weather rain alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Weather Update : प्रदेश में आज भी कई जिलों में छाए बादल, शाम तक बारिश के आसार
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बादल छाए रहे। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम में ठंडक घुल गई है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक भागों में बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, जयपुर में 45mm दर्ज की गई।

वहीं आज दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा। आज कोटा, भरतपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है 9 अप्रैल से राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है आंधी बारिश के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले तीन चार दिन जारी रहेगा बारिश का दौर : अलवर, कोटपूतली सहित कई स्थानों पर बारिश, जयपुर में शाम को छाए बादल
जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश का दौर अब थम गया है। वहीं अब कुछ इलाकों में ही बारिश हो रही है। मंगलवार को राजस्थान के अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में बरसात हुई। उदयपुर में फतहसागर झील के गेट खोले गए हैं। उदयपुर के ही झाड़ोल क्षेत्र में वाकल नदी उफान पर है। वास-नरसिंगपुरा संपर्क सड़क के बीच बनी पुलिया डूब गई है। इसके ऊपर से तेज धार बह रही है। वास और नरसिंगपुरा गांव का संपर्क आपस में कट गया है। भीलवाड़ा के रायला कस्बे में जनता कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का कमरा भरभराकर गिर गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ था। गनीमत रही कि इसमें कक्षाएं नहीं लगती थीं।

इधर राजधानी जयपुर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप खिली रही और गर्मी का असर बढ़ गया। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाएं चली लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 38 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

गर्मी और लू के असर से प्रदेश में सड़कें सूनी रहने लगी है सुनसान
जयपुर। गर्मी और लू के असर से प्रदेश के अधिकांश शहरों में दोपहर के समय सड़कें सूनसान रहने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज लू के बवंडर चल रहे हैं। धौलपुर में दिन का तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में दिन का तापमान 44.6 डिग्री और रात का 31.8 डिग्री दर्ज हुआ।

नागौर 45.8, गंगानगर 45.6, चूरू 46.4, बीकानेर 46.4, फलौदी 45.4, जोधपुर 43.4, जैसलमेर 45.2, बाड़मेर 44.7, चित्तौड़गढ़ 46.0, कोटा 45.9, सीकर 44.0, पिलानी 46.7, अलवर 45.3, टोंक 46.2 और अजमेर में दिन का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा।