tribal society - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोत के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के बयान के खिलाफ आदिवासी समाज का प्रदर्शन
जयपुर । राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों के डीएनए जांच के बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) नेता एवं सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में शनिवार को राजधानी जयपुर में आदिवासी समाज के लोग डीएनए जांच के लिए अपना सैंपल देने के लिए एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

इस मामले को लेकर आदिवासी समुदाय के लोग अमर जवान ज्योति पर एकत्रित हुए जहां रोत ने मीडिया से कहा कि दिलावर ने आदिवासी समुदाय पर लांछन लगाने वाला बयान दिया है और अब आदिवासी समुदाय अपना डीएनए जांच के लिए सैंपल देने यहां आया है। जब डीएनए जांच की मांग की गई है तो वह प्रदेश में स्कीम लेकर आये और डीएनए जांच कराये और इसका सर्टिफिकेट दे। हम आगे होकर डीएनए जांच के लिए आये है, हमारी डीएनए जांच कराये, अब क्यों पीछे हट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात को यहां ही विराम नहीं दिया जायेगा। भाजपा को स्वयं को संज्ञान लेकर इस व्यक्ति को पद से हटाया जाना चाहिए और दिलावर को खेद प्रकट करते हुए आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में भी उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस एवं माक्र्सवादी पार्टी भी उनके साथ है।

उल्लेखनीय है कि रोत ने दिलावर को माफी मांगने की मांग करते हुए कहा था कि अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो इस मामले को लेकर आदिवासी समाज देश भर उनके खिलाफ अभियान चलायेगा। उन्होंने दिलावर को डीएनए जांच के लिए अपना सैंपल देने उनके निवास पहुंचने की घोषणा भी की थी।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।