nautapa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौतपा बरपाएगा कहर : गर्मी रहेगी उफान पर, 25 मई से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध के होगा काफी करीब
जयपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 3.37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 1.33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। आठ जून को ही सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।  यदि नौतपा में बारिश हो जाए तो माना जाता है कि मानसून कमजोर रहेगा।

इनका कहना है
ज्योतिष के अनुसार 25 मई से दो  जून तक नौतपा का प्रभाव अपने चरम पर रहेगा और तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नौतपा में जितना तापमान चढ़ेगा, आने वाले समय में उतनी ही अच्छी वर्षा होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
-डॉ. अनीष व्यास, ज्योतिषाचार्य

नौतपा में सूर्य उत्तरी गौलाद्र्ध्र के काफी नजदीक आ जाता है, इससे तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, इससे गर्मी अपने चरम पर होती हैं। यदि नौतपा के दौरान बारिश हो जाए तो माना जाता है कि मानसून कमजोर रहेगा।
-डॉ. रानी सिंह, भूगोल शास्त्री

नौतपा आज से, सूर्य रोहिणी नक्षत्र में करेंगे प्रवेश
जयपुर। ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को तड़के 3.15 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्यदेव 15 दिन तक इस नक्षत्र में रहने के बाद 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दरअसल, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने से उनकी किरणें धरती पर सीधी पड़ती हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश से नौतपा शुरू हो जाएंगा। नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सर्वोच्च ताप में होना है अर्थात इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक हैं, लेकिन इस समय वे सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन 15 दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु में नौतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है। नौतपा शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से 9 नक्षत्रों तक यानी 9 दिनों तक रहता है। माना जाता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है। पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है।

सूर्य की आराधना फलदायी
रोहिणी नक्षत्र के दौरान सूर्य की आराधना विशेष फ लदायी होती है। सुबह सूर्योदय के पहले स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें। जलपात्र में कूंकूम डालें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

क्या पड़ता है प्रभाव
ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि नौतपा के कारण संक्रमण में कमी आएगी। लोगों में अनुकूलता और आरोग्यता भी बढ़ेगी। खगोल विज्ञान के अनुसार इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी लम्बवत पड़ती हैं। इस कारण तापमान अधिक बढ़ जाता है। यदि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें तो यह श्रेष्ठ बारिश का संकेत होता है। परंरपरा के अनुसार नौतपा के दौरान महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाती हैं, मेहंदी की तासीर ठंड़ी होने से तेज गर्मी से राहत मिलती है। इन दिनों में पानी खूब पिया जाता है और जल दान भी किया जाता है, ताकि पानी की कमी से लोग बीमार न हो। तेज गर्मी से बचने के लिए दही, मक्खन और दूध का उपयोग ज्यादा किया जाता है। इसके साथ ही नारियल पानी और ठंडक देने वाली दूसरी और भी चीजें खाई जाती हैं।

नौतपा के दूसरे दिन भी आसमान से बरसी आग
जयपुर। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को भी आसमान ने प्रदेशभर में आग बरसाई। तेज लू के चलते नागौर और जालोर में दो लोगों की मौत सहित प्रदेशभर में पिछले चार दिन में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जैसलमेर के भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने 55 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया। वहीं रविवार को दोपहर बाद बदले मौसम के बाद जोधपुर, उदयपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ में तेज आंधी चली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में सोमवार को भी 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और 29-30 मई के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, हालांकि इससे गर्मी कम नहीं होगी।
प्रदेश में जारी हीटवेव का असर इतना है कि 17 जिलों में पारा 46 डिग्री से 50 डिग्री के बीच पहुंचा। सबसे कम तापमान माउन्ट आबू में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी का असर जानवरों पर भी दिखाई दे रहा है तो हीटवेव की चपेट में आए मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदेशभर में करीब ढाई हजार लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं।
मौसम विभाग का अलग तर्क
मौसम विभाग ने अपने केन्द्र से भले ही जैसलमेर में 49 डिग्री के आसपास तापमान बताया, लेकिन भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने 55.5 डिग्री तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बीएसएफ ने तापमान नापने का क्या स्टैण्डर्ड अपनाया, उस पर कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन हमारे यहां तापमान नापने का स्टैंडर्ड विश्व मौसम संगठन के अंतरराष्टÑीय मापदंडों के अनुसार है जिसके अनुसार तापमान हमेशा हवा में ही नापा जाता है।
कुछ दिनों हालात यही रहेंगे
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढोतरी की संभावना जताई है। तेज हीटवेव और लू का दौर अगले तीन-चार दिन तक जारी रहने की संभावना है। वहीं, गर्मी के सितम के बीच दोपहर बाद जोधपुर, उदयपुर, पाली और चित्तौडगढ़ में तेज आंधी से लोगों को कुछ राहत मिली। जोधपुर के लूणी में आंधी के साथ बारिश भी हुई। उदयपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा से पेड़ और बिजली पोल गिर गए।
बाबा श्याम के पट दिन में 3
घंटे बंद रहेंगे
खाटूश्यामजी। प्रसिद्ध बाबा श्याम मंदिर के पट गर्मी के दिनों में तीन घंटे बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के अनुसार सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक पट बंद रहेंगे। हालांकि शनिवार, रविवार व शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को पट खुले रहेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से नई पहल कर  सड़क पर नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए डंप प्रूफ सफेद रंग की पट्टिका लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पैदल पदयात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Rajasthan Weather Update : कल से लगेगा नौतपा, भट्टी जैसा तपेगा राजस्थान
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लागातार जारी है। तापमान भी 49 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बाड़मेर, जालोर समेत पाकिस्तान की सीमा से लगते तमाम जिले भयंकर लू की चपेट में आ गए।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो गर्मी के इस प्रकोप से अगले कुछ दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, 25 मई से नौतपा (भीषण गर्मी के 9 दिन) शुरू हो रहा है।

