबल किनारे बन रहे रिवर फ्रंट पर लगाया गया है। ै। करीब 1200 करोड़ रुपए में बन रहे इस रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर 26 घाटों का निर्माण करवाया गया है। चंबल रिवर फ्रंट पर विभिन्न घाटों का निर्माण अलग-अलग थीम पर पर्यटकों के आकर्षण के लिए किया गया है। यहां सिंह घाट भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। सिंह घाट की खासियत यह है कि यहां बांसवाड़ा व्हाइट मार्बल से 9 शेरों की प्रतिमाओं को लगाया गया है। जो बेहद आकर्षक दिखाई देते है। इसके साथ ही पर्यटकों के खाने पीने की सुविधाओं को भी यहां हेरिटेज अंदाज में विकसित किया गया है। कॉमर्शियल प्रोपर्टीज का निर्माण भी हेरिटेज लुक के साथ किया गया है।

क्यों गायब हो जाती है मूर्ति
इनविजिबल  मूर्ति को स्टेलनेस स्टील की प्लेटस को बीच-बीच में खाली जगह देकर तैयार किया गया है। सिर, धड़, हाथ और पैर के निर्माण में सभी स्टील की प्लेटस को खड़ा करके लगाया गया है। एक से दूसरी प्लेटस में थोड़ा गैप दिया गया है। स्टील का कोई कलर नहीं होता। जो धूप में चमकती है। जैसे ही इसके सामने कोई व्यक्ति जाता है तो रिफ्लेक्शन और खड़ी प्लेटस लगी होने के चलते ऐसा लगता है कि वहां कुछ नहीं है।

25 टन लोहे से बना जहाज का मॉन्यूमेंट्स
25 टन लोहे से थर्मल चौराहे पर बनाए गए  जहाज के मॉन्यूमेंट्स के तौर पर देखा जा सकता है। ये चंबल रिवर फ्रंट का रास्ता बताएंगा। जहाज पूरा बनकर तैयार हो गया है। चंबल नदी के पश्चिमी किनारे पर रिवर फ्रंट पर गीता घाट बनाया गया है, जहां पर गनमेटल से लिखे श्लोक लगाए जाएंगे। गीता के यह श्लोक आने वाले लोगों को ज्ञान का संदेश देंगे। वहीं, मशाल घाट पर मसाले लगाई जा रही है। छोरी चौक में योद्धाओं की प्रतिमा लगाई गई है।

सबसे बड़ी चंबल माता की मूर्ति, बार्सिलोना जैसा फाउंटेन शो
चंबल के पूर्वी किनारे पर रिवर फ्रंट पर सबसे बड़ी चंबल माता की मूर्ति स्थापित की जा रही है। वृंदावन गार्डन की तर्ज पर इस बैराज गार्डन को विकसित किया गया है। जहां 20 मीटर के प्लेटफॉर्म पर 42 मीटर ऊंची चंबल माता की मूर्ति बनाई जा रही है। कैसल बिल्डिंग अपनी खूबसूरती से ना सिर्फ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। यहां बन रहा म्यूजियम कोटा के वैभवशाली इतिहास की कहानी बताएगा। अभी काम चल रहा है। साथ ही यहां 40 मीटर व्यास के बार्सिलोना फाउंटेन की तर्ज पर फाउंटेन भी बनाया गया है। यहां लोग रंग बिरंगी रोशनी और म्यूजिक के साथ फाउंटेन शो देख सकेंगे। इसके अलावा 42 मीटर ऊंची कैसल बिल्डिंग में संग्रहालय चलेगा। रिवर फ्रंट के साथ ही  स्मार्ट सिटी के कार्य भी अंतिम चरण में चल रहे है। सालिम सिंह की हवेली अपना आकार ले चुकी है।

