monkeypox - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंकीपॉक्स से लेकर जीका वायरस तक, साल 2024 में इन बीमारियों ने फैलाई दहशत
नई दिल्ली। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों में दुनिया नए साल का स्वागत करेगी। अब जब साल 2024 के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, तब वक्त है इस साल की घटनाओं और स्वास्थ्य संकटों पर नजर डालने का है। 2024 में दुनिया ने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया। इन बीमारियों ने ना केवल लाखों लोगों को प्रभावित किया, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव भी डाला है।

मंकीपॉक्स :

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 12 जून, 2024 तक दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 97,281 मामले दर्ज किए गए थे। इतना ही नहीं, दुनिया में मंकीपॉक्स के कारण 208 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी भी घोषित किया था। अफ्रीका के कई देशों को अपनी चपेट में लेने के बाद यह बीमारी यूरोप और एशिया तक फैल गई थी।

डेंगू :

2024 में डेंगू बुखार ने एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। एशियाई देशों में होने वाली बारिश के कारण डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 30 अप्रैल 2024 तक 7.6 मिलियन से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में डेंगू की वजह से 3000 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कोविड-19 का एक्सबीबी वेरिएंट :

2024 में कोरोना वायरस का कहर एक एक बार फिर देखने को मिला। इस साल कोरोना के नए वेरिएंट एक्सबीबी ने दुनिया भर में तबाही मचाई। कोविड-19 का एक्सबीबी वेरिएंट ने ना सिर्फ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम किया है, बल्कि कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। कोरोना का यह वेरिएंट तेजी से फैलने वाला था और बच्चों व बुजुर्गों पर अधिक प्रभाव डाल रहा था।

निपाह वायरस :

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में 2024 में निपाह वायरस का प्रकोप देखने को मिला। निपाह वायरस चमगादड़ों और सूअरों से फैलता है। कोरोना की तरह की निपाह भी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। निपाह वायरस की चपेट में आने से केरल में कई लोगों की मौत हुई है।

डीआर कांगो में मंकीपॉक्स से 610 से लोगों की मौत, सावधानी बरतने की अपील
किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में मंकीपॉक्स प्रकोप के 17,801 से अधिक संदिग्ध मामले मिले हैं, जिनमें से 610 लोगों की मौत हो गयी है। डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने का आग्रह किया, खासकर सितंबर में शुरू होने वाले स्कूल वर्ष के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।  साथ ही जैसे ही टीके उपलब्ध हों, टीका लगवाने का अनुरोध किया।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की ओर से कल जारी एक बयान में कहा गया कि संदिग्ध मामले संघर्ष प्रभावित प्रांतों में रिपोर्ट किये जा रहे हैं, जहां देश के 73 लाख आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों में से अधिकांश लोग रहते हैं। बयान में कहा गया है कि इन प्रांतों में संक्रमण फैलने से दशकों के संघर्ष से तबाह आबादी के लिए पहले से ही अस्थिर स्थिति और खराब होने का खतरा है।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयासों के माध्यम से चेचक के मानव-से-मानव संचरण को समाप्त करने के लिए मंकी पॉक्स के वास्ते एक वैश्विक रणनीतिक तैयारी एवं प्रतिक्रिया योजना शुरू की। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयसस ने कहा कि डीआरसी और पड़ोसी देशों में मंकी पॉक्स के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सकता है और रोका भी जा सकता है।

नीदरलैंड में मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट
हेग। नीदरलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण(आरआईवीएम) ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मंकीपॉक्स वायरस के एक नए संस्करण से संभावित संक्रमण के लिए हाई अलर्ट पर हैं। आरआईवीएम ने कहा कि यदि कोई मामला मिलता है, तो नगर स्वास्थ्य सेवा स्रोत और संपर्क का पता लगाएगी और आगे के संचरण को रोकने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। निकट संपर्कों के लिए टीकाकरण उपलब्ध है। नीदरलैंड के पास स्टॉक में पर्याप्त टीके हैं।