मौसम केन्द्र जयपुर ने कल 22 जिलों के लिए रेड अलर्ट, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 मई तक राजस्थान का 75 फीसदी हिस्सा भीषण गर्मी का दौर देखेगा। इस दौरान अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है।

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश 25 को, नौतपा होगा शुरू
जयपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही 25 मई को तड़के सवा 3 बजे से नौतपा आरंभ हो जाएगा। ज्योतिष और मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक इन नौ दिनों में भारी गर्मी पड़ेगी, क्योंकि सूर्य 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान तापमान 45 से 47 डिग्री रहने की संभावना जताई है। नौतपा में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती है। यदि नौतपा के सभी नौ दिन पूरे तपे तो यह अच्छी बारिश होने का संकेत है। सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेंगे और रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा होता है। सूर्य जब चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करते हैं तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है। इस वजह से ताप अधिक बढ़ जाता है। इसके कारण पृथ्वी पर आंधी और तूफान आने लगते हैं। हालांकि ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस बार नौतपा के दौरान मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में रहेंगे, जिसका असर यह रहेगा कि गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा। इस बार नौतपा के बाद वृषभ राशि में 5, 6 और 7 जून को सूर्य, चंद्रमा, बुध, गुरु और शुक्र का पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में गर्मी के साथ इस बार मानसून भी अच्छा रहने की संभावना है।

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही शुरू होगा नौतपा
जयपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते, ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। हर साल की तरह इस बार भी नौतपा आने वाला है , इसलिए पहले से ही गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहें।

कब शुरू होगा नौतपा
सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है , तो ग्रीष्म ऋतु शुरू हो जाती है, जो हर साल 25 मई से 2 जून तक रहती है। इस बार भी सूर्य 25 मई की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 2 जून तक यहीं रहेगा। 2 जून के बाद यह मृगशिरा नक्षत्र में चला जाएगा । सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है , पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्मी का मौसम 9 दिनों तक रहता है , यानी पृथ्वी पर लोगों को 9 दिनों तक अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों को लगी लू, नौतपा में सूने पड़े केन्द्र
कोटा । मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी का असर वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी देखने को मिल रही है। नौतपा के आगे केन्द्र सूने हो गए है।
पहले टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतारे लगा करती थी वहीं अब केंद्रों टीका लगवाने का इंतजार करना पड़ रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में  बेलगाम संक्रमण ने जिस कदर लोगों के जेहन में डर भरा और केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लंबी कतारे लगीं।  वह अब टीकाकरण केंद्रों पर नजर नहीं आती है।  यहां तक कि अब भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लाख 64हजार 956 को टीका लगाने का लक्ष्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। टीकारण के प्रति घटते रूझान का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1 मई से 31 मई के बीच 18 वर्ष आयु वर्ग में पूरे महीने में मात्र 709 युवाओं ने ही टीके प्रथम डोज लगाई। वहीं सैकंड डोज लगाने वालों की संख्या 3474 ही रही।   लाभार्थियों में अब पहला और दूसरा टीका लगाने उत्साह कम होता जा रहा है। संक्रमण कम होने के साथ ही टीकाकरण का उत्साह ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। शहर के 31 मई को 18 वर्ष के 7 लोगों ने ही पहली डोज लगाई वहीं दूसरी डोज 66 लोगों ने लगाई।

छुट्टियों से किशोरों का टीकाकरण पड़ा धीमा
12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण मुहिम भी गर्मी की छुट्टियों की वजह से मंद पड़ गई है, स्कूलों में विशेष कैंप का प्रमाण भी घट गया है।  15 से 17 वर्ष आयु में 1 लाख 34 हजार918 लाभार्थी हैं, लेकिन इनमें 1 मई से 31 मई तक 328 ने पहला और 1540 दूसरा टीका लगाया। छुट्टियों के कारण किशोरो में टीकाकरण लगाने का उत्साह कम हो रहा है। टीकारण रफ्तार धीमी होने के साथ ही अब चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर घर जाकर टीकाकरण करने का कार्यक्रम एक जून से शुरू किया है।

