cbi raid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय राजधानी में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पहला मामला 31 मार्च को दर्ज किया गया था, जिसमें शाहदरा नॉर्थ जोन में तैनात एक बेलदार पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के घर को न गिराने के बदले 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी। एक अप्रैल को सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वह अपने लिए 5,000 रुपये और एक जूनियर इंजीनियर के लिए 70,000 रुपये मांग रहा था। इसके बाद जूनियर इंजीनियर की भूमिका भी सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में, सीबीआई ने नयी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर सब-सर्कल में तैनात एएसआई के एक संरक्षण सहायक और एक मॉन्यूमेंट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मॉन्यूमेंट अटेंडेंट ने संरक्षण सहायक की ओर से 3.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, ताकि 24 मार्च को जारी नोटिस वापस लिया जा सके और काम जारी रखने की अनुमति दी जा सके।

बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम 3.10 लाख रुपये तय हुई और शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये देने को कहा गया। एक अप्रैल को सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान मॉन्यूमेंट अटेंडेंट को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जांच में संरक्षण सहायक की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

वाप्कोस निविदा घोटाला: 11 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने की छापेमारी, कई अहम दस्तोवज जब्त
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारियों से जुड़ी निविदा अनियमितता के संबंध में उत्तर प्रदेश और ओडिशा में छापेमारी की है। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने 20 फरवरी को सात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें वाप्कोस के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज दुबे और भुवनेश्वर में तैनात दो अन्य अधिकारी भाबद्युति भूटिया और अभिषेक ठाकुर शामिल हैं।

यह मामला ओडिशा के रायगढ़ा जिले में इमली प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के ठेकेदार बबलू सिंह यादव को मिलीभगत से 11 करोड़ रुपये से अधिक का अनुबंध दिये जाने से संबंधित है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि पंकज दुबे भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त था। उसने अपने भाई पवन दुबे, बिचौलिया गोपाल मिश्रा, वाप्कोस के साथी अधिकारियों भूटिया और ठाकुर तथा ठेकेदारों बबलू सिंह यादव एवं रामेश्वर चतुर्वेदी के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची थी। माना जा रहा है कि आरोपियों ने परियोजना के क्रियान्वयन में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए मिलीभगत की थी। तलाशी में जब्त किये गये दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का सीबीआई परीक्षण कर रही है।

सीबीआई ने परीक्षा में घोटाले को लेकर जम्मू में 35 से अधिक स्थानों पर मारे छापे
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वित्त लेखा सहायक परीक्षा को लेकर कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है पिछले साल लगभग एक लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्होंने विभाग पर इस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाया था।

अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया था उसके बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने न्याय और आरोपों की जांच का आश्वासन दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की टीमों ने आज सुबह जम्मू के 35 स्थानों सहित क्षेत्र के छह जिलों में 37 स्थानों पर छापेमारी की।

सूत्रों ने बताया छापेमारी की कार्रवाई जम्मू कश्मीर कर्मचारी चयन आयोग 'जेकेएसएसबी' द्वारा आयोजित वित्तीय विभाग के लेखा सहायक के पदों के लिए परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले के संबंध की गयी है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी छापेमारी की गई थी। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के सिलसिले में 2022 में एक पुलिस कर्मी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में व्यापारी के आवास पर मारा छापा
कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दक्षिण कोलकाता में एक व्यापारी के आवास पर छापा मारा। सीबीआई के उद्योगपति के घर अधिकारी पहुंचे और मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने रामस्वरूप इंडस्ट्रीज के मालिक आशीष झुनझुनवाला को हिरासत में लिया, जिसकी कुछ बैंक अधिकारियों ने सहायता की थी।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बैंकों को 184 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इस मामले में 2020 में बैंक की ओर से ऋण की राशि नहीं लौटान पर उद्योगपति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

काम करने वालों को रोका : केजरीवाल
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में जिसने भी काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए देश पीछे रह गया, लेकिन दिल्ली के कामों को रुकने नहीं देंगे। केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे के बाद ट्वीट कर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे यह रोकने की कोशिश कर रहे है। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापा और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के कामों को रुकने नहीं देंगे। पहले भी कई छापे पड़े। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

सिसोदिया ने ट्वीट कर सीबीआई छापे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई आई है। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो काम करता है। उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। अभी तक मुझ पर कई केस किए, लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के काम से परेशान है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है, ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के काम करने वालों को रोका जा सके। मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए स्कूल बनाए है।

मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का छापा
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर कथित आबकारी नीति मामले में छापा मारा। सिसोदिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई आई है। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो काम करता है। उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-वन नहीं बन पाया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम सीबीआई की जांच में सहयोग देंगे। अब तक मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके है, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया है। उससे भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में शिक्षा के लिए मेरा काम नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के काम से कुछ लोग परेशान है। लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतरीन काम से परेशान है। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है, ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के कामों को रोका जा सके।

सीबीआई ने आम्रपाली बिल्डर के कई ठिकानों पर की छापेमारी
नोएडा। सीबीआई ने आम्रपाली बिल्डर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड सहित 29 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने कंपनी के फंड दूसरी जगहों पर ट्रांसफर करने की जांच की।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान फंड ट्रांसफर की बात के बारे में पता चला था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आम्रपाली ने दिवालिया घोषित होने से पहले यह फंड ट्रांसफर किया था।