आरआईवीएम वायरोलॉजिस्ट चैंटल रेउस्केन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि नीदरलैंड में एमपॉक्स का एक नया संस्करण सामने आने में शायद केवल समय की बात है। रेउस्केन ने कहा कि लेकिन खतरा कम है और देश की मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के कारण बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

मंकीपाक्स पर नजर रख रहे है मोदी, बढ़ रहे है मामले
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में एमपॉक्स यानी मंकीपाक्स से निपटने की तैयारियों की स्थिति और संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एमपॉक्स की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके निर्देश पर ही यह बैठक की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसकी व्यापकता और प्रसार को देखते हुए गत फिर से एमपॉक्स पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न (पीएचईआईसी) घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एमपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल, रिपोर्ट किए गए मामलों में काफी वृद्धि हुई, और इस साल अब तक दर्ज किए गए मामलों की संख्या पिछले साल की कुल संख्या से अधिक हो गई है, जिसमें 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें शामिल हैं। विश्व संगठन द्वारा 2022 में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की अंतर्राष्ट्रीय चिंता की घोषणा के बाद से भारत में 30 मामले सामने आए। एमपॉक्स का आखिरी मामला मार्च 2024 में सामने आया था।

उच्च स्तरीय बैठक में बताया गया कि अभी तक देश में एमपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान आकलन के अनुसार, बड़े प्रकोप का जोखिम कम है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एमपॉक्स संक्रमण आम तौर पर 2-4 सप्ताह के बीच अपने आप सीमित होता है। एमपॉक्स के मरीज आमतौर पर सहायक चिकित्सा देखभाल और प्रबंधन से ठीक हो जाते हैं। एमपॉक्स का संक्रमण संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक और निकट संपर्क से होता है। यह मुख्य रूप से यौन मार्ग, रोगी के शरीर, घाव वाले तरल पदार्थ के सीधे संपर्क या किसी संक्रमित व्यक्ति के दूषित कपड़ों  के माध्यम से होता है।

कंबोडिया में मंकीपॉक्स का एक और मामला
नोम पेन्ह। कंबोडिया में मंकीपॉक्स का एक और मामला दर्ज किया गया है, जिससे पिछले दिसंबर से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की प्रयोगशाला जांच में एक और व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। नोम पेन्ह में डांगकाओ जिले के निवासी मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश में मंकीपॉक्स का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कंबोडिया में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया
नोम पेन्ह। कंबोडिया में एक युवक मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया, जो इस वायरस से संक्रमित दूसरा व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक प्रयोगशाला परिणाम से मंगलवार को पता चला कि यहां के सेन सोक जिले में रहने वाला  युवक (28) मंकीपॉक्स से संक्रमित है। इस महीने की शुरुआत में वह व्यक्ति जननांग मस्सा के लक्षण के बाद चिकित्सीय परामर्श के लिए एक अस्पताल गया था, जो गर्दन, गाल, बांह और पैरों तक भी फैल गया था। पीड़ति को तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी किसी भी संदिग्ध मामले या पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहे हैं। मंकीपॉक्स वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बयान के मुताबिक, मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का शिशु भी इससे संक्रमित हो सकता है।  उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में जुलाई 2022 में एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का पहला मामला पाया गया था।

चीन में मिला मंकीपॉक्स का पहला मामला
मकाओ। चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) मकाओ में मंकीपॉक्स का पहला मामला मिला है, जिससे उच्च जोखिम वाले निवासियों से इस बीमारी के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह किया गया है। मकाओ एसएआर सरकार के स्वास्थ्य ब्यूरो ने कहा कि मकाओ निवासी एक युवक मंकीपॉक्स की चपेट में है। उसने हाल ही में हांगकांग एसएआर और मकाओ के पड़ोसी मुख्य शहर झुहाई की यात्रा की है।

व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज जारी है। ब्यूरो ने बीमारी से बचने के लिए तुरंत चिकित्सा उपचार लेने का आह्वान किया। डॉक्टरों द्वारा चिन्हित निवासियों को मुफ्त में टीका लगाया जा सकता है। इस तरह के गैर-निवासी टीकाकरण के लिए भुगतान कर सकते हैं।