टीकाकरण की मई माह की स्थिति
टीकाकरण ग्रुप    टारगेट      पहली डोज    दूसरी डोज
18 वर्ष व ऊपर    1464956        709                 3474
15 से 17 वर्ष     134918        328       1540
12 से 14 वर्ष    76477       2636               9468
18 से 59 वर्ष     1222084     प्रीकॉशन डोज लगी    1131

इनका कहना है
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण टीकाकरण में कमी आई है। एक जून से अब घर घर जाकर टीकाकरण करने का अभियान शुरू किया है। किशोर वर्ग में टीकारण से छूटे सभी बच्चों को घर पर जाकर टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. भुपेंद्र सिंह तंवर, सीएमएचओ कोटा

नौतपा के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो गया। नौतपा का आंशिक असर भी दिखा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा। नौतपा में सूर्य कहर बरपाता है और लू के बवंडर लोगों को बेहाल कर देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेघगर्जन के साथ बरसात का यलो अलर्ट है। इससे नौतपा 28 मई को खण्डित हो जाएगा। अर्थात नौतपा के खण्डित होने से गर्मी अपना कहर नहीं करेगी और मानसून के कमजोर रहने की संभावना बनेगी।

नौतपा में कितना रहा तापमान

वर्ष

तापमान

2013

44.6

2014

45.4

2015

45.9

2016

46.5

2017

45.1

2018

45.4

2019

45.2

2020

45.0

2021

42.6

नोट... डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यहां है बारिश का अलर्ट
28 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह 29 मई को भी अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश का यलो अलर्ट है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 28 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बरसात और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 38.0 और रात का 26.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत तापमान से 3.6 और 0.4 डिग्री कम है।

नौतपा के बीच में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
- राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग, जयपुर

अश्विनी, भरणी और कृतिका नक्षत्र के असर से इस बार नौतपा से पहले खूब तप रहा कोटा
कोटा। इस बार गर्मी के तीखे तेवरों से शहरवासी  परेशान हो रहे हैं । सुबह 11:30 बजे ही पारा 44.4 डिग्री पर पहुंच गया हैं। मई में शहर में 10 साल बाद ऐसी भीषण गर्मी पड़ रही है। माइथोलॉजी के हिसाब से इसकी एक खास वजह नक्षत्रों का प्रभाव है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण श्रृंगी ने बताया कि यह अश्विनी, भरणी और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव है। अश्विनी सूर्य का नक्षत्र है, भरणी मंगल का और कृतिका शनि का नक्षत्र है। ये सूर्य के समकक्ष नक्षत्र हैं।
शनि अपनी राशि से वक्री हो रहा है यानी यह स्वयं की राशि से निकलकर दूसरी राशियों में प्रवेश करेगा। ऐसा योग 30 साल बाद बन रहा है, इसीलिए इस बार तपिश ज्यादा है। नौतपा रोहिणी नक्षत्र के कारण तपता है, लेकिन इस बार नौतपा से पहले ही ज्यादा तपिश होगी।

25 मई से 2 जून तक ही रहेगा  नौतपा
नौतपा हर साल 25 मई से 2 जून की अवधि तक ही पड़ता है। इसकी अवधि और तारीख में कभी बदलाव नहीं होता। नौतपा 10 साल में सिर्फ 3 बार ही अपनी तासीर के मुताबिक खूब तपा। ऐसा 2015, 2018 और 2019 में हुआ था। इन 3 सालों में नौतपा का औसत तापमान 44 डिग्री पहुंच सका था।

3 दिन गर्मी के तेवर रहेंगे तेज
ज्योतिषाचार्य डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार नौतपा के बीच वृष राशि में सूर्य के साथ चन्द्रमा रहेगा, जो 29 मई से एक जून तक रहेंगे। ऐसे में इन तीन दिनों में गर्मी के तेवर ज्यादा तेज रहने की संभावना है। चन्द्रमा इसके बाद 5 जून तक मिथुन व कर्क राशि में रहेगा। फिर 6 से 8 जून तक चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगा। इन तीन दिनों में तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विज्ञान में यह 9 दिन सामान्य दिनों की तरह ही
मौसम विशेषज्ञ राधेश्याम के मुताबिक यह नौतपे के यह 9 दिन भी सामान्य दिनों की तरह ही गिने जाते हैं।वहीं मौसम विभाग मई महीने में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। पिछले दिनों बांसवाड़ा में 2 बार तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जो ये संकेत दे रहा है कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। कोटा में भी बुधवार गुरुवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है । अगले 2 दिन में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।