लैगून में दिखेगा विश्व स्तरीय लीनियर फाउंटेन शो का अद्भुत नजारा
कोटा। नगर विकास न्यास द्वारा निर्माणाधीन चम्बल रिवर फ्रंट पर एक से बढ़कर एक आकर्षण देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे रिवर फ्रंट तैयार होता जा रहा है उसकी विशेषता उभरकर सामने आ रही है।  चम्बल रिवर फ्रंट पर ही लैगून का निर्माण किया गया है। जहां लीनियर फाउंटन का अद्भुत नजारा लोगों को देखने को मिलोग। म्यूजिकल जोन व वाटर पार्क के बीच में बने लैगून में लीनियर फाउंटेन लगाने का काम किया जा रहा है। न्यास अधिकारियों के अनुसार लैगून में लगने वाले फाउंटन पैराफेरी में अपनी रंग बिरंगी छटा तो बिखेरेंगे। साथ ही कभी ऊपर जाते हुए तो कभी नीचे आते हुए और कभी डांस मुद्धा में नजर आएंगे। रात के समय लाइटिंग में इस फाउंटेन शो को देखने का अलग ही आनंद होगा।  काफी बड़े क्षेत्र में बने इस लैगून के आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह से विकसित किया गया है। जहां एक साथ कई लोग बैठकर फाउंटेन शो का आनंद ले सकेंगे। इसी तरह से बैराज की तरफ वृंदावन गार्डन की तर्ज पर बैराज गार्डन विकसित किया गया है। यहां भी विश्व स्तरीय सबसे बड़ा फाउंटेन लगाया गया है। इसका तो रोशनी के बीच ट्रायल भी हो चुका है। गौरतलब है कि चम्बल रिवर फ्रंट का अधिकतर  काम पूरा हो चुका है। शेष रहे कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिससे जितना जल्दी संभव हो सके काम पूरा होते ही इसका उद्घाटन किया जा सके। कोटा बैराज से नयापुरा की रियासतकालीन पुलिया तक करीब 6 किमी. क्षेत्र में नदी के दोनों तरफ बनाए जा रहे इस रिवर फ्रंट को पूरी तरह से हैरीटेज लुक दिया गया है। इसके दोनों तरफ 26 घाटों का निर्माण किया गया  है। बैराज की तरफ 12 घाट  तो नदी पार 14 घाट बनाए गए हैं। हर घाट की अपनी अलग विशेषता है। करीब 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए चम्बल रिवर फ्रंट को देखने का कोटा वासियों को बेसब्री से इंतजार है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया है। ये दोनों भी रिवर फ्रंट की प्रशंसा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तो गत दिनों कोटा दौरे के दौरान कहा था कि कोटा के रिवर फ्रंट की देश भर में चर्चा को रही है।

रिवर फ्रंट पर तैयार हो रहा एक विश्व,एक सपना
कोटा । चम्बल नदी के किनारे निर्माणाधीन रिवर फ्रंट हैरीटेज के साथ-साथ यहां बनने वाले हर आकर्षण के लिए भी विशेष होगा। यहां बनाए गए विशाल ग्लोब पर विश्व के देशों की पहचान उनके प्रसिद्ध चेहरों के मुखोटों से होगी।  चम्बल विर फ्रंट पर कोटा बैराज साइड के वर्ल्ड हैरीटेज घाट पर विश्व के कई देशों की 9 प्रसिद्ध  धरोहर बनाई गई हैं। जिससे उन देशों की पहचान दर्शायी गई है। उन 9 धरोहरों में से भारत की एक शान लाल किला भी शामिल है। उस लाल किले के सामने विशाल ग्लोब बनाया गया है।  इतना बड़ा ग्लोब तो देश विदेश में और भी जगहों  पर हो सकता है। लेकिन इसकी जो विशेषता है वह शायद ही कहीं देखने को मिले। ग्लोब तो सभी ने देखे होंगे। छोटे से बड़ा तक ग्लोब देखा होगा जिसमें विश्व के देशों के नाम व नक् शे बने होते हैं। लेकिन रिवर फ्रंट पर बनाया गया ग्लोब अपने आप में खास है।

5 टन स्टेनलेस स्टील का है ग्लोब
ताज महल के सामने बना यह विशाल ग्लोब 10 मीटर व्यास का है। इसे स्टेनलेस स्टील के पाइपों से बनाया गया है। जिसमें करीब 5 टन स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है। इस कई भागों में बनाकर तैयार किया गया है। इस ग्लोब की विशेषता है कि इसमें देशी की पहचान उन देशों के प्रसिद्ध चेहरों से होगी। ग्लोब पर जो देश जिस जगह पर है वहां उस देश के प्रसिद्ध चेरहों के मुखोटे लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यहां सिर्फ एक ही देश न्यूजीलैंड के चेहरे लगाए गए हैं।

नौ धरोहर देखने को मिलेंगी
न्यास अधिकारियों के अनुसार इस ग्लोब को बनाने की थीम एक विश्व एक सपना रखी गई है। वर्ल्ड हैरीटज घाट पर जहां विश्व की 9 प्रसिद्ध धरोहर देखने को मिलेंगी। वहीं इस ग्लोब पर एक ही जगह पर पूरे विश्व को देखने का सपना भी लोगों का पूरा होगा। पूरा विश्व एक ही जगह थीम पर इस ग्लोब को बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्लोब को बनाने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगा है। यह तो बनकर तैयार हो गया है अब इस पर पूरे विश्व के देशों के मुखौटे लगाने का काम किया जा रहा है।

पर्यटकों का आकर्षण, बच्चों को शिक्षा
सूत्रों के अनुसार इस तरह का ग्लोब शायद ही देश विदेश में कहीं होगा। संवत: यह अपने आप में पहला व अनोखा ग्लोब है। रिवर फ्रंट देखने  आने वाले पर्यटकों के लिए जहां यह आकर्षण का केन्द्र होगा। वहीं युवाओं व बच्चों को उन देशों की जानकारी व शिक्षा परक भी होगा।