बलूचिस्तान में मंकीपॉक्स को लेकर स्कूलों में हाई अलर्ट
क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमण को लेकर स्कूलो को हाई अलर्ट किया गया है। प्रांतीय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना में जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को वायरल संक्रमण (मंकीपॉक्स) के प्रसार पर नियंत्रण के लिए समुचित और त्वरित कार्रवाई तथा निवारक उपाय करने के लिए कहा है। अगर किसी में इसके लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें किसी अस्पताल से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऐसे छात्र या व्यक्ति को दूसरों से दूर रखने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में विदेश से देश की यात्रा करने वाले दो लोग मंकीपॉक्स से ग्रसित पाये गये थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मंकीपॉक्स के रोगी को सऊदी अरब से निर्वासित किया गया था और 17 अप्रैल को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ पाकिस्तान में उतरा था। इसी बीच फ्लाइट में उनके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति में भी एमपॉक्स के लक्षण दिखे।

इस बीच डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान को मंकीपॉक्स वायरस से निपटने में सहायता का आश्वासन दिया। संगठन ने एक बयान में कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर वायरस के प्रसार की जांच कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने सरकार को विशेष रूप से प्रयोगशाला परीक्षण प्रक्रिया, प्रवेश के बिंदु और परीक्षण किट प्रदान करने में सहायता का आश्वासन दिया है।

श्रीलंका में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि
कोलम्बो। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में दुबई से एक संक्रमित मरीज के आने के बाद देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि पहले मरीज की पहचान 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो एक नवंबर को दुबई से स्वदेश लौटा था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज का राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके में संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में उपचार जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि वह विदेशों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के आगमन पर कड़ी निगरानी रखे हुए है, और किसी भी संभावित संक्रमित मामले का पता लगाने के प्रयासरत है।

अमेरिका में मंकीपॉक्स के 28 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि
लॉस एंजेलिस। अमेरिका में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने देश में मंकीपॉक्स के 28 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि की है। सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार देश में इस बीमारी से कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय स्वास्थ्य विभागों ने शिकागो और न्यूयॉर्क में 2-2 तथा नेवादा और मैरीलैंड में एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत होने की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस बीमारी की मृत्यु दर लगभग 3 से 6 प्रतिशत है।

कनाडा में मंकीपॉक्स के 1406 मामलों की पुष्टि, दूसरी डोज देना हो रहा है शुरू
ओटावा। कनाडा ने अस्पतालों में भर्ती मंकीपॉक्स के 38 मरीजों सहित कुल 1,406 मामलों की पुष्टि की है। कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के पुष्टि किये मामलों में ओंटारियो के 674, क्यूबेस के 521, ब्रिटिश कोलंबिया के 162, अल्बर्टा के 41, सस्केचेवान के तीन, युकोन के 2 और नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक का एक-एक मामला है।

कनाडा में दूसरी डोज दिया जाना इसी सप्ताह शुरू हो रहा है। दूसरी डोज केवल उन लोगों के लिए जिनमें लक्षण नहीं हैं और यह पहली डोज के 28 दिन बाद दी जा सकती हैं।

सूडान में मंकीपॉक्स के 5 नए मामलों की पुष्टि
खार्तूम। सूडान में मंकीपॉक्स के 5 नए मामले दर्ज किए गए है, जिससे देश में मामले बढ़कर 7 हो गए है। एक बयान में कहा कि 2 मामले पश्चिम दारफुर राज्य में दर्ज किए गए, जबकि एक खार्तूम राज्य में, एक कसाला राज्य में और एक उत्तरी दारफुर राज्य में मामला सामने आया। नए मामलों के साथ देश में मंकीपॉक्स के मामलों की कुल संख्या 7 हो गई है। सूडान में मंकीपॉक्स का पहला घोषित मामले की पुष्टि की गयी थी।